नई दिल्ली डिजिटल डेस्क: देश के सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस (NEET UG 2026) का नोटिफिकेशन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने रविवार को जारी कर दिया है. इसके अनुसार परीक्षा तारीख और रजिस्ट्रेशन शुरू होने की घोषणा की गई है. परीक्षा 3 मई 2026 रविवार को आयोजित की जाएगी. परीक्षा बीते साल की तरह 180 मिनट यानी 3 घंटे की होगी.
नोटिफिकेशन के अनुसार दोपहर 2 बजे से 5 के बीच आयोजित होगी. इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रविवार 8 फरवरी से ही शुरू कर दिए गए हैं. यह रजिस्ट्रेशन 8 मार्च 2026 रात 9 बजे तक होंगे. वहीं, ऑनलाइन आवेदन भी की फीस भी देर रात 11:50 तक जमा कराई जा सकेगी. ऑनलाइन आवेदन में हुई गलतियों का सुधार के लिए 10 से 12 मार्च 2026 के बीच का समय दिया गया है. कैंडिडेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन नीट यूजी 2026 की वेबसाइट पर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें कलेक्टरों की रिश्वतखोरी पर मंत्री जी की मुहर! अफसरशाही में भ्रष्टाचारी पर मंत्री जी का बयान चौंकाने वाला

परीक्षा शुल्क जनरल कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए 1700 रुपए रखा गया है, जबकि ईडब्ल्यूएस व ओबीसी कैटेगरी के लिए 1600 रुपए रखा गया है. वहीं, एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए यह फीस 1000 रुपए है. ऑनलाइन आवेदन के दौरान जीएसटी अतिरिक्त विद्यार्थियों को देना होगा. भारत के बाहर परीक्षा केंद्र लेने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस 9500 रुपए रखी गई है. विद्यार्थी अपनी रजिस्ट्रेशन फीस को ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के जरिए जमा कर सकेंगे.
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित होगी. वहीं, परीक्षा केंद्र की घोषणा एडमिट कार्ड के साथ की जाएगी. एडवांस सिटी इनफॉरमेशन स्लिप के जरिए परीक्षा शहरों की घोषणा आयोजित की जाएगी. इस बार भी 13 लैंग्वेज हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू व उर्दू में परीक्षा आयोजित होगी.
यह भी पढ़ें टीचर्स के लिए गुड न्यूज; बढ़ेगी सैलरी मिलेगा ढाई साल का एरियर भी
इस परीक्षा के जरिए मेडिकल (MBBS), नर्सिंग, डेंटल, वेटरिनरी एंड एनिमल हसबेंडरी कॉलेज में प्रवेश मिलेगा. इसके साथ आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्धा एडमिशन मिलेगा. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि बीते सालों में 22 से 24 लाख तक भी विद्यार्थी इस परीक्षा में आवेदन कर चुके हैं और परीक्षा देने वाले 21 से 23 लाख लाख तक परीक्षा भी दे चुके हैं. सबसे ज्यादा आवेदन का आंकड़ा साल 2024 में 24 लाख से ऊपर था और 23.33 लाख तक परीक्षा भी दे चुके हैं.
