Monday, July 6, 2026
38.7 C
Delhi
Monday, July 6, 2026
HomeBig Newsहर्ष फायर से रोका तो युवक ने मार दी गोली, साले के...

हर्ष फायर से रोका तो युवक ने मार दी गोली, साले के फलदान में जीजा के टोकने से नाराज था युवक

रात करीब 11:30 बजे के आसपास दुहिया गांव का ही युवक अजीत राणा भी कार्यक्रम में शामिल होने आया और आते ही अपनी कमर से देसी कट्टा निकालकर हवाई फायरिंग करने लगा तो धीरेंद्र ने अजित को हवाई फायर करने के लिए मना किया और

ग्वालियर मध्य प्रदेश: साले के फलदान समारोह में शामिल होने पहुंचे जीजा को समारोह में देसी कट्टे से हर्ष फायरिंग कर रहे एक युवक को रोकना महंगा पड़ गया। युवक को इस तरह की रोकटोक इतनी नागवार गुजरी कि आरोपी युवक ने जीजा पर ही गोली चला दी। गोली सीधे जीजा के सीने में लगी, हालांकि तुरंत उपचार के लिए जीजा को अस्पताल ले जाया गया और अभी उनकी हालत खतरे से बाहर है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि ग्वालियर चंबल अंचल में हर्ष फायर की घटनाएं रुक नहीं रही हैं और हर्ष फायर करने वाले लोगों के मन में कानून का कोई दर्द नहीं है। 

मामला ग्वालियर का है भगवती कलोनी मुरार के रहने वाला फरियादी धीरेंद्र सिंह राणा 20 जून शाम को अपनी पत्नी बच्चों के साथ अपने रिश्ते के साले आशू राणा के लगन- फलदान कार्यक्रम में शामिल होने बिजौली थाना क्षेत्र के ग्राम दुहिया में पहुंचा था.. रात करीब 11:30 बजे के आसपास दुहिया गांव का ही युवक अजीत राणा भी कार्यक्रम में शामिल होने आया और आते ही अपनी कमर से देसी कट्टा निकालकर हवाई फायरिंग करने लगा तो धीरेंद्र ने अजित को हवाई फायर करने के लिए मना किया और समझाया भी की कार्यक्रम में काफी मेहमान है किसी को गोली लग सकती है।

यह भी पढ़ें रिश्वतखोर महिला पटवारी पति संग रंगे हाथों पकड़ी गई

लेकिन अजित ने उल्टा धीरेंद्र को ही धमकाते हुए कहा कि तेरी हिम्मत कैसे हुई मुझे रोकने की और अजीत ने जान से मारने की नीयत से देसी कट्टे से धीरेंद्र पर फायर कर दिया जिसमें गोली धीरेंद्र सीने में दाहिनी तरफ जा लगी.. घटना की सूचना मिलते ही थाना बिजौली पुलिस भी मौके पर पहुंची.. वहीं धीरेंद्र को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.. आरोपी अजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है पुलिस का दावा है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें डांसर की बेटी से अवैध संबंध के चलते कर दी डांसर की हत्या

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular