Wednesday, April 15, 2026
24.1 C
Delhi
Wednesday, April 15, 2026
HomeBig Newsवायुसेना अधिकारी हुआ हनी ट्रैप का शिकार, 14 लाख देने के बाद...

वायुसेना अधिकारी हुआ हनी ट्रैप का शिकार, 14 लाख देने के बाद ऐसे हुआ खुलासा

वायुसेना अधिकारी ने बताया कि बारह मार्च को वह सिलीगुड़ी गया था जहां महिला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।यह कार्यक्रम सिलीगुड़ी के प्लानेट मॉल में हुआ था।हालांकि कार्यक्रम फेल हो गया था। महिला से प्रेम प्रसंग के चलते वहां पर भी दोनों कई बार होटल में रुके जहां उनके शारीरिक संबंध बने।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर से हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है जहां एक वायुसेना के अधिकारी को प्रेमजाल में फंसाकर उससे ₹1400000 लूट लिए गए और इतने पर ही मामला नहीं रुका और जब आगे इस अधिकारी को बदनाम करने की धमकी देकर और अधिक ब्लैकमेल किया जाने लगा तो मजबूरीवश मंगलवार। को इसे एसपी ऑफिस जनसुनवाई में आकर अपनी पीड़ा सुनानी पड़ी। पूरा मामला वायुसेना से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने भी इसे गंभीरता से लिया। हालांकि एक वायुसेना अधिकारी के साथ हुए हनीट्रैप के इस घटना को लेकर पुलिस भी हैरान है।

वायुसेन अधिकारी ने एसपी ऑफिस में की गई शिकायत में बताया कि क्वैक एप्लिकेशन के माध्यम से उसकी बातचीत सिलीगुड़ी में रहने वाली शुभश्री मोदक से शुरू हुई। इस महिला ने बातचीत में ही खुद को इवेंट मैनेजर बताया। साथ ही उसने यह भी कहा कि उसे एक सिक्योरिटी एजेंसी खोलनी है इसके लिए उसे निवेशक भी चाहिए। बातचीत में प्रेम प्रसंग के चलते इस महिला ने वायुसेना अधिकारी का विश्वास जीत लिया था जिसके चलते बातों में आकर वायुसेना अधिकारी ने सिक्योरिटी एजेंसी में इनवेस्टमेंट के लिए पैसा दिया। वायुसेना अधिकारी का कहना है कि अट्ठाईस फरवरी से अठारह अगस्त के बीच विभिन्न तिथियों पर बैंक ट्रांजैक्शन क्रेडिट कार्ड और पेमेंट एप के माध्यम से इस महिला को चौदह लाख रुपए दिए हैं।

यह भी पढ़ें मॉर्निंग वॉक पर गई महिला के सामने कपड़े उतारकर युवक करने लगा हस्त मैथुन

शिकायतकर्ता वायुसेना अधिकारी ने बताया कि बारह मार्च को वह सिलीगुड़ी गया था जहां महिला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।यह कार्यक्रम सिलीगुड़ी के प्लानेट मॉल में हुआ था।हालांकि कार्यक्रम फेल हो गया था। महिला से प्रेम प्रसंग के चलते वहां पर भी दोनों कई बार होटल में रुके जहां उनके शारीरिक संबंध बने। महिला ने वायुसेना अधिकारी को बताया था कि वह कंपनी में बीस प्रतिशत पार्टनर है।आगे जब कंपनी लाभ में जाएगी तो उसे भी लाभ का हिस्सा मिलेगा। एक तरफ इनवेस्टमेंट से लाभ और दूसरी तरफ प्रेम प्रसंग का जाल इस तरह दोनों ही लालच में वायुसेना अधिकारी फंसता चला गया।

मार्च के बाद अप्रैल मई जून तक निकल गए कई महीने बीतने के बाद भी पैसा लौटने या लाभ का कोई जिक्र न किया गया और न ही वायुसेना अधिकारी को कोई पैसा मिला। अब जब वायुसेना अधिकारी ने पैसा वापस मांगा तो महिला तरह तरह के बहाने बनाने लगी बहाने भी कुछ समय तक चले। इसके बाद जब वायुसेना अधिकारी ने पैसा देने के लिए दबाव बनाया तो महिला ने सीधी धमकी दी कि उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा देगी और उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगी। महिला की इस तरह की बातचीत के बाद वायुसेना अधिकारी को समझ में आ गया कि उसे हनीट्रैप में फंसाकर ठग लिया गया है।

यह भी पढ़ें आतंकियों और तस्करों की राजधानी बना भोपाल! हैरान करने वाले मामले आने वाले खतरे का संकेत!

वायुसेना अधिकारी अब अपनी परेशानी बयां करते हुए कहते हैं कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगाया।बहुत मेहनत से यह पैसा जोड़ा है और अब यह पैसा हनी ट्रैप में चला गया।वह पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। पूरा मामला वायुसेना से जुड़ा है। देश की सुरक्षा में लगे एक अधिकारी के जीवन से जुड़ा है। इसलिए पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर चल रही है। एसपी ऑफिस जनसुनवाई में वायुसेना अधिकारी का आवेदन लेकर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular