Thursday, July 30, 2026
30.2 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 167

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किसानों के लिए कह दी ये बड़ी बात…

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान भाइयों से प्राकृतिक खेती पर जोर देने के लिए कहा है. मंत्री ने कहा है कि सरकार किसानों को शुरुआती दो वर्षों के लिए सब्सिडी भी देगी. प्राकृतिक खेती से स्वस्थ उत्पादन और उच्च आय होगी. कृषि मंत्री चौहान का ये भी कहना है कि कृषि विश्वविद्यालयों किस प्राकृतिक खेती जरूर करें।

किसान प्राकृतिक खेती जरूर करें

इस दौरान केंद्र सरकार में मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कम से कम एक करोड़ किसानों के बीच जाकर उन्हें प्राकृतिक खेती की विशेषताओं के बारे में बताएंगे. कृषि मंत्री ने कहा हम कोशिश करेंगे कि उनमें से 18 लाख किसान ऐसे निकलें, जो प्राकृतिक खेती करने का संकल्प लें. मंत्री ने कहा यदि आपके पास 5 एकड़ खेत है तो एक एकड़ में प्राकृतिक खेती करें. वहीं, आपके पास दो एकड़ खेत है तो आधे एकड़ में करें, बाकी में आपको जो करना है, करते रहें.

बनाई जाएगी प्रयोगशालाएं

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अध्ययन के लिए कृषि विश्वविद्यालयों में प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी. जहां वैज्ञानिक मिट्टी के स्वास्थ्य, जैव उर्वरकों और जैव कीटनाशकों के प्रभाव का अध्ययन करेंगे.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दुबारा घोषित हुआ नीट रिजल्ट, यहाँ देखे रिजल्ट…

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर18 जुलाई को नीट मामले पर सु्प्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान मिले निर्देशों के बाद आज, 20 जुलाई को नीट के उम्मीदवारों का रिजल्ट (NEET UG Result) दोबारा घोषित किया है। उम्मीदवार आधिकारक वेबसाइट पर जाकर exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर अपना संशोधित स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को नीट का रिजल्ट शहर और केंद्र वाइज फिर से जारी करने का निर्देश दिया था। इसके लिए शीर्ष न्यायालय ने केंद्र को आज, 20 जुलाई दोपहर तक का समय दिया था।

छात्रों की पहचान छुपाकर रखने का दिया था आर्देश

18 जुलाई को हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एनटीए को छात्रों की पहचान की गोपनीयता बनाए रखते हुए परिणाम जारी करने का निर्देश दिया था।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा परीक्षा रद्द करने, पुनः परीक्षा कराने तथा कदाचार के आरोपों की न्यायालय की निगरानी में जांच कराने की मांग वाली याचिकाओं की समीक्षा के बाद 22 जुलाई को अपना अंतिम फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है।

काउंसलिंग जल्द ही शुरू होगी

नीट मामले पर 18 जुलाई की सुनवाई से पहले केंद्र ने कहा था कि नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया (NEET UG 2024 Counselling Date) जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है, जोकि 4 राउंड में आयोजित होगी।

दूसरी ओर, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने हाल ही में सभी मेडिकल कॉलेजों से एक नोटिस जारी कर पोर्टल पर सीटों की पूरी जानकारी अपलोड करने के लिए कहा था। इसके लिए कॉलेजों को आज, 20 जुलाई तक का समय दिया गया है। कॉलेजों से सीटों का ब्यौरा मांगना भी इसी ओर इशारा करता है कि नीट यूजी काउंसलिंग जल्द शुरू हो सकती है।

यह तीन खिलाड़ी न चुने जाने पर हरभजन सिंह ने जताई नाराजगी……. कहा मेरे लिए यह समझ पाना मुश्किल है

हरभजन सिंह ने पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जताई है. भज्जी ने अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल के चयन न होने पर पोस्ट शेयर किया है जो फैन्स के बीच वायरल हो रहा है. भज्जी ने अपने पोस्ट में लिखा, “यह मेरे लिए समझना मुश्किल है कि चहल, अभिषेक और संजू श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा क्यों नहीं हैं. वहीं श्रीलंक”श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. टी-20 में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी मिली है. वहीं, शुभमन गिल उपकप्तान बनकर सामने आए हैं. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए वनडे और टी20 के लिए टीम का चयन हुआ है, वहीं, टीम के चयन के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भड़क गए हैं. बता दे

वही सोशल मीडिया पर यह पोस्ट खूब देखी जा रही हैबता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शानदार खेल दिखाया था. खासकर अभिषेक ने अपने दूसरे मैच में शानदार शतकीय पारी भी खेली थी. इसके अलावा चहल जो एक विश्व स्तरीय स्पिनर हैं, उनका चयन भी टीम में हुआ है जिसको लेकर भज्जी काफी खफा हैं. बता दें कि भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर 3 वनडे और 3 टी-20 सीरीज खेलेगी. पहले टी-20 सीरीज खेला जाने वाला है. वहीं इसके बाद वनडे सीरीज खेले जाएगा. वनडे सीरीज में कोहली और रोहित भी खेलेंगे. पहले ये कयास लग रहे थे कि दोनों सीनियर खिलाड़ी को आराम मिल सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. गंभीर की कोचिंग में यह पहला बड़ा टूर्नामेंट भारतीय टीम खेलने वाली है.

टी20  टीम इस प्रकार है

 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा

पत्नी और आशिक को रंगरलियां मनाते देख कुल्हाड़ी से की हत्या और थाने पहुंचकर बोला…

0

मध्यप्रदेश के जिलादतिया से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी और उसके आशिक की गला। काटकर हत्या कर दी और जिस? कुल्हाड़ी से दोनों का गला काटा। उसे वह बाइक पर टांग थाने पहुंच गया और थाने में जाकर पुलिस के सामने बोला कि उसने अपनी पत्नी और उसके आशिक की हत्या कर दी है। पहले तो पुलिस उसे देखकर भौचक्की रह गई ऑफिस। तुरंत घटना स्थल पर पहुंची।

मामला दतिया शहर के बस स्टैंड बाइपास के पास दम्मू के बाघ कालोनी का है जहां 30 वर्षीय रवि गोपाल वंश कार जो छपरा निवासी है वह अपनी पत्नी पूजा और 3 बच्चों के साथ रहता था। शुक्रवार को बरसात हो रही थी और उस समय दोपहर में वह काम से जल्दी लौटकर घर पहुंच गया। जब उसने घर का दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला और फिर पत्नी ने आकर दरवाजा खोला। जब रवि को शंका हुई तो उसने कमरे में देखा कि उसका दूर का। रिश्तेदार रवि पुत्र विनोद वंश कार भी वहीं पर था और कमरे की हालत देख। पति रवि पुत्र गोपाल वंशकार ने आपा खो दिया और कुल्हाड़ी उठाकर पहले आशिक के गले पर मारी जिससे वह वहीं गिर गया। यह देख पूजा वहां से भागने लगी और रवि ने आंगन में उसे भी कुल्हाड़ी मारकर ढेर कर दिया।

जब पति के थाने पहुंचने और सूचना देने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो पुलिस ने देखा घटना स्थल पर आंगन में और कमरे में हर जगह खून बिखरा। हुआ था। बहुत ही निर्दयता से दोनों की हत्या की गई थी। पुलिस ने देखा कि आशिक रवि। की सांसें चल रही हैं। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जब पुलिस ने पूरे मामले की डिटेल खंगाली। तो पुलिस को पता चला कि रवि की पत्नी कुछ दिनों पूर्व 22 जून को पूजा गायब हो गई थी जब उसे पुलिस ने दिल्ली। से ढूंढ निकाला था और पति रवि। के सुपुर्द कर दिया था पत्नी पूजा की तमाम गलतियों के बाद भी रवि। ने उसे कुछ नहीं कहा और दोनों फिर से सामान्य जीवन जीने लगे थे। लेकिन पति रवि को शक था। कि उसकी पत्नी? का चरित्र ठीक नहीं है। और यही कारण रहा कि जब दोपहर में घर आकर उसने घर में। आपत्तिजनक स्थिति देखी तो वह आपा खो बैठा। इस पूरे मामले में पड़ोसियों का कहना है कि उन्हें तो इस।दोहरे हत्याकांड का पता तब चला जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।

कांवड़ रूट पर दुकानदारों का नाम लिखा होना चाहिए पर बाबा बागेश्वर का बयान

22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी की योगी सरकार ने आदेश जारी किया है कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों के संचालक या मालिक को अपनी पहचान लिखनी होगी। सरकार के इस फैसले की जहां विपक्षी दल आलोचना कर रहे हैं वहीं, हिंदू संगठनों ने इसका समर्थन किया है

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा  दुकानो पर असली नाम लिखा जाना चाहिए

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बच के रहो ठठरी के वारो से ..। कुछ बांग्लादेशी रोहंगिया अपना नाम बदलकर सावन के महीने में गंगा जी के किनारे संकल्प ठोकने लगते है। ऐसे लोगों की असलियत सामने आए इसलिए दुकानों पर असली नाम लिखा जाना चाहिए ताकि पता लग जाए कि माधव की दुकान है याहू वालों 

यूपी सरकार के इस आदेश पर खड़ा हो गया हो  विवाद

यूपी सरकार के आदेश में कहा गया है कि सभी दुकानों, ठेलों पर अपना नाम लिखें जिससे कांवड़ यात्री ये जान सकें कि वो किस दुकान से सामान खरीद रहे हैंबता दें कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िए खानपान के मामले में काफी परहेज करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने कहा है कि यात्रा मार्ग पर दुकानों के संचालक या मालिक को अपनी पहचान लिखनी होगी। देश के अनुसार, हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

इसके साथ ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कांवड़ रूट पर खाने-पीने की दुकानों के सामने दुकानदारों को अपना नाम और अपनी पहचान बतानी चाहिए ताकि सच पता चल सके।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, कार में गैंगरेप, वीडियो वायरल और फिर…

0

सोशल मीडिया की दोस्ती और जीत का जंजाल। यदि आज हम इस कहावत को इस तरीके से कहें तो यह वास्तव में हकीकत साबित हो रही है क्योंकि आज के छोटी उम्र के कई बच्चों को सोशल मीडिया पर की गई दोस्ती का भारी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के मोहना क्षेत्र में हुआ। जहां से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

9वीं कक्षा की छात्रा के साथ इंस्टाग्राम दोस्त ने अपने साथियों के साथ चलती कार में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। दरअसल ग्वालियर के मोहना थाना क्षेत्र के मोहना गांव में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा की इंस्टाग्राम के जरिए चिनोर के रहने वाले एक युवक से दोस्ती हुई थी दोस्ती के बाद युवक ने नाबालिग छात्रा को अपने अन्य एक दोस्त से मिलवाया और दोस्ती भी करा दी 3 दिन पहले कार में घूमने के बहाने छात्रा को अपने साथ ले गए।

कार में पहले से ही एक और अन्य युवक कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ था जिसके बाद युवक नाबालिग को लेकर कार की पीछे वाली सीट पर बैठ गया और दूसरा दोस्त कार की आगे वाली सीट पर बैठ गया। छात्रा के साथ बैठे युवक ने नाबालिग के साथ अश्लिल हरकत करना शुरु कर दिया आगे बैठे युवक ने यह पूरी बारदात का मोबाइल से बनाना शुरू कर अश्लील वीडियो बना लिया।

बदनामी के डर से छात्रा शांत रही फिर आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल कर मिलने बुलाने लगे जब छात्रा ने मना किया तो आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब छात्रा के परिजनों तक वीडियो पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। इसमें बाद मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म,अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार एक आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

द इंग्लेज पोस्ट का उद्देश्य केवल सनसनीखेज अवरे दिखाना नहीं है बल्कि समाज को एक ऐसा मैसेज देना है जिससे समाज में एक सुधार की संभावना बन सके। आज कल कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और कुछ दरिंदे इसी फिराक में रहते हैं कि कैसे वह इन बच्चों को अपने जाल में फंसा सकें। इसलिए सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय अभिभावकों को चाहिए कि वह खुलकर अपने बच्चों को इस बात की शिक्षा भी दें कि गलत लोगों के संगत में नहीं पड़ना है। आज के समय पर बच्चों को इंटरनेट की दुनिया और सोशल मीडिया से दूर रखना तो मुश्किल है लेकिन उन्हें शिक्षित कर इन दरिंदों से बचाया जा सकता है।

निरंजन शर्मा,एडिशनल एसपी, ग्वालियर नाबालिग बच्चों को क्या सुझाव दे रहे हैं जरूर सुनें

Play

भ्रष्ट पटवारियों के झुंड में से 10 हजार रिश्वत लेते एक और चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे


ग्वालियर की लोकायुक्त पुलिस ने एक पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। पटवारी ने किसान से कृषि भूमि के फोत्ती नामांतरण एवं इंद्राज दुरूस्ती के लिये रिश्वत की यह रकम ली थी। लोकायुक्त पुलिस पटवारी के खिला। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई कर रही थी। यह पहला मामला नहीं है जब कोई पटवारी। रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया हो। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं यहां पर पटवारी। के रिश्वत लेने की शिकायत लेकर लोक लोकायुक्त पहुंच रहे हैं।

 ग्राम सेयारू तहसील जौरा मुरैना के रहने वाले किसान रघुवीर सिंह ने ग्राम सेयारु स्थित अपनी कृषि भूमि के फोत्ती नामांतरण एवं इंद्राज दुरुस्ती करवाने के लिये सुजान सिंह पटवारी हल्का नंबर 33 सेयारू तहसील जौरा से संपर्क किया था। पटवारी सुजान सिंह ने इस कार्य के लिये 20 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। जब किसान रघुवीर सिंह रिश्वत की रकम 10 हजार रूपये शिखा किराना स्टोर के सामने एमएस रोड ग्राम छैरा पर शुक्रवार को पटवारी सुजान सिंह को दे रहा था। तभी लोकायुक्त पुलिस ने अपनी योजनानुसार उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्यवाही में डीएसपी राघवेंद्र सिंह तोमर, इंस्पेक्टर रानीलता नामदेव, बृजमोहन नरवरिया, अंजली शर्मा, बृजमोहन नरवरिया की सराहनीय भूमिका रही हैं।

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार ने लिया यह बड़ा निर्णय

0

मध्य सरकार की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं. सरकार ने जहां किसानों के हित में बड़ा फैसला किया, वहीं सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए भी बड़ा निर्णय लिया है. सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने राज्य सहकारी साख संस्थाओं से किसानों को जीरो प्रतिशत पर मिलने वाले लोन की ओवर ड्यू डेट में एक महीने का इजाफा कर दिया है. ये किसानों के लिए राहत देने वाली खबर है. 

इसके साथ ही उन्होंने शासकीय कर्मचारियों के हित के लिए बड़ा फैसला किया है कि कर्मचारियों के वेतन में एक जुलाई 2024 से 4 फीसदी बढ़कर मिलेगी. इससे महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत हो जाएगा. राज्य शासन के छठवें वेतनमान में कार्यरत शासकीय सेवकों, शासन के उपक्रमों, निगमों, मंडलों और अनुदान प्राप्त संस्थाओं के राज्य शासन में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत चौथे व पांचवें वेतनमान में अनुपातिक आधार पर मंहगाई भत्ते में इजाफा करने को स्वीकति दी है. 

राज्य के पेंशनरों को देय मंहगाई राहत में वृद्वि के लिए छत्तीसगढ़ शासन से सहमति प्राप्त कर आदेश जारी करने के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है. छत्तीसगढ़ शासन से अनुमति मिलने के बाद सरकार पर वित्तीय वर्ष में 222 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा.

इसके साथ लोन को भरने के समय को एक महीने बढ़ा दिया है. राज्य सहकारी साख संस्थाओं से किसानों को एक साल के लिए जीरो प्रतिशत पर लोन दिया जाता है. इसके ओवर ड्यू होने पर किसानों के लोन लेने की एलिजिविलिटी खत्म हो जाती थी. इसलिए सरकार ने लोन की राशि भरने में एक महीने की बढ़ोत्तरी कर दी है. इससे सरकार पर 10 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा.

नताशा और हार्दिक पंड्या ने लिया डिवोर्स लेने का फैसला, जानें कौन करेगा बेटे की परवरिश

0

इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 4 साल साथ रहने के बाद नताशा स्टेनकोविक और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है..हमने इस रिश्ते को बचाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की और अपना सब कुछ लगा दिया। हार्दिक ने पोस्ट में आगे लिखा, टूट रहा रिश्ता चार साल साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है.. हमने अपनी पूरी कोशिश की और इस रिश्ते को बचाने के लिए अपना सब कुछ लगा दिया. लेकिन अब हमें लगता है कि हम दोनों के लिए यही सही फैसला है. ये हमारे लिए बेहद मुश्किल फैसला था, साथ में बिताए खुशी के पल, आपस की रिस्पेक्ट और एक दूसरे का साथ, जो भी हमने साथ में बिताया और एंजॉय किया, एक फैमिली के तौर पर आगे बढ़े. 

किसके साथ रहेंगे अगस्त्य 

हार्दिक पंड्या(Hardik Pandya) ने अपने पोस्ट में बेटे अगस्त्य (Agastya) का भी जिक्र भी किया है। हार्दिक ने कहा की हम अगस्त्य को पाकर काफी खुशकिस्मत हैंजो हमारी जिंदगी का आधार है। हम दोनों मिलकर उसकी देखभाल करेंगे। हम पूरी कोशिश करेंगे कि दुनिया की सारी खुशियां मिले. उसकी ख़ुशी के लिए हम जो कर सकेंगेआपसे उम्मीद है कि आप हमारा समर्थन करेंगे। और हमारी प्राइवेसी को इस मुश्किल घड़ी में समझ सकेगे। नताशा अपने बेटे के साथ अपने होमटाउन सर्बिया चुकी है जिसके बाद ही हार्दिक ने ये पोस्ट किया है।

इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला 22 जुलाई को

सुप्रीम कोर्ट 22 जुलाई को उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिनमें इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए राजनीतिक पार्टियों को उद्योग जगत से मिले चंदे की एसआईटी जांच कराने की मांग की गई है। को फ़ोन करो ऐसी संभावना बताई जा।रही है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अहम फैसला दे सकता है और एसआईटी जांच के आदेश भी दे सकता है।

उस समय पूरे देश में हलचल मच गई थी जब सुप्रीम कोर्ट ने इस साल फरवरी में अपने एक फैसले में चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द कर दिया था। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड जारी करने वाले बैंक एसबीआई के चुनावी बॉन्ड जारी करने पर तुरंत रोक लगा दी थी। चुनावी बॉन्ड योजना के तहत राजनीतिक दलों को गुमनाम तरीके से चंदा देने का प्रावधान था। 

आपको बता दें कि राजनीतिक पार्टियों को गलत तरीके से ब्लैक मनी दी जाती थी और इसी को रोकने के लिए मोदी सरकार ने इलेक्टोरल बॉन्ड का प्रावधान शुरू किया था। इलेक्टोरल बॉन्ड में खामियां यह थी कि बॉन्ड लेने वाले की कोई भी जानकारी किसी को नहीं होती थी लेकिन यह इलेक्टोरल बॉन्ड बैंक से लेने के बाद वह व्यक्ति किस पार्टी को देना चाहता था? यह उसका अपना निजी निर्णय होता था और यही से इलेक्टोरल बॉन्ड में गड़बड़ झाला की शुरुआत होती थी को फ़ोन करो आपको बता दें कि राजनीतिक पार्टियों को गलत तरीके से ब्लैक मनी दी जाती थी और इसी को रोकने के लिए मोदी सरकार ने इलेक्टोरल बॉन्ड का प्रावधान शुरू किया था। इलेक्टोरल बॉन्ड में खामियां यह थी कि बॉन्ड लेने वाले की कोई भी जानकारी किसी को नहीं होती थी लेकिन यह इलेक्टोरल बॉन्ड बैंक से लेने के बाद वह व्यक्ति किस पार्टी को देना चाहता था? यह उसका अपना निजी निर्णय होता था और यही से इलेक्टोरल बॉन्ड में गड़बड़ झाला की शुरुआत होती थी और बड़ी बड़ी कंपनी अपने हित के काम कराने के लिए यही इलेक्टोरल बॉन्ड संबंधित राजनीतिक पार्टियों को जो दे देती थी ।