Tuesday, April 21, 2026
38.1 C
Delhi
Tuesday, April 21, 2026
HomeBig Newsग्वालियर की वैष्णवी का अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में चयन

ग्वालियर की वैष्णवी का अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में चयन

श्रीलंका जाने वाली टी ट्वेंटी सीनियर टीम में ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा का चयन होना ग्वालियर के लिए गौरव की बात है। इस अंतर्राष्ट्रीय टीम में चयन होने के बाद वेस्टनवी भी काफी उत्साहित हैं और वे चाहती हैं कि जिस तरह मलेशिया में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था हैट्रिक ली थी पांच विकेट लिए थे

ग्वालियर मध्य प्रदेश: श्रीलंका के विरूद्ध होने वाली पाँच टी ट्वेंटी मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन हो चुका है। इस टीम में पहली बार दो नए चेहरों को शामिल किया गया है।जी कमालिनी और वैष्णवी शर्मा। वैष्णवी शर्मा ग्वालियर की रहने वाली हैं और पिछले कुछ समय से लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चेन होने पर उनके परिवार में ही नहीं पूरे ग्वालियर में खुशी का माहौल है। वैष्णवी शर्मा अब कप्तान हरमत प्रीत और उपकप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में श्रीलंका में अपनी गेंदबाजी के प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचने का प्रयास करेंगी।

श्रीलंका जाने वाली टी ट्वेंटी सीनियर टीम में ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा का चयन होना ग्वालियर के लिए गौरव की बात है। इस अंतर्राष्ट्रीय टीम में चयन होने के बाद वेस्टनवी भी काफी उत्साहित हैं और वे चाहती हैं कि जिस तरह मलेशिया में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था हैट्रिक ली थी पांच विकेट लिए थे। ऐसा ही बेहतर प्रदर्शन वह श्रीलंका में दोहरा सकें। आपको बता दें कि यह पहला मौका है जब ग्वालियर चंबल संभाग की किसी खिलाड़ी का अंतर्राष्ट्रीय मैच में चयन हुआ हो। वैष्णवी शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैं चयनित होकर पूरे अंचल का मान सम्मान बढ़ाया है और अब यहाँ के रहवासी वैष्णवी शर्मा के उम्दा प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें यह है एमपी का मिनी ब्राजील, जर्मन कोच दे रहे युवाओं को फुटबॉल का प्रशिक्षण

श्रीलंका में होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज 21 से 30 दिसंबर तक खेली जाएगी। पहले दो मैच विशाखापटनम और बाकी के 3 मैच तिरुवनंतपुरम में होंगे। इस टीम में सत्रह वर्षीय कमालिनी को राधा यादव और उन्नीस वर्षीय वैष्णवी शर्मा को उमा क्षेत्री की जगह टीम में शामिल किया गया है। इस टीम में हरमनप्रीत कौर कप्तान और स्मृति मंधाना उपकप्तान हैं और इनके साथ ही दीप्ति शर्मा स्नेह जेमीमा रोड्रिग्स शैफाली वर्मा हरलीन देओल अमनजोत कौर अरुन्धती रेड्डी गौड़ रेणुका सिंह ठाकुर ऋचा घोष को भी टीम में जगह दी गई है। इस टीम में क्रांति गौड़ और वैष्णवी शर्मा दोनों मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

यह भी पढ़ें 2025 के बड़े रेल हादसे; इस बार होंगे सबक या फिर भूली हुई दासतां 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular