ग्वालियर मध्यप्रदेश: ग्वालियर पहुंचे प्रसिद्ध गायक अदनान सामी बोले तानसेन की नगरी में आना सौभाग्य की बात है। ग्वालियर पहुंचे मशहूर गायक अदनान सामी, जहां एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हुए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट तानसेन की नगरी में आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। अदनान सामी ने मुस्कुराते हुए कहा कि ग्वालियर आने के बाद उन्हें सिर्फ राग दरबार ही दिखाई देता है। तानसेन की नगरी में आना किसी भी संगीतकार के लिए गर्व की बात है यहाँ की हवा में ही संगीत बसता है।
आपको बता दें कि ग्वालियर का संगीत के क्षेत्र में एक स्वर्णिम इतिहास रहा है।गीत सम्राट तानसेन का जन्म ग्वालियर में ही हुआ था।इस वजह से ग्वालियर को संगीत की नगरी के नाम से जाना जाता है।अभी हाल ही में यूनेस्को द्वारा भी ग्वालियर को सिटी ऑफ म्यूजिक घोषित किया गया है। यही सब कारण है कि देश के अलग अलग क्षेत्रों से संगीत के क्षेत्र में नामचीन लोग ग्वालियर के धरती पर आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
गौरतलब है कि ग्वालियर की एक इवेंट कंपनी की संचालिका लावण्या सक्सेना ने अदनान सामी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि इंदरगंज थाना पुलिस इस मामले में अदनान सामी से पूछताछ कर सकती है बताया जा रहा है कि अदनान सामी आज रात शहर में होने वाले एक निजी कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
ग्वालियर मध्य प्रदेश: डॉल के कथक को मध्यप्रदेश प्रदेश स्थापना दिवस पर सम्मानित किया गया। कृषि विश्व विद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर,सांसद भारत सिंह कुशवाह,कलेक्टर रुचिका चौहान ने डॉल के कथक को सम्मानित किया। 15 वर्षीय डॉल जयेश कुमार अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना हैं जो अपनी अद्वितीय प्रतिभा और उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी कुछ प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं:
डॉल वर्तमान में ब्रांड एंबेसेटर है, स्वास्थ विभाग ग्वालियर और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,महिला एवं बाल विकास विभाग ग्वालियर।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड:खजुराहो में आयोजित कथक कुंभ में सहभागिता के माध्यम से गिनीज बुक में नाम दर्ज।
नेशनल रिकॉर्ड: 4 नेशनल रिकॉर्ड कथक में।
अवार्ड: 980 से अधिक अवार्ड प्राप्त।
स्टेज परफॉर्मेंस: 2086 से अधिक स्टेज परफॉर्मेंस।
अंतरराष्ट्रीय सम्मान: 9 अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त।
क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिताएं:लगातार 5 अंतर्राष्ट्रीय,190 राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय और अन्य 856 में लगातार विजेता।
जजमेंट:सबसे कम उम्र में 6 प्रतियोगिताओं में जज।
दूरदर्शन कलाकार: 29 प्रस्तुतियां प्रदर्शित।
कथक में शिक्षा:डिक्लोमा कोर्स राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्व विद्यालय ग्वालियर से, और इसी विश्व विद्यालय के राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2018 की विजेता मात्र 8 साल 10 माह की उम्र में।
लॉग डाउन के दौरान करोना काल में करोना से बचाओ के संदेश के साथ लगातार 185 डिजिटल प्रस्तुतियां।
भोपाल मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारा मध्यप्रदेश प्राचीन काल से ही समृद्ध रहा है। यहां की संस्कृति, शिल्प कला, ऐतिहासिक चरित्र, विरासत इत्यादि देख, सभी को गर्व की अनुभूति होती है। प्रदेश के गठन से लेकर अब तक की यात्रा को देखने पर गर्व होता है हमारा प्रदेश विकास, सुशासन और संस्कृति तीनों ही क्षेत्रों में अग्रणी बन चुका है। पिछले दो दशकों में हुई विकास और जनकल्याण की गतिविधियों ने राज्य को प्रगति के नए सौपान पर पहुंचाया है।
आने वाला समय प्रदेशवासियों के सामूहिक परिश्रम, नवाचार और संकल्प का होगा। विकसित मध्यप्रदेश 2047 का लक्ष्य केवल शासन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक का संकल्प है। यह ऐसा ध्येय है, जिसमें हर गांव, हर शहर और व्यक्ति की भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश के वैभवशाली अतीत, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उज्जवल भविष्य को चित्रों व छाया चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करती प्रदर्शनी “अभ्युदय मध्यप्रदेश” का लाल परेड ग्राउंड पर शुभारंभ कर अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद मीडिया से चर्चा में उक्त विचार व्यक्त किए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाल परेड ग्राउंड पहुंचने पर पारंपरिक नृत्य करते युवक-युवतियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलाकारों से संवाद कर उनका उत्साह उत्साहवर्धन किया। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए कलाकारों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अपनी परंपराओं के अनुसार अभिवादन किया। प्रदर्शनियों में विकसित मध्यप्रदेश 2047, मध्यप्रदेश के गौरव, विक्रमादित्य और अयोध्या, विक्रमादित्य की मुद्राएं और सिक्के, आर्ष भारत, मध्य प्रदेश की बावड़ियां, प्रदेश की पारंपरिक कला, प्रदेश में विरासत से विकास, प्रदेश के मंदिर-देवलोक शामिल हैं।
डिजिटल डेस्क नई दिल्ली: जो पाठक अपने आधार कार्ड में तमाम अपडेट को लेकर परेशान हैं उनके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। क्योंकि अब उन्हें आधार अपडेट के लिए कहीं जाकर लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। वह घर बैठे ही तमाम अपडेट कर सकते हैं। अब आधार कार्डधारकों के लिए अपना आधार अपडेट करना बेहद आसान बना दिया गया है। इसके लिए आपको किसी आधार सेवा केंद्र पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। आप अपने नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन बदल सकेंगे।
लेकिन आप इस बात का भी ध्यान रखें कि बायोमीट्रिक बदलाव जैसे फिंगर प्रिंट, आइरिस या फोटो अपडेट के लिए कार्डधारकों को अब भी आधार सेवा केंद्र जाना पड़ेगा। यूआइडीएआइ ने घोषणा की है कि 14 जून 2026 तक ऑनलाइन आधार अपडेट पूरी तरह मुफ्त रहेगा। इससे लोगों को बिना शुल्क दिए अपनी आधार डिटेल में सुधार करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। ये नए नियम आधार सेवाओं को तेज, सरल और सुरक्षित बनाने के लिए लागू कर दिए गए हैं। कार्डधारकों द्वारा दी गई जानकारी (जैसे नाम या पता) का सत्यापन अब सरकारी दस्तावेजों जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड से अपने आप हो जाएगा।
फीस आइए स्टेप बाई स्टेप समझते हैं कि आधार कैसे अपडेट करें
माईआधार पोर्टल पर जाएं
अपना आधार नंबर लागइन करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा
इसके बाद अपडेट आधार का विकल्प चुनें और उन क्षेत्रों को चुनें, जिसे अपडेट करना चाहते हैं
अब संबंधित दस्तावेज अपलोड करें
रिक्वेस्ट सबमिट करें। फिर आप ऑनलाइन प्रगति ट्रैक कर सकते हैं।
वेरिफिकेशन के बाद आपके आधार प्रोफाइल में अपडेट स्वत: दिखने लगेंगे।
कितनी रहेगी फीस
आधार अपडेट करने की फीस- 75 रुपये
नाम, पता या मोबाइल नंबर अपडेट के लिए- 125 रुपये
फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन या फोटो अपडेट के लिए- मुफ्त
पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट- 75 रुपये
आधार सेवा केंद्र पर अपडेट के लिए। हालांकि, 14 जून 2026 तक आनलाइन दस्तावेज अपडेट फ्री
40 रुपये- आधार रीप्रिंट (प्रिंटेड कापी) के लिए
700 रुपये घर पर नामांकन सेवा के लिए केवल पहले व्यक्ति के लिए। उसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपये
आधार धारक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अब हर पैन कार्ड धारक को 31 दिसंबर 2025 तक अपने पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो एक जनवरी 2026 से आपका पैन कार्ड निष्कि्रय हो जाएगा और आप उसे किसी वित्तीय या टैक्स से जुड़ी प्रक्रिया में उपयोग नहीं कर पाएंगे। नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय भी अब आधार सत्यापन आवश्यक होगा।
ग्वालियर मध्य प्रदेश: एक नवंबर को पूरे मध्यप्रदेश में ही मध्य प्रदेश स्थापना दिवस गौरव और हर्ष के साथ मनाया गया।ग्वालियर में भी इस अवसर पर कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। स्वामी विवेकानंद मंडल ने आज 1 नवंबर को मध्यप्रदेश के 70 वे स्थापना दिवस पर महाराज बाड़े पर मिष्ठान वितरण आतिशबाजी चलाकर दीपदान किया..इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमर कुटे ने कहा कि मध्यप्रदेश लगातार प्रगति ओर विकास की ओर अग्रसर है।
भाजपा की सरकार एवं भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व लगातार मध्यप्रदेश को देश का नंबर 1 राज्य बनाने के लिए संकल्पित है इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ जवाहर प्रजापति, पार्षद अनिल सांखला, आलोक आहूजा,भोला बागड़े, शैलेंद्र तोमर, डॉ कुलश्रेष्ठ, जयसिंह सेंगर, नितिन शिवहरे, रंजीत सुर्वे, सुनील भदौरिया ,गब्बर खान, संदीप भदौरिया, नरेश जेठवानी, डालचंद वर्मा, सहित मंडल कार्यकर्ता शामिल हुए
ग्वालियर मध्य प्रदेश: देश की प्रमुख निर्माण कंपनियों में शामिल दिलीप बिल्डकॉन ग्रुप के भोपाल स्थित दफ्तर और अन्य ठिकानों पर सोमवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। अमृतसर से आई विशेष टीम ने दो ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले और वित्तीय रिकॉर्ड्स की जांच शुरू कर दी। दिलीप बिल्डकॉन भोपाल मेट्रो समेत देश में हजारों करोड़ रुपयों के अधोसंरचना विकास प्रोजेक्टों में निर्माण कार्य कर रही है। कंपनी के प्रमुख दिलीप सूर्यवंशी के सत्तारूढ़ दल के कई नेताओं से भी नजदीकी संबंध हैं। बुधवार को ग्वालियर के डीडी नगर स्थित एक मकान पर भी कोई जांच टीम पहुंची। यहां से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किए जाने की सूचना है। अब इस कार्रवाई को लेकर मीडिया में तरह तरह की खबरें बन गई। किसी ने आईटी की रेड बतलाया तो किसी ने ईडी की रेड। लेकिन हकीकत को लेकर ज्यादातर पत्रकारों के बीच संशय बना रहा।
हालांकि ईडी की कार्रवाई डीडी नगर के हाउस नंबर बीएम 203 में बुधवार को हुई थी लेकिन इसकी खबर कई मीडिया हाउस को गुरुवार को चली और गुरुवार को ही आनन फानन में जिसको जो जानकारी मिली वह प्रसारित हो गई। कुछ मीडिया हाउस ने इसे ईडी की कार्रवाई बताया तो कुछ मीडिया हाउस ने इसे आईटी की कार्रवाई बताया। आईटी या ईडी की टीम कहां से आई? उसमें कितने सदस्य थे? इसको लेकर भी अलग अलग प्लेटफॉर्म पर अलग अलग तरह की खबरें प्रसारित हुई। इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि ज्यादातर मीडिया हाउस के द्वारा डेस्क रिपोर्टिंग की गई स्पोर्ट पर जाकर किसी ने भी आंकड़े जुटाने की जहमत नहीं उठाई।
सबसे पहले हम आपको कार्यवाही का वर्णन दे देते हैं। बुधवार को सुबह से ही एक जांच टीम डीडी नगर के हाउस नंबर बीएम 203 में पहुंची थी। यह मकान किसी दिलीप सिंह राजावत के नाम पर है। बीस बाई पचास के प्लॉट एरिया पर एक नवीन किया गया है और मकान आम आधुनिक सुविधाओं युक्त प्रतीत होता है। सुबह 5 बजे के लगभग पहुंची जांच टीम में लगभग 10 सदस्य थे। सदस्य सीधे मकान में घुसे और मकान का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद दिन भर इस घर में जांच दल तमाम दस्तावेजों की जांच और पूछताछ करता रहा। जांच दल इतने गुप्त तरीके से आया था कि उसने लोकल मीडिया और लोकल पुलिस को भी इसकी जानकारी नहीं होने दी।
डीडी नगर के हाउस नंबर बीएम 203 में किस बात की जांच हुई और कौन सी टीम जांच करने आई थी। इसको लेकर आस-पास के रहवासियों में भी संशय था। सबको यह जानकारी थी कि कुछ न कुछ मामला तो है लेकिन कुछ लोग इसे लोकायुक्त की तो कुछ लोग इनकम टैक्स की कार्यवाही बता रहे थे। इस पूरे मामले में द इंगलेज पोस्ट की टीम ने मौके पर जाकर जानकारी जुटाई, तब कई तथ्य सामने आए। इस मकान पर रेड पड़ी थी।घंटों तक कार्यवाही भी चली पूछताछ भी की गई और अहम दस्तावेज एकत्र करके टीम ले गई। अब हकीकत यही थी कि कार्यवाही तो हुई है और पूछताछ में जानकारी मिली कि यह कार्यवाही लोकायुक्त या आईटी की नहीं बल्कि ईडी की टीम द्वारा की गई है।
सोमवार से भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन के तमाम ठिकानों पर आईटी की रेड पड़ी थी और उनकी कार्यवाही को देखते हुए ही यह अंदेशा लगाया जा रहा था कि ग्वालियर में भी जिस स्पाॅट पर यह रेड पड़ी है उस मकान का या उस मकान में रहने वालों का संबंध दिलीप बिल्ड से हो सकता है। और केवल यही कनेक्शन जोड़ते हुए यह खबर प्रसारित हो गई कि जिस तरह भोपाल में आईटी की टीम ने दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर छापेमारी कार्रवाई की है उसी में से एक टीम ने उन्हीं के ग्वालियर ठिकाने पर भी कार्रवाई की है। लेकिन स्पॉट पर जाकर जानकारी लेने पर पता चला कि इस मकान में रहने वाले किसी भी व्यक्ति का दिलीप बिल्डकॉन से कोई संबंध नहीं है।
डीडी नगर के हाउस नंबर बीएम दो सौ तीन में रहने वाले दिलीप सिंह राजावत का संबंध बीपी फूड प्रोडक्ट्स से है। ईडी की टीम ने बुधवार को बीपी फूड प्रोडक्ट्स के तमाम ठिकानों पर छापा मारा था और यह मकान भी उसी छापे की कार्रवाई का एक हिस्सा है। बीपी फूड प्रॉडक्ट्स में करोड़ों के घपले और फर्जी दस्तावेजों से कार्य करने की शिकायत ईडी के पास पहुंची थी। इसी कार्रवाई के लिए बुधवार को सुबह पांच बजे ईडी की टीम ग्वालियर के डीडी नगर स्थित दिलीप सिंह राजावत के घर पहुंची थी। जहां से ईडी की टीम ने तमाम अहम दस्तावेज एकत्र किए। अंत में यही हकीकत निकलकर आ रही है कि छापा तो पड़ा उसी मकान में पड़ा लेकिन आईटी का नहीं ईडी का पड़ा और दिलीप बिल्ड कौन से संबंधित व्यक्ति क्या नहीं बल्कि बीपी फ्रूट प्रोडक्ट्स के संबंधित व्यक्ति के यहां पड़ा है।
ग्वालियर, मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा का गठन दिनांक 07 अप्रैल 1914 को हुआ था। गहोई वैश्य महासभा समस्त वैश्य समाजों की महासभाओं में सबसे प्राचीन है। समाज की महासभा के संस्थापकों में स्व. श्री नाथूराम रेजा एवं स्व. श्री बल्देवप्रसाद मातेले जी द्वारा समाज के विकास एवं उन्नति हेतु अखिल भारतीय स्तर पर महासभा की स्थापना कर पूरे भारतवर्ष के गहोई समाज के सदस्यों को एकजुट किया गया। गहोई समाज में राष्ट्रीय स्तर पर महासभा, क्षेत्रीय स्तर पर दस क्षेत्रीय सभाओं तथा नगर एवं ग्रामों में गहोई पंचायतों का गठन किया गया है।अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा का निर्वाचन राष्ट्रीय स्तर पर होता है। पूरे भारतवर्ष में वर्तमान वर्ष 2025 में दिनांक 16 नवम्बर को 78 मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन हेतु मतदान कराया जा रहा है जिसमें कई महासभा सदस्य मतदान करेंगे। मतदान केन्द्र म.प्र. उ.प्र. छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात तथा दिल्ली आदि प्रदेशों में है।
निर्वाचन कराने हेतु अखिल भारतीय स्तर पर गहोई वैश्य महासभा का निर्वाचन आयोग गठित किया गया है जिसमें श्री आर.एन. गुप्ता निर्वाचन आयुक्त, श्री पुरुषोत्तम गुप्ता निर्वाचन उपायुक्त, इंजी. आर.एन छिरौल्या निर्वाचन उपायुक्त है। श्री सुरेश निगोती, श्री सुमन कुमार रूसिया, श्री के.एन. सरावगी, श्री प्रेमचन्द चपरा, सुश्री रजनी सोनी निर्वाचन की व्यवस्थाओं में विशेष सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे है। श्री दीपक अरूसिया विधिक सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे है।
निर्वाचन कार्य में प्रचार प्रसार हेतु पत्रकार के रूप में श्री संजय गेड़ा, श्री रूपेश खंताल”तीर”, श्री वरूण कस्तवार, श्री आकाश सेठ, श्री शशांक रूसिया की मीडिया टीम सहयोग कर रही है। वर्तमान में प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। निर्वाचन लड़ने वाले विधिमान्य प्रत्याशी अध्यक्ष पद हेतु 1श्री धर्मेन्द्र बड़ेरिया, 2. श्री राजीव सहदेले, 3. श्री रामगोपाल छिरौल्या डल्लू भैया’, 4. श्री सतीश कुमार महतेले है। महामंत्री पद हेतु 1. श्री दीपक सावला, 2. श्री प्रेमनारायण खंताल, 3. इंजी. मदन छिरौल्या, 4. श्री रामप्रकाश हथनौरिया है। कोषाध्यक्ष पद हेतु 1. श्री नरेश कुमार कुचिया, 2. श्री मोहन कनकने प्रत्याशी है। उपाध्यक्ष पद हेतु 1. श्री कुंजबिहारी सावला. 2. श्री कृष्णगोपाल आजाद मोदी, 3. श्रीमती गीता नगरिया, 4. मनोज कुमार चौधरी, 5. श्री मोहन बड़कुल, 6. श्री रमेशचन्द्र सरावगी 7. श्री रामप्रकाश सोनी, 8. श्री संजय विश्यारी, 9. श्री संतोष कुचिया प्रत्याशी है। मंत्री पद हेतु 1. श्री अभय मोर 2. श्री अमरचन्द कठिल 3. श्री कृपाशंकर नगरिया 4. श्री नरेन्द्र कुमार सावला 5. श्री रविन्द्र कुमार बडेरिया 6. श्री विनोद कुमार खांगट 7. श्री संजय बृजपुरिया 8 डॉ. सुशील कुमार सोनी प्रत्याशी है।
निर्वाचन में मतदान कराने हेतु क्षेत्रीय स्तर पर समाज के बंधुओं को क्षेत्रीय अधिकारी तथा मतदान केन्द्र स्तर पर मतदान केन्द्र प्रभारी बनाया गया है। मतदान दल में भी पीठासीन तथा मतदान अधिकारी समाज के ही माननीय सदस्य रहेंगे। दिनांक 16 नवम्बर 2025 को सभी मतदान केन्द्रों पर प्रातः 8 बजे से मतदान होगा मतदान के पश्चात उसी मतदान केन्द्र पर मतगणना होगी तथा मतदान केन्द्रों से परिणाम निर्वाचन आयोग कार्यालय गहोई बंधु ग्वालियर भेजे जायेगें जहां सभी परिणाम संकलित किये जावेगें। निर्वाचन कार्यालय ग्वालियर में दिनांक 22 नवम्बर 2025 को निर्वाचन के परिणामों की अधिकृत रूप से घोषणा निर्वाचन आयोग द्वारा की जावेगी।महासभा निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त श्री आर.एन. गुप्ता बड़ेरिया एवं टीम द्वारा समस्त माननीय महासभा सदस्यों से अधिकतम तथा शांतिपूर्ण मतदान का आग्रह किया गया है।
डिजिटल डेस्क नई दिल्ली/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर के निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रा से हुए दुष्कर्म की घटना के बाद एक अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने इस दुष्कर्म के बाद दुष्कर्म पीड़िता को ही कटघरे में खड़ा किया है। एक सार्वजनिक बयान में उन्होंने कहा है कि देर रात बेवजह छात्राओं को छात्रावास से बाहर नहीं निकलना चाहिए।किसी के रात में घूमने फिरने पर कोई प्रतिबंध नहीं है यह केवल मेरी अपील है। ममता बनर्जी उत्तरी बंगाल के दौरे पर थीं जहां पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने भी सवाल कर दिया कि रात को साढ़े बारह बजे छात्रा कॉलेज परिसर से बाहर क्यों निकली?
हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे एक अपील बताया लेकिन एक मुख्यमंत्री होने के नाते उनके इस बयान को गैर जिम्मेदाराना माना जा रहा है। क्योंकि यदि एक छात्रा का एक निश्चित समय के बाद कॉलेज परिसर से बाहर होना गलत मान भी लिया जाए तो यह इस बात की इजाजत नहीं देता कि किसी प्रदेश में किसी शहर में महिला सुरक्षा इतनी लचर हो कि उसके साथ इस तरह की घटना हो जाए। छात्रा का रात में बारह बजे के बाद कॉलेज परिसर के बाहर होना कॉलेज के नियम के विरुद्ध हो सकता है लेकिन दिन हो या रात हो महिला सुरक्षा के साथ इस तरह खिलवाड़ होना कहीं ना कहीं पश्चिम बंगाल में महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करता है।
ममता बनर्जी का यह भी कहना है कि जिस मेडिकल कॉलेज में छात्रा पड़ रही थी उस कॉलेज की ही जिम्मेदारी थी कि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए क्योंकि पुलिस हर व्यक्ति की आवाजाही पर नजर नहीं रह सकती। घर के बाहर पहरा नहीं दे सकती हालांकि उन्होंने इस घटना को स्तब्ध करने वाली बताया और और कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन उनके छात्रा के देर रात बाहर निकलने से पाबंदी वाले बयान पर जमकर चर्चा हो रही है और ममता बनर्जी को ही खटगड़े में खड़ा किया जा रहा है। क्योंकि एक प्रदेश की मुख्यमंत्री होने के नाते उनकी जवाबदेही बनती है ही एक महिला दिन होक्षित रहे। और एक महिला को सुरक्षा देने में उनकी प्रदेश की पुलिस पूरी तरह असफल रही है।
मीडिया में चल रही खबरों के बाद ममता बनर्जी ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके शब्दों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है।उनसे पत्रकार वार्ता में सवाल पूछा गया था जिसका जिसका जवाब उन्होंने दिया। अब ममता बनर्जी कितनी भी सफाई देते रहे लेकिन उनके इस जवाब पर जिसमें वह पीड़ित को ही दोषी ठहरा रही हैं और उसका रात ने बाहर जाना गलत बता रही हैं उस पर जमकर बहस हो रही है। भाजपा ने ममता बनर्जी के इस बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्होंने बार बार अपराधियों के बजाय पीड़िता को ही दोषी ठहराया है। उन्होंने छात्रा को ही घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा है कि ममता बनर्जी ने बंगाल को दुष्कर्मियों और अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना दिया है।
ग्वालियर मध्य प्रदेश: हर रविवार की तरह इस रविवार 12 अक्टूबर को भी चाय पर चर्चा का आयोजन किया गया इस रविवार 12 अक्टूबर को चाय पर चर्चा का स्थान इंक्रेडिबल कोचिंग क्लासेस(अंकुश गुप्ता सर की क्लास) , मॉलेक्युलर आईटीआई बिल्डिंग पेट्रोल पंप के पीछे पाताली हनुमान हजीरा ग्वालियर पर रखा गया और चाय पर चर्चा का समय शाम 3:00 बजे रखा गया। चाय पर चर्चा की यह एक छोटी सी पहल प्रारंभ की गई है जिसमें हम सभी बैठकर के चाय पीते हैं और निश्चित रूप से एक दूसरे से विभिन्न विषयों पर चर्चा करके अपने मन, मस्तिक और दिमाग को नई ऊर्जा प्रदान करने का प्रयास करते हैं।
इस चाय पर चर्चा में विभिन्न सामाजिक विषयों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के मन में उठ रहे प्रश्नों का जवाब चाय की चर्चा में उपस्थित वरिष्ठ शिक्षकों, शिक्षाविदों और विषय विशेषज्ञों के द्वारा देने का प्रयास कर उनके मन में उठ रहे निराशा रूपी तूफान को शांत करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है और इसी कारण से यह चाय की चर्चा ग्वालियर चंबल संभाग में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस बार की चाय की चर्चा ग्वालियर सहित पूरे ग्वालियर चंबल संभाग में लगातार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से कुछ लोगों के द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है ।
ग्वालियर चंबल संभाग का सांप्रदायिक सौहार्द ना बिगड़े और सभी लोग पूर्व की भांति एक साथ मिलकर राष्ट्र हित के लिए कार्य करें इसी विषय को केंद्र में रखकर इस बार की चाय की चर्चा की गई इस चाय की चर्चा में सभी युवा साथियों ने अपने-अपने विचार रखकर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का प्रण किया ।
इस चाय की चर्चा में इस बार प्रमुख रूप से “हेल्प गुरु” प्रमोद राजावत, पवन शाक्य, अंकुश गुप्ता सर, रिटायर सूबेदार रामभोग सिंह तोमर, राघवेंद्र गुर्जर,टी एन सर, विवेकानंद शर्मा, शुभम गौतम, प्रताप रावत, मनीष सूत्रकार, अंशुल उमरिया, उमेश सिंह कुशवाह, सतीश राठौर, सतवीर तोमर, अमन राजावत, ज्ञानेंद्र भदोरिया, प्रियांशु शर्मा, शैलेंद्र ओझा, जतिन गौड, चंचल शर्मा, विक्रम तोमर सहित सभी वरिष्ठ जन, मित्रजन, छात्र-छात्राएं, सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, मीडिया के साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ग्वालियर मध्य प्रदेश: एक सनकी आंशिक को अपनी प्रेमिका का विवाह दूसरे व्यक्ति से हो जाना इतना नागवार गुजरा कि वह सही मौके का इंतजार करता रहा और अचानक एक तरफा प्यार में पागल यह आशिक अपनी प्रेमिका के ससुराल जा पहुंचा। उसने घर में घुसकर ससुराल पक्ष के लोगों को जमकर पीटा। फायरिंग भी की और घर की को उठा ले गया।जिस समय उसने इस घटना को अंजाम दिया उस समय बहू गर्भपात है। ग्वालियर में खुलेआम हुए इस अपहरण कांड ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की पोल खोल के रख दी है। यह घटना बताती है कि अपराधी किस तरह बेखौफ हैं।
तिघरा थाना क्षेत्र के गिरजा गाँव में रहने वाले गिरिराज गुर्जर की शादी 1 1/2 साल पहले ही शिवपुर जिले के सहपुरा गाँव की अंजू गुर्जर से हुई थी। शादी के बाद से ही मुरैना जिले के एक गैंगस्टर योगेन्द्र गुर्जर उर्फ योगी द्वारा गिरिराज गुर्जर को धमकाया जा रहा था। उसे परेशान किया जा रहा था कि उसने अंजू गुर्जर से शादी क्यों की है इसका अंजाम उसे भुगतना होगा। और उसने अपनी इन धमकियों को अंजाम देने के लिए बुधवार रात आठ बजे अपने साथियों कल्ली डीपी तहसील भोला बिज्जी सत्यवीर प्रदीप लगभग पन्द्रह लोगों के साथ गिरिराज के गांव में पहुंचकर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया।
हमले के समय स्थिति भयावह कर देने वाली थी। कुल 15 बदमाशों में से पाँच घर में घुसकर अंजू गुर्जर के ससुराल के सदस्यों उसके साथ ससुर चाचा दादी को बंदूक की बट से पीटते रहे और दस बदमाश घर के बाहर घेरकर खड़े होकर लगातार फायरिंग करते रहे। और इसके बाद बदमाश गर्भवती बहू अंजू को उठा ले गए। पुलिस सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार योगेंद्र का अंजू से प्रेम प्रसंग था। इसी वजह से दोनों की शादी नहीं हो पाई योगेंद्र को यह बात नागवार गुजरी। वह अपनी प्रेमिका को उठाने के फिराक में था। इसी कारण करवा चौथ से दो दिन पहले उसने इस घटना को अंजाम दिया। पूरी घटना को उसने फिल्मी स्टाइल में रचा।
पूरी घटना के बाद पति गिरिराज ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी के बाद से ही योगेंद्र उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। घर आकर उसे उसके परिवार को पीटा फायरिंग की और अंजू को उठा ले गया। अंजू के ससुर ब्रजलाल का कहना है कि अंजू नौ महीने की गर्भवती है।कुछ ही दिन में घर में किलकारी गूंजने वाली थी। उससे पहले ही बदमाश आए। मुझे और मेरे परिवार को पीट कर बहू को उठा ले गए। इस पूरी घटना के बाद परिवार डर के साये में हैं और पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पूरे मामले में कहीं न कहीं पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है कि जब डेढ़ साल से परिवार को धमकी मिल रही थी तो पुलिस ने इन धमकियों को गंभीरता से क्यों नहीं लिया।
इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए सिटी पुलिस अधीक्षक कृष्णपाल सिंह ने बताया कि तिग्र पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। गोली किसी भी घायल को नहीं लगी है। मारपीट में सभी लोग घायल हैं। घायल रामेश्वर की हालत ज्यादा गंभीर है। पुलिस का कहना है कि अंजू के पति गिरराज की शिकायत पर मुरैना में रहने वाले योगेन्द्र और उसके अन्य पन्द्रह साथियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना में गोलीबारी करने वाले बदमाश सोशल मीडिया पर भी टशन दिखाते हैं। किंग ऑफ मोरेना के नाम से सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ टशन दिखाते हुए फोटो और रील वायरल करते हैं।