ग्वालियर मध्य प्रदेश: जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर हमेशा किसी न किसी गड़बड़झाले के लिए विवादों में रहती है। पिछले साल तो एक शिक्षक द्वारा किए गए आंदोलन ने जीवाजी यूनिवर्सिटी की जमकर किरकिरी की थी। इसके बावजूद यहां के हालात जस के 10 हैं सुधार तिल भरवी देखने को नहीं मिलता। अभी हाल ही में यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों के लिए टोकन व्यवस्था चालू की गई है लेकिन यह टोकन व्यवस्था भी पूरी तरह से धराशाही हो चुकी है। मार्कशीट प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले छात्र परेशान हैं।लगातार चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें न तो मार्कशीट मिल रही है न ही कोई संतोषजनक जवाब।
इसी समस्या को लेकर एनएसयूआई छात्र नेता पारस यादव के साथ बीडीएस छात्र गौरव यादव ने रस्टार डॉ राकेश कुशवाहा के पास पहुंचकर गुहार लगाई है। दो महीने से बीटीएस की मार्कशीट के लिए गौरव चक्कर लगा रहा है। इस गड़बड़झाले को देखकर पारस यादव ने अपनी आपत्ति दर्ज की और सख्त अंदाज में रजिस्ट्रार को चेतावनी दी। पारस यादव का कहना है कि दो महीने पहले गौरव यादव ने मार्कशीट के लिए टोकन व्यवस्था के तहत आवेदन किया था लेकिन अभी तक मार्कशीट नहीं मिली। कर्मचारियों के पास जब भी गौरव मार्कशीट के लिए जाता है तो कर्मचारी प्रिंटिंग मशीन खराब होने का बहाना बना देते हैं। इसका मतलब है कि प्रिंटिंग मशीन मेंटेनेंस के नाम पर यूनिवर्सिटी में घोटाला हो रहा है।
यह भी पढ़ें DA hike; केन्द्रीय कर्मचारियों की हैप्पी दिवाली, 3% बढ़ गया महंगाई भत्ता
रजिस्ट्रार राकेश कुस्बा में पहुंचे छात्र नेता और उनके साथियों ने रजिस्ट्रार के सामने जमकर हंगामा किया। छात्रों का विरोध बढ़ता देख रस्टार ने तुरंत परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव मिश्रा को मौके पर बुलाया। हालांकि छात्रों की समस्या हल होने से पहले ही रस्टार कार्यालय छोड़कर चले गए। दूसरी ओर यूनिवर्सिटी के परीक्षा निज ने छात्रों को समझाइश देते हुए आश्वासन दिया कि एक दिन का समय उन्हें चाहिए ताकि वह वस्तु स्थिति को पहचान सकें। इसके बाद बीडीएस छात्र गौरव यादव की फाइनल ईयर की मार्कशीट उन्हें दे दी जाएगी।

यह भी पढ़ें स्मार्ट मीटर है स्पाई मीटर; दुबई की कंपनी पाकिस्तानी अधिकारी, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा खतरे में!
इस पूरे मामले में पीड़ित छात्र गौरव का कहना है कि मार्कशीट नहीं मिलने के कारण उनका भविष्य दांव पर लग गया है। वह कहीं पर नौकरी के लिए अप्लाई भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हीं की तरह उनके कई अन्य साथी भी महीनों से परेशान हो रहे हैं। मार्कशीट नहीं मिल रही है। आपको बता दें कि गौरव यादव की इस शिकायत पर सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज की गई शिकायतों की संख्या भी मुहर लगा रही है क्योंकि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज तमाम शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायतें मार्कशीट से संबंधित ही हैं। छात्र लगातार विश्वविद्यालय में शिकायत कर रहे हैं। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद भी उनको मार्कशीट नहीं मिल रही है। एनएसयूआई छात्र नेता पारस यादव का साफ कहना है कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं होगा तो रजिस्टर के विरुद्ध बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
