Home Blog Page 22

वायुसेना अधिकारी हुआ हनी ट्रैप का शिकार, 14 लाख देने के बाद ऐसे हुआ खुलासा

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर से हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है जहां एक वायुसेना के अधिकारी को प्रेमजाल में फंसाकर उससे ₹1400000 लूट लिए गए और इतने पर ही मामला नहीं रुका और जब आगे इस अधिकारी को बदनाम करने की धमकी देकर और अधिक ब्लैकमेल किया जाने लगा तो मजबूरीवश मंगलवार। को इसे एसपी ऑफिस जनसुनवाई में आकर अपनी पीड़ा सुनानी पड़ी। पूरा मामला वायुसेना से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने भी इसे गंभीरता से लिया। हालांकि एक वायुसेना अधिकारी के साथ हुए हनीट्रैप के इस घटना को लेकर पुलिस भी हैरान है।

वायुसेन अधिकारी ने एसपी ऑफिस में की गई शिकायत में बताया कि क्वैक एप्लिकेशन के माध्यम से उसकी बातचीत सिलीगुड़ी में रहने वाली शुभश्री मोदक से शुरू हुई। इस महिला ने बातचीत में ही खुद को इवेंट मैनेजर बताया। साथ ही उसने यह भी कहा कि उसे एक सिक्योरिटी एजेंसी खोलनी है इसके लिए उसे निवेशक भी चाहिए। बातचीत में प्रेम प्रसंग के चलते इस महिला ने वायुसेना अधिकारी का विश्वास जीत लिया था जिसके चलते बातों में आकर वायुसेना अधिकारी ने सिक्योरिटी एजेंसी में इनवेस्टमेंट के लिए पैसा दिया। वायुसेना अधिकारी का कहना है कि अट्ठाईस फरवरी से अठारह अगस्त के बीच विभिन्न तिथियों पर बैंक ट्रांजैक्शन क्रेडिट कार्ड और पेमेंट एप के माध्यम से इस महिला को चौदह लाख रुपए दिए हैं।

यह भी पढ़ें मॉर्निंग वॉक पर गई महिला के सामने कपड़े उतारकर युवक करने लगा हस्त मैथुन

शिकायतकर्ता वायुसेना अधिकारी ने बताया कि बारह मार्च को वह सिलीगुड़ी गया था जहां महिला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।यह कार्यक्रम सिलीगुड़ी के प्लानेट मॉल में हुआ था।हालांकि कार्यक्रम फेल हो गया था। महिला से प्रेम प्रसंग के चलते वहां पर भी दोनों कई बार होटल में रुके जहां उनके शारीरिक संबंध बने। महिला ने वायुसेना अधिकारी को बताया था कि वह कंपनी में बीस प्रतिशत पार्टनर है।आगे जब कंपनी लाभ में जाएगी तो उसे भी लाभ का हिस्सा मिलेगा। एक तरफ इनवेस्टमेंट से लाभ और दूसरी तरफ प्रेम प्रसंग का जाल इस तरह दोनों ही लालच में वायुसेना अधिकारी फंसता चला गया।

मार्च के बाद अप्रैल मई जून तक निकल गए कई महीने बीतने के बाद भी पैसा लौटने या लाभ का कोई जिक्र न किया गया और न ही वायुसेना अधिकारी को कोई पैसा मिला। अब जब वायुसेना अधिकारी ने पैसा वापस मांगा तो महिला तरह तरह के बहाने बनाने लगी बहाने भी कुछ समय तक चले। इसके बाद जब वायुसेना अधिकारी ने पैसा देने के लिए दबाव बनाया तो महिला ने सीधी धमकी दी कि उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा देगी और उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगी। महिला की इस तरह की बातचीत के बाद वायुसेना अधिकारी को समझ में आ गया कि उसे हनीट्रैप में फंसाकर ठग लिया गया है।

यह भी पढ़ें आतंकियों और तस्करों की राजधानी बना भोपाल! हैरान करने वाले मामले आने वाले खतरे का संकेत!

वायुसेना अधिकारी अब अपनी परेशानी बयां करते हुए कहते हैं कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगाया।बहुत मेहनत से यह पैसा जोड़ा है और अब यह पैसा हनी ट्रैप में चला गया।वह पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। पूरा मामला वायुसेना से जुड़ा है। देश की सुरक्षा में लगे एक अधिकारी के जीवन से जुड़ा है। इसलिए पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर चल रही है। एसपी ऑफिस जनसुनवाई में वायुसेना अधिकारी का आवेदन लेकर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

मॉर्निंग वॉक पर गई महिला के सामने कपड़े उतारकर युवक करने लगा हस्त मैथुन

0

डिजिटल डेस्क बेंगलुरु: एक शर्मनाक मामला बेंगलुरु से सामने आया है, जिसने शहर की महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। घटना इंदिरानगर इलाके की है। सुबह करीब 11:57 बजे, 33 वर्षीय महिला रोज़ की तरह अपने कुत्ते को टहलाने निकली थी। तभी पीछे से एक शख्स ने आवाज़ दी- “हेलो मैडम।” महिला ने सोचा कोई जान-पहचान वाला होगा, लेकिन जैसे ही उसने मुड़कर देखा, सामने का दृश्य उसे हिला गया। उस व्यक्ति ने अचानक अपनी कपड़े उतार दिए और उसके सामने खड़ा होकर हस्तमैथुन करने लगा। डरी-सहमी महिला तुरंत वहां से भागी और सीधा अपने घर पहुंची। उसने पहले अपनी बहन को पूरी बात बताई, फिर अपनी सहेली को सूचना दी। तीनों ने मिलकर तुरंत पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 के तहत सार्वजनिक अभद्रता और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। आरोपी की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है और घटना के समय उसने ब्राउन रंग की पोलो टी-शर्ट और ग्रे शॉर्ट्स पहन रखे थे। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें आतंकियों और तस्करों की राजधानी बना भोपाल! हैरान करने वाले मामले आने वाले खतरे का संकेत!

इस घटना ने एक बार फिर पूरे मानव समाज को झंझकोर कर रख दिया है और यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या आज भी हमारे अंदर सिविक सेंस डेवलप हुआ है। यह आज भी हमारे अन्दर जंगली मानव की वह पुरानी प्रवृत्ति कहीं ना कहीं बची हुई है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि दिन के उजाले में भी खतरे में है। सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की हरकतें सिर्फ कानून तोड़ना नहीं, बल्कि समाज के नैतिक ढांचे पर भी सीधा प्रहार हैं। 

यह भी पढ़ें ग्वालियर में बंदूक राज, हिस्ट्रीशीटर गैंग ने की फिल्मी स्टाइल में गोलीबारी, दो घायल

सल्फास की गैस से मासूम की मौत; समझिए माँ की दर्द भरी आपबीती और सिस्टम की लापरवाही 

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश :  ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंटो पार्क इलाके में अनाज में रखे कीटनाशक से जहरीली गैस बनने से एक चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई और तीन लोग बेहोश हो गए। मकान किसी कृष्णा यादव का बताया जा रहा है जहां नीचे सतेंद्र शर्मा का परिवार रहता था जिसके साथ यह घटना घटित हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गेहूं में रखी सल्फास की गोलियों से गैस बनी और वही गैस मौत का कारण बनी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

ग्वालियर के पिंटो पार्क स्थित प्रीतम बिहार कालोनी में एक मकान में अनाज की बोरियों में रखे कीटनाशक से बनी जहरीली गैस के चलते बड़ा हादसा हो गया। मकान श्रीकृष्ण यादव का है जो अपने परिवार के साथ तीसरी मंजिल पर इसी मकान में रह रहा था। अनाज की सुरक्षा के लिए रखी गई कीटनाशक से जहरीली गैस बन गई जिससे किराएदार के मासूम बालक वैभव शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के बाद से ही श्रीकृष्ण यादव परिवार सहित मकान छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया मकान मालिक ने गोहद से लाकर अपने मकान में रखे अनाज में कीटनाशक की 15 से 20 गोलियां रखी थी जिससे गैस बनी और हादसा हुआ एफएसएल की टीम ने सैम्पल कलेक्ट किए हैं और कीटनाशक जब्त कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है। पूरे मामले में अभी तक की गई पड़ताल से यही पता चला है कि मकान मालिक श्रीकृष्ण यादव की लापरवाही के चलते ही यह घटना हुई है।

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

इस पूरे मामले में मृत मासूम वैभव की माँ ने अपनी दर्दनाक दास्ता सुनाई। उसका कहना है कि मकान मालिक से दवाई डालने पर आ रही दुर्गंध की शिकायत की थी जिसे उसने गंभीरता से नहीं लिया और बाद में जब मेरी तबीयत बिगड़ी तो मैं शौच के लिए गई बाहर आकर देखा तो मेरी बेटी अचेत पड़ी थी। मेरा बेटा भी कुछ दूरी पर अचेत पड़ा था। मेरी हालत भी सही नहीं थी। मैं घिसटते हुए अपने बेटे के पास पहुँची वह तेज झटके से साँसें ले रहा था। मकान मालिक को मेरे पति ने बाहर भाग कर बुलाया और मेरे मासूम बेटे ने मेरे सामने ही दम तोड़ दिया। मासूम की माँ रजनी शर्मा अपनी यह दर्दनाक आपबीती सुनाते हुए भी बेसुध अवस्था में हैं। फिलहाल महारज ने और बेटी और पति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। 

यह भी पढ़ें आतंकियों और तस्करों की राजधानी बना भोपाल! हैरान करने वाले मामले आने वाले खतरे का संकेत!

इस पूरे मामले में हमारे सिस्टम की लापरवाही भी सामने नजर आ रही है। क्योंकि सल्फास एक जहरीला केमिकल है और खुले आम। इसको इस तरह से बेचना प्रतिबंधित है। कागजों में प्रतिबंध के बावजूद भी यह खतरनाक केमिकल सल्फास खुलेआम बिकता रहता है जिसका प्रयोग कई बार आत्महत्या करने के लिए भी पाया गया है और इस तरह से सल्फास को खरीदकर एक घर में मकान मालिक द्वारा प्रयोग किया गया जानकारी में आया है कि यह सल्फास मकान मालिक श्रीकृष्ण यादव ने गुहद की एक दुकान से खरीदा था। यदि सल्फास के बिक्री पर प्रतिबंध सख्ती से लागू होता तो यह घटना नहीं होती। 

Play

शादी का झांसा देकर 9 साल तक युवती से दुष्कर्म,  अश्लील वीडियो भी बनाए

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश: जिला ग्वालियर के डबरा से एक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने स्थानीय युवक पर शादी का झांसा देकर नौ साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने न केवल उसके साथ विश्वासघात किया, बल्कि झूठे वादों और धमकियों से उसे सालों तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को पूरे मामले की शिकायत सौंपी है। लेकिन इस बीच, युवती ने डबरा सिटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव को भी शिकायती आवेदन दिया — परंतु दो घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पीड़िता खुद को असहाय और निराश महसूस कर रही है। प्रार्थिनी रीना (परिवर्तित नाम) निवासी बिजलीघर के पास, गोमतीपुरा डबरा ने बताया कि करीब 9 साल पहले पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान नरेन्द्र राजौरिया उर्फ ईशू राजौरिया, निवासी पटिया वाले फड़ के पास, वार्ड नं. 4 चीनौर रोड, डबरा से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ताना संबंध बने और फोन पर बातचीत होने लगी।

यह भी पढ़ें बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ग्वालियर में, ग्वालियर की तारीफ में कह दी बड़ी बात

पीड़ित युवती का कहना है कि नरेंद्र अपने घर ले गया और कोल्डिंग में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया । विरोध करने पर आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी और लगातार शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। वर्ष 2024 में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने बात करना बंद कर दिया और शादी से साफ इंकार कर दिया।थाने पहुँचने पर आरोपी और उसके परिवार वालों ने दबाव डालकर रिपोर्ट नहीं होने दी।

पीड़िता का कहना है कि जुलाई 2025 में आरोपी के पिता ने भी शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को लिखित शिकायत दी। साथ ही सिटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव को भी आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता अब चाहती है कि उसे न्याय मिले और आरोपी को सख्त सजा दी जाए। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शिकायत प्राप्त कर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है, लेकिन थाना स्तर पर कार्रवाई न होने से सवाल उठने लगे हैं।

यह पूरी खबर पीड़िता द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के आधार पर है..

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

Play

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत द्वारा महिला विश्व कप क्रिकेट फाइनल जीतने पर दी बधाई

0

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की दक्षिण अफ्रीका पर 52 रन से शानदार जीत दर्ज कर विश्व कप जीतने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत है। वर्ष1973 से प्रारंभ हुई महिला विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार विश्व विजेता बनने का सौभाग्य हासिल किया है।

विश्व कप क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया ने सात बार, इंग्लैंड ने चार बार और न्यूजीलैंड ने एक बार विश्व कप जीता है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहली बार वनडे के विश्व कप में पहुंची। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रेष्ठता प्रमाणित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहली बार विश्व विजेता बनना पूरे राष्ट्र के लिए हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त राष्ट्र वासियों को भी इस जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

तो यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

आतंकियों और तस्करों की राजधानी बना भोपाल! हैरान करने वाले मामले आने वाले खतरे का संकेत!

0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अपने गंगा जमुनी तहसील भरी पहाड़ियों और झीलों की वजह से जानी जाती है और यही सब भोपाल को रहने के लिए सबसे खूबसूरत शहर बनाती है। लेकिन इन सभी अनुकूलता के बीच में कहीं न कहीं एक बहुत बड़ा खतरा पैर पसारता जा रहा है खामोशी से अंदर ही अंदर कुछ ऐसा बड़ा खतरा फैल रहा है जो न जाने कब विस्फोटित हो और पूरी राजधानी को तहस नहस कर दे। यह खतरा है आतंकवाद का यह खतरा है मादक पदार्थ का। पिछले कुछ समय में जिस तरह की वादक पदार्थ की और आतंकियों के पकड़े जाने की सूचनाएं और खबरें सामने आई हैं वह अब यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि क्या आने वाले समय में भोपाल एक सुरक्षित शहर होगा?

यदि बात मादक पदार्थों की करें तो पिछले साल कुछ ऐसी बड़ी कार्रवाई हुई जो चौंकाने वाली थी और सबसे बड़ी हैरान करने वाली बात यह रही कि राजधानी भोपाल में आकर अन्य राज्यों की जांच एजेंसियों ने इन मादक पदार्थ की फैक्ट्रियों को पकड़ा जो भोपाल में पैर पसारे हुए थीं और बड़े स्तर पर मादक पदार्थों का निर्माण करके यह जहर हमारे युवा पीढ़ियों के बीच घोल रही थी। जिस तरह से मादक पदार्थ की फैक्ट्रियों के खुलासे हुए, जिस तरह कई मादक पदार्थ तस्करों की जानकारी सामने आई वह सा बताती है कि भोपाल मादक पदार्थों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बन चुका है और जो कुछ अभी बाहर आया है इसके अलावा कितना कहां छुपा हुआ है यह भी एक ज्वलंत सवाल है!

यह भी पढ़ें ग्वालियर में बंदूक राज, हिस्ट्रीशीटर गैंग ने की फिल्मी स्टाइल में गोलीबारी, दो घायल

यदि हम भोपाल में पनपते आतंकियों की बात करें तो आंकड़े चौंकाने वाले हैं। पिछले 3 साल में भोपाल से ऐसे कई संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है जिनका संपर्क बांग्लादेश से लेकर सीरिया तक था जो देश को कमजोर करने के लिए विदेशी ताकतों को मदद पहुंचाने के लिए भोपाल में जमीन का प्रयोग कर रहे थे। भोपाल में बैठकर आतंकी साजिश रच रहे थे। जिस तरह से लगातार आतंकी पकड़े गए हैं वह सा बताता है। के कहीं न कहीं अंदरूनी स्तर पर भोपाल में आतंकवाद जड़ें जमा रहा है। एक समय था जब आतंकवादी संगठन सिमी के लिए भोपाल एक अनुकूल पनाहगाह थी हालांकि सिमी पर प्रतिबंध लगा है। 

अब जिस तरह से अदनान खान उर्फ अबू मुहम्मद को भोपाल से पकड़ा है और खुलासा हुआ है कि दिल्ली की भीड़भाड़ वाले इलाके में बड़े आतंकी हमले की साजिश यह भोपाल में रहकर रच रहा था। वह चिंताजनक है और साथ ही खौफनाक भी। इस आतंकी अदनान ने सीरिया स्थित एक हैंडलर के माध्यम से वर्तमान आईएसआईएस खलीफा अबू हफ्ल हाशिमी अल कुरेसी से वफादारी की शपथ लेने की बात भी स्वीकार की है। एक वीडियो में वह आईएसआईएस की पोशाक पहने हुए भी नजर आ रहा है। यह मॉडल की हादी वीडियो प्रसारित कर युवाओं की भर्ती के लिए इंटरनेट मीडिया चैनल पर चलाया जा रहा था। दिल्ली में पकड़े गए आतंकी के जरिए पता चला कि वह भोपाल में अदनान के संपर्क में था और वह इस तरह की भेजे गए वीडियो को प्रसारित करने के लिए अदनान को निर्देशित करता था। 

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

ऐसी जानकारी भी निकलकर सामने आई है कि हिजब उत तहरीर जिसे तहरीक एक खिलाफत भी कहा जाता है एक कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन है और इस संगठन ने गोपनीय रूप से भोपाल में अपने विस्तार की योजना बनाई।हालांकि पुलिस ने यह योजना कामयाब नहीं होने दी। मार्च 2022 में भी भोपाल के ऐशबाग इलाके में जेएमबी के आतंकियों की गिरफ्तारी हुई थी। इस घटना से भी यह सामने आया था कि भोपाल में कहीं न कहीं आतंकवादी शरण ले रहे हैं। भोपाल उनके लिए एक अनुकूल पनागह बनी हुई है। इतनी घनी आबादी में मध्य प्रदेश की राजधानी में आतंकियों का छुपना बड़े सवाल खड़े करता है। 

इस मामले में हैरान करने वाली बात यह रही कि यह आतंकी एक साल से यहां रह रहे थे अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे थे लेकिन मध्यप्रदेश फूफिया एजेंसी को कहीं से भी इनके बारे में जानकारी नहीं लगी। जब हिज़्ब तहरीर के सदस्यों की जानकारी सामने आई तो क्षेत्र से दस ऐसे संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया था और अभी हाल ही में अदनान की जो गिरफ्तारी हुई है। उसके बाद पुलिस एक बड़ी घटना को रोकने में कामयाब तो हुई है लेकिन लगातार पकड़े गए आतंकवादियों की सभी घटनाओं को जोड़ें तो साफ नजर आ रहा है कि भोपाल में आतंकवाद और मादक पदार्थ माफिया पनप रहा है। खतरा बढ़ा है और कार्यवाही अब तक जो भी हुई है वह नाकाफी है। 

सोया आरटीओ विभाग और सड़क पर दौड़ते अनफिट वाहन बड़े हादसे का इंतजार

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश: रविवार को गोली का मंदिर क्षेत्र में सांची दुग्ध संघ के पास एक चलती हुई कार में आग लग जाती है। आग लगने के दौरान कार में एक महिला और बच्चा बैठा हुआ था। गनीमत रही के चालक ने सूझबूझ से दोनों सवारियों को बाहर निकाल लिया और आग के फैलने से पहले सभी लोग सकुशल बच गए। हालांकि कुछ ही देर में कार धूँ-धूकर जलने लगी। और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। लेकिन चलती कार में लगी आग की इस घटना ने परिवहन विभाग की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा किया है क्योंकि जो जानकारी निकलकर आ रही है उसके अनुसार न तो इस कार का बीमा था और न ही फिटनेस। फिटनेस और बीमा खत्म होने के बावजूद इस कार को सड़क पर चलने की अघोषित अनुमति बैकडोर से परिवहन विभाग के किस जिम्मेदार ने दी और अब उस पर क्या कार्रवाई बनती है यह भी एक बड़ा सवाल है।

जिस एसयूवी कार क्रमांक एमपी जीरो सेवन टीए टू टू फोर वन में आग लगी है।यह टैक्सी कोटे में संचालित थी।यह कार बिजली कंपनी में टैक्सी कोटे में लगी हुई थी।सबसे बड़ी बात की रविवार के दिन अवकाश होते हुए भी इस कार का संचालन हो रहा था। यहाँ बिजली कंपनी भी कटघरे में खड़ी नजर आ रही है। क्योंकि जिस कार को टैक्सीकोटे में किसी भी विभाग में लगाया जाता है उस कार के सभी दस्तावेज भी जांचे जाते हैं तो बिना फिटनेस और बीमा की कार बिजली कंपनी ने टैक्सी कोटे में कैसे लगा रखी थी? बिजली कंपनी के किन अधिकारियों की मिलीभगत से यह अनफिट कार टैक्सी कोटे में संचालित थी।यह सवाल भी खड़ा हो रहा है।

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

इस पूरे मामले में एक बार फिर शहर में दौड़ रही अनफिट कारों का मामला गरमा दिया है और इन अनफिट कारों पर कार्यवाही न करने के चलते परिवहन विभाग को कटघरे में खड़ा किया है। यूं तो परिवहन विभाग बात करता है कि वह समय समय पर जांच करते हैं।अनफिट वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। लेकिन यदि कार्रवाई की जाती है तो अनफिट वाहन शहर की सड़कों पर मौत बनकर क्यों दौड़ रहे हैं? जिस तरह गोले का मंदिर क्षेत्र में इस एसयूवी टैक्सी क्रमांक एमपी जीरो सेवन टी ए टू फोर वन में आग लगी है। ऐसी ही कोई और भी घटनाएं आगे हो सकती हैं। लगता है कि परिवहन विभाग सोता ही रहेगा और अनफिट वाहनों से जान का जोखिम इसी तरह बना रहेगा…

यह भी पढ़ें ग्वालियर में बंदूक राज, हिस्ट्रीशीटर गैंग ने की फिल्मी स्टाइल में गोलीबारी, दो घायल

चाय पर चर्चा में ही युवाओं को बता दिए साइबर धोखाधड़ी से बचने के अचूक उपाय

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश: हर रविवार की तरह इस रविवार 2 नवंबर को भी चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया इस रविवार 2 नवंबर को चाय पर चर्चा का स्थान फिजिक्स बाय शुभम सर कोचिंग क्लासेस , यादव धर्म कांटा AB रोड ग्वालियर पर रखा गया और चाय पर चर्चा का समय शाम 4:00 बजे रखा गया। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम ग्वालियर उपनगर में युवाओं के बीच में अपनी खासी पहचान बनाता जा रहा है। गंभीर समसामयिक विषयों पर न केवल चर्चा होती है बल्कि उसके समाधान के रास्ते भी खोजे जाते हैं।

चाय पर चर्चा की यह एक छोटी सी पहल प्रारंभ की गई है इस चाय की चर्चा में विभिन्न सामाजिक विषयों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के मन में उठ रहे प्रश्नों का जवाब चाय की चर्चा में उपस्थित वरिष्ठ शिक्षकों, शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञों के द्वारा देने का प्रयास कर उनके मन में उठ रहे निराशा रूपी तूफान को शांत करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है और इसी कारण से यह चाय की चर्चा ग्वालियर चंबल संभाग में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

इस बार की चाय पर चर्चा का प्रमुख विषय साइबर धोखाधड़ी रहा।
साइबर धोखाधड़ी, इंटरनेट के माध्यम से साइबर हमलावरों द्वारा किए गए अपराधों के लिए एक व्यापक शब्द है। ये अपराध किसी व्यक्ति या व्यवसाय की संवेदनशील जानकारी को अवैध रूप से प्राप्त करने और उसका आर्थिक लाभ उठाने के इरादे से किए जाते हैं। साइबर धोखाधड़ी से आज पूरा समाज परेशान है लगातार देखने में आता है कि हमारे ग्वालियर चंबल संभाग में भी लगातार साइबर धोखाधड़ी की जा रही है और सबसे बड़ी बात यह है कि आजकल जाने अनजाने में साइबर धोखाधड़ी में हमारे ग्वालियर चंबल संभाग के पढ़ने वाले समझदार युवा भी लिप्त होते नजर आ रहे हैं।

साइबर धोखाधड़ी से हम अपने आप को और अपने परिवार और समाज को कैसे सुरक्षित रखें, हमारे साथ धोखाधड़ी न हो इस विषय को लेकर तो विस्तृत चर्चा की गई साथ ही साथ इस साइबर धोखाधड़ी में आज का युवा लिप्त होता नजर आ रहा है उससे कैसे बचा जाए इस विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई जैसा कि लगातार देखने में आ रहा है कि आज पढ़ने वाला स्टूडेंट अपने बैंक अकाउंट को थोड़े से लालच में आकर अपने दोस्तों या अन्य लोगों को उपयोग करने के लिए दे देता है और इन बैंक अकाउंट में बड़ी मात्रा में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त किया गया पैसा डाला जाता है और बाद में साइबर सेल के द्वारा इन बैंक अकाउंट को होल्ड करा दिया जाता है।

यह भी पढ़ें ग्वालियर में बंदूक राज, हिस्ट्रीशीटर गैंग ने की फिल्मी स्टाइल में गोलीबारी, दो घायल

जिसके नाम से बैंक अकाउंट होता है उस पर FIR भी दर्ज हो जाती है थोड़े से लालच में आकर, या फिर जानकारी के अभाव में इस प्रकार के कार्यों ग्वालियर चंबल संभाग का युवा लिप्त ना हो यही समझाने का प्रयास चाय पर चर्चा में किया गया उपस्थित युवा साथियों के मन में उठ रहे प्रश्नों का समाधान विषय विशेषज्ञों के द्वारा प्रदान करने का प्रयास किया गया। इस चाय की चर्चा में सभी वरिष्ठ जन, मित्रजन, छात्र-छात्राएं, सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, मीडिया के साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ग्वालियर में बंदूक राज, हिस्ट्रीशीटर गैंग ने की फिल्मी स्टाइल में गोलीबारी, दो घायल

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर में बंदुकराज थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल देर रात ग्वालियर थाना के घास मंडी क्षेत्र में जमकर गोलियाँ चलीं। 15 मिनट तक गोलियाँ चलती रहीं.. पैंतीस से ज्यादा फायर किये जाने की सूचना है। इससे गोलीकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई.. गोलीकांड की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि यह गोलीकांड इस क्षेत्र के कुख्यात रिंकू कमरिया गैंग ने किया है जिसमें रिंकू कमरिया अन्य कमरिया छोटू गमरिया और चेतन ने मिलकर खुलेआम ताबड़तोड़ गोलीबारी की। घटना रात दस बजे की है। 

बिहार चुनाव के दौरान बिहार में जंगलराज की बात चल रही है लेकिन हम आपको दिखाते हैं। मध्य प्रदेश में जंगलराज की तस्वीरें जहां खुलेआम कहीं पर भी कभी भी गोलीबारी हो जाती है.. ग्वालियर में लगातार गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं और अब जमीनी विवाद को लेकर फिल्मी स्टाइल में हुई घासमंडी क्षेत्र की इस गोलीबारी की घटना ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किये हैं। यह पहला मामला नहीं है।पिछले कुछ महीनों की बात करें तो कुछ दिन छोड़कर कोई न कोई गोलीबारी की घटना किसी न किसी क्षेत्र से सामने आती रहती है। पिछले कुछ समय में हथियारों पर सख्ती होने के बावजूद भी इस तरह से ताबड़तोड़ गोलियां चलना शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है। 

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

इस गोलीकांड को कुख्यात रिंकू कमरिया गैंग ने अंजाम दिया है। गोलीकांड में हाकिम पाल और विजय बघेल के गोली लगी हैं.. गोलीकांड के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत है.. रिंकू कमरिया गैंग पहले भी कई अपराधों में संलिप्त है.. कहने को ग्वालियर में हथियार लाइसेंस पर अघोषित रोक है इसके बावजूद खुलेआम अपराधी हथियार लेकर आते हैं और गोलीबारी करके गायब हो जाते हैं.. रिंकू सहित इस गैंग के कई सदस्य जमानत पर बाहर हैं जो पुलिस की कॉम्बिंग गश्त और गुंडों पर निगरानी रखने के सारे दावों की पोल खोल रहे हैं… गैंग खुलेआम घूमती रही और पुलिस को भनक भी नहीं लगी। हालांकि अब पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक टीआई ग्वालियर थाना प्रशांत शर्मा से ली गई जानकारी के अनुसार अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है। 

यह भी पढ़ें बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ग्वालियर में, ग्वालियर की तारीफ में कह दी बड़ी बात

Play

डेढ़ लाख में महिला को बेचा, मानव तस्करी गिरोह थाना राऊ पुलिस की गिरफ्त में

0

इंदौर, मध्य प्रदेश: इंदौर शहर में मानव तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। राऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मिली महिला ने दिलासा देकर अपने घर में डेढ़ महीने बंधक बनाया और धोखे से डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मुख्य आरोपी महिला खाचरोद जेल में किसी अन्य मामले में बंद है जिसे इंदौर लाकर पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का अपने पति से अलगाव हो गया था। वह रिश्तेदारों से मिलने के लिए उज्जैन जा रही थी। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात मांगू बाई नामक महिला और उसके साथी दिनेश से हुई। दोनों ने उसे मदद का भरोसा दिलाया और अपने साथ घर ले गए, और करीब डेढ़ महीने तक उसे वहीं बंधक बनाकर रखा गया और बाद में 1.5 लाख रुपए में बेच दिया गया। पीड़िता की बहन के पास जब महिला का फोन आया तो उसने उसकी आवाज पहचानकर पूरे मामले का सुराग लगाया। दरअसल, घटना के बाद से महिला लापता थी और परिवार महीनों से उसकी तलाश कर रहा था जिसकी गुमशुदगी राऊ थाना पर दर्ज थी। हाल ही में एक अंजान नंबर से फोन आने पर बहन ने उसकी आवाज पहचानी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर पीड़िता को मुक्त कराया और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। जिसमें दिनेश निवासी भालूखेड़ी चौकी, जिला लूणी राजस्थान और जितेंद्र निवासी ग्राम करसाली, नायगांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मांगू बाई और जितेंद्र पहले भी ऐसी गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं। वे जरूरतमंद या अलग रह रही महिलाओं को फुसलाकर अपने जाल में फँसाते थे और फिर पैसे लेकर बेच देते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और गिरोह की मुख्य सदस्य मांगू बाई जो फिलहाल खाचरोद जेल में बंद है उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ग्वालियर में, ग्वालियर की तारीफ में कह दी बड़ी बात

राजेश दंडोतिया एडिशनल एडिशनल डीसीपी का इस मामले में क्या कहना है सुनिए…

Play