Home Blog Page 21

NCPE 2025 केवल एक कॉन्फ़्रेंस नहीं, बल्कि शिक्षा, सहयोग और संवेदना का उत्सव

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश: राष्ट्रीय चिकित्सा शिक्षा सम्मेलन (NCPE 2025) का ग्वालियर में ऐतिहासिक आयोजन हुआ। 7 से  9 नवम्बर 2025 तक कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, ग्वालियर पर यह आयोजन हुआ। गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, बाल रोग विभाग एवं ग्वालियर एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (GAP) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12वाँ नेशनल कॉन्फ़्रेंस ऑन पीडियाट्रिक एजुकेशन (NCPE 2025) का आज भावपूर्ण समापन हुआ।

यह सम्मेलन भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी (IAP) के मेडिकल एजुकेशन चैप्टर एवं IAP मध्यप्रदेश राज्य शाखा के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस वर्ष की थीम थी।  “Advancing Excellence in Medical Education – Innovate, Inspire, Impact.” तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर से आए लगभग 200 प्रतिभागियों, 50 राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षकों और मध्यप्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

वैज्ञानिक सत्रों की प्रमुख झलकियाँ

सम्मेलन के अंतिम दिन विभिन्न पैनल चर्चाएँ, आमंत्रित व्याख्यान और वाद-विवाद आयोजित हुए —

• “Professionalism in the Real World – Navigating Reputation, Responsibility and Revenue” सत्र में चिकित्सा व्यवसाय में नैतिकता, आत्मनियंत्रण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व पर चर्चा हुई।

• “Resilience in Residency” पैनल ने चिकित्सक प्रशिक्षण के दौरान तनाव, टीमवर्क और आत्मबल के महत्व को रेखांकित किया।

• “Linking Pedagogy with Neuroscience”, “Competency-Based Assessment”, और “Social Media, Ethics and Law in Pediatric Practice” जैसे सत्रों ने आधुनिक चिकित्सा शिक्षण की दिशा पर नई दृष्टि प्रदान की।

• वाद-विवाद सत्र “NEET vs MBBS – What Should Define a Doctor?” में विद्यार्थियों ने अपनी तार्किक और प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया।

• ओरल पेपर और पोस्टर प्रेजेंटेशन सत्रों में युवा शोधकर्ताओं ने अपनी मौलिक सोच और प्रस्तुतिकरण से गहरी छाप छोड़ी।

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि थे डॉ. राजेश तिक्कस प्राध्यापक गांधी मेडिकल कॉलेज रहे। समारोह में डॉ सी. पी. बंसल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, IAP ; प्रो. (डॉ.) अजय गौड़, आयोजन अध्यक्ष, डॉ. घनश्याम दास, अध्यक्ष GAP, तथा डॉ. करुणेश जोली पिपरिया, सचिव GAP,  डॉ दीपक अग्रवाल , वरिष्ठ बल रोग चिकित्सक, एवं डॉ अधिक बांगा मंचासीन रहे। डॉ. सात्विक सी. बंसल, आयोजन सचिव, ने सम्मेलन का सार प्रस्तुत करते हुए कहा “NCPE 2025 हमारे कॉलेज शिक्षकों, विद्यार्थियों और निजी चिकित्सकों के सामूहिक प्रयास की जीवंत मिसाल है। इस आयोजन ने ग्वालियर को राष्ट्रीय अकादमिक मानचित्र पर प्रतिष्ठित किया है।” आयोजन अध्यक्ष डॉ. अजय गौड़ ने कहा “यह सम्मेलन शिक्षा, अनुभव और आत्मीयता का संगम रहा। यह ग्वालियर के लिए गौरव और प्रेरणा दोनों है।”

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

फेलिसिटेशन और आभार ज्ञापन

• मुख्य अतिथियों एवं सभी संरक्षकों — डॉक्टर राजेश टिक्कस, डॉक्टर सी  पी बंसल, डॉक्टर अजय गौड़, डॉक्टर घनश्य दास, डॉक्टर करुणेश पिपरिया — को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

• इसके बाद सभी उप-समितियों (Hospitality, Travel, Finance, Media, Academics, Cultural) के प्रतिनिधियों को मंच पर आमंत्रित कर पुष्प-गुच्छ से अभिनंदन किया गया।

• विशेष रूप से पोस्टग्रेजुएट विद्यार्थियों और सीनियर रेज़िडेंट्स को उनकी निष्ठा, अनुशासन और ऊर्जा के लिए खड़े होकर तालियों से सम्मानित किया गया।

• फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं कैंसर हॉस्पिटल स्टाफ को भी धन्यवाद स्वरूप पुष्प भेंट किए गए।

विशेष आभार

धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सात्विक सी. बंसल द्वारा किया गया, 

उन्होंने विशेष रूप से ग्वालियर अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, IAP MEC Chapter तथा IAP मध्यप्रदेश शाखा का धन्यवाद किया।

मीडिया के प्रभावशाली कवरेज के लिए डॉ. विनीेत चतुर्वेदी और पूरी ग्वालियर टीम का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

निष्कर्ष

आपको बता दें कि एनसीपीई का यह बारह वां संस्करण था और पहली बार मध्यप्रदेश के किसी शहर में हुआ था। सम्मेलन की व्यवस्थाओं और मेहमान नवाजी से आए हुए मेहमान चिकित्सक काफी पसंद नजर आए। सम्मेलन का समापन भावनाओं, ऊर्जा और आत्मीयता से भरे क्षणों के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में कहा — “NCPE 2025 केवल एक कॉन्फ़्रेंस नहीं, बल्कि शिक्षा, सहयोग और संवेदना का उत्सव था।”

Play

हेल्प गुरु की चाय पर चर्चा में शामिल हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश: हर रविवार की तरह इस रविवार 9 नवंबर को चाय पर चर्चा का स्थान वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन एसबीआई बैंक के ऊपर तानसेन रोड हजीरा ग्वालियर पर रखा गया। चाय पर चर्चा का समय शाम 2:30 बजे से 4 बजे तक रखा गया इस बार चाय की चर्चा में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल जी उपस्थित रहे।

 चाय पर चर्चा “चाय विथ हेल्प गुरु” कार्यक्रम के संयोजक हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने बताया कि यह चाय पर चर्चा एक अनोखी और अद्वितीय पहल है इस चर्चा  में सभी वरिष्ठ जन, मित्रजन, छात्र-छात्राएं, सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, मातृशक्ति,प्रशासनिक अधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, मीडिया के साथी  एक साथ बैठकर विभिन्न विषयों पर संवाद कर चाय पीते है इसके अलावा विभिन्न सुझाव और समाधान का भी प्रयास करते हैं यह चाय पर चर्चा ग्वालियर चंबल संभाग में लगातार प्रचलित बनी हुई है।

इस बार चाय पर चर्चा में विशेष रूप से उपस्थित रहे प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल जी से ग्वालियर के विकास और बदलाव को लेकर युवाओं और वरिष्ठजनों ने विभिन्न प्रश्न किए गए इसके अलावा राजनीति में परिवारवाद को लेकर भी समाजसेवियों के द्वारा प्रश्न किया गया सभी प्रश्नों के जवाब प्रदेश मीडिया प्रभारी द्वारा बहुत ही सजगता और सरलता के साथ दिए गए।

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल जी ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्यों के साथ-साथ समाज हित में भी निरंतर सार्थक पहल करने की आवश्यकता है और समाज में बदलाव को लेकर सुझाव और समाधान के लिए प्रयास करना भी जरूरी है और इसी का संगम है चाय विथ हेल्प गुरु।।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सत्यवीर सिंह तोमर जी द्वारा किया गया तथा आभार प्रकट उमेश सिंह राजावत जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में युवा साथी, समाज सेवी, मातृशक्ति, मीडिया बंधु, उपस्थित रहे।

आयुष्मान कार्ड नहीं है तो यह खबर ज़रूर पढ़ें, अस्पतालों, लोक सेवा व जनमित्र केन्द्रों पर ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड

2025 के बड़े रेल हादसे; इस बार होंगे सबक या फिर भूली हुई दासतां 

0

एक और रेल हादसा… छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गेवरा रोड-बिलासपुर मार्ग पर मेमू पैसेंजर ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है और 20 घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की वजह ‘सिग्नल ओवरशूट’ बताई गई है। यह इस साल का पांचवां बड़ा रेल हादसा के बाद फिर सवाल उठने लगे हैं कि देश में रेल हादसों का यह सिलसिला कब रुकेगा… 

मुंब्रा में 9 जून 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली दो लोकल ट्रेनें एक शॉर्प कर्व पर एक-दूसरे को पार कर रही थीं। तभी ट्रेन के डिब्बों के पायदान पर खड़े कुछ यात्रियों का ‘बाहर निकला हुआ’ बैग दूसरी ट्रेन के लोगों के बैग या शरीर से टकरा गया था। इसके दौरान कुछ यात्री अचानक पटरी पर गिर पड़े थे। 4 यात्रियों की मौत हो गई थी।

बिहार के कटिहार बरौनी रेल खंड पर काढागोला और सेमापुर के बीच 20 जून को हुआ था। जब अवध असम अक्सप्रेस और रेलवे ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर हो गई थी। हादसे में एक ट्रॉलीमैन की मौत हो गई थी तो वहीं 4 रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

ओडिशा के कटक जिले में इस साल मार्च महीने में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था, जब बेंगलुरू-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 11 कोच पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई थी और 7 यात्री घायल हो गए थे।

झारखंड के साहेबगंज जिले में 1 अप्रैल, 2025 की सुबह दो मालगाड़ियों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में चार लोग घायल भी हुए थे। हादसा सुबह के 3 बजे हुआ था, जब मालगाड़ियां कहलगांव से फरक्का के बीच जा रही थीं।

एक रेल हादसा झारखंड में हुआ था, जब 3 जुलाई 2025 को साहिबगंज जिले के बरहड़वा प्रखंड में एक मालगाड़ी की 14 बोगियां बिना लोको पायलट के तेज रफ्तार से दौड़ती हुई दूसरी मालगाड़ी से टकरा गई थीं। टक्कर इतनी तेज थी कि 14 बोगियां पटरी से उतरकर नीचे गिर गईं थीं। सभी बोगियों में गिट्टी लोड थी।

भारतीय रेलवे सुरक्षा के तमाम दावे करता है। सुरक्षा कवच तकनीक की बात की जा रही है लेकिन यदि हम अन्य विकसित देशों की तुलना में बात करें तो भारत रेल हादसों के मामले में बहुत आगे है.. क्या इस बार भी बिलासपुर रेल हादसे के बाद जांच होगी और कुछ ही दिनों में हम हादसे को भूल जाएँगे या रेल हादसों से निपटने के लिए कोई मजबूत व्यवस्था बनाएंगे… 

यह भी पढ़ें बेटी लौटाएगी पिता का गौरव; क्रान्ति को मिलेगी नौकरी तो पिता का निलंबन होगा खत्म

बेटी लौटाएगी पिता का गौरव; क्रान्ति को मिलेगी नौकरी तो पिता का निलंबन होगा खत्म

0

भोपाल मध्य प्रदेश: भारत की महिला क्रिकेट टीम विश्व कप जीत चुकी है। पूरे देश में आज हर जगह इन्हीं बेटियों की चर्चा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाने वाली इन बेटियों से मुलाकात की और इनके साथ हुए घटनाक्रम व इनके अनुभव की जानकारी ली। बात मध्यप्रदेश की करें तो छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ ने भी विश्व विजयी भारतीय टीम में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से अपना लोहा मनवाया और मध्य प्रदेश का नाम भी इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर लिख दिया। लेकिन इसी क्रांति गौड़ के परिवार का इतिहास बिगाड़ने का काम भी हमारे सिस्टम ने किया था जिसे अब सुधारा जा रहा है और क्रांति अपने परिवार के लिए वह कुछ करने जा रही है जिससे क्रांति जैसी बेटी होने पर आज उसके परिवार को ही नहीं लेकिन प्रदेश के अन्य तमाम परिवारों को गर्व होगा। 

विश्व विजयी टीम की सदस्य मध्यप्रदेश छतरपुर की निवासी क्रांति गौड़ को राज्य सरकार नौकरी देगी। हालांकि क्रांति गौड़ को नौकरी देने के लिए उनकी शैक्षणिक योग्यता एक बाधा बन सकती है क्योंकि वह मात्र आठवीं कक्षा पास है लेकिन जानकार बताते हैं कि यदि सरकार चाहे तो उन्हें कम से कम सेकंड क्लास अधिकारी तो बना ही सकती है कैबिनेट को अहर्ता को शिथिलकर नौकरी देने का विशेष अधिकार है। यदि कैबिनेट चाहे तो अपनी इस शक्ति को उपयोग कर क्रांति गौड़ को मध्यप्रदेश शासन में एक अच्छी नौकरी प्रदान कर सकती है।हालांकि अब तक ऐसा नहीं हुआ है लेकिन अब तक विश्व कप भारत की महिला टीम जीती हो ऐसा भी तो नहीं हुआ था। तो जिस बेटी ने भारत के लिए विश्व कप में जीत संभव करा दी हो क्या उसके लिए एक सरकारी नौकरी वो भी अच्छे दर्जे की हम संभव नहीं करा सकते। सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरकार ने ऐसा कुछ करने का मन बना लिया है।

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

क्रांति गौड़ के परिवार ने सबसे बड़ा दर्द झेला।वह उनके पिता के निलंबन का। उनके पिता पुलिस विभाग में पदस्थ थे लेकिन बिना किसी बड़ी वजह के बारह वर्ष से वह निलंबन झेल रहे हैं। जैसे ही भारत की महिला क्रिकेट टीम विश्व कप जीती क्रांति।गौड़ भी सुर्खियों में आई और सोशल मीडिया पर इस बात की भी चर्चा चलने लगी कि क्रांति गौड़ के पिता का निलंब मध्यप्रदेश सरकार को वापस लेना चाहिए। उन्हें सम्मानपूर्वक उनकी नौकरी वापस दी जानी चाहिए। मध्यप्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने क्रांति गौड़ के पिता के निलंबन के समाप्ति के बारे में सहमति जता दी है। यदि यह होता है तो यह एक पिता के लिए गौरव का पल होगा।एक बेटी के लिए भी फक्र की बात होगी कि वह अपने पिता के खोए हुए सम्मान को वापस दिलाने में कामयाब हो रही है। 

आपको बता दें कि छतरपुर मध्य प्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ देश के प्रधानमंत्री से मिलने के बाद आज शुक्रवार को अपने गृह नगर छतरपुर भी पहुंचेगी। पूरा नगर उनके स्वागत के लिए पलक पाव ने बिछाय।तैयार है हर जगह उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है।खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरते ही उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। यह बेटी आज जब वापस अपने घर पहुंचेगी तो खुशियों और सम्मान की तमाम दौलत दुनिया भर से बटोर कर लाएगी और अपने पिता के चरणों में न्योछावर कर देगी। आज क्रांति के पिता मुन्ना सिंह गौड़ स्वयं को दुनिया के सबसे खुशनसीब पिता महसूस कर रहे होंगे। 

यह भी पढ़ें सल्फास की गैस से मासूम की मौत; समझिए माँ की दर्द भरी आपबीती और सिस्टम की लापरवाही 

रामपाल महाराज कर रहे हैं सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर समाज सुधार के अनवरत प्रयास

0

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली : न बीड़ी सिगरेट गुटखा तंबाकू न शराब और नशा और यदि शादी करनी है तो दहेज इसका लेन देन भी नहीं। ऐसी ही तमाम सामाजिक कुरीतियों से दूर रहते हैं रामपाल महाराज के अनुयायी। आज लाखों लोग रामपाल महाराज से ज्ञान प्राप्त कर अपने जीवन को इन सामाजिक कुरीतियों से मुक्त कर चुके हैं। अभी हाल ही में 512 वाँ दिव्य धर्म यज्ञ दिवस समागम रमैणी, रक्तदान, देहदान और आध्यात्मिक सेवा का वैश्विक उत्सव का आयोजन सतलोक आश्रम धनाना धाम (सोनीपत), कुरुक्षेत्र, भिवानी में किया गया और आश्रम में आए तमाम अनुयायी एक सरल सहज जीवन के साथ तमाम सामाजिक कुरीतियों से दूर नजर आए। 

512वां दिव्य धर्म यज्ञ दिवस समागम सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं था — यह श्रद्धा, सेवा और आत्मिक उन्नयन का ऐसा पर्व बन गया, जिसमें हर दिल ने कुछ न कुछ पा लिया। तीन दिनों तक चलने वाला यह अध्यात्मिक उत्सव मानो ईश्वर और इंसान के बीच एक सजीव संवाद बन गया हो। संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से समागम में शास्त्र आधारित सत्संगों की गूंज हर मन को छू गई। अमरवाणी के अखंड पाठ और अखंड ज्योत ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया, तो वहीं  चौबीसों घंटे सेवादारों ने मोहन-भोजन भंडारे में हर श्रद्धालु को प्रेमपूर्वक भोजन कराया — बिना भेदभाव के।

यह भी पढ़ें सबसे बड़ी खबर; ग्वालियर आईएसबीटी से इस तारीख से चलेंगी बसें!

लेकिन इस महायज्ञ की सबसे सुंदर बात रही इसकी मानव सेवा की भावना — नि:शुल्क नाम-दीक्षा से लेकर दहेज-मुक्त रमैणी (सामूहिक विवाह), रक्तदान शिविर, और देहदान संकल्प जैसे नेक कार्यों ने समाज में एक नई चेतना जगा दी। यह समागम, केवल साधना तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक आत्मिक जागरण और सामाजिक ज़िम्मेदारी का अनुभव बन गया। हर व्यक्ति जो वहाँ पहुँचा, वह सिर्फ एक भक्त नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनकर लौटा।

512वां दिव्य धर्म यज्ञ दिवस समागम केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं था, बल्कि इसका मूल उद्देश्य कहीं अधिक गहरा और व्यापक था — मानवता को दिव्यता की ओर मोड़ना और समाज को एक सार्थक दिशा प्रदान करना। यह आयोजन उस ऐतिहासिक दिव्य लीला की पुनरावृत्ति था, जो स्वयं परमेश्वर कबीर साहेब ने लगभग 600 वर्ष पूर्व काशी नगरी में रची थी। जहाँ तीन दिनों तक अखंड भंडारे के माध्यम से लाखों संत-महात्माओं को बिना भेदभाव, प्रेमपूर्वक अन्न और सत्संग का प्रसाद प्रदान किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रयास किया गया कि सभी अनुयायियों को तमाम सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया जाए। जो लोग पहले से ही अनुयायी हैं वे अन्य लोगों को भी ऐसी कुरीतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें और अपने सादगीपूर्ण जीवन से सभी को प्रभावित करें। 

यह भी पढ़ें आतंकियों और तस्करों की राजधानी बना भोपाल! हैरान करने वाले मामले आने वाले खतरे का संकेत!

संत रामपाल जी महाराज ने उसी दिव्य परंपरा को आज के युग में पुनर्जीवित किया — लेकिन केवल रस्म अदायगी के लिए नहीं, बल्कि उसे एक जीवंत और व्यवहारिक अध्यात्म के रूप में प्रस्तुत किया। यहाँ न केवल भक्ति और सत्संग की अनुभूति थी, बल्कि सेवा, समानता, सादगी, और नशामुक्त समाज की वास्तविक झलक भी थी। इस समागम ने यह स्पष्ट कर दिया कि अध्यात्म केवल ध्यान और पूजा का विषय नहीं है, बल्कि यह एक जीवनशैली है — जिसमें हर व्यक्ति को प्रेम, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ जीना होता है। यह आयोजन न सिर्फ एक दिव्य स्मृति की पुनरावृत्ति था, बल्कि यह सामाजिक बदलाव और आत्मिक जागरूकता का मंच बन गया, जहाँ हज़ारों नहीं, बल्कि लाखों लोग अपने भीतर कुछ नया लेकर लौटे — एक बदला हुआ दृष्टिकोण, एक सच्चे उद्देश्य की ओर कदम।

आयोजन के सूत्रधार आयोजन समिति के सदस्य बड़े ही सहस्राव से बताते हैं कि हर सफल आयोजन के पीछे एक गूढ़ प्रेरणा होती है — और इस दिव्य धर्म यज्ञ दिवस समागम के केंद्र में थे जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज, जिनकी दृष्टि सिर्फ आध्यात्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना से भी ओतप्रोत है। सतगुरु ने न केवल आयोजन का मार्गदर्शन किया, बल्कि उसके हर पहलू को स्वयं के अनुभव और दिव्य ज्ञान से अंतरात्मा की गहराइयों तक आकार दिया। उनका उद्देश्य केवल आयोजन कराना नहीं था, बल्कि प्रत्येक श्रद्धालु को भक्ति, सेवा और जीवन के वास्तविक अर्थ से जोड़ना था।

इस पुण्य कार्य में देश-विदेश के सतलोक आश्रमों से आए हजारों समर्पित सेवादारों ने अनुशासन, समर्पण और संयम के साथ योगदान दिया। वे दिन-रात एक करके न केवल व्यवस्थाओं को सँभालते रहे, बल्कि हर आने वाले अतिथि को यह अहसास दिलाते रहे कि सेवा में ही सच्चा सुख है। चिकित्सा टीमों, तकनीकी सहयोगियों और भंडारा सेवकों ने जिस समर्पण और आत्मीयता से सेवा दी, उसने इस आयोजन को केवल एक समागम नहीं, बल्कि एक उत्सव जैसा अनुभव बना दिया — जहाँ हर कोना, हर पल और हर चेहरा श्रद्धा और सेवा की महक से भर गया। लाखों श्रद्धालुओं ने इस आयोजन से न केवल स्थलीय उपस्थिति के माध्यम से, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स पर भी जुड़कर सत्संग, नामदीक्षा और संत-दर्शन का लाभ लिया। यह तकनीक और आस्था का अनोखा संगम था, जहाँ दूरी मायने नहीं रखती थी, बल्कि जुड़ाव का भाव सर्वोपरि था। इस समागम ने सिद्ध कर दिया कि जब सतगुरु की दृष्टि, सच्चे सेवा-भाव और अनुशासित टीम का संगम होता है, तब एक साधारण आयोजन भी समाज और आत्मा को छू जाने वाला दिव्य अनुभव बन जाता है।

देश-विदेश के सतलोक आश्रमों में रमैणी, रक्तदान एवं देहदान संकल्प — केंद्रवार मुख्य उपलब्धियाँ

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

क्रमांक सतलोक आश्रम स्थान रमैणी (जोड़े) रक्तदान (यूनिट) देहदान संकल्प

1 धनाना धाम हरियाणा 26 292 –

2 कुरुक्षेत्र हरियाणा 19 270 –

3 भिवानी हरियाणा 1 143 0

4 मुंडका दिल्ली 11 106 –

5 बैतूल मध्य प्रदेश 20 273 3,075

6 इंदौर मध्य प्रदेश 16 105 195

7 शामली उत्तर प्रदेश 11 60 –

8 सीतापुर‑महोली उत्तर प्रदेश 21 107 –

9 खमाणों पंजाब 7 178 –

10 धूरी पंजाब 0 90 –

11 सोजत राजस्थान 28 295 60

12 धवलपुरी महाराष्ट्र 4 487 119

13 धनुषा‑जनकपुर नेपाल 13 83 –

कुल योग     177 2,589 3,449

पाठकों को बता दें कि यह सूची तभी हाल ही के आयोजित कार्यक्रम की है यदि हम अब तक किए गए तमाम दिव्यधर्म यज्ञ व अन्य कार्यक्रम की बात करें तो आज तक रामपाल महाराज के लाखों अनुयायियों ने कई राज्यों में उनके विचार को अपनाकर स्वयं के जीवन को कुरीतियों से मुक्त बनाया है। आज जहां देश में एक और गरीब परिवार की बेटियों का विवाह दहेज की वजह से नहीं हो पाता या कई बेटियाँ दहेज न दिए जाने की वजह से मार दी जाती हैं या कई दंपती दहेज के डर से बेटियों को जन्म ही नहीं देते हैं.. ऐसे लोगों के लिए रामपाल महाराज की यह दहेज विहीन विवाह प्रथा रमणीक एक बड़ी प्रेरणा है। जहां एक और शासन प्रशासन के नशा मुक्ति के तमाम दावे असफल हो जाते हैं वहां रामपाल महाराज उसे ज्ञान प्राप्त कर उनका अनुयायी बन तुरंत ही लोग हर तरह के नशे से दूर हो जाते हैं और जब वे नशे से दूर होते हैं तो तमाम अन्य अपराधों से भी दूर हो जाते हैं। रामपाल महाराज सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन की एक अथक गाथा लिख रहे हैं। 

12वी बाल चिकित्सा शिक्षा राष्ट्रीय कांफ्रेंस ग्वालियर में

0

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: शहर में पहली बार राष्ट्रीय चिकित्सा शिक्षा एनसीपीई 2025 पर राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस होने जा रहा है। यह कॉन्फ्रेंस गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के बाल रोग विभाग और ग्वालियर एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (GAP) के संयुक्त तत्वावधान में 7 से 9 नवम्बर 2025 तक आयोजित होगी। कॉन्फ्रेंस की थीम चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्टता को आगे बढ़ाना – नवाचार, प्रेरणा, प्रभाव रखी गई है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रो. डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने बताया कि कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ 8 नवम्बर को सुबह 11 बजे कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के ऑडिटोरियम में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ग्वालियर कलेक्टर और वर्तमान प्रधान सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. संजय गोयल उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता पीडियाट्रिक विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) आर. के. तालुजा करेंगी।

बाल एवं शिशु रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अजय गौड़ ने बताया कि यह कॉन्फ्रेंस प्रो. (डॉ.) ए. जी. शिंगवेकर, डीन डॉ. आर. के. धाकड़, डॉ. बीआर श्रीवास्तव और डॉ. सी. पी. बंसल जैसे वरिष्ठ शिक्षाविदों के मार्गदर्शन में यह कॉन्फ्रेंस होगी। इस कॉन्फ्रेंस में देश के शीर्ष चिकित्सा शिक्षकों की उपस्थिति होगी, जिनमें प्रो. (डॉ.) पियूष गुप्ता (यूसीएमएस, दिल्ली) विशेष रूप से शामिल होंगे। उनके साथ एम्स दिल्ली, एमएएमसी तथा अन्य संस्थानों के वरिष्ठ विशेषज्ञ भी भाग लेंगे। डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने कहा कि कॉन्फ्रेंस किताबें सिर्फ इलाज बता सकती हैं, इसलिए किस मरीज को क्या इलाज दिया जाए, कॉन्फ्रेंस में इस बात पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। डॉ. सीपी बंसल ने कहा कि टीचिंग एक कला है उस पर ही यह कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। पत्रकारों को जानकारी देते समय डॉ. घनश्याम दास, डॉ. विनीत चतुर्वेदी और डॉ. सात्विक बंसल सहित विभाग के अन्य चिकित्सा शिक्षक मौजूद थे।
7 नवंबर को होगी प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप
डॉ. रवि अंबे ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस से पहले 7 नवंबर को यानी आज मेडिकल कॉलेज के स्मार्ट क्लास रूम में प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप आयोजित होगी, जिसका शुभारंभ मेडिकल कॉलेज डीन प्रो. डॉ. आर.के.एस. धाकड़ करेंगे। इस प्री-कॉन्फ्रेंस वर्कशॉप में सिमुलेशन-आधारित शिक्षण, बेडसाइड शिक्षण और नैदानिक तर्क और अनुसंधान पद्धति और वैज्ञानिक लेखन पर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें एक और मुस्कान की दिल दहलाने वाली घटना, पति को काटकर रसोई में दफनाया 

सबसे बड़ी खबर; ग्वालियर आईएसबीटी से इस तारीख से चलेंगी बसें!

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश: सुनो सुनो सुनो इंतजार की घटिया हुई खत्म… आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आईएसबीटी (अंतर्राज्यीय बस अड्डा) से बसों का संचालन जल्द शुरू होने जा रहा है। प्रथम चरण में यहां से भिण्ड व मुरैना की ओर जाने वाली बसों का संचालन शुरू कराया जायेगा। यह जानकारी कलेक्टर रुचिका चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुई बस ऑपरेटर्स की बैठक में दी। अधिकारियों का कहना है कि खुशी की बात है ग्वालियर में एयर टर्मिनल की तर्ज पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित अंतर्राज्यीय बस अड्डा बनकर तैयार हुआ है। हम सबकी सामूहिक जवाबदेही है, इसका लाभ नागरिकों को मिले।

वैसे तो लंबे समय से बस सेवा शुरू होने का इंतजार हो रहा था लेकिन इस बार उम्मीद है कि शायद यह फाइनल डेट आ चुकी है और सभी बस ऑपरेटर्स प्रशासन द्वारा तय की गई तारीख 10 नवम्बर से बसों का संचालन आईएसबीटी से शुरू करेंगे। बस ऑपरेटर्स ने आईएसबीटी से बसों का संचालन शुरू करने में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया है। बैठक में नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री संघ प्रिय भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें आतंकियों और तस्करों की राजधानी बना भोपाल! हैरान करने वाले मामले आने वाले खतरे का संकेत!

कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी बस ऑपरेटर्स को आश्वस्त किया कि आप सबकी समस्याओं के समाधान व सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जायेगा। साथ ही जरूरत होने पर आईएसबीटी शुरू होने के 15 दिन बाद फिर से समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक में स्पष्ट किया गया कि वर्तमान बस स्टेण्ड, गोला का मंदिर व बहोड़ापुर इत्यादि क्षेत्र से 10 नवम्बर से भिण्ड व मुरैना के लिये कोई भी बस संचालित नहीं की जा सकेगी। इन दोनों शहरों के लिये सभी परमिटशुदा बसें 10 नवम्बर से आईएसबीटी से ही संचालित करनी होंगीं। संभाग आयुक्त द्वारा बसों के परमिट भिण्ड – मुरैना से आईएसबीटी तक कर दिए गए हैं।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आईएसबीटी से बसों के संचालन को लेकर एक – एक कर सभी बस ऑपरेटर्स के विचार सुने। साथ ही उनकी शंकाओं का समाधान किया। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बस ऑपरेटर्स को आश्वस्त किया कि भिण्ड व मुरैना सड़क मार्ग पर बगैर परमिट एवं अनाधिकृत रूप से किसी भी सवारी वाहन को नहीं चलने दिया जायेगा। उन्होंने बैठक में मौजूद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एवं यातायात पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्वालियर में गोला का मंदिर, बहोड़ापुर, दीनदयालनगर गेट इत्यादि जगहों पर खड़े होकर अनाधिकृत रूप से सवारियां भरकर भिण्ड व मुरैना मार्ग पर जाने वाले ईको, जीप, ऑटो रिक्शा व टमटम इत्यादि वाहनों को जब्त करें, जिससे आईएसबीटी से बसें संचालित करने वाले बस ऑपरेटर्स का कारोबार प्रभावित न हो।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा बस स्टेण्ड के समीप डीबी मॉल के पीछे स्थित स्मार्ट सिटी के बस अड्डे से भिण्ड व मुरैना की ओर संचालित बसें भी अब आईएसबीटी से ही आ-जा सकेंगीं। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे चंबल संभाग के कमिश्नर व भिण्ड व मुरैना के जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर आग्रह करें कि भिण्ड व मुरैना के बस ऑपरेटर्स को आईएसबीटी तक के ही परमिट जारी किए जाएं।

यह भी पढ़ें ग्वालियर में बढ़ता गैंगस्टर्स कल्चर, लॉ एंड ऑर्डर के लिए आने वाले समय में बड़ा खतरा

पूरा आईएसबीटी सीसीटीव्ही कैमरे की निगरानी में रहेगा, चौकी भी स्थापित होगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने बैठक में सभी को आश्वस्त किया कि आईएसबीटी पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पूरा आईएसबीटी परिसर सीसीटीव्ही कैमरों की निगरानी में रहेगा। साथ ही यहां पर पुलिस चौकी भी स्थापित की जायेगी। 

आईएसबीटी तक चलेंगे सवारी वाहन, किराया व रूट होंगे निर्धारित

वर्तमान ग्वालियर बस स्टेण्ड व रेलवे स्टेशन सहित शहर के अन्य प्रमुख स्थलों से आईएसबीटी तक के लिये ई-रिक्शा व विक्रम इत्यादि वाहनों के रूट निर्धारित किए जायेंगे। साथ ही किराया भी निर्धारित कराया जायेगा, जिससे आम नागरिक कम खर्चे में सुविधाजनक तरीके से आईएसबीटी तक आ – जा सकें। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में मौजूद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को यह व्यवस्था जल्द से जल्द मूर्तरूप देने के निर्देश दिए। 

बसों की फिटनेस के साथ कोई समझौता न हो

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में मौजूद सभी बस ऑपरेटर्स से कहा कि वे अपने मुनाफे के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। बसों की फिटनेस के साथ कोई समझौता न हो। हर बस में फायर सेफ्टी व सीटों की स्थिति बढ़िया हो और सीटों के बीच निर्धारित मानकों के अनुरूप गैप रहना चाहिए। बीमा सहित सभी आवश्यक कागजात भी बस में रहना चाहिए। 

ग्वालियर में धर्मांतरण की खबर से मध्यप्रदेश में खलबली, प्रशासन की जांच में बड़ा खुलासा!

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश: आज सुबह से ही ग्वालियर शहर में यह खबर फैल गई कि बड़ा गांव स्थित बिशप हाउस पर आदिवासी बच्चों को धर्मांतरण कर इसाई शिक्षा दी जा रही है। धर्मांतरण की इस खबर से भोपाल तक हल्ला मच गया। इंटेलिजेंस के कान खड़े हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए धर्मांतरण की सूचना प्राप्त होने पर जिला प्रशासन द्वारा तीन सदस्यीय जाँच कमेटी का गठन किया गया है। जाँच समिति को पाँच दिवस में जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

एडीएम सी बी प्रसाद ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर एक तीन सदस्यीय जाँच समिति का गठन किया गया है। इस कमेटी में मुरार एसडीएम नरेशचंद गुप्ता, एसडीओपी बेहट मनीष यादव एवं रजिस्ट्रार फर्म एण्ड सोसायटी ग्वालियर बाबूलाल सोलंकी को रखा गया है। गठित समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त विषय के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच कर अपना प्रतिवेदन पाँच दिवस में जिला प्रशासन को प्रस्तुत करें। मामला बड़े स्तर पर आदिवासी बच्चों को ईसाई बनाए जाने का सामने आया था। इस वजह से प्रशासन हर कदम फूंक फूंककर रख रहा था। 

यह भी पढ़ें ग्वालियर में बढ़ता गैंगस्टर्स कल्चर, लॉ एंड ऑर्डर के लिए आने वाले समय में बड़ा खतरा

जाँच कमेटी के आदेश के उपरांत समिति के सदस्य नरेशचंद गुप्ता एवं एसडीओपी बेहट मनीष यादव द्वारा बुधवार 5 नवम्बर को मुरार तहसील के बड़ागांव ग्राम खेरियामोदी में स्थित सेंट जोसेफ सेमीनरी में शिकायत की जांच की गई। सेंट जोसेफ सेमीनरी के प्रभारी फादर हर्सल ए. एक्स ने बताया कि वर्तमान में संस्था में 23 बच्चे प्रशिक्षु निवासरत हैं, सभी प्रशिक्षु बच्चे दसवीं कक्षा उत्तीण हैं। जाँच कमेटी को संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी बच्चों के दस्तावेजों के प्रारंभिक परीक्षण में सभी बच्चों का ईसाई धर्म से संबंध होना पाया गया है। 

कई घंटे की जांच पड़ताल के बाद एसडीएम एनसी गुप्ता और मुरार के सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि यहां धर्मांतरण के आरोप गलत और भ्रामक हैं। जांच से पता चला कि यहां पढ़ रहे सभी के माता पिता कृश्चियन हैं और ये सब कैथोलिक हैं, जिनकी पुष्टि डॉक्युमेंट से हो गई है। हाई स्कूल के बाद बच्चे अपनी स्किल डेवलपमेंट और भाषा की ट्रेनिंग के लिए पहुंचे थे। इसके बावजूद गंभीरता को देखते हुए प्रशासन गहन जांच आगे किए जाने की बात कर रहा है।हालांकि अभी इस तरह के कोई सबूत प्रशासन को नहीं मिले हैं फिर भी सुबह से फैली धर्मांतरण की इस खबर ने पूरे मध्यप्रदेश में हलचल मचा दी। 

यह भी पढ़ें आतंकियों और तस्करों की राजधानी बना भोपाल! हैरान करने वाले मामले आने वाले खतरे का संकेत!

एक और मुस्कान की दिल दहलाने वाली घटना, पति को काटकर रसोई में दफनाया 

0

डिजिटल डेस्क अहमदाबाद: एक और मुस्कान की दिल दहलाने वाली घटना अहमदाबाद से सामने आ रही है। एक सनकी पत्नी के प्रेमी और दो रिश्तेदारों ने कथित तौर पर एक युवक की हत्या कर दी और शव को घर के रसोईघर के फर्श के नीचे दफना दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह खौफनाक आपराधिक घटना हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ के एक दृश्य की याद दिलाती है। 

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अजीत राजियन ने बताया कि समीर अंसारी नामक व्यक्ति के रहस्यमय ढंग से लापता होने के करीब एक साल बाद शहर की अपराध शाखा ने मंगलवार रात अहमदाबाद के सरखेज इलाके में उसके बंद घर के रसोईघर के फर्श के नीचे से उसकी हड्डियां और अन्य अवशेष निकाले। पूरा मामला हैरान करने वाला रहा क्योंकि यहां मौत का खुलासा एक साल बाद हुआ है और जब परत दर परत जांच की गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। 

यह भी पढ़ें वायुसेना अधिकारी हुआ हनी ट्रैप का शिकार, 14 लाख देने के बाद ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस उपायुक्त राजियन ने बताया कि यह पता चला है कि समीर अंसारी की पत्नी रूबी ने अपने प्रेमी इमरान वाघेला और उसके दो रिश्तेदारों की मदद से समीर की हत्या की। उसके शरीर के टुकड़े किए और उन्हें रसोई के फर्श के नीचे दफना दिया। यह अपराध रूबी के कथित विवाहेतर संबंध के कारण हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसी इलाके में रहने वाले वाघेला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रूबी और वाघेला के दो रिश्तेदार – रहीम और मोहसिन मौका देखकर भाग निकले और फरार हैं।

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

उन्होंने कहा कि घर में मिली हड्डियों और अन्य अवशेषों को फॉरेंसिक विश्लेषण और डीएनए मिलान के लिए भेज दिया गया है। राजियन ने बताया कि करीब तीन महीने पहले पुलिस की अपराध शाखा के एक निरीक्षक को सूचना मिली थी कि मूल रूप से बिहार निवासी समीर अंसारी को काफी समय से इलाके में नहीं देखा गया है और उसके लापता होने का कोई पुलिस रिकॉर्ड भी नहीं है। इसी सूचना पर जब पुलिस ने पड़ताल की तो समीर कहीं नहीं मिला। गहराई से जांच करने पर पुलिस के सामने यह हैरान करने वाली घटना सामने आई। और इस कातिल पत्नी मुस्कान ने नीले ड्रम वाली मुस्कान की याद दिला दी। 

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘फिर हमने इलाके में नजर रखी और पता चला कि अंसारी पिछले एक साल से लापता है। पूछताछ के दौरान, वाघेला ने कबूल किया कि उसने एक साल पहले रूबी के कहने पर दो अन्य (अपने रिश्तेदारों) के साथ मिलकर अंसारी की हत्या कर दी थी। ”  पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘वाघेला ने दावा किया कि रूबी ने अंसारी की हत्या की योजना इसलिए बनाई क्योंकि उसके विवाहेतर संबंध के बारे में पता चलने के बाद वह उसे पीटता था और वह उसे अपने अवैध संबंध में बाधा समझती थी।” 

बिलासपुर ट्रेन हादसा; 11 मौत 20 घायल, यह रही हादसे की वजह

0

डिजिटल डेस्क रायपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम गेवरा रोड से बिलासपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन (MEMU) एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। कई डिब्बे तो पूरी तरह डैमेज हो गए। इस हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़कर 11 हो गई है, जबकि 20 यात्री घायल हुए हैं। हालांकि घायलों की संख्या कहीं अधिक भी हो सकती है। इंजन इतनी बुरी तरह डैमेज हो गया कि लोको पायलट का शव इंजन काटकर बाहर निकाला गया। हालांकि साथी महिला लोको पायलट ने चलती ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचा ली थी।

घटना के बाद रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के तरफ से जो जानकारी आई है उसकी माने तो पैसेंजर ट्रेन की गति लगभग 70 km/hr थी जो सामान्य से 15 km अधिक थी। यही वजह रही कि ट्रेन लाल सिंगल पार कर गई और यह हादसा हो गया।हालांकि अभी रेलवे विस्तृत जांच की बात भी कर रहा है। इस रेल हादसे में गेबरा बिलासपुर मेमू लोकल पैसेंजर ट्रेन का इंजन का हिस्सा मालगाड़ी पर चढ़ गया लोको। पायलट विद्यासागर की मौके पर ही मौत हो गई। साथ चल रही महिला लोको पायलट रश्मि राज और मालगाड़ी के गार्ड शैलेंद्र चंद्र दुर्घटना से ठीक पहले कूद गए और उनकी जान बच गई। हालांकि दोनों घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। महिला लोगों को पायलट से सही जानकारी मिल सकती है लेकिन अभी वह बोलने की स्थिति में नहीं है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसे ‘बेहद दुखद’ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने बिलासपुर जिला कलेक्टर से बात की है और तत्काल राहत एवं सहायता के निर्देश दिए हैं। रेलवे प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये, और मामूली रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। घायलों को बिलासपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और बचाव कार्य जारी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने हादसे के पीछे की वजह ‘सिग्नल ओवरशूट’ बताया है।

यह भी पढ़ें आतंकियों और तस्करों की राजधानी बना भोपाल! हैरान करने वाले मामले आने वाले खतरे का संकेत!

रेलवे ने जानकारी चाहने वाले यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

बिलासपुर: 7777857335, 7869953330
चांपा: 8085956528
रायगढ़: 9752485600
पेंड्रा रोड: 8294730162
कोरबा: 7869953330
उसलापुर: 7777857338
दुर्घटना वाली जगह पर: 9752485499, 8602007202
हादसे के बाद यात्री और उनके परिजन सहायता और जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. अधिकारियों ने कहा कि रेलवे प्रशासन स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहा है और प्रभावितों के लिए सभी जरूरी सहायता और चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित कर रहा है।

हादसे के बाद, डाउन दिशा की कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और सुरक्षा सुनिश्चित करने, लाइन को साफ करने के लिए यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है।

भारत में होने वाली हर रेल दुर्घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा प्रणाली पर सवाल उठते हैं और बिलासपुर रेल हादसे के बाद भी अब यही चर्चा हो रही है कि देश में इस तरह की रेल हादसे रुक क्यों नहीं रहे हैं? एक और भारतीय रेलवे दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए कवच व्यवस्था की बात कर रहा है। रेलवे के ऑटोमेटिक सिंगल प्रणाली शुरू होने की बात कर रहा है। इस घटना के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली स्थित वॉर रूम से पूरी घटना की जानकारी ली है। वह हर अपडेट पर नजर रखे हुए हैं। मुआवजा राशि की घोषणा कर दी गई है लेकिन इस तरह के हादसों को रोकने की बुका तैयारी हो इस बारे में कोई बात नहीं कर रहा है।

यह भी पढ़ें वायुसेना अधिकारी हुआ हनी ट्रैप का शिकार, 14 लाख देने के बाद ऐसे हुआ खुलासा