Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsशादी का झांसा देकर 9 साल तक युवती से दुष्कर्म,  अश्लील वीडियो...

शादी का झांसा देकर 9 साल तक युवती से दुष्कर्म,  अश्लील वीडियो भी बनाए

पीड़ित युवती का कहना है कि नरेंद्र अपने घर ले गया और कोल्डिंग में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया । विरोध करने पर आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी और लगातार शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: जिला ग्वालियर के डबरा से एक दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवती ने स्थानीय युवक पर शादी का झांसा देकर नौ साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने न केवल उसके साथ विश्वासघात किया, बल्कि झूठे वादों और धमकियों से उसे सालों तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को पूरे मामले की शिकायत सौंपी है। लेकिन इस बीच, युवती ने डबरा सिटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव को भी शिकायती आवेदन दिया — परंतु दो घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पीड़िता खुद को असहाय और निराश महसूस कर रही है। प्रार्थिनी रीना (परिवर्तित नाम) निवासी बिजलीघर के पास, गोमतीपुरा डबरा ने बताया कि करीब 9 साल पहले पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान नरेन्द्र राजौरिया उर्फ ईशू राजौरिया, निवासी पटिया वाले फड़ के पास, वार्ड नं. 4 चीनौर रोड, डबरा से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ताना संबंध बने और फोन पर बातचीत होने लगी।

यह भी पढ़ें बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी ग्वालियर में, ग्वालियर की तारीफ में कह दी बड़ी बात

पीड़ित युवती का कहना है कि नरेंद्र अपने घर ले गया और कोल्डिंग में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया । विरोध करने पर आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी और लगातार शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। वर्ष 2024 में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने बात करना बंद कर दिया और शादी से साफ इंकार कर दिया।थाने पहुँचने पर आरोपी और उसके परिवार वालों ने दबाव डालकर रिपोर्ट नहीं होने दी।

पीड़िता का कहना है कि जुलाई 2025 में आरोपी के पिता ने भी शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को लिखित शिकायत दी। साथ ही सिटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव को भी आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता अब चाहती है कि उसे न्याय मिले और आरोपी को सख्त सजा दी जाए। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शिकायत प्राप्त कर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है, लेकिन थाना स्तर पर कार्रवाई न होने से सवाल उठने लगे हैं।

यह पूरी खबर पीड़िता द्वारा पुलिस में की गई शिकायत के आधार पर है..

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular