Tuesday, April 14, 2026
31.1 C
Delhi
Tuesday, April 14, 2026
HomeBig Newsग्वालियर में धर्मांतरण की खबर से मध्यप्रदेश में खलबली, प्रशासन की जांच...

ग्वालियर में धर्मांतरण की खबर से मध्यप्रदेश में खलबली, प्रशासन की जांच में बड़ा खुलासा!

सेंट जोसेफ सेमीनरी में शिकायत की जांच की गई। सेंट जोसेफ सेमीनरी के प्रभारी फादर हर्सल ए. एक्स ने बताया कि वर्तमान में संस्था में 23 बच्चे प्रशिक्षु निवासरत हैं, सभी प्रशिक्षु बच्चे दसवीं कक्षा उत्तीण हैं। जाँच कमेटी को संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी बच्चों के दस्तावेजों के प्रारंभिक परीक्षण में

ग्वालियर मध्य प्रदेश: आज सुबह से ही ग्वालियर शहर में यह खबर फैल गई कि बड़ा गांव स्थित बिशप हाउस पर आदिवासी बच्चों को धर्मांतरण कर इसाई शिक्षा दी जा रही है। धर्मांतरण की इस खबर से भोपाल तक हल्ला मच गया। इंटेलिजेंस के कान खड़े हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए धर्मांतरण की सूचना प्राप्त होने पर जिला प्रशासन द्वारा तीन सदस्यीय जाँच कमेटी का गठन किया गया है। जाँच समिति को पाँच दिवस में जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

एडीएम सी बी प्रसाद ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर एक तीन सदस्यीय जाँच समिति का गठन किया गया है। इस कमेटी में मुरार एसडीएम नरेशचंद गुप्ता, एसडीओपी बेहट मनीष यादव एवं रजिस्ट्रार फर्म एण्ड सोसायटी ग्वालियर बाबूलाल सोलंकी को रखा गया है। गठित समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त विषय के संबंध में प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच कर अपना प्रतिवेदन पाँच दिवस में जिला प्रशासन को प्रस्तुत करें। मामला बड़े स्तर पर आदिवासी बच्चों को ईसाई बनाए जाने का सामने आया था। इस वजह से प्रशासन हर कदम फूंक फूंककर रख रहा था। 

यह भी पढ़ें ग्वालियर में बढ़ता गैंगस्टर्स कल्चर, लॉ एंड ऑर्डर के लिए आने वाले समय में बड़ा खतरा

जाँच कमेटी के आदेश के उपरांत समिति के सदस्य नरेशचंद गुप्ता एवं एसडीओपी बेहट मनीष यादव द्वारा बुधवार 5 नवम्बर को मुरार तहसील के बड़ागांव ग्राम खेरियामोदी में स्थित सेंट जोसेफ सेमीनरी में शिकायत की जांच की गई। सेंट जोसेफ सेमीनरी के प्रभारी फादर हर्सल ए. एक्स ने बताया कि वर्तमान में संस्था में 23 बच्चे प्रशिक्षु निवासरत हैं, सभी प्रशिक्षु बच्चे दसवीं कक्षा उत्तीण हैं। जाँच कमेटी को संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी बच्चों के दस्तावेजों के प्रारंभिक परीक्षण में सभी बच्चों का ईसाई धर्म से संबंध होना पाया गया है। 

कई घंटे की जांच पड़ताल के बाद एसडीएम एनसी गुप्ता और मुरार के सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि यहां धर्मांतरण के आरोप गलत और भ्रामक हैं। जांच से पता चला कि यहां पढ़ रहे सभी के माता पिता कृश्चियन हैं और ये सब कैथोलिक हैं, जिनकी पुष्टि डॉक्युमेंट से हो गई है। हाई स्कूल के बाद बच्चे अपनी स्किल डेवलपमेंट और भाषा की ट्रेनिंग के लिए पहुंचे थे। इसके बावजूद गंभीरता को देखते हुए प्रशासन गहन जांच आगे किए जाने की बात कर रहा है।हालांकि अभी इस तरह के कोई सबूत प्रशासन को नहीं मिले हैं फिर भी सुबह से फैली धर्मांतरण की इस खबर ने पूरे मध्यप्रदेश में हलचल मचा दी। 

यह भी पढ़ें आतंकियों और तस्करों की राजधानी बना भोपाल! हैरान करने वाले मामले आने वाले खतरे का संकेत!

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular