Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeEducationकौशल हर रोजगार एवं स्वरोजगार की पहली शर्त: डॉ. अलकेश चतुर्वेदी 

कौशल हर रोजगार एवं स्वरोजगार की पहली शर्त: डॉ. अलकेश चतुर्वेदी 

सॉफ्ट स्किल आज के समय में शैक्षणिक सफलता, व्यक्तित्व विकास और कॅरियर निर्माण के स्तंभ है। लगातार सभी विधाओं का प्रशिक्षण देकर महाकौशल महाविद्यालय छात्रों को कार्पोरेट में रोजगार करने के लिए सभी तरह के स्किल्स डिवेलप करा रहा है।

जबलपुर मध्य प्रदेश: स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, प्रधानमंत्री कॉलेज आफ़ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय जबलपुर में 30 दिवसीय “सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण” प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग एवं एसजीबीएस उन्नति फांउडेशन, बैंगलोर के मध्य हुये एमओयू के अंतर्गत महाविद्यालय के स्नातक तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों हेतु प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। जिसका उददेश्य विद्यार्थियों के कौशल विकास उन्नयन में योगदान देना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय के भाव छात्र उपस्थित रहे। 

सॉफ्ट स्किल आज के समय में शैक्षणिक सफलता, व्यक्तित्व विकास और कॅरियर निर्माण के स्तंभ है। लगातार सभी विधाओं का प्रशिक्षण देकर महाकौशल महाविद्यालय छात्रों को कार्पोरेट में रोजगार करने के लिए सभी तरह के स्किल्स डिवेलप करा रहा है। निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन वहाँ रोजगार पाने के लिए इंटरव्यू के दौरान सॉफ्ट स्किल्स और अच्छा कम्युनिकेशन होना बहुत आवश्यक है। मेंटर गजेंद्र इंगले ने बताया कि अच्छा कम्युनिकेशन स्किल्स और प्रेजेंटेबिलिटी कॉरपोरेट फील्ड में सक्सेसफुल होने का सबसे बड़ा आधार है। 

यह भी पढ़ें यह है एमपी का मिनी ब्राजील, जर्मन कोच दे रहे युवाओं को फुटबॉल का प्रशिक्षण

प्रशिक्षक अतिया फातिमा खान ने बताया कि विद्यार्थियो को सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण के अंतर्गत इंग्लिश कम्यूनिकेशन, लाईफ स्किल, इंटरव्यू की तैयारी, समय प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जायेगी। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि कौशल हर रोजगार एवं स्वरोजगार की पहली शर्त बन चुका है। इस अवसर पर श्री गजेन्द्र इंगले, डॉ. रविश तमन्ना ताजिर, डॉ. बुशरा खान, डॉ. नीलिमा, डॉ. नज्मुननिशा आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें 2025 के बड़े रेल हादसे; इस बार होंगे सबक या फिर भूली हुई दासतां 

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular