Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeEducationचाय पर चर्चा में ही युवाओं को बता दिए साइबर धोखाधड़ी से...

चाय पर चर्चा में ही युवाओं को बता दिए साइबर धोखाधड़ी से बचने के अचूक उपाय

चाय की चर्चा में विभिन्न सामाजिक विषयों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के मन में उठ रहे प्रश्नों का जवाब चाय की चर्चा में उपस्थित वरिष्ठ शिक्षकों, शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञों के द्वारा देने का प्रयास कर उनके मन में उठ रहे निराशा रूपी तूफान को शांत करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है

ग्वालियर मध्य प्रदेश: हर रविवार की तरह इस रविवार 2 नवंबर को भी चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया इस रविवार 2 नवंबर को चाय पर चर्चा का स्थान फिजिक्स बाय शुभम सर कोचिंग क्लासेस , यादव धर्म कांटा AB रोड ग्वालियर पर रखा गया और चाय पर चर्चा का समय शाम 4:00 बजे रखा गया। आपको बता दें कि यह कार्यक्रम ग्वालियर उपनगर में युवाओं के बीच में अपनी खासी पहचान बनाता जा रहा है। गंभीर समसामयिक विषयों पर न केवल चर्चा होती है बल्कि उसके समाधान के रास्ते भी खोजे जाते हैं।

चाय पर चर्चा की यह एक छोटी सी पहल प्रारंभ की गई है इस चाय की चर्चा में विभिन्न सामाजिक विषयों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के मन में उठ रहे प्रश्नों का जवाब चाय की चर्चा में उपस्थित वरिष्ठ शिक्षकों, शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञों के द्वारा देने का प्रयास कर उनके मन में उठ रहे निराशा रूपी तूफान को शांत करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है और इसी कारण से यह चाय की चर्चा ग्वालियर चंबल संभाग में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

इस बार की चाय पर चर्चा का प्रमुख विषय साइबर धोखाधड़ी रहा।
साइबर धोखाधड़ी, इंटरनेट के माध्यम से साइबर हमलावरों द्वारा किए गए अपराधों के लिए एक व्यापक शब्द है। ये अपराध किसी व्यक्ति या व्यवसाय की संवेदनशील जानकारी को अवैध रूप से प्राप्त करने और उसका आर्थिक लाभ उठाने के इरादे से किए जाते हैं। साइबर धोखाधड़ी से आज पूरा समाज परेशान है लगातार देखने में आता है कि हमारे ग्वालियर चंबल संभाग में भी लगातार साइबर धोखाधड़ी की जा रही है और सबसे बड़ी बात यह है कि आजकल जाने अनजाने में साइबर धोखाधड़ी में हमारे ग्वालियर चंबल संभाग के पढ़ने वाले समझदार युवा भी लिप्त होते नजर आ रहे हैं।

साइबर धोखाधड़ी से हम अपने आप को और अपने परिवार और समाज को कैसे सुरक्षित रखें, हमारे साथ धोखाधड़ी न हो इस विषय को लेकर तो विस्तृत चर्चा की गई साथ ही साथ इस साइबर धोखाधड़ी में आज का युवा लिप्त होता नजर आ रहा है उससे कैसे बचा जाए इस विषय पर भी विस्तृत चर्चा हुई जैसा कि लगातार देखने में आ रहा है कि आज पढ़ने वाला स्टूडेंट अपने बैंक अकाउंट को थोड़े से लालच में आकर अपने दोस्तों या अन्य लोगों को उपयोग करने के लिए दे देता है और इन बैंक अकाउंट में बड़ी मात्रा में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त किया गया पैसा डाला जाता है और बाद में साइबर सेल के द्वारा इन बैंक अकाउंट को होल्ड करा दिया जाता है।

यह भी पढ़ें ग्वालियर में बंदूक राज, हिस्ट्रीशीटर गैंग ने की फिल्मी स्टाइल में गोलीबारी, दो घायल

जिसके नाम से बैंक अकाउंट होता है उस पर FIR भी दर्ज हो जाती है थोड़े से लालच में आकर, या फिर जानकारी के अभाव में इस प्रकार के कार्यों ग्वालियर चंबल संभाग का युवा लिप्त ना हो यही समझाने का प्रयास चाय पर चर्चा में किया गया उपस्थित युवा साथियों के मन में उठ रहे प्रश्नों का समाधान विषय विशेषज्ञों के द्वारा प्रदान करने का प्रयास किया गया। इस चाय की चर्चा में सभी वरिष्ठ जन, मित्रजन, छात्र-छात्राएं, सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, मीडिया के साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular