Monday, July 6, 2026
38.7 C
Delhi
Monday, July 6, 2026
HomeCrimeडांसर की बेटी से अवैध संबंध के चलते कर दी डांसर की...

डांसर की बेटी से अवैध संबंध के चलते कर दी डांसर की हत्या

मृतिका नाचने का काम करती थी। उसी के साथ आरोपी सुरेंद्र अहिरवार (32) निवासी सिंगपुर भी काम करता था. महिला के डांस कार्यक्रमों के लिए वह ग्राहक उपलब्ध कराता था। महिला के पति की पहले मृत्यु हो चुकी थी ऐसे में आरोपी के महिला से अवैध संबंध भी थे।

सागर मध्य प्रदेश: सागर जिले की खुरई से अवैध संबंध और हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीण थाना पुलिस ने लगभग दो महीने पुराने चर्चित डांसर के हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के मृतका डांसर की बेटी से भी संबंध बन गए थे। जब इस बात का पता डांसर को चला तो दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी दौरान आरोपी ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने शव को घर के डबल बेड मेमं छिपा दिया था और फरार हो गया था। बाद में डांसर का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ था। थाना प्रभारी संतोष सिंह दांगी ने खुलासा करते बताया कि महिला डांसर की हत्या करने वाले आरोपी सुरेंद्र अहिरवार (32) को गिरफ्तार कर लिया है।

 आरोपी डांसर के साथ नाच-गाने के कार्यक्रमों में जुड़ा रहता था और कार्यक्रमों की बुकिंग कराने सहित अन्य व्यवस्थाएं देखता था। पुलिस के अनुसार डांसर के बेटे और बेटी ने 11 अप्रेल को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि वह कुछ दिनों के लिए रिश्तेदारी में गए हुए थे और 5 अप्रेल से उनकी मां का मोबाइल बंद आ रहा था। घर लौटने पर मकान के बाहर ताला लगा मिला। पुलिस की मौजूदगी में जब घर खोला गया तो अंदर से तेज बदबू आने लगी। तलाशी के दौरान ममता का शव डबल बेड के बॉक्स में छिपा मिला, जो सड़ चुका था।

यह भी पढ़ें ग्वालियर में गैंगवार! 15 मिनिट तक दो गुटों में फायरिंग से दहशत

मृतिका नाचने का काम करती थी। उसी के साथ आरोपी सुरेंद्र अहिरवार (32) निवासी सिंगपुर भी काम करता था. महिला के डांस कार्यक्रमों के लिए वह ग्राहक उपलब्ध कराता था। महिला के पति की पहले मृत्यु हो चुकी थी ऐसे में आरोपी के महिला से अवैध संबंध भी थे। इसके साथ ही आरोपी के महिला की बेटी से भी अवैध संबंध बन गए थे। इस बात की जानकारी जब महिला को हुई तो दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ. इसी विवाद में आरोपी ने महिला का हाथ से गला दबा दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई. इसके बाद महिला का शव डबल बेड पलंग में छिपा दिया ताकि किसी को पता नहीं चले और घर के बाहर ताला लगाकर फरार हो गया था। 1 अप्रैल को सुरेन्द्र को साथ लेकर महिला करीला गई हुई थी. 4 अप्रैल को दोनों वापस खुरई आए और 5 अप्रैल की रात को आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें रेलवे की लापरवाही; ट्रेन का टाइम नहीं किया अपडेट, छूटी ट्रेन भड़के यात्री

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular