Monday, April 13, 2026
33.1 C
Delhi
Monday, April 13, 2026
HomeEducationहेल्प गुरु की चाय पर चर्चा में शामिल हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी...

हेल्प गुरु की चाय पर चर्चा में शामिल हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल

चाय पर चर्चा में विशेष रूप से उपस्थित रहे प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल जी से ग्वालियर के विकास और बदलाव को लेकर युवाओं और वरिष्ठजनों ने विभिन्न प्रश्न किए गए इसके अलावा राजनीति में परिवारवाद को लेकर भी समाजसेवियों के द्वारा प्रश्न किया

ग्वालियर मध्य प्रदेश: हर रविवार की तरह इस रविवार 9 नवंबर को चाय पर चर्चा का स्थान वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन एसबीआई बैंक के ऊपर तानसेन रोड हजीरा ग्वालियर पर रखा गया। चाय पर चर्चा का समय शाम 2:30 बजे से 4 बजे तक रखा गया इस बार चाय की चर्चा में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल जी उपस्थित रहे।

 चाय पर चर्चा “चाय विथ हेल्प गुरु” कार्यक्रम के संयोजक हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने बताया कि यह चाय पर चर्चा एक अनोखी और अद्वितीय पहल है इस चर्चा  में सभी वरिष्ठ जन, मित्रजन, छात्र-छात्राएं, सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, मातृशक्ति,प्रशासनिक अधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, मीडिया के साथी  एक साथ बैठकर विभिन्न विषयों पर संवाद कर चाय पीते है इसके अलावा विभिन्न सुझाव और समाधान का भी प्रयास करते हैं यह चाय पर चर्चा ग्वालियर चंबल संभाग में लगातार प्रचलित बनी हुई है।

इस बार चाय पर चर्चा में विशेष रूप से उपस्थित रहे प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल जी से ग्वालियर के विकास और बदलाव को लेकर युवाओं और वरिष्ठजनों ने विभिन्न प्रश्न किए गए इसके अलावा राजनीति में परिवारवाद को लेकर भी समाजसेवियों के द्वारा प्रश्न किया गया सभी प्रश्नों के जवाब प्रदेश मीडिया प्रभारी द्वारा बहुत ही सजगता और सरलता के साथ दिए गए।

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल जी ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्यों के साथ-साथ समाज हित में भी निरंतर सार्थक पहल करने की आवश्यकता है और समाज में बदलाव को लेकर सुझाव और समाधान के लिए प्रयास करना भी जरूरी है और इसी का संगम है चाय विथ हेल्प गुरु।।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सत्यवीर सिंह तोमर जी द्वारा किया गया तथा आभार प्रकट उमेश सिंह राजावत जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में युवा साथी, समाज सेवी, मातृशक्ति, मीडिया बंधु, उपस्थित रहे।

आयुष्मान कार्ड नहीं है तो यह खबर ज़रूर पढ़ें, अस्पतालों, लोक सेवा व जनमित्र केन्द्रों पर ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular