Wednesday, April 15, 2026
29.1 C
Delhi
Wednesday, April 15, 2026
HomeBig Newsएक और मुस्कान की दिल दहलाने वाली घटना, पति को काटकर रसोई...

एक और मुस्कान की दिल दहलाने वाली घटना, पति को काटकर रसोई में दफनाया 

समीर अंसारी को काफी समय से इलाके में नहीं देखा गया है और उसके लापता होने का कोई पुलिस रिकॉर्ड भी नहीं है। इसी सूचना पर जब पुलिस ने पड़ताल की तो समीर कहीं नहीं मिला। गहराई से जांच करने पर पुलिस के सामने यह हैरान करने वाली घटना सामने आई। और इस कातिल पत्नी मुस्कान ने नीले ड्रम वाली मुस्कान की याद दिला दी।

डिजिटल डेस्क अहमदाबाद: एक और मुस्कान की दिल दहलाने वाली घटना अहमदाबाद से सामने आ रही है। एक सनकी पत्नी के प्रेमी और दो रिश्तेदारों ने कथित तौर पर एक युवक की हत्या कर दी और शव को घर के रसोईघर के फर्श के नीचे दफना दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह खौफनाक आपराधिक घटना हिंदी फिल्म ‘दृश्यम’ के एक दृश्य की याद दिलाती है। 

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अजीत राजियन ने बताया कि समीर अंसारी नामक व्यक्ति के रहस्यमय ढंग से लापता होने के करीब एक साल बाद शहर की अपराध शाखा ने मंगलवार रात अहमदाबाद के सरखेज इलाके में उसके बंद घर के रसोईघर के फर्श के नीचे से उसकी हड्डियां और अन्य अवशेष निकाले। पूरा मामला हैरान करने वाला रहा क्योंकि यहां मौत का खुलासा एक साल बाद हुआ है और जब परत दर परत जांच की गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। 

यह भी पढ़ें वायुसेना अधिकारी हुआ हनी ट्रैप का शिकार, 14 लाख देने के बाद ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस उपायुक्त राजियन ने बताया कि यह पता चला है कि समीर अंसारी की पत्नी रूबी ने अपने प्रेमी इमरान वाघेला और उसके दो रिश्तेदारों की मदद से समीर की हत्या की। उसके शरीर के टुकड़े किए और उन्हें रसोई के फर्श के नीचे दफना दिया। यह अपराध रूबी के कथित विवाहेतर संबंध के कारण हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसी इलाके में रहने वाले वाघेला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रूबी और वाघेला के दो रिश्तेदार – रहीम और मोहसिन मौका देखकर भाग निकले और फरार हैं।

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

उन्होंने कहा कि घर में मिली हड्डियों और अन्य अवशेषों को फॉरेंसिक विश्लेषण और डीएनए मिलान के लिए भेज दिया गया है। राजियन ने बताया कि करीब तीन महीने पहले पुलिस की अपराध शाखा के एक निरीक्षक को सूचना मिली थी कि मूल रूप से बिहार निवासी समीर अंसारी को काफी समय से इलाके में नहीं देखा गया है और उसके लापता होने का कोई पुलिस रिकॉर्ड भी नहीं है। इसी सूचना पर जब पुलिस ने पड़ताल की तो समीर कहीं नहीं मिला। गहराई से जांच करने पर पुलिस के सामने यह हैरान करने वाली घटना सामने आई। और इस कातिल पत्नी मुस्कान ने नीले ड्रम वाली मुस्कान की याद दिला दी। 

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘फिर हमने इलाके में नजर रखी और पता चला कि अंसारी पिछले एक साल से लापता है। पूछताछ के दौरान, वाघेला ने कबूल किया कि उसने एक साल पहले रूबी के कहने पर दो अन्य (अपने रिश्तेदारों) के साथ मिलकर अंसारी की हत्या कर दी थी। ”  पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘वाघेला ने दावा किया कि रूबी ने अंसारी की हत्या की योजना इसलिए बनाई क्योंकि उसके विवाहेतर संबंध के बारे में पता चलने के बाद वह उसे पीटता था और वह उसे अपने अवैध संबंध में बाधा समझती थी।” 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular