Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsटीचर्स के लिए गुड न्यूज; बढ़ेगी सैलरी मिलेगा ढाई साल का एरियर...

टीचर्स के लिए गुड न्यूज; बढ़ेगी सैलरी मिलेगा ढाई साल का एरियर भी

मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षकों के चौथे क्रमोन्नति का लाभ देने का खाका तैयार कर लिया है और इसका फैसला भी ले लिया गया है। इस फैसले का फायदा उन शिक्षकों को होगा जिन्होंने 35 साल की नौकरी पूरी कर ली है। पूरे प्रदेश में ऐसे करीब एक लाख बाईस हजार के लगभग शिक्षक हैं जिन्हें यह लाभ मिलेगा।

भोपाल मध्य प्रदेश: इस मकर संक्रांति पर सबसे बड़ी गुड न्यूज मध्य प्रदेश के उन शिक्षकों के लिए आ रही है जो प्राइमरी और मिडिल स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षकों के चौथे क्रमोन्नति का लाभ देने का खाका तैयार कर लिया है और इसका फैसला भी ले लिया गया है। इस फैसले का फायदा उन शिक्षकों को होगा जिन्होंने 35 साल की नौकरी पूरी कर ली है। पूरे प्रदेश में ऐसे करीब एक लाख बाईस हजार के लगभग शिक्षक हैं जिन्हें यह लाभ मिलेगा।सैलरी में तो बढ़ोतरी होगी ही साथ में प्रदेश सरकार ने ढाई साल का एरियर महंगाई भत्ता देने की घोषणा भी कर दी है। प्रदेश सरकार क्या यह फैसला मकर संक्रांति पर शिक्षकों के परिवार में खुशियां लाने वाला है।

यह भी पढ़ें सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही की सजा, 19 अधिकारियों का कटेगा 3-3 दिन का वेतन

आपको बता दें कि लंबे समय से इस फैसले का इंतजार हो रहा था।प्रदेश सरकार ने पांच साल के अंतराल के बाद यह निर्णय लिया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी 35 साल की सेवा पूरी करने पर प्राचार्य और व्याख्याताओं को चौथा क्रमोन्नति वेतनमान का लाभ दिया था। तभी से सहायक शिक्षक और उच्च श्रेणी शिक्षक भी चौथे क्रमोन्नति वेतनमान की मांग कर थे। लंबे इंतजार के बाद कई शिक्षक मायूस भी हो चुके थे लेकिन इसी बीच प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति पर उनके लिए इस खुशखबरी का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी गई है।इसके लिए 322.34 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए गए हैं। 

जिन शिक्षकों की पैंतीस साल की सेवा जुलाई दो हजार तेईस से पहले पूरी हो चुकी है उन्हें तब से अब तक का पूरा बकाया एरियर मिलेगा।उन्हें एक लाख बीस हजार से एक लाख अस्सी हजार रुपए तक मिलने की संभावना बताई जा रही है।इसी तरह जिनकी पैंतीस साल की सेवा दो हजार तेईस से दो हजार छब्बीस के पी पूरी होगी उन्हें पूरी सेवा अवधि होने की तारीख से एरियर मिलेगा। वेतन में जो वृद्धि की गई है यह वेतन वृद्धि एक जुलाई दो हजार तेईस से लागू मानी जाएगी। जो शिक्षक इस अवधि में रिटायर हो चुके हैं उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।इसमें स्थिति साफ नहीं की गई है लेकिन यदि उन्हें इस एरियर का लाभ नहीं भी मिलता है तो संभवतः उन्हें पेंशन में इसका लाभ दिया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें ग्वालियर के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, स्पोर्ट कांप्लेक्स में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular