Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeInternationalयह है एमपी का मिनी ब्राजील, जर्मन कोच दे रहे युवाओं को...

यह है एमपी का मिनी ब्राजील, जर्मन कोच दे रहे युवाओं को फुटबॉल का प्रशिक्षण

शहडोल का ग्राम विचारपुर, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में मिनी ब्राज़ील का नाम देकर सम्मानित किया था, उनके उल्लेख के बाद विचारपुर के खिलाड़ियों का भाग्य बदला और जर्मनी के FC Ingolstadt क्लब ने यहां के खिलाड़ियों और

फुटबॉल की दुनिया में तेजी से पहचान बना रहा शहडोल का ग्राम विचारपुर, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में मिनी ब्राज़ील का नाम देकर सम्मानित किया था, अब एक और ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने जा रहा है।  जर्मनी के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब FC Ingolstadt 4 के प्रसिद्ध कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ आज  विचारपुर का विशेष भ्रमण कर युवा खिलाड़ियों से मिलकर  विश्व स्तर का मार्गदर्शन  दिया। कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ आज  विचारपुर का विशेष भ्रमण किया और  युवा खिलाड़ियों से मिलकर  विश्व स्तर का मार्गदर्शन  देकर  खिलाड़ियों से सीधे संवाद कर, अपने अनुभव, प्रशिक्षण तकनीक और आधुनिक फुटबॉल शैली के बारे में विचारपुर के युवाओं को दिशा दी , ग्राम विचारपुर की फुटबॉल टीम ने अपनी मेहनत, ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के बावजूद अद्भुत प्रदर्शन कर देशभर का ध्यान खींचा है। इसी जुनून और प्रतिभा को देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में विचारपुर का नाम लेते हुए इसे मिनी ब्राजील कहा था…

 शहडोल का ग्राम विचारपुर, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में मिनी ब्राज़ील का नाम देकर सम्मानित किया था, उनके उल्लेख के बाद विचारपुर के खिलाड़ियों का भाग्य बदला और जर्मनी के FC Ingolstadt क्लब ने यहां के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 4 से 12 अक्टूबर  तक जर्मनी में प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया, इस प्रशिक्षण के लिए विचारपुर से 5 खिलाड़ी और एक महिला कोच का चयन हुआ, कोच,लक्ष्मी सहीस खिलाड़ी, सानिया कुंडे, सुहानी कोल, प्रीतम कुमार, वीरेंद्र बैगा, मनीष घसिया, इन खिलाड़ियों ने जर्मनी में विश्व स्तरीय फुटबॉल प्रशिक्षण प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। ग्रामीणों और खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। सभी की नज़रें 24 नवंबर को होने वाली इस ऐतिहासिक मुलाकात पर टिकी हैं, जो निश्चित रूप से शहडोल के फुटबॉल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा…

यह भी पढ़ें 2025 के बड़े रेल हादसे; इस बार होंगे सबक या फिर भूली हुई दासतां 

अब जब जर्मन कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ स्वयं विचारपुर के मैदान पर आकर खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दे रहे  , तो यह अवसर गांव के युवा फुटबॉलरों के लिए प्रेरणा और नई ऊंचाइयों की शुरुआत साबित हो सकता है। मिनी ब्राज़ील के नाम से मशहूर ग्राम विचारपुर की, जो एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। वो भी तब… जब जर्मनी के प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब FC Ingolstadt 04 के दिग्गज कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ ने खुद गांव पहुंचकर खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय मार्गदर्शन दिया।

यह भी पढ़ें ग्वालियर अपराध में जल रहा है और ‘जीरो’ ‘भोंपू’ बजा रहा है!

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular