Thursday, July 30, 2026
30.9 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 176

नर्सिंग कांड में नेता प्रतिपक्ष के बड़े आरोप, एसीएस और तत्कालीन मंत्री को बताया बड़ा मगरमच्छ

मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने में गड़बड़ी और अनियमितता का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले में सरकार ने तत्कालीन नर्सिंग रजिस्ट्रार सुनीता शिजू को बर्खास्त कर दिया है। लेकिन नरसिंह घोटाले की आज ठीक उसी तरह फैलती जा रही है जिस तरह जंगल में लगी आग और इस आग में की जग में अब कुछ मंत्री भी आने वाले हैं। मध्य प्रदेश मेंपहले भी व्यापम घोटाले में बड़े-बड़े मंत्रियों के नाम आ चुके हैं और अब नर्सिंग घोटाला भी कुछ इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में उमंग सिंगार ने भाजपा सरकार के तत्कालीन मंत्री और प्रदेश के कुछ आल्हा दर्जे के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने लिखा- मोहन सरकार ने तत्कालीन नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार सुनीता शिजू को बर्खास्त कर दिया, यह एक अच्छा कदम है। लेकिन, मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव से पूछना चाहता हूं कि वह बड़े मगरमच्छ को क्यों छोड़ना चाहते हैं।

उमंग सिंगार ने अपने वीडियो में चिन्ह बड़े मगरमच्छों पर आरोप लगाए हैं उन्होंने उनका नाम भी उजागर किया है उन्होंने अपने वीडियो में खुलेआम आरोप लगाते हुए तत्कालीन विभाग के प्रमुख रहे एसीएस मोहम्मद सुलेमान का नाम लेकर कहा कि वह कोरोना काल से घोटाले करते आ रहे हैं। क्या वह इसके भागीदार नहीं हैं। सिंघार ने तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री विश्वास सारंग का नाम लेकर पूछा कि क्या वह इसके भागीदार नहीं हैं। तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त निशांत वरबड़े क्या इस मामले के भागीदार नहीं हैं? 

मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने में बड़ी अनियमितता सामने आई। यह अनियमितता पिछली सरकार के कार्यकाल में हुई है। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग थे। वहीं, विभाग के प्रमुख मोहम्मद सुलेमान और चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त निशांत वरबड़े थे। इसलिए इनकी भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश नर्सिंग घोटाले ने पूरे देश में मध्य प्रदेश की छवि धूमिल की है। मध्य प्रदेश एक समय जुगाड़ से नर्सिंग करने के लिए पूरे देश में को ख्यात हो चुका था और जब इसमें गड़बड़ झाला सामने आया तो इसकी जांचसीबीआई को दी गई लेकिन शायद यह एकमात्र ऐसा गड़बड़ झाला होगा जिसमें सीबीआई भी लिफ्ट हो गई और सीबीआई ने पैसा लेकर कॉलेज को क्लीन चिट दे दी। अब यहकैसे संभव हैकी इतना बड़ा घोटाला एक प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज को मान्यता देने के नाम पर चला रहा और उसे प्रदेश की सरकार सोती रही। 

अब ई-रिक्शा का पंजीकरण कराना आवश्यक नहीं तो होगी कार्रवाई

शहर में ई-रिक्शा को व्यवस्थित कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने कसावट की है। जनमित्र केंद्रों पर पंजीयन फेल होने के बाद अब शहर में 6 जगहों पर नाके लगाकर ई​-रिक्शा के पंजीयन होंगे। रविवार से इसकी शुरुआत होगी। शुक्रवार को कलेक्टर रुचिका चौहान और एसपी धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में इस पर रूपरेखा तैयार हुई।
पंजीयन 23 से 29 जून तक होंगे। प्रत्येक नाके पर प्रशासन और पुलिस का हमला मौजूद रहेगा। वहीं शाम को पुलिस कंट्रोल रूम में हुई बैठक में ई-रिक्शा यूनियन को प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यह आखिरी मौका दिया जा रहा है। इस बार पंजीयन न कराने वाले चालक पर कार्रवाई होगी और ई-रिक्शा जब्त किया जाएगा। पहले पंजीयन कराने वाले चालकों को रूट चयन में प्राथमिकता मिलेगी। यह व्यवस्था बनाने में परेशानी खड़ी करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।

पुलिस और प्रशासन की हुई संयुक्त बैठक

{छह जगह बनेंगे नाके… ई-रिक्शा पंजीयन के लिए शहर में 6 जगहों पर नाके लगाए जाएंगे। इनमें गोला का मंदिर, फूलबाग, हजीरा, महाराज बाड़ा, मुरार बारादरी और आमखो शामिल है। इसकी मॉनीटरिंग स्मार्ट सिटी का कंट्रोल एंड कमांड सेंटर करेगा। प्रचार-प्रसार के लिए स्मार्ट सिटी के 31 स्थानों पर पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम से होगा।

{जनमित्र केंद्रों पर सिर्फ 250 पंजीयन… ई-रिक्शा पंजीयन के लिए शहर के 5 जनमित्र केंद्रों में 10 दिनों में सिर्फ 250 पंजीयन हो सके हैं। इसकी 3 प्रमुख वजह बताई हैं। पहला शहर में चलने वाले ई-रिक्शा बाहरी हैं। कई ई-रिक्शा नाबालिग चला रहे हैं और तीसरा कुछ के पंजीयन-फिटनेस नहीं है।

{तैयार होगा डेटा बेस परिवहन विभाग शहर में करीब 11 हजार ई-रिक्शा बता रहा है। इसमें शहरी और बाहरी का पता नहीं है। इन पंजीयन से यह स्पष्ट होगा। दूसरा पुलिस के पास डेटा बेस तैयार होगा। इससे इन ई-रिक्शा चालकों की का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा सकेगा।

{लगाए जाएंगे स्टीकर… जिन ई-रिक्शा के पंजीयन होंगे, उन पर एक स्टीकर लगाया जाएगा। इससे पंजीयन कराने वे वालों की पहचान रहेगी। शनिवार को स्टीकर बनकर आ जाएंगे।

14 वर्षीय छात्र की आठवीं मंजिल से गिरने से मौत। हत्या याआत्महत्या!

ग्वालियर में एक 14 वर्षीय छात्रा की एक अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरने के कारण मौतहो गई यह छात्र अपनी सहेली से मिलने उसके घर गई थी।

14 वर्षीय छात्रा ने सुमेर गैलेक्सी अपार्टमेंट की आठवीं मंजिल से गिरी छात्रा वर्षा शर्मा की हुई मौके पर मौत, छात्रा अपनी सहेली से मिलने गई थी समीर गैलेक्सी अपार्टमेंट, पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, सुमेर गैलेक्सी भिंड रोड की घटना है । गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का मामला है। छात्र की मौत हत्या है या आत्महत्या पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जांच के बाद ही सामने आएगा की छात्रा कीमौत का क्या कारण रहा

किसान पुत्र कृषि मंत्री शिवराज सिंह का किसान कल्याण में बड़ा फैसला


किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि अंतरित करने के बाद अब केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसमें अरहर का न्यूनतम समर्थन मूल्य सात हजार रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर सात हजार 550 रुपये प्रति क्विंटल किया है यानी 550 रुपये की वृद्धि की गई है। इसी तरह प्रति क्विंटल सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2,183 के स्थान पर 2,300 रुपये मिलेगा। इस निर्णय से किसानों को उपज के न्यूनतम मूल्य की गारंटी मिलेगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस निर्णय से किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य मिलेगा। शिवराज सिंह चौहान के कृष मंत्री बनने के बाद किसानों के बीच में जिस तरह की चर्चा थी शिवराज सिंह चौहान उसे हकीकत में बदलते दिखाई दे रहे हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में खरीफ फसलों में सोयाबीन, धान, अरहर, मक्का, मूंग और कपास की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। बोवनी की तैयारियां चल रही है। केंद्र सरकार द्वारा 14 खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इससे प्रदेश के किसानों को लाभ होगा।

इन फसलों की एमएसपी बढ़ी
मालवा निमाड़ अंचल में कपास की खेती अधिक होती है। इसका समर्थन मूल्य 501 रुपये बढ़ाया है। सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4,600 की जगह 4,892 रुपये हाेगा यानी प्रति क्विंटल कम से कम 292 रुपये अधिक मिलेंगे। मूंगफली पर 406, सूरजमुखी का बीज 520, राई 983, तिल 632, उड़द 450, मूंग 124, मक्का 135, रागी 444, ज्वार पर 191 से 196 रुपये समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2024-25 के लिए 14 खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सबसे महत्वपूर्ण वृद्धि तिलहन और दालों के लिए की गई है। इस निर्णय। से किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य मिल सकेगा।

Yoga Day 2024: MP में बारिश के बीच भी योग दिवस की धूम, CM मोहन यादव ने भी किया योग्याभास,

मध्य प्रदेश में आज 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रदेश भर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए. प्रदेश के कई शहरों में बारिश के बीच योग किया गया. सीएम डॉक्टर मोहन यादव को राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित होने वाले योग के मुख्य समारोह में शामिल होना था, लेकिन बारिश ज्यादा होने की वजह से सीएम हाऊस में ही सीएम ने योग किया.
वहीं एक दिन पहले गुरुवार को दिल्ली के प्रदेश भवन में सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने योगाभ्यास किया. योग दिवस के मौके पर मुख्य समारोह लाल परेड के स्थान पर सीएम हाऊस में हुआ, जहां सीएम यादव राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम और्र श्री अन्न संवर्धन अभियान का उद्घाटन किया.
सीएम ने कहा कि योग का मतलब मन और आत्मा का जुड़ाव है. जुड़ाव आत्मा के चेतना से, सार्वभौमिकता से है. योग के माध्यम से निरोग रहने के लिए शारीरिक दक्षता की आवश्यकता है. इस दक्षता के साथ आहार भी उतना ही महत्व है. इस अन्न यानी मोटे अन्न के माध्यम से हमें यही दक्षता मिलती है.
बारिश की वजह से भोपाल के नजदीकी जिले रायसेन में भी कार्यक्रम स्थल बदल दिया गया. पहले योग दिवस का कार्यक्रम केन्द्रीय विद्यालय परिसर में होना था, लेकिन बाद में वन परिसर के हॉल में योगाभ्यास किया गया. मुख्य कार्यक्रम में राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल शामिल हुए.
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा, मंत्री कुंवर विजय शाह खंडवा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, मंत्री राकेश सिंह जबलपुर, मंत्री करण सिंह वर्मा सीहोर, मंत्री उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम, मंत्री सम्पतिया उइके मंडला, मंत्री तुलसीराम सिलावट देवास, मंत्री एदल सिंह कंषाना श्योपुर, मंत्री निर्मला भूरिया झाबुआ में योग किया.
वहीं मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर, मंत्री विश्वास सारंग विदिशा, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, मंत्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुना, मंत्री राकेश शुक्ला भिंड, मंत्री चेतन काश्य रतलाम, मंत्री इंदर सिंह परमार शाजापुर एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर हरदा, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी छिंदवाड़ा, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल अनूपपुर पहुंचे.
जबकि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम टेटवाल राजगढ़, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन सिंह पटैल दमोह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पंवार बैतूल, राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रायसेन, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी सतना, राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार छतरपुर और राज्य मंत्री राधा सिंह सिंगरौली के योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए.

21 जून होता है सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात, जानिए इसके पीछे क्या है रोचक तथ्य 

21 जून का दिन साल का बेहद खास दिनों में से एक होता है, क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूर्य की किरणें 12 घंटे के मुकाबले धरती पर लगभग 15 से 16 घंटे तक रहती हैं। आप भी अनुभव करेंगे कि आज सुबह बहुत जल्दी सूर्य उदय हो गया होगा और शाम को 7:00 7:30 बजे के बाद भी आपको हर जगह रोशनी दिखाई देगी। कल से यह दिन छोटा होता जाएगा और आप देखेंगे कि यह दिसंबर तक पहुंचते पहुंचते ऐसा दिन हो जाएगा की शाम को 5:00 बजे ही अंधेरा हो जाए। 21 जून को सूर्योदय जल्दी और सूर्यास्त देर में होता है। इसी वजह से इसे साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है। यही नहीं, 21 जून के दिन रात भी सबसे छोटी होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है और क्या है इसके पीछे की साइंस? 

पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाने के साथ अपने अक्ष पर भी घूमती है। वह अपने अक्ष में 23.5 डिग्री झुकी हुई है। इसकी वजह से सूरज की रोशनी धरती पर हमेशा एक जैसी नहीं पड़ती और दिन रात की अवधि में अंतर आता है। 21 जून के दिन सूरज उत्तरी गोलार्द्ध से चलकर भारत के मध्य से गुजरी कर्क रेखा में आ जाता है। इसलिए सूर्य की किरणें ज्यादा समय तक धरती पर पड़ती हैं। यही वजह है कि 21 जून को दिन बड़ा और रात छोटी होती है। पृथ्वी की यह सामान्य प्रक्रिया है। 

21 जून के दिन दोपहर में सूरज बहुत ऊंचाई पर रहेगा। इसके बाद 21 सितंबर के आसपास दिन व रात की अवधि बराबर हो जाती है। इसके बाद दिन के मुकाबले रात बड़ी होने लगती है। यह प्रक्रिया 22 दिसंबर तक जारी रहती है। इस 22 दिसंबर के दिन की रात साल की सबसे लंबी होती है, जबकि दिन सबसे छोटा होता है। यह एक खगोलीय घटना है। जो पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुके होने की वजह से होती है। 

सुपर 8 के पहले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से रौंदा

सुपरहिट के पहले मैच मेंभारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 47 रनसे हरा दिया है। भारत में टॉसजीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए जिसके जवाब में अफगानिस्तान कीटीम 134 रन पर ऑल आउट हो गई। 

इस मैच में जीतने की मुख्य वजह धारदार बोलिंग रही सभी बॉलर्स ने सटीक बोलिंग की और विकेट झटके। जसप्रीत बुमराहने एक बार फिर शानदार बोलिंग करते हुए अपने चार ओवर में मात्र सात रन देकर तीन विकेट लिए। अर्शदीपसिंह ने भी तीन विकेट झटके हालांकि उन्होंने चार ओवर में 36 रन दिए। स्पिनर्स की तगड़ी के रूप में भारत की तरफ से कुलदीपयादव रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने शानदार बोलिंग की। 

सूर्यकुमार यादव को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 28 बलों में तेजी से 53 रन बनाए उन्होंने यह स्कोर उसे समय विपरीत परिस्थितियों में बनाया जब रोहित शर्मा, विराट कोहली ऋषभ पंत बाहर जा चुके थे। सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या ने पारीको संभालते हुएभारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

 

0

ऑनलाइन जॉब की लालच में गंवाए 1.20लाख, आपको बचना है तो यह खबर देखें

ग्वालियर में ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर ठगों ने एक छात्रा से 1.20 लाख रुपए की ठगी की है। ठगों ने टेलीग्राम पर मैसेज कर जॉब ऑफर किया। इसके बाद कुछ छोटे-छोटे टारगेट दिए गए। पहले प्रॉफिट दिया गया जब छात्रा बड़े टास्क करने लगी तो उससे डिपोजिट करा लिए जाते थे। ऐसे करते-करते 1.20 लाख रुपए जमा करा लिए।जब छात्रा ने टास्क पूरा करने के बाद कमाए हुए रुपए निकालना चाहे तो वह नहीं निकले। इस पर छात्रा ने विरोध किया तो उसका अकाउंट बंद कर दिया।

छात्रा ने परेशान होकर गोला का मंदिर थाना में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी निवासी श्रेया अनंता छात्रा है। श्रेया अभी बी-फार्मा की पढ़ाई कर रही है। इसके साथ ही वह ऑनलाइन वर्क भी करती है। अगस्त 2023 में उसके टेलीग्राम पर रूद्रनेश की आईडी से एक मैसेज आया और बताया कि उसके लिए ऑनलाइन जॉब का ऑफर है। उसकी बातों में आकर छात्रा तैयार हो गई। एप पर ही उसे बताया गया कि जोया रेटिंग के नाम से उसकी नई वेबसाइट बनाई जाएगी और इसका उपयोग वह रिचार्ज कराने पर ही कर पाएगी। ठग की बातों में आकर छात्रा ने अपनी वेबसाइट बनवाई। इसके बाद कंपनी उसे टास्क देती गई और वह पूरे करती गई। हर टास्क पूरा करने पर कंपनी उसे प्रॉफिट भी देती थी जो उसके अकाउंट में शो होता था। हर टास्क से पहले जमा कराने होते थे रुपए।

कुछ छोटे टास्क पूरा करने के बाद छात्रा ने कुछ बड़े टास्क ले लिए। जिसमें उससे करीब सवा लाख रुपए जमा कराए हैं। रुपए निकालने के लिए भी, रुपयों की मांग जब छात्रा के करीब सवा लाख रुपए फंस गए तो छात्रा ने कंपनी से अपने रुपयों की मांग की। जो टास्क उसने पूरे किए थे वह रुपए कंपनी में फंसे थे। इस कंपनी ने उससे और रुपयों कीमांग की। रुपयों की मांग पर उसे शंका हुई और उसने पैसे जमा कराने से इनकार किया तो कंपनी कर्मचारियों ने उसके कॉल रिसीव करना बंद कर दिए। ठगी की शिकार पीड़ित छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके द्वारा जमा कराया गया पैसा माताजी फैशन, नर्मदा गलासेस, बंडरलस्ट, ज्योति ट्रेडर्स, राहुल, विश्व फाइनेंस, भाउ क्रिएशन के खाते में गया। अब पुलिस इन अकाउंट की तलाश कर रही है। जिससे पता चल सके कि यह अकाउंट के किसके नाम पर हैं।

निरंजन शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर क्या कहते हैं इस ठगी के बारे में, सुनने के लिए क्लिक करें

Play

आखिरकार पकड़ा गया 25 हजार का इनामी “चूहा”

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने सालों बाद चूहा को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एक मुठभेड़ में पुलिस ने चूहा को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि चूहा पर अलग-अलग थानों में लूट तथा अन्य अपराधों के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।

प्रकाश उर्फ चूहा नाम का यह बदमाश काफी लंबे समय से अपने साथी के साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह दिल्ली के कल्याणपुरी का रहने वाला है और नोएडा में वारदात कर वापस दिल्ली चला जाता था। इस अपराधी के लगातार अपराधों से पुलिस चकरघिन्नी बनी हुई थी। 

पुलिस ने बताया है कि 19 जून की देर रात थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एफएनजी रोड पुस्ता के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रुकने के लिए बोला। दोनों रुकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में प्रकाश उर्फ चूहा को पैर में गोली लग गई। वहीं उसका एक साथी मनीष मौके से फरार हो गया। इस तरह पुलिस ने आखिरकार चूहा को पकड़ लिया।