Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsसोनम कर रही थी पति संग गरबा, धड़ाम से गिरी हो गई...

सोनम कर रही थी पति संग गरबा, धड़ाम से गिरी हो गई मौत, कारण हार्ट अटैक

19वर्षीय सोनम अपने पति कृष्णपाल के साथ सिंगाजी मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने कसम लूं मैं रब की, कसम ले तू रब की कभी एक दूजे का ना दामन छोड़ना ओ मेरे ढोलना… गीत पर डांस कर रहे थे. तभी सोनम जमीन पर गिर पड़ी।

डिजिटल डेस्क खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां दुर्गा पंडाल में पति के साथ गरबा डांस कर खुशियां मना रही 19 साल की एक युवती को अचानक हार्ट अटैक आ गया. डांस करते-करते गिर पड़ी और तुरंत उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सोनम की शादी 4 महीने पहले ही मई में हुई थी. सोनम की मौत का वीडियो सोमवार सुबह सामने आया जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें शरीर पर लिखा था प्रॉपर्टी ऑफ मेडिकल कॉलेज, ऐसा लिखे होने का कारण आपको कर देगा हैरान

मिली जानकारी के अनुसार भीकनगांव क्षेत्र के ग्राम पलासी की रहने वाली 19वर्षीय सोनम अपने पति कृष्णपाल के साथ सिंगाजी मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने गरबा कर रही थी.सोनम की शादी इसी वर्ष मई माह में कृष्णपाल से हुई थी. दोनों पति-पत्नी साथ में माता के सामने कसम लूं मैं रब की, कसम ले तू रब की कभी एक दूजे का ना दामन छोड़ना ओ मेरे ढोलना… गीत पर डांस कर रहे थे. तभी सोनम जमीन पर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें लड़कियों की शादी की उम्र के पैटर्न पर बड़ा खुलासा, एसआरएस रिपोर्ट में आई हकीकत सामने 

पहले तो लोगों को लगा कि यह उनके प्ले का हिस्सा है, लेकिन जब वह नहीं उठी तो हड़कंप मच गया. उसके गिरते की परिजनों ने उठाने की कोशिश की। लेकिन किसी तरह की हलचल नहीं हुई. उसे परिजन तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए. यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सोनम के मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. इसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. इतनी कम उम्र में युवती की हार्ट अटैक से हुई मौत के बाद सभी स्तब्ध हैं।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular