Tuesday, April 14, 2026
37.1 C
Delhi
Tuesday, April 14, 2026
HomeBig Newsबॉयफ्रेंड की दीवानी भांजी ने चाचा के घर से चोरी किए करोड़ों...

बॉयफ्रेंड की दीवानी भांजी ने चाचा के घर से चोरी किए करोड़ों के जेवर

आनंद पाराशर प्रॉपर्टी डीलर के घर से करोड़ों के जेवर गायब हो गए थे। पुलिस के अनुसार भतीजी ने ही चाचा के घर चोरी की यह साजिश रची थी। इसी के साथ कोहेफिजा पुलिस ने आनंद पाराशर के निवास से आभूषण चोरी के मामले का खुलासा कर दिया। मामले में आरोपी भतीजी व अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

भोपाल मध्यप्रदेश: भोपाल के एक बड़े कारोबारी की भतीजी की यह करतूत आपको हैरान कर देगी। हालांकि ऐसे तमाम मामले पहले भी हो चुके हैं जब आशिकी में किसी लड़की या लड़के ने अपने घर में चोरी की हो लेकिन यह मामला अपने आप में अलग है और चोरी भी करोड़ों की है। और चोर कोई बाहर का नहीं एक प्रतिष्ठित कारोबारी की भतीजी है और उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एक षड्यंत्र रचा। उसे पता था कि चाचा मालदार हैं। घर में करोड़ों के जेवर हैं। और आशिकी में दीवानी भतीजी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ चोरी भी की और उसके बाद सीना जोरी भी।

आनंद पाराशर प्रॉपर्टी डीलर के घर से करोड़ों के जेवर गायब हो गए थे। पुलिस के अनुसार भतीजी ने ही चाचा के घर चोरी की यह साजिश रची थी। इसी के साथ कोहेफिजा पुलिस ने आनंद पाराशर के निवास से आभूषण चोरी के मामले का खुलासा कर दिया। मामले में आरोपी भतीजी व अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका बॉयफ्रेंड फरार हो गया है। पूरे मामले के खुलासे के बाद आनंदपारशर और पूरा परिवार स्तब्ध है। परिजनों को यकीन ही नहीं हो रहा कि घर की बेटी ही इतना बड़ा षड्यंत्र रच सकती है। 

यह भी पढ़ें इंस्टग्राम पर कमेंटबाजी का विवाद, बदला लेने बजरंग दल नेता की गोली मारकर हत्या

हलालपुरा के निवासी आनंद पाराशर के घर से 2 करोड़ रुपए के जेवर चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामले की जांच की और सोमवार को वारदात के संबंध में अहम खुलासा किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आनंद की भतीजी डॉली पाराशर ने अपने बॉयफ्रेंड अंकित तिवारी के साथ मिलकर चाचा के घर से जेवरात चुराने की साजिश रची थी। डीसीपी अभिनव चौकसे ने बताया कि केस की जांच में कुछ मोबाइल नंबरों को शक के आधार पर चिह्नित किया। इसके आधार पर आरोपी रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में पूरी सच्चाई सामने आ गई।

रवि ने पुलिस को बताया कि डॉली पाराशर अपने बॉयफ्रेंड अंकित तिवारी से भागकर शादी करना चा​हती थी। उसे मालूम था कि चाचा के घर में खूब जेवर रखे हैं। 29 सितंबर को आनंद अपने परिवार सहित बेटी की रिंग सेरेमनी के लिए ग्वालियर गए थे। डॉली व अन्य आरोपियों ने उसी दिन घर में चोरी का प्लान बनाया। वह भी ग्वालियर में ही थी लेकिन फोनपर आरोपियों को जानकारी दे रही थी।

28-29 सितंबर की दरमियानी रात अंकित तिवारी, रवि विश्वकर्मा, देवाशीष शर्मा और अजय शाक्य ने आनंद के घर से करीब 2 करोड़ के जेवर चुरा लिए। वारदात के बाद उनका बंटवारा भी कर लिया। पुलिस ने भतीजी डॉली पाराशर, रवि विश्वकर्मा और देवाशीष को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अंकित तिवारी फरार हो गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब डेढ़ करोड़ रुपए के जेवर बरामद कर लिए गए हैं। डोली ने अपने परिजनों से प्रेम विवाह की बात की थी या नहीं इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें स्मार्ट मीटर है स्पाई मीटर; दुबई की कंपनी पाकिस्तानी अधिकारी, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा खतरे में!

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular