भोपाल मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश में चल रही एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण के काम का आज आखिरी दिन है। आज गुरुवार रात बारह बजे तक यह काम थम जाएगा। 16 दिसंबर को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा। इसमें ऐसी आशंका जताई जा रही है कि प्रदेश के 3500000 मतदाताओं के नाम कट सकते हैं। इसमें जिन लोगों के नाम काटे जाएंगे उसमें मृतक स्थानांतरित लोग दो जगह सूची में नाम होने वाले लोग एवं अन्य विसंगति वाले लोग शामिल होंगे। इस सूची में आपका नाम कहीं कटने वाली लिस्ट में तो नहीं है। इसके लिए आखिरी मौके के रूप में आपने यदि गणना पत्रक जमा कर दिया है लेकिन आवश्यक जानकारी नहीं दी है। उन्हें नोटिस देकर आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे।
मध्य प्रदेश के सभी जिलों में गणना पत्रक का डिजिटाइज़ेशन लगभग शत % हो चुका है। शेष काम भी आज पूरा किया जाना है। एसआईआर में जो गणना पत्रक मतदाताओं को दिए गए वे उन्हें भर कर वापस करने थे इसमें उन्हें बस 2003 की मतदाता सूची में उनका या उनके माता पिता दादा दादी या किसी करीबी रिश्तेदार की जानकारी भी देनी थी। जिन मतदाताओं ने वर्ष दो हजार तीन के एसआइ के आधार पर जानकारी न देकर केवल हस्ताक्षर करके गणना पत्र वापस कर दिए हैं उनके नाम तो प्रारूप सूची में आएंगे लेकिन उन्हें नोटिस जारी होंगे।ऐसे मतदाताओं की संख्या लगभग बारह लाख हो सकती है।
आपको बता दें कि एसआईआर में गणना पत्रक। पुरानी सूची के सभी मतदाताओं के लिए जारी किए गए थे इनमें से कई सारे पत्रक इसलिए वितरित नहीं हुए क्योंकि दिए गए पते पर वे मतदाता नहीं मिले और जिन मतदाताओं को यह पत्र दिए गए उनमें से कई लोगों ने पुरानी जानकारी भरे बिना ही इन्हें लौटा दिया। भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर सहित तमाम शहरों में ऐसे मतदाताओं के नाम अब काटे जाएंगे जिनकी जानकारी पूरी नहीं मिली है। इन बड़े शहरों में अधिकतम नाम कटने की संभावना इसलिए भी है क्योंकि यहां पर आने वाले लोग स्थानांतरित होते रहते हैं जबकि छोटे कस्बों में ऐसे लोगों की संख्या कम होती है।
आपको बता दें कि कई बार स्थानांतरित होने के बाद मतदाता पुरानी जगह से अपना नाम नहीं कटाते और नई जगह की मतदाता सूची में जोड़ लेते हैं। इस तरह कई मतदाताओं के नाम दो जगह पर होते हैं। एसआईआर से अब यह विसंगति खत्म हो जाएगी। इसी तरह कई मतदाता जो अब जीवित नहीं हैं उनके नाम भी इस सूची से हटाए जाएंगे। जिस किसी मतदाता ने भी अपनी जानकारी पूरी तरह साझा की है उसके नाम कटने की कोई गुंजाइश नहीं है और जिस तरह से नाम कटने की अफवाह सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं वह पूरी तरह भ्रामक हैं। एसआइआर का उद्देश्य केवल मतदाता सूची को त्रुटि हीन बनाना है। और जिन मतदाताओं ने सही जानकारी दी है उनके सहयोग से ही यह कार्य संभव हो सकेगा।
सीहोर मध्य प्रदेश: पूरे देश में ही इस समय ठगी का कारोबार तेजी से है। कहीं न कहीं लचर कानून व्यवस्था के चलते ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ठगी फेस 2 फेस भी हो सकती है और डिजिटल भी आए दिन आप अखबारों में ठगी के तमाम मामलों की खबरें सुनते हैं लेकिन सीहोर में ठगी की एक ऐसी घटना हुई है जो आपको हैरान कर देगी। इसमें ठगों ने किसी संपन्न और रईस जादे को नहीं बल्कि सड़क पर बैठे भिखारियों को निशाना बनाया है और सड़क पर बैठे भिखारियों से ही दस हजार रुपये ठग लिए। यह पूरा मामला जब वहाँ उपस्थित लोगों ने सुना तो इस तरह की ठगी की खबर को सुनकर हर कोई हैरान हो गया।
ठगी का यह मामला मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम के भिखारियों के साथ हुआ है। मंदिर परिसर में भीख मांगने वाले कुछ वृद्ध और दिव्यांग भिखारियों को शातिर ठगों ने दो दो सौ रुपये के नोट थमाए और उनसे खुले मांगते हुए उनकी दस हजार रुपए की चिल्लर ले ली लेकिन बाद में भिखारियों को पता चला कि उनको ठगों ने जो नोट दिए हैं।वह दो दो सौ रुपए के नोट नकली हैं उनकी कोई कीमत नहीं है। जब भिखारियों को पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है तो पहले तो उन्होंने ऐसे ठगों को जमकर कोसा और आखिरी में न्याय की आस में थाने पहुंच गए।
कुबेरेश्वर धाम मंदिर में सोमवार की रात को कुछ लोग पहुँचे थे और वहां भीख मांगने वाले गरीब भिखारियों से बातचीत करने लगे। इसी दौरान काला कोट पहने एक युवक ने भिखारियों से कहा कि उनकी पत्नी की इच्छा है कि कुबेरेश्वर धाम में चिल्लर चढ़ाएं। इसलिए मुझे चिल्लर चाहिए। आपके पास जो भी चिल्लर हो मुझे दे कर आप उसका बदले में मूल्य ले लो और उसने दो रुपये के नोट निकालकर भिखारियों को दे दिए और उनकी चिल्लर लेकर चला गया। कुछ देर बाद जब एक भिखारी पास की दुकान पर नाश्ता करने गया और वह दो सौ रुपये का नोट दिया तब दुकानदार के बताने पर उसे पता चला कि उसके पास दो दो सौ रुपए के नकली नोट हैं जो वह ठग उसे थमाकर चला गया है। घटना के बाद भिखारियों ने पुलिस में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
ग्वालियर मध्य प्रदेश: श्रीलंका के विरूद्ध होने वाली पाँच टी ट्वेंटी मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन हो चुका है। इस टीम में पहली बार दो नए चेहरों को शामिल किया गया है।जी कमालिनी और वैष्णवी शर्मा। वैष्णवी शर्मा ग्वालियर की रहने वाली हैं और पिछले कुछ समय से लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चेन होने पर उनके परिवार में ही नहीं पूरे ग्वालियर में खुशी का माहौल है। वैष्णवी शर्मा अब कप्तान हरमत प्रीत और उपकप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में श्रीलंका में अपनी गेंदबाजी के प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचने का प्रयास करेंगी।
श्रीलंका जाने वाली टी ट्वेंटी सीनियर टीम में ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा का चयन होना ग्वालियर के लिए गौरव की बात है। इस अंतर्राष्ट्रीय टीम में चयन होने के बाद वेस्टनवी भी काफी उत्साहित हैं और वे चाहती हैं कि जिस तरह मलेशिया में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था हैट्रिक ली थी पांच विकेट लिए थे। ऐसा ही बेहतर प्रदर्शन वह श्रीलंका में दोहरा सकें। आपको बता दें कि यह पहला मौका है जब ग्वालियर चंबल संभाग की किसी खिलाड़ी का अंतर्राष्ट्रीय मैच में चयन हुआ हो। वैष्णवी शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैं चयनित होकर पूरे अंचल का मान सम्मान बढ़ाया है और अब यहाँ के रहवासी वैष्णवी शर्मा के उम्दा प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।
श्रीलंका में होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज 21 से 30 दिसंबर तक खेली जाएगी। पहले दो मैच विशाखापटनम और बाकी के 3 मैच तिरुवनंतपुरम में होंगे। इस टीम में सत्रह वर्षीय कमालिनी को राधा यादव और उन्नीस वर्षीय वैष्णवी शर्मा को उमा क्षेत्री की जगह टीम में शामिल किया गया है। इस टीम में हरमनप्रीत कौर कप्तान और स्मृति मंधाना उपकप्तान हैं और इनके साथ ही दीप्ति शर्मा स्नेह जेमीमा रोड्रिग्स शैफाली वर्मा हरलीन देओल अमनजोत कौर अरुन्धती रेड्डी गौड़ रेणुका सिंह ठाकुर ऋचा घोष को भी टीम में जगह दी गई है। इस टीम में क्रांति गौड़ और वैष्णवी शर्मा दोनों मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर में मंगलवार को जिला न्यायालय पुलिस के साथ मिलकर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान शुरू होते ही उस क्षेत्र से निकलने वाले आम और खास दोनों पर एक समान नजर से कार्रवाई की गई जो अक्सर पुलिस द्वारा की गई चालानी कार्रवाई के दौरान देखने को नहीं मिलती है। लगभग 2 घंटे तक गोले का मंदिर क्षेत्र में जिला न्यायालय की पूरी टीम और पुलिस बल मौके पर वाहनों की चेकिंग करता रहा। इस दौरान 50 वाहनों के चालान काटे गए। इसमें किसी भी रसूखदार वाहन चालक या मालिक को भी नहीं बख्शा गया जो भी नियम के विरुद्ध मिला उस पर सख्त कार्रवाई की गई।
इस चौकिंग के दौरान जो भी गाड़ियां वहां से निकली उनको बारीकी से चेक किया गया। तमाम दोपहिया और 4 पहिया वाहनों की चेकिंग के बाद जो भी नियम विरुद्ध मिला उस पर जुर्माने की कार्रवाई की गई और साथ ही यह चेतावनी भी दी गई कि यदि फिर से उल्लंघन किया गया तो और भी ज्यादा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान वहाँ से निकल रहे रस सूखदार लोगों को लगा कि सामान्य पुलिस की चेकिंग है और जब उन्हें रोका गया तो पहले तो उन्होंने अपना रसूख दिखाया लेकिन जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि मोबाइल कोर्ट सड़क पर उतरी है।मजिस्ट्रेट साहब स्वयं चेक कर रहे हैं तो इन रसूखदारों के होश फाख्ता हो गए।
रसूखदार नेताओं और अधिकारियों को हमेशा यह अकड़ रहती है कि वह वीआईपी हैं। नियम तोड़ना वह अपनी शान समझते हैं। ऐसे ही तमाम रसूखदारों के गाड़ियाँ चालक बिना सीट बेल्ट लगाए चला रहे थे गाड़ियों पर अवैध रूप से हूटर लगे हुए थे। जिन वाहनों पर यह कार्रवाई की गई उनमें से कुछ रसूखदार लोगों के वाहन की खूब चर्चा हुई अंबाह विधानसभा के पूर्व विधायक कमलेश जाटव के वाहन का हूटर उतारकर उस पर भी कार्रवाई की गई। फॉरेस्ट रेंजर एसडीओ की गाड़ी से भी हूटर उतारा गया। मुरैना के सहकारिता और उद्योग स्थायी समिति के सभापति की गाडी से भी हूटर उतारा गया। मुरैना।जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवारी लाल की गाड़ी से भी हूटर उतारा गया। जिस समय इन रसूखदारों की वाहनों पर कार्रवाई हुई इन रसूखदारों की हेकड़ी और रसूख जमीदोज नजर आया।
इस दौरान मजिस्ट्रेट ने समझाइश दी कि मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार वाहनों पर हूटर या किसी तरह के विशेष उपकरण का प्रयोग प्रतिबंधित है। यह मजिस्ट्रेट चेकिंग शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक अव्यवस्थाओं को लेकर की गई कई गाड़ियों की ब्लैक फिल्म भी उतराई गई। शहर में ऐसे कई वाहन संचालित हैं जिनमें न तो नंबर प्लेट नियमानुसार है और न ही वे मोटर व्हीकल एक्ट के अन्य नियमों का पालन कर रहे हैं। आगे भी इस तरह का चेकिंग अभियान चलता रहेगा । इस चेकिंग के दौरान सीजेएम प्रशांत पांडे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भूपेंद्र कुशवाह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मीना श्री रावत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमनसूलिया न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्षम नरूला मौजूद रहे। साथ ही डीएसपी अजीत चौहान के साथ यातायात पुलिस बल मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान सहयोग के लिए उपस्थित रहा।
भोपाल मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के छोटे से कस्बे करेरा के एक छोटे स्कूल में पढ़ने वाला छोटा सा बच्चा चेतन खबरों के रेस का चेतक बनकर ऐसा दौड़ा कि मात्र दस साल के अपने कार्यकाल में ही एक राष्ट्रीय चैनल के मुख्यालय में इनपुट हेड और अब उसी चैनल में मध्य प्रदेश का स्टेट ब्यूरो हेड बनकर यह साबित कर दिया कि सफलता का केबल एक मूलमंत्र है और वह है लगातार काम को करते रहना और खुद को बेहतर बनाते जाना। हम बात कर रहे हैं इंडिया न्यूज़ के हाल ही में बनाए गए स्टेट ब्यूरो हेड चेतन सेठ की जो करेरा में तंगहाली में जीवन संघर्ष के बावजूद हार न मानते हुए आगे बढ़ते गए और आज उन्होंने सफलता की एक गाथा लिख दी है।
चेतन सेठ ने द इंगलेज़ पोस्ट को बताया कि अपने जीवन में वह दो लोगों को अपना गुरु मानते हैं। एक हैं उनके जीजाजी और दूसरे हैं इंडिया न्यूज़ के नेशनल हेड मनोज मनु। चेतन सेठ का कहना है कि अपने संघर्ष के दौरान जब वे दिल्ली पहुंचे तब उन्होंने सबसे पहले भारत न्यूज़ टीवी डिजिटल चैनल ज्वाइन किया था। वही उनकी पत्रकारिता के क्षेत्र में शुरुआत थी लेकिन शुरुआत में ही उन्होंने बहुत कुछ सीखा और इसके बाद सहारा टीवी में इंटरव्यू दिया। सहारा टीवी के कार्यालय में और स्टूडियो में उन्होंने मनोज मनु को रिपोर्टिंग करते हुए बेबाकी से अपनी बात रखते हुए देखा और चेतन सेठ उनसे इतना प्रभावित हुए कि ठान लिया कि अब मुझे इनके जैसा ही बनना है हालांकि उस समय चेतन सेठ को सहारा टीवी ज्वाइन करने का मौका नहीं मिला और वे वहां से निराश लौट आए।
दिल्ली में चेतन सेठ पहुँचे तो पढ़ाई करने थे लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वे वहां पढ़ाई न कर सके और मोबाइल के शाॅप पर काम करने लगे जहां पर उन्हें शोषण का शिकार भी होना पड़ा और पूरे महीने काम करने पर मात्र चार हजार रुपए मिले। उनका संघर्ष जारी रहा। घर से पर्याप्त मात्रा में पैसा नहीं आता था तो केवल दिन में एक वक्त एक पराठा खाकर पूरा दिन गुजारते थे और संघर्ष करते रहते थे। लेकिन उन्होंने अपने संघर्ष के सामने कभी घुटने नहीं टेके और लगातार प्रयास करते रहे और अपने संघर्ष से ही सीखते रहे। दिल्ली में संघर्ष के दौरान कभी कभी उन्हें भूखे भी रहना पड़ता था। सिस्टम को सुधारने का एक अलग ही जुनून उनमें स्कूल के समय से था और उसी दिशा में प्रयास करने के लिए वह पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करके देश और समाज के लिए समर्पित भाव से सेवाएं देना चाहते थे। उनके जुनून की भूख ने उनके पेट की भूख को हमेशा परास्त किया और विपरीत परिस्थितियों में भी वह अपने आप को साबित करते रहे।
स्कूल में जब वे पांचवीं क्लास में पढ़ते थे तब उन्हें मॉनिटर बनाया गया था और मॉनिटर बनने के दौरान ही सबसे पहली बार उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं को सुधारने का प्रण लिया। वह चेतन सेठ के जीवन में पहला पल था जब चेतन सेठ के मन में सिस्टम को सुधारने की भावना जागृत हुई और इसी भावना के साथ वे आगे बढ़ते गए और जब वह युवा हुए तो उनको एहसास हुआ कि सिस्टम को सुधारने के लिए पत्रकारिता ही एक विकल्प है हालांकि पत्रकार बनने के बाद भी उनके संघर्ष जारी रहे और कई बार तो उन पर जानलेवा हमला तक हुआ। ग्वालियर में किस तरीके से उन्होंने जान जोखिम में डालकर पत्रकारिता की यह बात किसी से छुपी नहीं है। भोपाल में भी मंत्री विश्वास सारंग और उनके गार्ड द्वारा किस तरह चेतन सेठ से बदतीमीजी की गई और उन्हें धमकियां दी गई।यह बात भी उस समय खूब सुर्खियों में रही थी।
चेतन सेठ के अंदर एक सबसे अच्छा गुण यह है कि वे अपने वरिष्ठ जनों का सम्मान करते हैं। जिस मनोज मनु को देखकर उन्हें एक अच्छा पत्रकार बनने की प्रेरणा मिली थी। उन्हीं का जब फ़ोन ग्वालियर में चेतन सेठ के पास आता है। तब उन्हीं के मार्गदर्शन में चेतन सेठ सहारा टीवी ज्वाइन करते हैं। इसके बाद तो मनोज मनु का अनुसरण करते हुए वे पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए नित्य नए इतिहास लिखने की राह पर आगे बढ़ते चले जाते हैं। जब मनोज मनु सहारा टीवी छोड़कर इंडिया न्यूज़ में आते हैं तो चेतन भी इंडिया न्यूज़ में आ जाते हैं। वे इंडिया न्यूज़ में ग्वालियर ब्यूरो के रूप में कार्य करते हैं। इसके बाद वे भोपाल ब्यूरो के रूप में कार्य करते हैं। अपने गुरु मनोज मनु के मार्गदर्शन में उन्हें इंडिया न्यूज़ में नेशनल इनपुट हेड के रूप में दिल्ली में कार्य करने का एक बार फिर मौका मिलता है। इसके बाद वे अपने कार्यक्षेत्र मध्य प्रदेश में आना चाहते हैं और पुनः भोपाल आ जाते हैं और तब से लगातार भोपाल में इंडिया न्यूज़ में ही मनोज मनु के मार्गदर्शन में कार्यरत हैं।
चेतन सेठ ने द इंगलेज पोस्ट को बताया कि दो हजार सोलह में पहली बार उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा था। और 2025 खत्म होते होते वे एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चैनल इंडिया न्यूज में स्टेट ब्यूरो हेड बनाए गए हैं। इस उपलब्धि का श्रेय वह दो लोगों को देते हैं। प्रथम उनके जीजाजी जिन्होंने चेतन को आगे बढ़ने में हमेशा मदद की आर्थिक रूप से भी जो सहयोग हो सका चेतन को किया। और दूसरा मनोज मनु जो हमेशा चेतन को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे। चेतन सेठ अपने गुरु मनोज मनु का सम्मान करते हुए कहते हैं कि जैसे जैसे मनोज मनु सर आगे बढ़ेंगे वैसे ही मै उनका अनुसरण करूंगा यदि वे पत्रकारिता में रहेंगे तो मैं भी रहूंगा और जिस दिन वे कहेंगे तो मैं पत्रकारिता छोड़ भी दूंगा। यह उनका गुरु के प्रति समर्पण का भाव है जो आज के युवाओं में बहुत कम देखने को मिलता है। इस भावना के साथ चेतन सेठ आने वाले युवा पत्रकारों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।
यू तो ग्वालियर चंबल क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर तमाम प्रतिष्ठित पत्रकार दिए हैं लेकिन पिछले कुछ समय में जिस तरह से युवा पीढ़ी पत्रकारिता के क्षेत्र में आकर यहीं पर सिमटकर रह गई थी वह एक चिंता का विषय बन रही थी। इसी बीच मात्र 10 सालों की अल्प अवधि में चेतन सेठ ने इंडिया न्यूज़ के स्टेट ब्यूरो हेड के पद को प्राप्त करके पूरे अंचल का नाम रोशन किया है। और पूरे देश में यह लोहा मनवा दिया है कि ग्वालियर में युवा पत्रकारों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। चेतन सेठ की इस उपलब्धि पर आज पूरा अंचल गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
रतलाम मध्यप्रदेश: रतलाम में बोधी इंटरनेशनल स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र द्वारा तीसरी मंजिल से छलांग लगाने की घटना ने पूरे प्रदेश को झंझकोर कर रख दिया है और यह सोचने पर भी मजबूर कर दिया कि क्या स्कूल में अनुशासन के नाम पर क्रूरता बरती जा रही है? रतलाम के स्कूल का यह मामला तूल पकड़ चुका है, शुक्रवार को आदिवासी छात्र संगठनों ने स्कूल का घेराव करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, संगठन के कार्यकर्ता स्कूल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे और प्रिंसिपल डॉली चौहान के खिलाफ नारेबाजी करते रहे, उनकी प्रमुख माँग है, स्कूल की मान्यता तत्काल रद्द की जाए और प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो।
घटना 28 नवंबर की है, जब कक्षा आठवीं का छात्र स्कूल की तीसरी मंजिल से अचानक कूद गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले में लीपापोती करने की कोशिश की सच छिपाने की कोशिश की लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का एक और CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि छात्र को प्रिंसिपल के कक्ष में बुलाया गया जहाँ उस छात्र को जमकर डांटा फटकारा गया। उसकी बेइज्जती की गई। वह बार बार सॉरी बोलता रहा उसने लगभग पैंतालीस बार सॉरी बोला लेकिन उसकी एक न चली और अनुशासन के नाम पर प्रिंसिपल उससे क्रूरता करती रही।
आदिवासी छात्र संगठनों का आरोप है कि इसी मानसिक दबाव के कारण बच्चे ने इतना बड़ा और खौफनाक कदम उठाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक बच्चे का मामला नहीं, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था के भीतर मौजूद समस्याओं का संकेत है, अगर स्कूल और प्रिंसिपल पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रदेश के कई स्कूलों में छात्रों के साथ ज्यादती और क्रूरता के मामले समय समय पर सामने आते रहते हैं लेकिन रतलाम से सामने आया यह मामला एक दुर्लभ मामला प्रतीत होता है।
रतलाम के इस स्कूल में बच्चे के साथ अनुशासन के नाम पर की गई यह क्रूरता पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करती है। क्या स्कूलों में बच्चों के साथ व्यवहार की निगरानी पर्याप्त है? क्या अनुशासन के नाम पर मानसिक दबाव की सीमा तय होनी चाहिए? फिलहाल, मामला गरम है और पूरे जिले की नज़र इस पर टिकी हुई है। क्या किसी शिक्षक को इतना निर्दय भी होना चाहिए कि बच्चा बार बार सौरी बोल रहा है लेकिन उसके सॉरी को न सुनते हुए उसको अनदेखा करते हुए उसको लगातार धमकाया जा रहा है और 1 8 साल के मासूम बालक पर उस धमकी का यह प्रभाव पड़ता है कि डर के मारे वह अपनी जान देने के लिए छत से ही कूद पड़ता है। यह घटना यह सवाल भी खड़े कर रही है कि मोटी फीस वसूलने वाले यह निजी स्कूल क्या आपके बच्चे के लिए सुरक्षित हैं?
जबलपुर मध्य प्रदेश: स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, प्रधानमंत्री कॉलेज आफ़ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय जबलपुर में 30 दिवसीय “सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण” प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग एवं एसजीबीएस उन्नति फांउडेशन, बैंगलोर के मध्य हुये एमओयू के अंतर्गत महाविद्यालय के स्नातक तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों हेतु प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। जिसका उददेश्य विद्यार्थियों के कौशल विकास उन्नयन में योगदान देना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय के भाव छात्र उपस्थित रहे।
सॉफ्ट स्किल आज के समय में शैक्षणिक सफलता, व्यक्तित्व विकास और कॅरियर निर्माण के स्तंभ है। लगातार सभी विधाओं का प्रशिक्षण देकर महाकौशल महाविद्यालय छात्रों को कार्पोरेट में रोजगार करने के लिए सभी तरह के स्किल्स डिवेलप करा रहा है। निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन वहाँ रोजगार पाने के लिए इंटरव्यू के दौरान सॉफ्ट स्किल्स और अच्छा कम्युनिकेशन होना बहुत आवश्यक है। मेंटर गजेंद्र इंगले ने बताया कि अच्छा कम्युनिकेशन स्किल्स और प्रेजेंटेबिलिटी कॉरपोरेट फील्ड में सक्सेसफुल होने का सबसे बड़ा आधार है।
प्रशिक्षक अतिया फातिमा खान ने बताया कि विद्यार्थियो को सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण के अंतर्गत इंग्लिश कम्यूनिकेशन, लाईफ स्किल, इंटरव्यू की तैयारी, समय प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि कौशल हर रोजगार एवं स्वरोजगार की पहली शर्त बन चुका है। इस अवसर पर श्री गजेन्द्र इंगले, डॉ. रविश तमन्ना ताजिर, डॉ. बुशरा खान, डॉ. नीलिमा, डॉ. नज्मुननिशा आदि उपस्थित रहे।
जबलपुर मध्य प्रदेश : जिला प्रशासन के गुरूड़ दल द्वारा आज शुक्रवार को डुमना रोड स्थित हिल्टन गार्डन इन होटल का आकस्मिक निरीक्षण की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में इस होटल के किचन में वेजिटेरियन फ्रिज में चिकन रखा पाया गया, वहीं पैक्ड खाद पदार्थों में एक्सपाइरी डेट अंकित नहीं पाई गई। होटल के किचन से तीन दिन पहले बनी ग्रेवी और बिना एक्सपाइरी डेट अंकित लोकल ब्रांड के दाल के पैकेट भी पाये गये।
कार्यपालिक दंडाधिकारी रांझी मौसमी केवट के नेतृत्व में की गई इस आकस्मिक निरीक्षण की कार्यवाही के दौरान हिल्टन गार्डन इन होटल के किचन में एक दिन पहले से गुथा हुआ आंटा एवं कटा हुआ प्याज तथा डीप फ्रीजर में बिना यूज बाई डेट अंकित आइस्क्रीम भी पाई गई। निरीक्षण की इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता, आबकारी निरीक्षण आशीष जैन, पुलिस उप निरीक्षक नितिन पांडे भी शामिल थे।
कार्यवाही के दौरान एक्सपाइरी डेट अंकित न होने के कारण आईस्क्रीम, दाल, शक्कर और मसाले का विनिष्टिकरण भी कराया गया तथा तीन दिन पहले से बनी ग्रेवी तथा पनीर और कटी हुई प्याज के नमूने परीक्षण हेतु लिए गये। निरीक्षण की कार्यवाही में होटल के फूड स्टोर में सूखे हुए कच्चे आम भी रखे हुए थे, जिनमें घुन लग गया था। होटल के कैमिकल भंडार में रखे हुए फ्यूल जेल पर कोई लेवल अंकित नहीं था, होटल में अगनिश्मन यंत्र भी नहीं पाये गये, फायर फाइटिंग पैनल ऑटो मोड में नहीं पाया गया। सॉलिट वेस्ट मैनेजमेंट निर्धारित मानको के अनुसार नहीं पाया गया। होटल के ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत कर्मचारी अप्रशिक्षित थे और उनकी शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित मापदंडो के अनुसार नहीं थी। निरीक्षण के दौरान होटल में कार्यरत कर्मचारियों को श्रम कानूनों के अनुसार ईएसआईसी की एवं अन्य सुविधाएं भी नहीं दी जा रही थी। कार्यपालिक दंडाधिकारी रांझी मौसमी केवट ने बताया कि हिल्टन गार्डन इन होटल में पाई गई इन अनियमित्ताओं पर प्रकरण तैयार कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
ग्वालियर, मध्यपदेश: देश में इस समय एसआईआर का काम चल रहा है और इससे संबंधित तमाम विसंगतियाँ भी कहीं न कहीं से खबरों की सुर्खियाँ बन रही हैं। लेकिन अब ग्वालियर में तो एक ऐसा गड़बड़झाला एसआइआर में सामने आया है जिसमें किसी आम जन का नहीं बल्कि एक विधायक का नाम ही लिस्ट से हटा दिया गया। कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने SIR को लेकर फर्जीवाड़े के आरोप लगाते हुए खुलासा किया है कि फर्जी सॉफ्टवेयर के माध्यम से विधानसभाओं और मतदाताओं तक के नामों को बदला जा रहा है। ताजा उदाहरण वे खुद हैं क्योंकि मतदाता सूची से उनका नाम मैपिंग में कट गया है।
वर्तमान में देश के 12 राज्यों में SIR का कार्य चल रहा है..ऐसे में SIR को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं..ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार का आरोप है मतदाता सूची में उनका नाम मैंपिग में BLO कुनाल पवार द्वारा “15 ग्वालियर विधानसभा” में “भाग संख्या 227” चार शहर का नाका में “मतदाता क्रमांक 460 “(EPIC No.UYE4892253) पर दर्ज कर दिया गया है। “मतदाता केन्द्र क्रमांक 272” के BLO द्वारा यह भी बताया गया कि आपके 2003 के रिकार्ड से मैंपिग कर दी गई है।
मैपिंग से हुए खुलासे के बाद कांग्रेस विधायक का कहना है कि सवाल यह उठता है कि विधायक रहते हुए वे “16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा” के मतदाता है तो उनका नाम “15 ग्वालियर विधानसभा” में कैसे मैपिंग कर दिया गया! जब मेरे साथ ऐसा हो रहा है तो आम मतदाता के साथ क्या हो रहा होगा ? कांग्रेस विधायक ने यह भी सवाल खड़ा किया कि BLO…SIR फार्मो का डिजिटिलाईजेंशन मतदाताओं के सामने नहीं कर रहे है..ऐसे में ये कैसे सुनिश्चित होगा कि फार्मों का ईमानदारी डिजिटिलाईजेंशन हो रहा हैं ? मैंने जब अपने फार्म का अपने ही सामने डिजिटिलाईजेंशन करवाया तब BLO के मोबाईल स्क्रीन पर नोटिफिकेशन आया और मुझे पता चला कि मेरा मैंपिग पहले ही हो चुकी है.. यह इस बात का प्रतीक है कि SIR के कार्य में फर्जीवाडा चल रहा है।
कांग्रेस विधायक की मांग है कि SIR कार्य में जुटे लापरवाह कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाए नहीं तो लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से कट जाएंगे। कांग्रेस विधायक के आरोपी को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया तत्काल सुधार कर दिया गया है और BLO को नोटिस भी जारी किया गया है। हालांकि प्रशासन अब तमाम तरह की सफाईयां दे रहा है लेकिन एसआइआर से संबंधित काम क्या पूरी तरीके से पारदर्शिता से हो रहा है और क्या एक त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची बनाने की तैयारी में यह सफल होगा? कांग्रेस विधायक डॉ सतीश करवार के साथ हुई घटना ने ऐसे तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं!
डिजिटल डेस्क नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम को लगातार मिल रही हार के बाद गौतम गंभीर के ऊपर सवाल खड़े होने लगे थे लेकिन इन सब सवालों पर विराम लग चुका है। गौतम गंभीर के हेड कोच पोजिशन पर मंडरा रहे ‘संकट के बादल’ साफ हो चुके हैं. टीम इंडिया की टेस्ट क्रिकेट में लगातार हार के बावजूद इतना तो तय है कि गंभीर कहीं नहीं जा रहे. 2027 तक वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे, उसके बाद ही उनके भविष्य पर कुछ फैसला लिया जाएगा. गंभीर की कोचिंग में भारत न्यूजीलैंड के बाद साउथ अफ्रीका से भी अपने घर पर हार चुका है और अब क्रिकेट फैंस गौतम गंभीर के इस्तीफे की डिमांड कर रहे हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान गौतम गंभीर ने अपने इरादे बता दिए और यह भी बता दिया कि वह अभी कहीं नहीं जाने वाले। अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलने के बाद जब गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तो उनके चेहरे पर किसी तरह का कोई अफसोस नहीं था. किसी बात की कोई शिकन नहीं थी. गंभीर तो ऐसे तेवर दिखा रहे थे जैसे साउथ अफ्रीका ने हमारा नहीं बल्कि हमने साउथ अफ्रीका का सूपड़ा साफ किया हो। इसके बावजूद गौतम गंभीर के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। जो सा बता रहा है कि उनकी कुर्सी सेफ है। इसके साथ ही बीसीसीआई के तरफ से भी उनको हटाये जाने या अल्टीमेटम देने जैसा कोई जिक्र सामने नहीं आया है।
जब से गौतम कोच बने हैं। भारतीय टेस्ट टीम की हालत ‘गंभीर’ हो चुकी है. गौतम के कार्यकाल में भारत 19 में 10 टेस्ट हार चुका है. दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. 12 महीनों के भीतर पहले न्यूजीलैंड ने हमें घर पर हराया और फिर साउथ अफ्रीका ने इज्जत उतारी. ऑस्ट्रेलिया जाकर भी हम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हारे. इसके बावजूद वे कोच बने रहेंगे इसलिए अब यह सवाल उठ रहे हैं कि उनके ऊपर किसका हाथ है।