ग्वालियर, मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा का गठन दिनांक 07 अप्रैल 1914 को हुआ था। गहोई वैश्य महासभा समस्त वैश्य समाजों की महासभाओं में सबसे प्राचीन है। समाज की महासभा के संस्थापकों में स्व. श्री नाथूराम रेजा एवं स्व. श्री बल्देवप्रसाद मातेले जी द्वारा समाज के विकास एवं उन्नति हेतु अखिल भारतीय स्तर पर महासभा की स्थापना कर पूरे भारतवर्ष के गहोई समाज के सदस्यों को एकजुट किया गया। गहोई समाज में राष्ट्रीय स्तर पर महासभा, क्षेत्रीय स्तर पर दस क्षेत्रीय सभाओं तथा नगर एवं ग्रामों में गहोई पंचायतों का गठन किया गया है।अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा का निर्वाचन राष्ट्रीय स्तर पर होता है। पूरे भारतवर्ष में वर्तमान वर्ष 2025 में दिनांक 16 नवम्बर को 78 मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन हेतु मतदान कराया जा रहा है जिसमें कई महासभा सदस्य मतदान करेंगे। मतदान केन्द्र म.प्र. उ.प्र. छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात तथा दिल्ली आदि प्रदेशों में है।
निर्वाचन कराने हेतु अखिल भारतीय स्तर पर गहोई वैश्य महासभा का निर्वाचन आयोग गठित किया गया है जिसमें श्री आर.एन. गुप्ता निर्वाचन आयुक्त, श्री पुरुषोत्तम गुप्ता निर्वाचन उपायुक्त, इंजी. आर.एन छिरौल्या निर्वाचन उपायुक्त है। श्री सुरेश निगोती, श्री सुमन कुमार रूसिया, श्री के.एन. सरावगी, श्री प्रेमचन्द चपरा, सुश्री रजनी सोनी निर्वाचन की व्यवस्थाओं में विशेष सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे है। श्री दीपक अरूसिया विधिक सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे है।
यह भी पढ़ें कोचिंग कल्चर होगा खत्म, पीएम मोदी ने कर ली पीएम ई विद्या की तैयारी

निर्वाचन कार्य में प्रचार प्रसार हेतु पत्रकार के रूप में श्री संजय गेड़ा, श्री रूपेश खंताल”तीर”, श्री वरूण कस्तवार, श्री आकाश सेठ, श्री शशांक रूसिया की मीडिया टीम सहयोग कर रही है। वर्तमान में प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। निर्वाचन लड़ने वाले विधिमान्य प्रत्याशी अध्यक्ष पद हेतु 1श्री धर्मेन्द्र बड़ेरिया, 2. श्री राजीव सहदेले, 3. श्री रामगोपाल छिरौल्या डल्लू भैया’, 4. श्री सतीश कुमार महतेले है। महामंत्री पद हेतु 1. श्री दीपक सावला, 2. श्री प्रेमनारायण खंताल, 3. इंजी. मदन छिरौल्या, 4. श्री रामप्रकाश हथनौरिया है। कोषाध्यक्ष पद हेतु 1. श्री नरेश कुमार कुचिया, 2. श्री मोहन कनकने प्रत्याशी है। उपाध्यक्ष पद हेतु 1. श्री कुंजबिहारी सावला. 2. श्री कृष्णगोपाल आजाद मोदी, 3. श्रीमती गीता नगरिया, 4. मनोज कुमार चौधरी, 5. श्री मोहन बड़कुल, 6. श्री रमेशचन्द्र सरावगी 7. श्री रामप्रकाश सोनी, 8. श्री संजय विश्यारी, 9. श्री संतोष कुचिया प्रत्याशी है। मंत्री पद हेतु 1. श्री अभय मोर 2. श्री अमरचन्द कठिल 3. श्री कृपाशंकर नगरिया 4. श्री नरेन्द्र कुमार सावला 5. श्री रविन्द्र कुमार बडेरिया 6. श्री विनोद कुमार खांगट 7. श्री संजय बृजपुरिया 8 डॉ. सुशील कुमार सोनी प्रत्याशी है।
यह भी पढ़ें DA hike; केन्द्रीय कर्मचारियों की हैप्पी दिवाली, 3% बढ़ गया महंगाई भत्ता
निर्वाचन में मतदान कराने हेतु क्षेत्रीय स्तर पर समाज के बंधुओं को क्षेत्रीय अधिकारी तथा मतदान केन्द्र स्तर पर मतदान केन्द्र प्रभारी बनाया गया है। मतदान दल में भी पीठासीन तथा मतदान अधिकारी समाज के ही माननीय सदस्य रहेंगे। दिनांक 16 नवम्बर 2025 को सभी मतदान केन्द्रों पर प्रातः 8 बजे से मतदान होगा मतदान के पश्चात उसी मतदान केन्द्र पर मतगणना होगी तथा मतदान केन्द्रों से परिणाम निर्वाचन आयोग कार्यालय गहोई बंधु ग्वालियर भेजे जायेगें जहां सभी परिणाम संकलित किये जावेगें। निर्वाचन कार्यालय ग्वालियर में दिनांक 22 नवम्बर 2025 को निर्वाचन के परिणामों की अधिकृत रूप से घोषणा निर्वाचन आयोग द्वारा की जावेगी।महासभा निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त श्री आर.एन. गुप्ता बड़ेरिया एवं टीम द्वारा समस्त माननीय महासभा सदस्यों से अधिकतम तथा शांतिपूर्ण मतदान का आग्रह किया गया है।
