Thursday, July 30, 2026
30.9 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
Home Blog Page 177

नीट घोटाले में आया बिहार के इस बड़े नेता का नाम

नीट यूजी पेपरलीक केस में बिहार में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। अब उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इतना ही नहीं विजय सिन्हा ने एक बड़े नेता पर भी गंभीर आरोप लगाए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस नेता के पीएस प्रीतम के कहने पर ही पेपर लीक मामले में शामिल एक कैंडिडेट्स के लिए एनएचएआई के गेस्ट हाउस का दरवाजा खुला था।

राजद की मानसिकता ही भ्रष्टाचार, परिवारवाद एवं घोटाले की रही है

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव के निजी सचिव प्रीतम ने सिकंदर प्रसाद यादवेंदु (दानापुर नगर परिषद जूनियर इंजीनियर) के परिजनों के नाम से गेस्ट हाउस के रूम बुक करवाया था। वहां ठहरे छात्र अनुराग यादव के नाम के आगे ब्रैकेट में मंत्री लिखा हुआ था। विजय सिन्हा ने दावा किया कि सॉल्वर गैंग के तार राजद से जुड़े हुए हैं। नीट यूजी पेपपर लीक केस में जो लोग पकड़ाए हैं, उनका संबंध तेजस्वी यादव से है। राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद की मानसिकता ही भ्रष्टाचार, परिवारवाद एवं घोटाले की रही है। हालांकि, इस मामले में तेजस्वी यादव या राजद की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कौन है सिकंदर प्रसाद यादवेंदु

नीट पेपरलीक केस में जूनियर इंजीनियर सिकंदर प्रसाद यादवेंदु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गेस्ट हाउस की इंट्री रजिस्टर में जिस अनुराग यादव का नाम दर्ज है, वह सिकंदर का रिश्तेदार है। अनुराग यादव को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उस पर आरोप है कि उसने ही गेस्ट हाउस से कैंडिडेट को लेकर सेफ हाउस पर गया था। इसी सेफ हाउस में 24 घंटे पेपर रटवाया गया था। सिंकदर ने अपने कबूलनामे में बताया कि पेपरलीक केस के आरोपी नीतीश कुमार और अमित कुमार ने मुझसे कहा था कि हम लोग नीट, बीपीएसएसी और यूपीएससी के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक कराकर कैंडिडेट्स को रटवाते हैं। हम दोनों मिलकर कैंडिडेट्स को पास करा देते हैं। नीट का पेपर भी 24 घंटे पहले कैंडिडेट्स को रटवाने के लिए मिल जाएगा। मेरा यह बयान साक्ष्य के रूप में माननीय न्यायालय में लाया जाएगा

आपको बता दें किइससे पहले मध्य प्रदेश में भीव्यापम के नाम मेडिकल एंट्रेंस घोटालाहुआ था जिसमें कई नेताओं केनाम सामने आए थे और अभीजो नीट में गड़बड़झाला उजागर हो रहा है उसके तार भीकई बड़े नेताओं से जुड़े हो सकते हैं।

शॉर्ट सर्किट से आग में घर खाक, पिता और बेटियों की अंदर ही मौत

  • ग्वालियर तीन मंजिला मकान में लगी में लगी भीषण आग।
  • घर के अंदर सो रहे हैं पिता और दो बेटियों की हुई मौत।
  • आग लगने का कारण बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट।
  • मकान के नीचे दूसरे माले पर बना रखा था ड्राई फ्रूट का दुकान और गोदाम।
  • श्री हरि कृपा ड्राई फ्रूट के नाम से बना रखी थी विजय गुप्ता नाम के व्यक्ति ने दुकान और गोदाम।
  • फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची आग बुझाने में लगी गाड़ियां।
  • एसडीआरएफ, एयरफोर्स, पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद।
  • दूसरे दीवार और तीसरे माले के गेट तोड़कर निकले शव।
  • आग बुझाने में 12 गाड़ियां लगी आग पर पाया काबू।
  • बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर की घटना।
Play

नकली पेप्सी स्टिंग की फेक्ट्री पर पड़ा छापा, देख कर चौंक जाएंगे आप

मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने नकली कोल्ड ड्रिंग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में नकली कोल्ड ड्रिंग्स बनाने का काम किया जा रहा है, जिसके बाद आज पुलिस ने वहां रेड की है। पुलिस ने मौके से PEPSI के Sting ब्रांड की नकली कोल्ड्रिंक्स को जब्त किया है। यहां स्टिंग ओर पेप्सी ब्रांड की नकली कोल्ड्रिंक्स बनाई जा रही थी। यह पहला मामला नहीं है जब नकलीखाद्य पदार्थ पर इस तरह की करवाई की गई हो। ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में इस तरह की कई फैक्ट्री संचालित है सालों पहले भी यहां पर नकली घी की फेक्ट्री पर कार्यवाई हुई थी।

पुलिस का दावा है, कि नकली Sting कोल्ड्रिंक्स की 22 हज़ार से अधिक पैक्ड बॉटल मिली है। तो वहीं ये कार्रवाई PEPSI कम्पनी की शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस की जांच में पता चला है कि ABHI नाम से रजिस्टर्ड कंपनी ट्रांसपोर्ट नगर में बड़े ब्रांड के कोल्ड ड्रिंग्स बनाने का काम करती थी। फिलहाल मौके से आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। साथ ही मौके पर एसपी धर्मवीर सिंह पहुंचे हुए है।

सुनिए इस कार्यवाही पर क्याकहना है एसपी धर्मवीर सिंह का

बापुना एल्कोब्रू का प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण

ग्वालियर जिले में बाल एवं कुमार श्रम अधिनियम का पालन कराने के लिये जिला प्रशासन ने अभियान बतौर कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इस कड़ी में आबकारी एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रायरू स्थित बापुना एल्कोब्रू प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान इस प्रतिष्ठान में बाल एवं कुमार श्रम अधिनियम की धारा-3 व 14 का सारांश मुख्य द्वार पर प्रदर्शित पाया गया। निरीक्षण टीम ने कंपनी के प्रबंधन व ठेकेदारों को निर्देश दिए कि वे अपने काम में बाल श्रमिक कदापि न लगाएँ अन्यथा अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

गार्बेज शुल्क सहित अन्य मांगों पर चेंबर का हल्ला बोल, कैलाश विजयवर्गीय ने दिया समाधान का आश्वासन

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री, म. प्र. शासन-माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय जी के ग्वालियर प्रवास के अवसर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मण्डल ने उनसे भेंट कर, ग्वालियर शहर के व्यवसाईयों की ज्वलंत समस्याओं पर एक विस्तृत ज्ञापन भेंट किया । साथ ही, शीघ्रातिशीघ्र ‘चेम्बर भवन’ में पधारने हेतु माननीय मंत्री जी को आमंत्रण-पत्र भी सौंपा गया ।

ज्ञापन सौंप कर रखी यह मांगे

* ट्रांसपोर्ट नगर की अत्यन्त जर्जर सड़कों के स्थान पर उच्च गुणवत्ता की आरसीसी की सड़कों का निर्माण किया जाए ः

ग्वालियर में जिस ट्रांसपोर्ट नगर से ग्वालियर-चंबल अंचल का व्यापार संचालित होता है, वहाँ की बदहाल सड़कें कारोबार की रफ्तार को रोक रहीं हैं और व्यापारी एवं ट्रांसपोर्टर्स परेशान हो रहे हैं । ट्रांसपोर्ट नगर से विभिन्न सेक्टर के व्यापार का संचालन होता है, परन्तु यहाँ सड़कें अत्यधिक बदहाल होने के कारण प्रतिदिन लाखों का नुकसान व्यवसाईयों को उठाना पड़ रहा है क्योंकि ट्रांसपोर्ट नगर से लगभग 50 हजार से अधिक लोगों का प्रत्यक्ष रोजगार जुड़ा हुआ है और 24 घंटे वाहनों की आवाजाही व लोडिंग-अनलोडिंग होती है । बारिश होने पर परेशानी कई गुना बढ़ जाती है । ट्रक कहीं पर भी फंस जाते हैं अथवा पलट जाते हैं । इसलिए ट्रांसपोर्ट नगर जो निर्धारित था, उसके अतिरिक्त अन्य भाग जो ट्रांसपोर्ट नगर में शामिल किया गया है, उसमें उच्च गुणवत्ता वाली सीमेंट कांक्रीट सड़कों का तत्काल निर्माण किया जाए।

* गारबेज शुल्क का समायोजन किया जाए ः

आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, म. प्र. के आदेश दिनांक 22-09-2023 के अनुसार नगर पालिक निगम, ग्वालियर की सीमा अंतर्गत क्षेत्र में लागू ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शुल्क एवं गारबेज शुल्क की दरों में आयुक्त, नगर पालिक निगम ग्वालियर के प्रस्ताव दिनांक 11-08-2023 के अनुसार युक्तियुक्तकरण की स्वीकृति प्रदान की जाती है । उक्त प्रस्ताव के अनुसार “जिन नागरिकों द्वारा वर्ष 2022-23 में गारबेज शुल्क जमा कर दिया गया है, उसका युक्त युक्तीकरण किया जाकर आगामी वर्षों में समायोजित कर दिया जावे ।” बावजूद इसके नगर-निगम, ग्वालियर द्वारा अधिक जमा किए गए ‘गारबेज शुल्क’ का समायोजन आगामी वित्तीय वर्षों में नहीं किया जा रहा है । इससे शहर के सम्पत्तिकरदाता परेशान हो रहे हैं और उक्त आदेश को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिसमें सबसे अधिक विसंगति कॉमर्शियल कैटगरी में है।इस संबंध में चेम्बर द्वारा आयुक्त, नगर पालिका निगम, ग्वालियर को एक विस्तृत पत्र दि. 13-06-2024 को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु भी प्रेषित किया गया है ।

* मैरिज गार्डन संचालकों से माँगी जा रही पैनल्टी के संबंध में ः

ग्वालियर शहर में मैरिज गार्डन संचालकों से फायर एनओसी के लिए नगर-निगम में आवेदन करने पर पिछले 02 वर्ष की पैनल्टी माँगी जा रही है, जो कि लाखों रुपये की धनराशि हो रही है । इस ट्रेड में कई छोटे व्यवसाई ऐसे भी हैं, जो कि लाखों रुपये की पैनल्टी देने में कतई सक्षम नहीं है क्योंकि उनके ऊपर यह एक अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है । इसलिए इस संबंध में हमारा अनुरोध है कि फायर एनओसी के लिए मैरिज गार्डन संचालकों को कम से कम 03 माह का समय उपलब्ध कराया जाए । इस दौरान जो मैरिज गार्डन संचालक अपना पंजीयन करा लेंगे, वह इस पैनल्टी से बच जाएँगे और जो नहीं करा पाएँगे, वह पैनल्टी भरने के लिए जिम्मेदार होंगे ।

* नगर-निगम का सॉफ्टवेयर हैक हो जाने से उत्पन्न समस्याओं का समाधान किया जाए ः

नगर-निगम का कुछ माह पूर्व सॉफ्टवेयर हैक हो जाने से ग्वालियर शहर के सम्पत्तिकर दाताओं के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है क्योंकि वर्तमान में वह ऑनलाइन सम्पत्ति कर जमा नहीं कर पा रहे हैं । साथ ही, पूर्व में जमा किए अधिक गारबेज शुल्क का डाटा भी कम्प्यूटर में नहीं आने से वर्तमान वित्तीय वर्ष का सम्पत्ति कर जमा करते वक्त पूर्व में जमा किए गए अधिक गारबेज शुल्क का समायोजन भी नहीं हो पा रहा है । इस समस्या से शहर का सम्पत्ति करदाता असमंजस की स्थिति में हैं ।

पदाधिकारियों ने माननीय मंत्री जी से माँग की कि ग्वालियर महानगर के व्यवसाईयों, उद्योगपतियों सहित आम नागरिकों को ‘गारबेज शुल्क’ के समायोजन के संबंध मे आ रहीं परेशानियों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित करें, ताकि गारबेज शुल्क का समायोजन संभव हो सके ।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री, माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिनिधि मण्डल से कहा कि

गारबेज शुल्क की विसंगति को दूर करने के लिए सचिव, नगरीय प्रशासन को निर्देशित कर दिया गया है। साथ ही, अन्य मुद्दों पर सरकार शीघ्र ही निर्णय लेगी। प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमन्त गुप्ता, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष-संदीप नारायण अग्रवाल शामिल थे ।

व्यापारी का 15 लाख का सोना चोरी, चैम्बर के दवाब में पुलिस एक्शन मोड में 

यह शहर नहीं अमन का, यहाँ पर बस चोर ही चोर हैं। ऐसा हम नहीं वह नागरिक कह रहे हैं जो शहर में अमन चैन के साथ रहना चाहते हैं। ग्वालियर में चोर लुटेरे अपराधी बेखौफ हैं रोज कोई न कोई लूट या चोरी की घटना यहाँ आम बात है। चोरों ने बीती  रात एक बड़ी घटना को अंजाम दिया, शातिर चोर एक व्यापारी का सोने के आभूषणों से भरा बैग उसकी कार का गेट खोलकर चोरी कर फरार हो गए, घटना रेलवे स्टेशन के पास बीच सड़क की है। चोरी गए जेवरों की कीमत 15 लाख बताई गई है, घटना की जानकारी पड़ाव थाना पुलिस को दी गई, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे उन्होंने एसपी से निवेदन किया कि चोर को जल्दी गिरफ्तार किया जाये, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक भिंड के सराफा कारोबारी अमन बंसल अपनी दुकान के लिए आभूषण खरीदने कल सोमवार को ग्वालियर आये थे, उन्होंने सराफे से सोने के 244 ग्राम वजन के जेवर ख़रीदे और एक बैग में रख लिए और भिंड के लिए अपनी कार से रवाना हो गए। रेलवे स्टेशन बजरिया के पास पहुंचकर उन्हें अहसास हुआ कि उनकी कार शफलिंग कर रही है उन्होंने ड्राइवर से कहा देखो तो समझ आया कि एक पहिया पंचर हो गया।

घटना के बाद व्यापारी अमन ने चेम्बल ऑफ़ कॉमर्स केअध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल को सूचित किया, तो वे भी मौके पहुंचे, अमन ने पुलिस को बताया कि घटना करीब साढ़े नौ बजे के आसपास की है। डॉ प्रवीण अग्रवाल ने एसपी धर्मवीर सिंह को फोन कर कहा कि चोर को पकड़कर, जेवर बरामद किये जाएँ जिससे व्यापारियों में बना सुरक्षा का भाव  भय में ना बदले, एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी तलाशे हैं कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं, पुलिस रेलवे स्टेशन के आसपास पूछताछ भी कर रही है, उम्मीद ही जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जायेंगे।

एमपी के इन जिलों में होंगी भारी बारिश, प्रि मानसून की दस्तक 

झुलसा देने वाली गर्मी से झूझ रहे मध्य प्रदेश वासियों के लिए यह खबर बड़ा सुकून देने वाली हो सकती है। मध्य प्रदेश में फिलहाल मॉनसून फिलहाल एंट्री नहीं हुई है, लेकिन प्री मॉनसून एक्टिविटी के चलते जोरदार बारिश देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई जिलों में बादल देखने को मिल रहे हैं मौसम विभाग ने भी कुच जिलों में बारिश का अनुमान बताया है।

सोमवार को  राजधानी भोपाल सहित  कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट हुई है और मौसम ठंडा हो गया। ग्वालियर में भी mpl के दौरान बारिश हो गयी जिससे कुछ घंटो तक मैच बाधित रहा। प्रदेश के कई शहरों में प्रि मानसून दस्तक दे रहा है। मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में बारिश-आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग ने आज जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है. यहां 50-60 Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

नीट काउन्सलिंग के नाम पर 4 लाख की ठगी, पेरेंट्स का लालच रही वजह

हर साल कि तरह इस साल भी लाखो छात्रों ने नीट कि परीक्षा दीं है। अच्छे मार्क्स आये या न आएं लेकिन अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने का सपना पाले यह पालक किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। और इसी का फायदा उठाने के लिए कई ठग गैंग भी सक्रिय हो जाते हैं जो कम नंबर पर सस्ते मेडिकल कॉलेज मै mbbs की सीट दिलाने का झांसा देते हैं और ऐसे ही झांसे में पालक फंस जाते हैं। ताजा मामला दिल्ली के बाराखंभा रोड इलाके का है जहां नीट परीक्षा की काउंसलिंग करवाने का झांसा देकर एक संस्थान ने शिकायतकर्ता की बेटी से चार लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

शिकायतकर्ता महिला दक्षिणपुरी एक्सटेंशन इलाके में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बयान दिया है कि उनकी 20 साल की बेटी नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है। बेटी को नीट यूजी 2024 की काउंसलिंग करवाने के लिए उन्होंने जस्ट डायल से कुछ संस्थानों के नंबर मांगे थे। दो दिन बाद ही उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। और उसी पर विश्वास करना शिकायतकर्ता को महंगा पड़ गया।

कॉलर ने खुद को प्रिया बताया। जिसने बताया कि उनका ऑफिस इंद्र प्रकाश बिल्डिंग में है। बातचीत करने के बाद उनकी बेटी के नीट काउंसलिंग 2024 के लिए शिक्षा और योग्यता से संबंधित दस्तावेज जमा करने को कहा। उन्होंने वॉट्सऐप नंबर पर दस्तावेज जमा किए। फिर फीस जमा करने के लिए उन्हें इंद्र प्रकाश बिल्डिंग, 6वीं मंजिल स्थित ऑफिस पर बुलाया।

महिला अपनी बेटी के साथ वहां पर गईं। वहां पर प्रिया समेत तीन लोगों से उनकी मुलाकात हुई। फिर काउंसलिंग के लिए फीस के नाम पर अलग-अलग समय पर करीब 4 लाख रुपए ले लिए। जब उनकी बेटी काउंसलिंग की क्लास के लिए सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ, यूपी पहुंची तो पता चला कि उन्हें धोखा दिया गया है। इसके तुरंत बाद जब वह इंद्र प्रकाश बिल्डिंग, 6वीं मंजिल बाराखंभा रोड पहुंचीं तो देखा कि वहां पर ताला लगा हुआ है।

इस पूरे मामले पर यदि आप गौर करें तो समझ पाएंगे कि यहाँ ठग की चतुरई से ज्यादा पालक का लालच इस ठगी का कारण बना। कम नंवर पर भी डॉक्टर बनने का जो लालच पलकों पर हावी रहता हैं वह ठगों की रह आसान कर देता है।

पालक ऐसी ठगी से बचने के लिए यह विडिओ ज़रूर देखें 👇

Play

अमूल आइसक्रीम में निकला कनखजूरा तो हो गया केस दर्ज

अभी हाल ही में अमूल आइसक्रीम के द्वारा लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है खबर ग्रेटर नोएडा से है जहां पर एक परिवार ने ऑनलाइन अमूल की आइसक्रीम मंगाई थी लेकिन जब आइसक्रीम का पैकिंग खोला गया तो उसमें ऊपर ही एक काले रंग का कीड़ा नजर आया यह कीड़ा लंबा सा कनखजुरा था। बच्चों के लिए मैंगो शेक बनाने के लिए मंगाई गई आइसक्रीम में खतरनाक कीड़ा निकालने पर परिवार के होश उड़ गए और परिवार में मां ने यह चिंता व्यक्त की की अच्छा हुआ कि अमूल आइसक्रीम की पैकिंग उन्होंने खुद खोली बच्चे खोलते हो बिना देखे खा लेते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जैसे ही आइसक्रीम में यह खतरनाक कीड़ा निकला परिवार ने अमूल आइसक्रीम सप्लाई करने वाली कंपनी बिच्छेद को इसकी जानकारी दी ब्लैकिट ने आइसक्रीम वापस मांगते हुए अमूल कंपनी द्वारा संबंधित परिवार को फोन आने की बात कही मामला बहुत गंभीर है इसलिए परिवार ने इस मामले की शिकायत खाद्य विभाग से की खाद्य विभाग ने आइसक्रीम के सैंपल लेकर 15 दिन में रिपोर्ट देने की बात कही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में अमूल आइसक्रीम डिलीवर कंपनी बिच्छेद और अमूल दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पीड़ित ग्राहक द्वारा सोशल मीडिया एक पर किया गया पोस्ट और वायरल वीडियो

 हालांकि अमूल के अधिकारियों का कहना है कि हमने संबंधित परिवार से उसे आइसक्रीम का पैकिंग वापस मांगा था जिससे हम जांच कर सकें जांच के बाद ही हम किसी निष्कर्ष पर पहुंच पाएंगे हमारे यहां आइसक्रीम निर्माण में उच्च क्वालिटी के मापदंडों का ध्यान रखा जाता है जिसे देखने के लिए हमने संबंधित परिवार को अपने प्लांट में भी बुलाया है। 

 आपको बता दें कि आमतौर पर यह अवधारणा है कि पैकेज्ड फूड स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं लेकिन पैकेज फूड में कई बार इस तरह की शिकायतें आती है तमाम ऐसी खबरें अभी तक आ चुकी हैं जहां पैकेज फूड में फफूंद दिया कोई कीड़े पाए गए हो यह अमूल आइसक्रीम का पहला मामला नहीं है जिसमें किसी ग्राहक ने इस तरह की शिकायत की हो। कुछ महापूर्व मुंबई में तो एक आइसक्रीम कौन में एक मानव उंगली तक निकाली थी जिसकी शिकायत भी की गई थी। ऐसी तमाम घटनाएं बताती हैं की बड़ी-बड़ी कंपनी खाद्य सामग्री बनाते वक्त देश के कानून के मुताबिक बनाए गए मैप डंडों का पालन नहीं करती हैं।

वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेला होगा ख़ास, यह रहेंगे मुख्य आकर्षण 

वीरांगना  रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान मेले के रजत जयंती वर्ष में 250 कलाकारों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम का सजीव चित्रण करने वाले महानाट्य का आयोजन होने जा रहा है, इस कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री और कट्टर हिन्दू वादी नेता जयभान सिंह पवैया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बलिदान मेले में राष्ट्रीय कवियों द्वारा देशभक्ति‌ से ओतप्रोत काव्य पाठ किए जाएँगे।

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान के समाधिस्थल के समक्ष हर वर्ष की भांति लगने वाले बलिदान मेले ने अपने 25 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं इस बार रानी लक्ष्मीबाई के झांसी के किले से शहीद ज्योति ग्वालियर लाई जाएगी जो यहाँ रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर जिसे स्थापित किया जाएगा, जयभान सिंह पवैया ने बताया कि यह वर्ष वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का 166 बलिदान वर्ष है 17 जून को विभिन्न संस्थाओं द्वारा राष्ट्रवाद को परिभाषित करती हुई झांकी और प्रदर्शनी लगाई जाएँगी, वहीं 18 जून को महानाट्य में घोड़े ऊँट समेत 250 पात्रों के‌ साथ राष्ट्रगौरव की झलक नजर आएगी, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे, भूमिपूजन के दौरान आयोजन स्थल पर तमाम साधु संतों ने शिरकत की भगवान की स्तुति और सम्पूर्ण विधि विधान के साथ वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई बलिदान मेला स्थल‌ का भूमिपूजन साधु संतों