Home Blog Page 24

घोटालेबाज जीवाजी यूनिवर्सिटी, छात्रों का प्रिंटिंग मशीन मेंटेनेंस के नाम पर घोटाले का आरोप

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश: जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर हमेशा किसी न किसी गड़बड़झाले के लिए विवादों में रहती है। पिछले साल तो एक शिक्षक द्वारा किए गए आंदोलन ने जीवाजी यूनिवर्सिटी की जमकर किरकिरी की थी। इसके बावजूद यहां के हालात जस के 10 हैं सुधार तिल भरवी देखने को नहीं मिलता। अभी हाल ही में यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों के लिए टोकन व्यवस्था चालू की गई है लेकिन यह टोकन व्यवस्था भी पूरी तरह से धराशाही हो चुकी है। मार्कशीट प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले छात्र परेशान हैं।लगातार चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें न तो मार्कशीट मिल रही है न ही कोई संतोषजनक जवाब।

इसी समस्या को लेकर एनएसयूआई छात्र नेता पारस यादव के साथ बीडीएस छात्र गौरव यादव ने रस्टार डॉ राकेश कुशवाहा के पास पहुंचकर गुहार लगाई है। दो महीने से बीटीएस की मार्कशीट के लिए गौरव चक्कर लगा रहा है। इस गड़बड़झाले को देखकर पारस यादव ने अपनी आपत्ति दर्ज की और सख्त अंदाज में रजिस्ट्रार को चेतावनी दी। पारस यादव का कहना है कि दो महीने पहले गौरव यादव ने मार्कशीट के लिए टोकन व्यवस्था के तहत आवेदन किया था लेकिन अभी तक मार्कशीट नहीं मिली। कर्मचारियों के पास जब भी गौरव मार्कशीट के लिए जाता है तो कर्मचारी प्रिंटिंग मशीन खराब होने का बहाना बना देते हैं। इसका मतलब है कि प्रिंटिंग मशीन मेंटेनेंस के नाम पर यूनिवर्सिटी में घोटाला हो रहा है।

यह भी पढ़ें DA hike; केन्द्रीय कर्मचारियों की हैप्पी दिवाली, 3% बढ़ गया महंगाई भत्ता 

रजिस्ट्रार राकेश कुस्बा में पहुंचे छात्र नेता और उनके साथियों ने रजिस्ट्रार के सामने जमकर हंगामा किया। छात्रों का विरोध बढ़ता देख रस्टार ने तुरंत परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव मिश्रा को मौके पर बुलाया। हालांकि छात्रों की समस्या हल होने से पहले ही रस्टार कार्यालय छोड़कर चले गए। दूसरी ओर यूनिवर्सिटी के परीक्षा निज ने छात्रों को समझाइश देते हुए आश्वासन दिया कि एक दिन का समय उन्हें चाहिए ताकि वह वस्तु स्थिति को पहचान सकें। इसके बाद बीडीएस छात्र गौरव यादव की फाइनल ईयर की मार्कशीट उन्हें दे दी जाएगी।

यह भी पढ़ें स्मार्ट मीटर है स्पाई मीटर; दुबई की कंपनी पाकिस्तानी अधिकारी, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा खतरे में!

इस पूरे मामले में पीड़ित छात्र गौरव का कहना है कि मार्कशीट नहीं मिलने के कारण उनका भविष्य दांव पर लग गया है। वह कहीं पर नौकरी के लिए अप्लाई भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हीं की तरह उनके कई अन्य साथी भी महीनों से परेशान हो रहे हैं। मार्कशीट नहीं मिल रही है। आपको बता दें कि गौरव यादव की इस शिकायत पर सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज की गई शिकायतों की संख्या भी मुहर लगा रही है क्योंकि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज तमाम शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायतें मार्कशीट से संबंधित ही हैं। छात्र लगातार विश्वविद्यालय में शिकायत कर रहे हैं। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद भी उनको मार्कशीट नहीं मिल रही है। एनएसयूआई छात्र नेता पारस यादव का साफ कहना है कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं होगा तो रजिस्टर के विरुद्ध बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

बॉयफ्रेंड की दीवानी भांजी ने चाचा के घर से चोरी किए करोड़ों के जेवर

0

भोपाल मध्यप्रदेश: भोपाल के एक बड़े कारोबारी की भतीजी की यह करतूत आपको हैरान कर देगी। हालांकि ऐसे तमाम मामले पहले भी हो चुके हैं जब आशिकी में किसी लड़की या लड़के ने अपने घर में चोरी की हो लेकिन यह मामला अपने आप में अलग है और चोरी भी करोड़ों की है। और चोर कोई बाहर का नहीं एक प्रतिष्ठित कारोबारी की भतीजी है और उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक षड्यंत्र रचा। उसे पता था कि चाचा मालदार हैं। घर में करोड़ों के जेवर हैं। और आशिकी में दीवानी भतीजी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ चोरी भी की और उसके बाद सीना जोरी भी।

आनंद पाराशर प्रॉपर्टी डीलर के घर से करोड़ों के जेवर गायब हो गए थे। पुलिस के अनुसार भतीजी ने ही चाचा के घर चोरी की यह साजिश रची थी। इसी के साथ कोहेफिजा पुलिस ने आनंद पाराशर के निवास से आभूषण चोरी के मामले का खुलासा कर दिया। मामले में आरोपी भतीजी व अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका बॉयफ्रेंड फरार हो गया है। पूरे मामले के खुलासे के बाद आनंदपारशर और पूरा परिवार स्तब्ध है। परिजनों को यकीन ही नहीं हो रहा कि घर की बेटी ही इतना बड़ा षड्यंत्र रच सकती है। 

यह भी पढ़ें इंस्टग्राम पर कमेंटबाजी का विवाद, बदला लेने बजरंग दल नेता की गोली मारकर हत्या

हलालपुरा के निवासी आनंद पाराशर के घर से 2 करोड़ रुपए के जेवर चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामले की जांच की और सोमवार को वारदात के संबंध में अहम खुलासा किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आनंद की भतीजी डॉली पाराशर ने अपने बॉयफ्रेंड अंकित तिवारी के साथ मिलकर चाचा के घर से जेवरात चुराने की साजिश रची थी। डीसीपी अभिनव चौकसे ने बताया कि केस की जांच में कुछ मोबाइल नंबरों को शक के आधार पर चिह्नित किया। इसके आधार पर आरोपी रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में पूरी सच्चाई सामने आ गई।

रवि ने पुलिस को बताया कि डॉली पाराशर अपने बॉयफ्रेंड अंकित तिवारी से भागकर शादी करना चा​हती थी। उसे मालूम था कि चाचा के घर में खूब जेवर रखे हैं। 29 सितंबर को आनंद अपने परिवार सहित बेटी की रिंग सेरेमनी के लिए ग्वालियर गए थे। डॉली व अन्य आरोपियों ने उसी दिन घर में चोरी का प्लान बनाया। वह भी ग्वालियर में ही थी लेकिन फोनपर आरोपियों को जानकारी दे रही थी।

28-29 सितंबर की दरमियानी रात अंकित तिवारी, रवि विश्वकर्मा, देवाशीष शर्मा और अजय शाक्य ने आनंद के घर से करीब 2 करोड़ के जेवर चुरा लिए। वारदात के बाद उनका बंटवारा भी कर लिया। पुलिस ने भतीजी डॉली पाराशर, रवि विश्वकर्मा और देवाशीष को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अंकित तिवारी फरार हो गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब डेढ़ करोड़ रुपए के जेवर बरामद कर लिए गए हैं। डोली ने अपने परिजनों से प्रेम विवाह की बात की थी या नहीं इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें स्मार्ट मीटर है स्पाई मीटर; दुबई की कंपनी पाकिस्तानी अधिकारी, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा खतरे में!

सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) का हुआ भव्य स्वागत

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश: विगत दिवस सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) का भव्य स्वागत माला पहनाकर पुष्प वर्षा कर सबसे पहले रेलवे स्टेशन ग्वालियर पर किया गया तथा पूरा स्टेशन भारत माता की जयकारों से गूंज उठा इस अवसर पर ग्वालियर चंबल संभाग भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर और उनकी पूरी टीम ने रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होकर इस स्वागत को और दिव्य और भव्य बना दिया।

सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) का स्वागत समारोह कार्यक्रम वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन एसबीआई बैंक के ऊपर तानसेन रोड हजीरा ग्वालियर पर रखा गया यह स्वागत समारोह जन सहयोग जन कल्याण बहुउद्देशीय समिति ग्वालियर के सहयोग से रखा गया था जिसमें समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह राजावत और महिला मंडल की अध्यक्ष शशि दीदी विशेष रूप से उपस्थित थी।

सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) को समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया
इसके अलावा हाल ही में सेना से सेवानिवृत्त हुए सात सैनिकों को समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन के संचालक वरिष्ठ समाज सेवी हेल्प गुरु प्रमोद राजावत ने सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) का मेडल पहनाकर स्वागत किया इसके साथ ही ग्वालियर चंबल संभाग भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर और उनकी पूरी टीम का मेडल पहनाकर भव्य और दिव्य स्वागत किया।

इस अवसर समिति के कोषाध्यक्ष रमेश सिंह तोमर, कार्यकारी अध्यक्ष सहदेव सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में समिति के सभी सदस्य, भूतपूर्व सैनिक, हेल्प गुरु की हेल्प टीम और वेदांश कंप्यूटर एजुकेशन के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम में मंच संचालन सेना से सेवानिवृत हुए रामभोग सिंह तोमर (सूबेदार) के छोटे भाई शिक्षक सत्यवीर सिंह तोमर जी ने किया। जन सहयोग जन कल्याण बहुउद्देशीय समिति की प्रमुख सदस्य रुक्मणी सोनी जी का विशेष सम्मान समिति के द्वारा किया गया रुक्मणी जी के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से समिति के कार्यों को निरंतर प्रसारित किया जाता है साथ ही साथ रुक्मणी जी अपनी क्राफ्टिंग और ड्राइंग से भी लगातार समिति के कार्यों को प्रसारित करती हैं।

श्री गहोई वैश्य समाज महिला सभा बृहत्तर ग्वालियर शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

0

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : श्री गहोई वैश्य समाज बृहत्तर (रजि.) ग्वालियर का प्रकोष्ठ श्री गहोई वैश्य समाज महिला सभा बृहत्तर ग्वालियर शपथ ग्रहण समारोह रविवार 05 अक्टूबर 2025 सायं 6:00 बजे होटल गोल्ड इन, फूलबाग चौराहा पर सम्पन्न हुआ,मुख्य अतिथि डॉ. श्रीमती शोभा सिकरवार महापौर, नगर निगम ग्वालियर,अध्यक्षता श्री दिलीप तपा अध्यक्ष ग्रेटर ग्वालियर,मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती गीता खरया,डॉ. श्रीमती वीरा लोहिया,कार्यवाहक मंत्री डॉ. श्रीमती लता नीखरा,विशिष्ट अतिथि श्री धनश्यामदास कंथरिया।

यह भी पढ़ें कोचिंग कल्चर होगा खत्म, पीएम मोदी ने कर ली पीएम ई विद्या की तैयारी

सर्वप्रथम श्री गणेश जी की वंदना,श्री सूर्य भगवान को और डॉ मैथिलीशरण गुप्त जी की पूजन कर किया गया!नवनियुक्त पदअधिकारी का शपथ दिलाई अध्यक्ष श्रीमती संगीता (रानी) बेडर,श्रीमती रश्मि गेड़ा उपाध्यक्ष,श्रीमती अलका पहाड़िया मंत्री,श्रीमती कविता गेड़ा कोषाध्यक्ष,श्रीमती रश्मि डेंगरे उपमंत्री,श्रीमती नमिता पिपरसेनियां प्रचार मंत्री को शपथ दिलाई।


निर्विरोध नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती उर्वशी रेजा,श्रीमती शालिनी बिलैया,श्रीमती रचना पहारिया,श्रीमती सोनिया बिलैया श्रीमती ज्योति मोदी,श्रीमती सुनीता रुसिया नवनियुक्त पदअधिकारी एवं निर्विरोध नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य शपथ दिलाई गई! कार्यक्रम का संचालन कंचन गुप्ता और आभार कार्यवाहक मंत्री डॉ. श्रीमती लता नीखरा ने किया!
सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रगति रावत, श्रीमती आशा सेठ, प्रेस विज्ञप्ति में मीडिया रूपेश खंताल “तीर” ने दी!

यह भी पढ़ें DA hike; केन्द्रीय कर्मचारियों की हैप्पी दिवाली, 3% बढ़ गया महंगाई भत्ता 

स्मार्ट मीटर है स्पाई मीटर; दुबई की कंपनी पाकिस्तानी अधिकारी, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा खतरे में!

0

भोपाल मध्य प्रदेश: आज भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। नेता प्रतिपक्ष ने स्मार्ट मीटर परियोजना को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्मार्ट मीटर को ‘स्पाई मीटर’ करार देते हुए इसे नागरिकों की निगरानी करने और डेटा जासूसी की आशंका व्यक्त की। इसी के साथ उन्होंने परियोजना में शामिल कंपनियों के विदेशी संपर्क..खासतौर से पाकिस्तानी कनेक्शन और डेटा गोपनीयता के उल्लंघन की आशंकाओं पर भी बात की। नेता प्रतिपक्ष के आरोप बेहद गंभीर हैं और पाकिस्तानी कनेक्शन होने की बात एक राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।

हालांकि मध्यप्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की अनिवार्यता पर सरकार ने तीन वर्ष के लिए एक्सटेंशन दे दिया है लेकिन अभी तक तमाम उपभोक्ताओं के मीटर बदले जा चुके हैं उनके घर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। और अब स्मार्ट मीटर के पीछे विदेशी कंपनी और पाकिस्तान तक के हाथ नजर आ रहा है। सरकार ने अचानक एक्सटेंशन तीन साल का क्यों दिया यह भी एक बड़ा सवाल है। कहीं ऐसा तो नहीं कि सरकार को भी इस बात का अंदेशा हो और आगे और ज्यादा किरकिरी से बचने के लिए तीन साल का यह विराम देने का कदम उठाया हो।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश में “स्मार्ट मीटर” के लिए जिस अल्फानार कंपनी को ठेका दिया गया है, उसका मुख्यालय दुबई में है और उसके निवेश संबंध पाकिस्तानी कंपनियों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले पश्चिम डिस्कॉम ने दस्तावेज़ों की कमी के कारण अल्फानार को ठेका देने से मना किया था लेकिन बाद में पूर्व डिस्कॉम ने इसी कंपनी को 897 करोड़ का ठेका दे दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि लगभग ₹2,000 करोड़ के स्मार्ट मीटर ठेके एक ऐसी कंपनी को दिए गए, जिसे पहले “अयोग्य” घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें कोचिंग कल्चर होगा खत्म, पीएम मोदी ने कर ली पीएम ई विद्या की तैयारी

उमंग सिंघार ने कहा कि स्मार्ट मीटर अब सिर्फ बिजली मापने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि नागरिकों की निगरानी और हर घर की जासूसी का माध्यम बन चुका है। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 2,000 करोड़ रुपये है। उन्होंने परियोजना में शामिल कंपनियों सऊदी अरब की Alfanar, दुबई की EsyaSoft Technologies और Landis & Gyr पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 में पश्चिम डिस्कॉम ने Alfanar को दस्तावेजों की कमी के कारण अयोग्य घोषित किया था, लेकिन इसके बावजूद जनवरी 2024 में पूर्व डिस्कॉम ने Alfanar को 897 करोड़ रुपये और मध्य डिस्कॉम ने 1,100 करोड़ रुपये का ठेका दिया। जिस कंपनी को पहले अयोग्य घोषित किया गया और बाद में उसी को ठेका दिया गया।यह गड़बड़ झाला भी सरकार की मंशा पर बड़े सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़ें DA hike; केन्द्रीय कर्मचारियों की हैप्पी दिवाली, 3% बढ़ गया महंगाई भत्ता 

कांग्रेस नेता ने परियोजना में पाकिस्तानी कनेक्शन का आरोप लगाते हुए कहा कि Alfanar के परियोजना GM ज़हर इकबाल शाह और संपर्क अधिकारी नईम अब्बास पाकिस्तानी नागरिक हैं। अक्टूबर 2024 में Alfanar ने पाकिस्तान सरकार के साथ एक MoU साइन किया, जिसके तहत Overseas Employment Corporation स्थापित की गई। उन्होंने कहा कि DPIIT के नियम के अनुसार, पाकिस्तान या बांग्लादेश से जुड़ी कंपनियों को ठेके देने से पहले केंद्र सरकार की अनुमति अनिवार्य है लेकिन इस नियम की अनदेखी की गई।

बिजली विभाग की स्मार्ट मीटर योजना पर लगाए गए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आरोप गंभीर हैं।उन्होंने तमाम साक्ष्य भी पेश किए हैं। उन्होंने पाकिस्तानी नागरिक किस पद पर हैं उसका भी खुलासा किया है और इन सबके बावजूद भी एक दुबई बेस कंपनी को स्मार्ट मीटर का ठेका दिया जाना राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के समान है क्योंकि दुबई निसंदेह हमेशा पाकिस्तान का पक्ष धर रहा है और जिस कंपनी ने ठेका लिया है उसमें पाकिस्तानी अधिकारी कर्मचारी कार्य कर रहे हैं वह कभी भी भारत के खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। एक और देश स्वदेशी स्वदेशी का राग अलाप रहा है और दूसरी ओर स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका एक विदेशी कंपनी को दिया गया है जो सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करता है।

कमिश्नर-कलेक्टर कांफ्रेंस 7 और 8 अक्टूबर को

0

भोपाल/ग्वालियर मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 7 एवं 8 अक्टूबर 2025 को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में होने वाली कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस संबंधी दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। विषय संयोजक को प्रस्तुति के लिए अधिकतम 20 मिनट मिलेंगे और प्रत्येक क्षेत्र में राज्य सरकार की प्राथमिकताएं बतायी जायेंगी। राज्य सरकार के विजन के अनुरूप केन्द्र और राज्य सरकार की क्षेत्रीय प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ 5 और कमजोर 5 जिलों की समीक्षा की जायेगी। कांन्फ्रेंस में कलेक्टरों के सुझावों पर ध्यान केन्द्रित कर आने वाली विशिष्ट समस्याएं और मुद्दे तथा जिला स्तर पर उस क्षेत्र के साथ अन्य किसी क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए नवाचार पर चर्चा की जायेगी।

मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय और योजना विभाग चुनिंदा कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और नवाचार तथा जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर सार्वजनिक संवाद (जन संवाद) वीसी के माध्यम से इच्छित परिणाम प्राप्ति पर चर्चा होगी। जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर रोजगार सृजन, लोगों के लिए सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक आसान पहुंच और पहलों के बारे में जागरूकता पर चर्चा होगी। सभी 8 सेक्टरों के लिए 75 मिनट का सत्र समय रखा गया है।

कांफ्रेंस का उदघाटन सत्र 7 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा परिचय, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन के संबोधन से होगा। सत्र में संयोजक कृषि उत्पादन आयुक्त, सदस्य कृषि/बागवानी/पशु चिकित्सा/सहकारी द्वारा कलेक्टर्स के बीच कृषि एवं संबद्ध विषयों पर चर्चा की जायेगी। दूसरे सत्र में प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य सदस्य सचिव डब्ल्यूपीसी, निदेशक एनएचएम कलेक्टर्स के बीच स्वास्थ्य एवं पोषण पर चर्चा केन्द्रित होगी। तीसरे सत्र में प्रमुख सचिव उद्योग, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, वित्त विभाग द्वारा कलेक्टर्स के बीच रोजगार, उद्योग और निवेश चर्चा पर रहेगा। चौथे सत्र में संयोजक अपर मुख्य सचिव-शहरी द्वारा शहरी विषयों पर चर्चा होगी और पांचवे सत्र के दौरान संयोजक अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन, अपर मुख्य सचिव वित्त/ प्रमुख सचिव राजस्व/विधि द्वारा सुशासन पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें इंस्टग्राम पर कमेंटबाजी का विवाद, बदला लेने बजरंग दल नेता की गोली मारकर हत्या

कॉन्फ्रेंस में 8 अक्टूबर की गतिविधियों के अंतर्गत सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक मुख्य सचिव अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, आयुक्त जनसंपर्क द्वारा अपेक्षाओं के साथ विविध चर्चाएँ की जायेंगी। कॉन्फ्रेंस के छठवें सत्र में संयोजक प्रमुख सचिव-स्कूल शिक्षा, प्रमुख सचिव जनजाति कार्य चर्चा करेंगे। सातवें सत्र में प्रमुख सचिव पीएचई/प्रमुख सचिव जनजाति कलेक्टर्स के बीच रिसर्च और विकास एवं जनजातीय गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। आठवें सत्र में नियम और कानून पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें DA hike; केन्द्रीय कर्मचारियों की हैप्पी दिवाली, 3% बढ़ गया महंगाई भत्ता 

कोचिंग कल्चर होगा खत्म, पीएम मोदी ने कर ली पीएम ई विद्या की तैयारी

0

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली: साल दर साल कोचिंग कल्चर बढ़ता जा रहा है। स्कूलों में जहां पढ़ाई का स्तर कम हुआ है और प्रतियोगी परीक्षाओं का स्तर बढ़ा है उसका सीधा असर यह देखने को मिल रहा है कि पिछले कुछ सालों में कोचिंग की अनिवार्यता बढ़ गई है और कोचिंग कल्चर लगातार पैर पसारता जा रहा है। मध्यम वर्गीय और गरीब परिवार के छात्रों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है क्योंकि कोचिंग संस्थान की फीस स्कूल की तुलना में कई गुना अधिक होती हैं और जो गरीब परिवार के छात्र होते हैं वह कोचिंग में दी जा रही शिक्षा को ग्रहण नहीं कर पाते हैं और स्कूल में शिक्षा का स्तर अच्छा न होने के चलते उनकी पढ़ाई भी बाधित होती है। अब इस कोचिंग कल्चर को खत्म करने की तैयारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर ली है।

आप में से तमाम ऐसे अभिभावक होंगे जिनके बच्चे स्कूल में हैं और स्कूल की फीस के साथ-साथ आप अपने बच्चों को ट्यूशन और कोचिंग पढ़ाने में भी हर साल लाखों रुपया खर्च कर रहे होंगे। लेकिन अब आपको इस कोचिंग के बेतहाशा खर्चे से आज़ादी मिलने जा रही है। आपके बच्चे को यदि स्कूल में पूरी शिक्षा नहीं मिल रही है और उसे अतिरिक्त कक्षा की आवश्यकता है तो कोचिंग की जगह पर उसका एक नया विकल्प केंद्र सरकार ने तैयार कर लिया है।केंद्र सरकार ने पीएमई विद्या प्लेटफार्म तैयार किया है जिसके चलते अब आप ऑनलाइन ही घर बैठे कोचिंग से बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बीच तेजी से बढ़ रहे कोचिंग कल्चर को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है और अब पीएम ई विद्या प्लेटफ़ॉर्म शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस प्लेटफार्म पर फिलहाल वाटिका से बारहवीं तक के सभी विषयों की अध्ययन सामग्री उपलब्ध रहेगी। पीएमई विद्या के नाम से टीवी चैनल और मोबाइल ऐप लॉन्च किए जाएंगे जिसमें यह सभी सामग्री बच्चों को घर बैठे उपलब्ध रहेगी और बच्चे अपनी सुविधा के अनुसार जब चाहे इस ज्ञान का लाभ उठा सकते हैं यह पूरी सुविधा उन्हें निशुल्क मिलेगी जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार घर के बच्चे भी अतिरिक्त शिक्षा प्राप्त कर अपने को प्रतियोगिता के स्तर पर तैयार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें लॉरेंस बिश्नोई गैंग कनाडा में आतंकी संगठन घोषित, जानिए क्या है इसकी वजह

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी की देखरेख में स्कूली बच्चों के लिए शुरू की गई इस योजना में प्रत्येक कक्षा के लिए एक समर्पित टी वी चैनल के साथ साथ एक मोबाइल एप तैयार किया गया है। पीएम ई विद्यामोबाइल ऐप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों तरह के फ़ोन में आसानी से डाउनलोड होगा और काम करेगा।

बड़ी कक्षाओं के साथ-साथ छोटी प्री पराइमरी कक्षाएं और बाल वाटिका के लिए भी एक समर्पित चैनल और मोबाइल ऐप बनाया गया है। इस पूरे योजना के बारे में सबसे खास बात यह है कि इससे जुड़ी अध्ययन सामग्री को तैयार करने या छात्रों की मदद के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अलग अलग विषय के देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का सहयोग लिया गया है।

जिस तरह पीएमई विद्या प्लेटफार्म को तैयार किया गया है और जिस तरह के दावे एनसीईआरटी द्वारा किए गए हैं उससे तो यही लगता है कि अब छात्रों को अच्छे स्तर की शिक्षा सुगम होगी और घर बैठे ही वे इस शिक्षा का लाभ उठा सकते हैं। पीएमई विद्या नामक यह योजना यदि धरातल पर उतरती है तो इससे अभिभावकों पर पड़ रहे अतिरिक्त कोचिंग खर्च का बोझ खत्म होगा और देश में लगातार बढ़ रहे और सीधे शब्दों में कहें तो कैंसर की तरह पैर पसार चुके कोचिंग कल्चर पर विराम लगेगा। लेकिन कोचिंग कल्चर पर विराम लगने पर एक दूसरी विसंगति भी उत्पन्न हो सकती है क्योंकि आज के समय में कोचिंग इंडस्ट्री में ही हजारों लाखों लोग अपने स्वरोजगार के रूप में जुड़े हुए हैं और बच्चों को पढ़ाकर कोचिंग ट्यूशन का संचालन करके आत्मनिर्भर बनकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें DA hike; केन्द्रीय कर्मचारियों की हैप्पी दिवाली, 3% बढ़ गया महंगाई भत्ता 

अब यदि पीएमई विद्या प्लेटफार्म के सफल होने के बाद कोचिंग कल्चर प्रभावित होता है तो कोचिंग क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी समस्या भी पैदा होगी। खैर अभी पीएम ई विद्या योजना को शुरू होना है और देखना होगा कि क्या इस योजना में उस स्तर का पाठ्यक्रम तैयार किया गया है जो छात्रों को सरलता से समझ में आए और क्या यह छात्रों को आज की मुश्किल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने के लिए कारगर साबित होगा। क्योंकि कोचिंग कल्चर के बढ़ने की मूल वजह स्कूलों में मिलने वाली स्तरहीन शिक्षा है जो छात्रों को आज के कॉम्पिटिशन के अनुसार तैयार नहीं कर पा रही है। अब यदि उसी तरह के निम्न स्तर की शिक्षा पीएम ई विद्या प्लेटफार्म पर रहेगी तो कोचिंग कल्चर जस्ट के तस बना रहेगा। 

DA hike; केन्द्रीय कर्मचारियों की हैप्पी दिवाली, 3% बढ़ गया महंगाई भत्ता 

0

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली: दीपावली आने से पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशियां मनाने वाली ख़बर आ चुकी है। कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए देने की घोषणा कर दी गई है। दिवाली-दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को कैबिनेट ने महंगाई भत्ता में (DA Hike) 3 फीसदी की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है. कैबिनेट ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। इसके साथ ही अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी माना जाएगा। 

कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया दिवाली से ठीक पहले अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा। इसका मतलब है कि कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ी बढ़ोतरी होगी। इससे कर्मचारी और पेंशनर्स त्‍योहारों पर जमकर खरीदारी करेंगे। यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स पर भी लागू होगी। दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में बढ़ोतरी का बड़ा ऐलान किया जा चुका है। यह इस साल का दूसरा महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी है. बता दें सरकार की ओर से साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाता है। 

यह भी पढ़ें सोनम कर रही थी पति संग गरबा, धड़ाम से गिरी हो गई मौत, कारण हार्ट अटैक

औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) द्वारा मापी गई मुद्रास्फीति के रुझानों के आधार पर, महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को वर्ष में दो बार, जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाता है. हालांकि ऐलान अक्सर देर से होती हैं, लेकिन बकाया राशि इस देरी की भरपाई कर देती है. यह संशोधन सातवें वेतन आयोग के तहत अंतिम होने की उम्मीद है. जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है। कैबिनेट के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। इससे 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों या पूर्व कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। 

यह भी पढ़ें लॉरेंस बिश्नोई गैंग कनाडा में आतंकी संगठन घोषित, जानिए क्या है इसकी वजह

आरएसएस के देश के विकास में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: ज्योतिरादित्य सिंधिया

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) विजयादशमी के अवसर पर नागपुर में अपने शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ करेगा। यह समारोह डॉ. के.बी. हेडगेवार द्वारा 1925 में संगठन की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। इस विजयादशमी से शुरू होकर अगली विजयादशमी तक जारी रहने वाला संघ ‘शताब्दी वर्ष’ मनाएगा, जो डॉ. हेडगेवार के आवास पर 17 सहयोगियों के साथ एक छोटी सी सभा से लेकर आज 83,000 से अधिक शाखाओं वाले एक राष्ट्रव्यापी संगठन के रूप में इसकी यात्रा को चिह्नित करेगा।

यह भी पढ़ें ग्वालियर में बढ़ता गैंगस्टर्स कल्चर, लॉ एंड ऑर्डर के लिए आने वाले समय में बड़ा खतरा

ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस ऐसा संगठन है जिसने राष्ट्र हित विकास और समरसता को अपना ध्येय वाक्य बनाकर हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास किया है। आरएसएस के देश के विकास में योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संघ ने राष्ट्र प्रेम को सर्वोपरि रखा है और हमेशा विकास की सोच विकसित की है। यही कारण है कि भारत आज विकास के नए आयाम तय कर रहा है। 

यह भी पढ़ें शरीर पर लिखा था प्रॉपर्टी ऑफ मेडिकल कॉलेज, ऐसा लिखे होने का कारण आपको कर देगा हैरान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य को अभी सौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस सौ वर्ष की यात्रा में कई लोग सहयोगी और सहभागी रहे हैं। यह यात्रा परिश्रम पूर्ण और कुछ संकटों से अवश्य घिरी रही, परंतु सामान्य जनों का समर्थन उसका सुखद पक्ष रहा। आज जब शताब्दी वर्ष में सोचते हैं तो ऐसे कई प्रसंग और लोगों का स्मरण आता है, जिन्होंने इस यात्रा की सफलता के लिए स्वयं सब कुछ समर्पित कर दिया।

Play

इंस्टग्राम पर कमेंटबाजी का विवाद, बदला लेने बजरंग दल नेता की गोली मारकर हत्या

0

डिजिटल डेस्क मुरादाबाद उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के सूरज नगर मोहल्ले में इंस्टाग्राम पर एक टिप्पणी को लेकर बढ़े विवाद ने दुखद रूप ले लिया। बजरंग दल के खंड संयोजक और दसवीं कक्षा के छात्र शोभित ठाकुर उर्फ भूरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीब चार महीने पहले मोहल्ले के ही अविनाश के साथ शोभित का लड़की को लेकर इंस्टाग्राम पर विवाद हुआ था। उस समय आसपास के लोग विवाद को शांत करवा चुके थे, लेकिन अविनाश ने इसे दिल में रंजिश बना लिया। सोमवार को यह रंजिश हिंसक रूप ले गई।

करीब तीन बजे मोहल्ले का ही गौतम कश्यप शोभित के पास आया और दोनों बाइक पर घूमने निकले। रास्ते में रोहित और आदित्य उनसे मिल गए। चारों बाल्देव पुरी बसंतपुरी स्थित एक चाय की दुकान पहुंचे। इसी बीच अक्कू शर्मा, रोहित, अविनाश जोशी और जतिन उर्फ लाल वहां पहुंचे। बाइक की चाबी को लेकर तकरार हुई और विवाद बढ़ता गया। विरोध करने पर अक्कू ने शोभित की कनपटी पर तमंचा ताना और गोली चला दी। शोभित मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें सीएम यादव ने कर दी घोषणा लाड़ली बहना को मिलेंगे ₹1500, जानिए कब से

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर मोहल्ले के चार युवकों अक्कू शर्मा, रोहित, अविनाश जोशी और जतिन उर्फ लाल के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश के लिए दो टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के तहत सजा दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें शरीर पर लिखा था प्रॉपर्टी ऑफ मेडिकल कॉलेज, ऐसा लिखे होने का कारण आपको कर देगा हैरान