Thursday, July 30, 2026
31.4 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig Newsकांग्रेसी आएंगे झूठ व भ्रम फैलाएंगे, उनके जाल में नहीं फंसना है:...

कांग्रेसी आएंगे झूठ व भ्रम फैलाएंगे, उनके जाल में नहीं फंसना है: सांसद भारत सिंह

दतिया ढाई साल विकास में पिछड़ा गया है, इस बार कोई गलती नहीं करना है। कांग्रेस में परिवारवाद में मिलता है टिकट, भाजपा कार्यकर्ताओं को देती है सेवा का अवसर। दतिया विधानसभा उपचुनाव प्रभारी व सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रविवार को बूथ क्रमांक 99 पर प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम सुना एवं जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया

Datia byelection updates: दतिया विधानसभा उपचुनाव प्रभारी व सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने रविवार को दतिया के वार्ड नंबर 34 के बूथ क्रमांक 99 पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम सुना। तत्पश्चात् जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने दतिया विधानसभा क्षेत्र को विकास में पिछड़ा बना दिया है। कांग्रेस ने लोगों से उनका अधिकार छीना है। वर्ष 2023 के चुनाव में हुई गलती को इस उपचुनाव में नहीं दोहराना है। इस बार कोई गलती नहीं करना है। कांग्रेस पार्टी विरासत एवं वंशवाद को बढ़ाती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व करने का अवसर देती है। इस बार भाजपा ने दतिया के बेटे को प्रत्याशी बनाया है, इसलिए इस बार का वोट सिर्फ दतिया विधानसभा का विकास कराने वाली भारतीय जनता पार्टी को ही दें। भाजपा को ही अपना आशीर्वाद दें, क्योंकि दतिया और मध्यप्रदेश का विकास सिर्फ भाजपा की करती है और आगे भी करेगी।

कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाकर वोट मांगती है
उपचुनाव प्रभारी व सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ और भ्रम फैलाकर वोट तो मांग लेते हैं, लेकिन चुनाव के बाद कभी भी नहीं आते। कांग्रेस की यह मानसिकता हमेशा से रही है। कांग्रेस ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों का उपयोग सिर्फ वोट बैंक के रूप में किया है। कांग्रेस ने दतिया के विकास की चिंता कभी नहीं की। कांग्रेस के लोग झूठे वादे करके और भ्रम फैलाकर वोट ले लेते हैं। उन्होंने ने कहा कि इस बार सिर्फ भाजपा की डबल इंजन सरकार और दतिया के विकास के लिए ही वोट करना है। किसी के भी भ्रम में नहीं आना है।

यह चुनाव दतिया के विकास का चुनाव है
उपचुनाव प्रभारी व सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि यह चुनाव कोई सरकार बनाने के लिए नहीं है। यह चुनाव तो दतिया का विकास कराने के लिए है। दतिया को कांग्रेस ने विकास के मामले में बहुत पीछे कर दिया है। पिछले ढाई वर्षों में भी यहां पर कोई विकास कार्य नहीं किए गए। अब दतिया में अगले ढाई वर्षों में विकास कार्य कराना है, ताकि दतिया को फिर से विकास की राह पर लाया जा सके। उन्होंने कहा कि यहां पर लंबे समय तक कांग्रेस के विधायक रहे, लेकिन उन्होंने खुद का भला किया, जनता के लिए कुछ नहीं किया। यदि वे जनता के हितैषी होते तो यहां पर विकास कराते, लेकिन कांग्रेस ने यहां पर कभी विकास के कार्य नहीं कराए।
प्रधानमंत्री जी ने बदली देश-प्रदेश की तस्वीर
उपचुनाव प्रभारी व सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है। आज देशभर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मजबूत करने के लिए दतिया विधानसभा क्षेत्र को भी मजबूत करना है और यहां पर कमल को खिलाना है, ताकि दतिया के साथ ही प्रदेश और देश भी मजबूत बने।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular