ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर में बंदुकराज थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल देर रात ग्वालियर थाना के घास मंडी क्षेत्र में जमकर गोलियाँ चलीं। 15 मिनट तक गोलियाँ चलती रहीं.. पैंतीस से ज्यादा फायर किये जाने की सूचना है। इससे गोलीकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई.. गोलीकांड की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि यह गोलीकांड इस क्षेत्र के कुख्यात रिंकू कमरिया गैंग ने किया है जिसमें रिंकू कमरिया अन्य कमरिया छोटू गमरिया और चेतन ने मिलकर खुलेआम ताबड़तोड़ गोलीबारी की। घटना रात दस बजे की है।
बिहार चुनाव के दौरान बिहार में जंगलराज की बात चल रही है लेकिन हम आपको दिखाते हैं। मध्य प्रदेश में जंगलराज की तस्वीरें जहां खुलेआम कहीं पर भी कभी भी गोलीबारी हो जाती है.. ग्वालियर में लगातार गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं और अब जमीनी विवाद को लेकर फिल्मी स्टाइल में हुई घासमंडी क्षेत्र की इस गोलीबारी की घटना ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किये हैं। यह पहला मामला नहीं है।पिछले कुछ महीनों की बात करें तो कुछ दिन छोड़कर कोई न कोई गोलीबारी की घटना किसी न किसी क्षेत्र से सामने आती रहती है। पिछले कुछ समय में हथियारों पर सख्ती होने के बावजूद भी इस तरह से ताबड़तोड़ गोलियां चलना शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है।
यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

इस गोलीकांड को कुख्यात रिंकू कमरिया गैंग ने अंजाम दिया है। गोलीकांड में हाकिम पाल और विजय बघेल के गोली लगी हैं.. गोलीकांड के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत है.. रिंकू कमरिया गैंग पहले भी कई अपराधों में संलिप्त है.. कहने को ग्वालियर में हथियार लाइसेंस पर अघोषित रोक है इसके बावजूद खुलेआम अपराधी हथियार लेकर आते हैं और गोलीबारी करके गायब हो जाते हैं.. रिंकू सहित इस गैंग के कई सदस्य जमानत पर बाहर हैं जो पुलिस की कॉम्बिंग गश्त और गुंडों पर निगरानी रखने के सारे दावों की पोल खोल रहे हैं… गैंग खुलेआम घूमती रही और पुलिस को भनक भी नहीं लगी। हालांकि अब पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक टीआई ग्वालियर थाना प्रशांत शर्मा से ली गई जानकारी के अनुसार अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है।
यह भी पढ़ें बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ग्वालियर में, ग्वालियर की तारीफ में कह दी बड़ी बात
