ग्वालियर: बिलौआ में जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान उन्हें अलग-अलग स्थानों पर 80 डंपर अवैध बोल्डर मिला, जिसे जब्त किया गया। जांच के दौरान विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर जांच के निर्देश दिए गए। साथ ही जांच होने तक यथास्थिति काम बंद करने के भी निर्देश खदान संचालक को दिए गए हैं.कलेक्टर रूचिका चौहान ने बिलौआ क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन की जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर अनिल राघव के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम को मौके पर भेजा था। आपको बता दें कि लंबे समय से बिलौआ क्षेत्र में अवैध उत्खनन होता रहा है।इसके लिए जिम्मेदार खनिज विभाग कागजों पर लीपापोती करता है लेकिन मौके की हकीकत से हमेशा आंख मूंद लेता है।
टीम ने बिलौआ में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान उन्हें वहां पर 80 डंपर अवैध बोल्डर के मिले। खनिज विभाग की टीम ने बोल्डर को जब्त किया। एक स्थान पर जांच के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। विवाद को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर अनिल राघव ने तत्काल वहां पर काम को बंद करा दिया और जांच के आदेश दिए। जांच पूरी होने तक खदान संचालक को काम को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान राजस्व,हल्का पटवारी एवं खनिज अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहा।
यह भी पढ़ें टीचर्स के लिए गुड न्यूज; बढ़ेगी सैलरी मिलेगा ढाई साल का एरियर भी

यहां अवैध उत्खनन का मामला अब ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह के संज्ञान में भी आया है. सांसद ने कहा पूरी जानकारी पता लगाएंगे और कोई भी दोषी,अपराधी, माफिया हो उसे बक्शा नहीं जाएगा। ऐसे ही दावे और वादे पहले भी कई बार हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद बिलउआ अवैध खनन के मामले में बदनाम रहा है।सबसे बड़ी बात है कि खनिज विभाग सब कुछ जानते हुए भी हमेशा अपनी मौन सहमति इस अवैध खनन को देता रहा है।
यह भी पढ़ें हर डॉग बाइट से मौत और चोट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बड़े जुर्माने का कर दिया ऐलान
