Thursday, April 16, 2026
39.1 C
Delhi
Thursday, April 16, 2026
HomeEntertainmentस्वामी विवेकानंद मंडल भाजपा ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर किया मिष्ठान...

स्वामी विवेकानंद मंडल भाजपा ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर किया मिष्ठान वितरण और दीपदान

स्वामी विवेकानंद मंडल ने आज 1 नवंबर को मध्यप्रदेश के 70 वे स्थापना दिवस पर महाराज बाड़े पर मिष्ठान वितरण आतिशबाजी चलाकर दीपदान किया

ग्वालियर मध्य प्रदेश: एक नवंबर को पूरे मध्यप्रदेश में ही मध्य प्रदेश स्थापना दिवस गौरव और हर्ष के साथ मनाया गया।ग्वालियर में भी इस अवसर पर कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। स्वामी विवेकानंद मंडल ने आज 1 नवंबर को मध्यप्रदेश के 70 वे स्थापना दिवस पर महाराज बाड़े पर मिष्ठान वितरण आतिशबाजी चलाकर दीपदान किया..इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमर कुटे ने कहा कि मध्यप्रदेश लगातार प्रगति ओर विकास की ओर अग्रसर है।

भाजपा की सरकार एवं भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व लगातार मध्यप्रदेश को देश का नंबर 1 राज्य बनाने के लिए संकल्पित है इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ जवाहर प्रजापति, पार्षद अनिल सांखला, आलोक आहूजा,भोला बागड़े, शैलेंद्र तोमर, डॉ कुलश्रेष्ठ, जयसिंह सेंगर, नितिन शिवहरे, रंजीत सुर्वे, सुनील भदौरिया ,गब्बर खान, संदीप भदौरिया, नरेश जेठवानी, डालचंद वर्मा, सहित मंडल कार्यकर्ता शामिल हुए

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular