Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsजबलपुर के फाइव स्टार होटल हिल्टन में सड़े खाने और अनियमितताओं पर...

जबलपुर के फाइव स्टार होटल हिल्टन में सड़े खाने और अनियमितताओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हिल्‍टन गार्डन इन होटल के किचन में एक दिन पहले से गुथा हुआ आंटा एवं कटा हुआ प्‍याज तथा डीप फ्रीजर में बिना यूज बाई डेट अंकित आइस्‍क्रीम भी पाई गई। निरीक्षण की इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्‍ता, आबकारी निरीक्षण आशीष जैन, पुलिस उप निरीक्षक नितिन पांडे भी शामिल थे।

जबलपुर मध्य प्रदेश : जिला प्रशासन के गुरूड़ दल द्वारा आज शुक्रवार को डुमना रोड स्थित हिल्‍टन गार्डन इन होटल का आकस्मिक निरीक्षण की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में इस होटल के किचन में वेजिटेरियन फ्रिज में चिकन रखा पाया गया, वहीं पैक्‍ड खाद पदार्थों में एक्‍सपाइरी डेट अंकित नहीं पाई गई। होटल के किचन से तीन दिन पहले बनी ग्रेवी और बिना एक्‍सपाइरी डेट अंकित लोकल ब्रांड के दाल के पैकेट भी पाये गये।

कार्यपालिक दंडाधिकारी रांझी मौसमी केवट के नेतृत्‍व में की गई इस आकस्मिक निरीक्षण की कार्यवाही के दौरान हिल्‍टन गार्डन इन होटल के किचन में एक दिन पहले से गुथा हुआ आंटा एवं कटा हुआ प्‍याज तथा डीप फ्रीजर में बिना यूज बाई डेट अंकित आइस्‍क्रीम भी पाई गई। निरीक्षण की इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्‍ता, आबकारी निरीक्षण आशीष जैन, पुलिस उप निरीक्षक नितिन पांडे भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें एसआईआर में महा गड़बड़झाला; कांग्रेस विधायक का नाम ही सूची से हटाया! 

कार्यवाही के दौरान एक्‍सपाइरी डेट अंकित न होने के कारण आईस्‍क्रीम, दाल, शक्‍कर और मसाले का विनिष्टिकरण भी कराया गया तथा तीन दिन पहले से बनी ग्रेवी तथा पनीर और कटी हुई प्‍याज के नमूने परीक्षण हेतु लिए गये। निरीक्षण की कार्यवाही में होटल के फूड स्‍टोर में सूखे हुए कच्‍चे आम भी रखे हुए थे, जिनमें घुन लग गया था। होटल के कैमिकल भंडार में रखे हुए फ्यूल जेल पर कोई लेवल अंकित नहीं था, होटल में अगनिश्‍मन यंत्र भी नहीं पाये गये, फायर फाइटिंग पैनल ऑटो मोड में नहीं पाया गया। सॉलिट वेस्‍ट मैनेजमेंट निर्धारित मानको के अनुसार नहीं पाया गया। होटल के ट्रीटमेंट प्‍लांट में कार्यरत कर्मचारी अप्रशिक्षित थे और उनकी शैक्षणिक यो‍ग्‍यता भी निर्धारित मापदंडो के अनुसार नहीं थी। निरीक्षण के दौरान होटल में कार्यरत कर्मचारियों को श्रम कानूनों के अनुसार ईएसआईसी की एवं अन्‍य सुविधाएं भी नहीं दी जा रही थी। कार्यपालिक दंडाधिकारी रांझी मौसमी केवट ने बताया कि हिल्‍टन गार्डन इन होटल में पाई गई इन अनियमित्‍ताओं पर प्रकरण तैयार कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें यह है एमपी का मिनी ब्राजील, जर्मन कोच दे रहे युवाओं को फुटबॉल का प्रशिक्षण

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular