Thursday, July 30, 2026
30.2 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 174

सोने चांदी से बना अनंत अंबानी का शादी कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल, लोग कर रहे ऐसे कमेंट

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी का कार्ड स्मृति राकेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। अनंत-राधिका के वेडिंग कार्ड में मेहमानों के लिए एक खास तोहफा भी था. लाल रंग के बॉक्स में एक चांदी का मंदिर था जिसमें भगवान गणपति, राधा-कृष्ण और देवी दुर्गा की सोने की मूर्तियां थां. इस कार्ड के साथ एक चांदी का बॉक्स भी था। यह कार्ड इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस कार्ड को देखकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।कोई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे फिजूल खर्ची बता रहे हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का वेडिंग कार्ड भक्ति और ट्रेडिशन से भरपूर है।. शेयर किए गए वीडियो में बॉक्स खोलते ही हिंदी मंत्र बज रहे हैं और कार्ड में अलग-अलग फंक्शन की जानकारी भी मौजूद है। इसके अलावा शादी के कार्ड में एक रुमाल भी दिखाई दिए जिसपर अनंत-राधिका के नाम के पहले अक्षय ‘अ’ और ‘र’ लिखे थे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पिछले साल सगाई की थी। वहीं मार्च महीने में गुजरात के जामनगर में उनका ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन होस्ट किया गया था। इसके बाद 29 मई-2 जून तक क्रूज पर कपल का सेकेंड प्री-वेडिंग हुआ था। दोनों प्री-वेडिंग फंक्शन में फिल्मी दुनिया के अलावा विदेशों से भी दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी. अब अनंत-राधिका 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

सम्भवतः अभी तक हिन्दुस्तान में हुई सभी शादियों में यह सबसे ज्यादा विलासता दिखाने वाला सबसे महंगा कार्ड माना जा। रहा है।इस कार्ड में सोने चांदी के प्रयोग के साथ साथ तकनीक का प्रयोग भी किया गया है। कार्ड इतना भव्यता से और विलासता से भरा हुआ है कि लोग इसे कह रहे हैं कि जब जरूरत से ज्यादा पैसा हो तो इसी तरीके से फिजूलखर्ची की जाती है और कुछ लोग इस कार्ड की तारीफ भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह कार्ड जमकर वायरल हो रहा है।

यदि हम इस कार्ड के कीमत की बात करें तो इस बारे में कोई भी अधिकृत जानकारी तो प्राप्त नहीं हुई है लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कार्ड की कीमत लाखों में होगी। आपको बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व अंबानी परिवार की ही पुत्री ईशा अंबानी की जब शादी हुई थी तो उनके शादी के कार्ड। की कीमत ₹300000 थी अब यदि हम। उस कार्ड को आधार मान लें तो यह कार्ड तो उस कार्ड से भी काफी ज्यादा भव्य है और उस समय है तुलना में अब सोना चांदी की कीमत भी काफी बढ़ चुकी है तो ऐसा माना जा सकता है कि इस कार्ड की कीमत पांच से दस लाख रुपये के बीच हो सकती है।

आप भी नीचे लिंक में क्लिक करके देखिए कि क्या है कार्ड, कैसा है यह कार्ड और अपना कमेंट भी कीजिए।

Play

वीरांगना महारानी बायजाबाई शिंदे को आमजन ने किया नमन

आधुनिक भारत वर्ष के इतिहास की सबसे महान वीरांगना महारानी बायजाबाई शिंदे की पुण्यतिथि पर आज मराठी समाज के लोगो ने उनकी छतरी पर जाकर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया…. इस अवसर पर अमर कुटे ने कहा को श्रीमंत बैजाबाई साहब के पति ग्वालियर( शिंदे राज्य) के महराजा दौलत राव शिंदे जी की आशाअनुरूप उन्होंने बहुत श्रेष्ठ प्रशासनिक दायित्वों का निर्वाहन किया। वीरांगना के बराबर प्रशासक, योद्धा, कुशलता, ज्ञान, शिक्षा, व्यवसायिक योग्यता, श्रेष्ठ बैंकर योग्यता किसी के पास नही थी…ग्वालियर फूलबाग के पास उनके नाम से बैजाताल भी जाना जाता है…
इस अवसर पर जयंत जपे, अमर कुटे सुरेश शिंदे, अरुणाश गोस्वाबी,प्रशांत इंगले ,भूषण नारले, संजय शिंदे, संदीप कदम, दुर्गाजी राव कदम, महेंद्र घोरपड़े उपस्थित रहे।

सिटी फॉरेस्ट की यही पुकार मुझको बचा लें जिम्मेदार, शासन, प्रशासन, पर्यावरण प्रेमी, आम नागरिक सुनो…

कई शहरों के तापमान में इस बार अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई ग्वालियर में भी गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। तापमान बढ़ने की वजह है पेड़ों की अनाधुन कटाई और पर्यावरण को नुकसान और यदि आगे मौसम चक्र को सही रखना है और आने वाली पीढ़ी को कुछ अच्छा देखे जाना है बढ़ते तापमान को रोकना है तो शहर में जिन स्पोर्ट पर भी कहीं। ग्रीन पैचेस हैं हरी भरी पहाड़ हो छोटी छोटी इन क्षेत्रों उन्हें बचाया जाना बहुत जरूरी है। ऐसा ही एक क्षेत्र है ग्वालियर में मोती झील

मोती झील जहां से पूरे शहर को पानी सप्लाई होता है वहीं की पहाड़ी एक छोटे से जंगल के रूप में दिखाई देती है। लोग बताते हैं के पहले यह पहाड़ी काफी हरी भिरी और आकर्षक होती थी लेकिन अब इस पर भू माफियाओं की। नजर पड़ चुकी है और चारों तरफ से यह पहाड़ी है धीरे धीरे नष्ट हो रही है जिस तरफ से मुरम पत्थर मिट्टी लोगों को जो मिल रहा है वह खोदते जा रहे और खोदने के बाद समतल हुई। जमीन पर लॉटिंग करके कॉलोनी बसा रहे है। आप देखेंगे कि चारों तरफ से। इस पहाड़ी को फ्लॉटिंग टिड्डी दल की तरह घेरती जा रही है लेकिन अभी भी यह बहुत बड़ी पहाड़ी  ऐसी स्थिति में है कि इसे बचाया जा सकता है।  यदि इस पहाड़ी को सिटी फॉरेस्ट के रूप में डेवलप किया जाता है तो आने वाली पीढ़ी को ये बढ़ती गर्मी से सुकून मिलने की संभावना है।

इस पहाड़ी पर फॉरेस्ट बनाना उतना मुश्किल भी नहीं क्योंकि ज्यादातर पहाड़ी एरिया अभी भी मूल प्राकृतिक जंगल के स्वरूप में ही है। इस क्षेत्र में नील गाय खरगोश और कई जीव जंतु पक्षी देखे जाते हैं।  यहाँ पौधरोपण कर इस पूरे पहाड़ी को हरा भरा बनाने का प्रयास हमारे प्रशासन और पर्यावरण प्रेमियों को करना ही चाहिए। यदि इस पहाड़ी को नहीं बचाया गया तो भू माफिया इस पूरी पहाड़ी को समतल करके पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाएंगे। जिसका खामियाजा हमारी आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा। यहां से प्रतिदिन कई ट्रॉली डंपर मुरम और सफ़ेद पत्थर खोदकर निकाला जा रहा है। प्रशासन को इस अवैध खनन को तुरंत रोकना चाहिए।

सुनिए क्या कहते हैं पर्यावरण प्रेमी इस खूबसूरत पहाड़ी को बचाने के लिए

Play

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लिखा CM मोहन यादव को पत्र, याद दिलाया किसानों से किया हुआ वादा।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगातार फसलों के समर्थन मूल्य का मुद्दा उठा रही है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे लेकर मोर्चा संभाला हुआ है वे लगातार सरकार को याद दिला रहे हैं कि आपने गेहूं और धान के लिए कितना समर्थन मूल्य घोषित करने का वादा किया था लेकिन वो अब तक पूरा नहीं हुआ, आज एक बार फिर जीतू पटवारी ने सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर भाजपा का वादा याद दिलाया है और मुख्यमंत्री जी से कहा की गेहूं और धान के लिए घोषित समर्थन मूल्य का आदेश तत्काल लागू करें और इसी बजट में यह भी सुनिश्चित करें कि किसानों को इसके लिए बकाया राशि बोनस के रूप में दी जाए, मध्यप्रदेश के किसानों की यह जरूरत भी है और अधिकार भी। इसके साथ ही जीतू पटवारी ने लिखा – मैं याद दिलाना चाहता हूँ कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की आय दो गुनी करने का बार बार वादा किया लेकिन आय तो दो गुनी नहीं हुई खर्च चार गुना बढ़ गया, याद रखिये सदन में कांग्रेस के विधायक और सड़क पर गेहूं और धान पैदा करने वाले किसान आपसे ये सवाल करेंगे कि वादा पूरा क्यों नहीं हुआ?

गिरफ्तारी से बचने पुलिस पर छोड़ देता था रोटविलर कुत्ते, पुलिस ने भी निकाली गिरफ्तारी की गज़ब तरकीब

गिरफ्तारी से बचने पुलिस पर छोड़ देता था रोटविलर कुत्ते

गिरफ्तारी से बचने के लिए  बदमाश ने घर में खतरनाक प्रजाति के रॉटविलर कुत्ते पाल रखे थे। पुलिस जब उसके घर आती थी तो रॉटविलर उसका रास्ता रोक लेते थे। इस बार पुलिस ने आरोपी रौनक बाथम को पकड़ने कहा लिए नगर निगम के दस्ते को भी साथ में लिया ताकि दरवाजे पर खड़े रॉटविलर को काबू किया जा सके।पुलिस जब  आरोपी रौनक बाथम के घर पहुंची तो कुत्तों को आगे कर वो भाग निकला लेकिन उसके रॉटविलर और एक देसी नस्ल के कुत्ते को पुलिस ने निगम के अमले की मदद से पकड़ लिया। बाद में आरोपी रौनक बाथम को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

रौनक बाथम ने 30 अप्रैल को अचलेश्वर महादेव मंदिर के नजदीक अपने साथियों के साथ ट्रैफिक पुलिस जवान पर हमला किया था ।इसका मोबाइल पर रिकॉर्ड हुआ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तब से ही  पुलिस रौनक के पीछे लगी हुई थी। हालांकि इस मामले में दो आरोपी  पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं । लेकिन रौनक बाथम फरार था।

रौनक बाथम कंपू के गड्ढे वाले मोहल्ले में रहता है ।वह सट्टे के कारोबार से भी जुड़ा है और उसे पर कई अपराध दर्ज है ।30 अप्रैल को उसने बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल से अपने साथियों के साथ ट्रैफिक पुलिस जवान पर उस समय हमला कर दिया था जब उन्हें रोकने की कोशिश की गई थी ।यह घटना तेजी से वायरल हुई थी। इसके बाद से ही पुलिस रौनक बाथम के पीछे लगी हुई थी। लेकिन शातिर दिमाग रौनक ने घर पर दरवाजे पर ही रोटविलर नस्ल के कुत्ते पाल रखे थे ।एक रॉटविलर कुत्ता निगम ने जप्त कर लिया है। जबकि दूसरा भाग निकला ।पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ इस बार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
सुनिए क्या कहना है एसपी धर्मवीर सिंह का इस शातिर अपराधी के बारे में

Play

भाजपा सांसद और एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए।

भाजपा सांसद और एनडीए के उम्मीदवार ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। विपक्ष की ओर से के. सुरेश के नाम का प्रस्ताव रखा गया।

प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए प्रस्ताव को सभी के सामने रखा और इसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बिरला को अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए। इस दौरान ओम बिरला से हाथ मिलाने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी ने एक-दूसरे से भी हाथ मिलाया।जब बिरला ने अध्यक्षीय आसन ग्रहण किया तो पीएम मोदी, राहुल गांधी और रिजिजू ने उन्हें बधाई और शुभकामना दी। पांचवीं बार ऐसा होगा कि कोई अध्यक्ष एक लोकसभा से अधिक कार्यकाल तक इस पद पर आसीन रहेगा।इससे पहले कांग्रेस नेता बलराम जाखड़ एकमात्र ऐसे पीठासीन अधिकारी रहे, जिन्होंने सातवीं और आठवीं लोकसभा में दो कार्यकाल पूरे किए हैं।

मुस्लिम महिला का भाजपा को वोट देना पड़ा महंगा, पति ने दिया तलाक

मध्य प्रदेश में तलाक का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जिसमें  एक युवक ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया, क्योंकि उसने लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट दे दिया। भाजपा की सदस्यता लेकर उसने प्रचार भी किया था। संभवतः यह पूरे देश में ऐसा पहला मामला है जब केवल अपने मताधिकार का प्रयोग अपने पसंद की पार्टी के लिए करने पर किसी महिला को तलाक दे दिया गया हो! 

तीन तलाक कहकर तोड़ दिया रिश्ता 

मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का है जहां रॉयल चौक में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। उसने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। साथ ही बताया, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव से प्रभावित होकर मैंने भाजपा की सदस्यता ली थी। लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्राचर किया और वोट भी दिया, लेकिन यह बात परिवार के लोगों को इतनी नागवार गुजरी कि मारपीट करते हुए पति ने तीन तलाक कहकर रिश्ता तोड़ लिया। 

य़ह रहीं विवाद की एक और बजह 

महिला इशरात ने विवाद की वजह बताते हुए कहा, पति की छह बहनें हैं, जो पारिवारिक मुद्दे पर कुछ ज्यादा ही इंटरफेयर करती हैं। चार बहनों का दखल कुछ ज्यादा ही रहता है। तलाक को लेकर वह मुझे पहले भी नोटिस दे चुके हैं। बाद में घर से निकाल दिया।  इस महिला की शादी अब्दुल आशिफ मंसूरी से हुई थी। शादी के बाद से दोनों अच्छे से रह रहे थे, लेकिन बाद में पति दहेज के लिए परेशान करने लगा। पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला मायके चली गई। बताया कि पति मायके से पांच लाख लाने का दबाव बना रहा था। 

पुलिस ने किया केस दर्ज 


महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अब्दुल आशिफ मंसूरी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ धारा 498 ए, 294, 34, दहेज अधिनियम की धारा 3/4 और मुस्लिम महिला ( विवाह पर अधिकार का संरक्षण ) अधिनियम की धारा 2019 की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया है।

CM मोहन यादव ने लिया बड़ा फैसला।अब सभी मंत्रियों को खुद भरना पड़ेगा इनकम टैक्स

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है. मोहन सरकार ये फैसला उनके मंत्रियों की जेब पर भारी पड़ सकता है. दरअसल, अब मध्य प्रदेश के मंत्री अपना इनकम टैक्स खुद भरेंगे. आज कैबिनेट में सभी मंत्रियों की सहमति से ये फैसला लिया गया है. दरअसल सीएम मोहन यादव ने 52 साल पुराने फैसले को बदल दिया, जिसमें माननीयों के टैक्स सरकार भरती थी, लेकिन मोहन यादव ने इतिहास बदलते हुए कैबिनेट की बैठक में सर्व सहमति ये निर्णय लिया गया कि अब मंत्री खुद अपने टैक्स भरेंगे.
अब मध्य प्रदेश के सब मंत्री अपना इनकम टैक्स खुद भरेंगे. अभी तक सरकार मंत्रियों का इनकम टैक्स भरती थी. इस फैसले के बाद शासन पर कोई वित्तीय भार नहीं आएगा. मध्य प्रदेश के वित्तीय स्थिति के लिए ये राहत भरा फैसला साबित हो सकता है.

CM मोहन ने बदला 52 साल पुराना फैसला

CM मोहन यादव ने मंत्रियों के इनकम टैक्स भरने को लेकर 52 साल पुराना नियम पलट दिया है. दरअसल, साल 1972 में मंत्रियों का इनकम टैक्स सरकार द्वारा भरने का नियम बनाया गया था, जिसे 52 साल बाद बदला जा रहा है. माना जा रहा है कि मोहन सरकार के इस फैसले से सरकार को फायदा हो सकता है.

कलेक्टर बनी मसीहा,  पीड़ित मजदूरों को जालिम ठेकेदार से दिलाए मेहनत के 4.65 लाख 

ऐसे कई मामले रोज घटित होते हैं जहां मजदूरों को उनकी हक की मजदूरी दिए बिना ही बेइज्जत करके भगा दिया जाता है है कि ऐसा छोटा मोटा मामला न होते हुए यदि रेलवे के बडे काम को लेने वाले किसी ठेकेदार ने महीनों काम कराकर और मजदूरों को बिना मजदूरी किए भगा दिया हो तो आप सोचिए। ऐसे मजदूरों का मददगार कौन बनेगा करो? क्या उम्मीद इन मजदूरों की रह जाएगी क्योंकि इन मजदूरों को यह भी पता करता है कि रेलवे का इतना बड़ा ठेके लेने वाला ठेकेदार। कहीं न कहीं बड़ी रसूख भी रखता है इन सबके बावजूद ऐसे करो 24 मजदूरों को न्याय दिलाने का काम किया है। ग्वालियर की कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने 

एक आय कृपया जा सकता ह दरअसल प्रदेश के सीधी शहडोल कटनी व उमरिया जिले के श्रमिक एक ठेकेदार के अंतर्गत रेलवे का काम करने के लिए क्षेत्र में ग्वालियर आए हुए थे। 45 दिन की मजदूरी उनको ठेकेदार द्वारा नहीं दी गई थी। इन मजदूरों ने 20 जून को ग्वालियर कलेक्ट्रेट पहुंचकर। डॉक्टर रुचिका चौहान करो को अपनी व्यथा सुनाई थी करो और संवेदनशील कलेक्टर साहिबा ने तुरंत निराकरण करने के लिए मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रम आयुक्त को टीम सहित कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया। ठेकेदार ने भी रेलवे का काम कर रही नैना इन्फ्रा कंपनी करो। के मालिक सिंह यादव को समझाइश दी है जो है उत्तर प्रदेश के ललितपुर का रहने वाला है। श्रम आयुक्त है द्वारा शक्ति दिखाए जाने पर वो कलेक्टर साहिबा के अथक प्रयास से इन बेबस मजदूरों को न्याय मिला करो करो और उन्हें 45 दिन की मजदूरी है जिसकी कुल रकम। चार लाख पैंसठ हजार रुपए थी।वह तुरंत प्रदान की गई मजदूरी पाने वाले इन चौबीस मजदूरों में तेरा पुरुष और ग्यारह महिलाएं थीं 

आपको बता दें ही की मजदूर बिना मजदूरी के बहुत परेशान थे। इनके खाने पीने पर भी संकट खड़ा हो गया था। यह देखते हुए कलेक्टर साहिबा ने इनके रहने की व्यवस्था बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा में करा दी थी और साथ में इनके लिए भोजन पानी की व्यवस्था भी कराई गई थी 

इंदौर में लगाए जाएंगे 5 करोड़ पेड़, तापमान में आएगी 5 डिग्री गिरावट

कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में 5 करोड़ पेड़ लगवाने का आह्वान किया है, इससे शहर को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में आएगी 5 डिग्री गिरावट आएगी ।

ज्यादातर महानगर धीरे धीरे कंक्रीट का जंगल बनते जारहे हैं और ऐसे ही कुछ हालात वर्तमान में इंदौर के भी हैं और यही कारण है कि इंदौर का तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है जिस तरीके से दिल्ली में तापमान 50 डिग्री टेंपरेचर को बाहर कर गया यही हालत इंदौर के ना हो किसी उद्देश्य से कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर शहर में चारों तरफ 5 करोड़ पेड़ लगाने का अपहरण किया है उनका यह अनुमान है कि 5 करोड़ पेड़ लगाने से इंदौर शहर का तापमान 45 डिग्री कम हो जाएगा।

सुनिए क्या कहना है कैलाश विजय वर्गीय का

Play