Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeExclusiveसीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही की सजा, 19 अधिकारियों का कटेगा 3-3...

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही की सजा, 19 अधिकारियों का कटेगा 3-3 दिन का वेतन

कलेक्टर रुचिका चौहान ने इन गैर जिम्मेदार अधिकारियों का वेतन काटने के आदेश जारी करने के साथ-साथ इन सभी को स्पष्ट रूप से आगाह किया है कि भविष्य में सीएम हैल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निराकरण में पूरी सतर्कता बरतें

ग्वालियर मध्य प्रदेश: सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतें अटेंड न करना 19 अधिकारियों को भारी पड़ा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इन सभी अधिकारियों का तीन-तीन दिन का वेतन काटने के लिये अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई गत अक्टूबर माह में प्राप्त हुईं सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों के आधार पर एल-1 स्तर के अधिकारियों के खिलाफ विधिवत नोटिस जारी कर की गई है। आपको बता दें कि जब तमाम विभागों में शिकायत का निराकरण नहीं होता है तब मजबूरन शिकायतकर्ता को सीएम हेल्पलाइन का सहारा लेना पड़ता है लेकिन सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायतें भी वापस इन्हीं अधिकारियों के पास जाती हैं। जिसके चलते यह इनके निराकरण में लापरवाही बरतते हैं।

यह भी पढ़ें राम रहीम को फिर पैरोल, 40 दिन रहेगा बाहर, लग्जरी कारों के काफिले में जेल से हुआ रवाना

जिन 19 अधिकारियों का 3 – 3 दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं, उनमें रीजनल मैनेजर संस्थागत वित्त प्रियंका बंसल, रवि रंजन, अफाक मंसूरी, प्रत्यूष श्रीवास्तव, अजय सिंह, देवेन्द्र पाल सिंह व शंकरानंद झा, नगर निगम के सीवर सेल के सहायक यंत्री के. सी. अग्रवाल, उप प्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी आशीष कुमार रोशन, सहायक यंत्री विद्युत तानसेन नगर महेन्द्र सिंह कौशल, उप प्रबंधक विद्युत करहिया विपिन कुमार उइके, सहायक महाप्रबंधक संस्थागत वित्त नितेश कुमार सिन्हा, नोडल अधिकारी विक्रांत विश्वविद्यालय धीरज सेन, सहायक संपत्ति अधिकारी नगर निगम अजय जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पिछोर पियूष श्रीवास्तव, रीजनल मैनजर इण्डसंड बैंक संस्थागत वित्त सचिन गुजराती, पशु चिकित्सा अधिकारी मुरार डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा, आंचलिक प्रबंधक संस्थागत वित्त विकास रंजन व भवन निरीक्षक स्थायी अतिक्रमण नगर निगम छाया यादव शामिल हैं।

यह भी पढ़ें कागजों में अमृत हकीकत में जहर, शुद्ध जल न मिलने से हर साल 4 लाख मौतें

कलेक्टर रुचिका चौहान ने इन गैर जिम्मेदार अधिकारियों का वेतन काटने के आदेश जारी करने के साथ-साथ इन सभी को स्पष्ट रूप से आगाह किया है कि भविष्य में सीएम हैल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निराकरण में पूरी सतर्कता बरतें व उत्तरदायित्व का निर्वहन करें। साथ ही शासन के द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करते हुए निराकरण सुनिश्चित करें। आपको बता दें कि तमाम विभागों के अधिकारी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही करते हैं। अब ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कलेक्टर रुचिका चौहान की इस सख्ती के बाद इन उन्नीस अधिकारियों के साथ साथ अन्य तमाम अधिकारी भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से लेंगे।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular