Monday, May 11, 2026
36.1 C
Delhi
Monday, May 11, 2026
HomeBig Newsनौकरी दिला दूंगा तुम मेरे साथ सेक्स? जब बेटी पर भी डाली...

नौकरी दिला दूंगा तुम मेरे साथ सेक्स? जब बेटी पर भी डाली गलत नजर तो महिला ने कराया मामला दर्ज

महिला अकेली अपनी बेटियों के साथ रहती थी, उसे नौकरी की तलाश थी। इसी बात का फायदा उठाकर दीपांशु ने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया, लेकिन साथ में उसकी असमत लेने की शर्त भी रख दी। आरोपी महिला के घर जाकर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर से एक बार फिर नौकरी दिलाने के नाम पर असमत लूटने का मामला सामने आया है। जिसमें एक शादीशुदा महिला से नौकरी दिलाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। लंबे समय तक ही आरोपी ने महिला को नौकरी नहीं दिलाई। महिला के घर उसका लगातार आना जाना था। जब इस हैवान ने महिला की बारह वर्षीय बच्ची पर भी गलत नजर रखी तो महिला इस हैवान की इरादे फांप गई और थाने पहुंचकर इसके खिलाफ माफ करना दर्ज कराया। 


मामला ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र का है। जहां पैंतीस वर्षीय महिला अपनी दो बेटियों के साथ रहती है। महिला की शादी दो हजार सात में डबरा में हो चुकी है लेकिन पति से झगड़ा होने के कारण वह पति से अलग किराए का कमरा लेकर ग्वालियर में रह रही थी। पिछले साल महिला की मुलाकात डबरा बल्ला का डेरा निवासी दीपांशु बाथम से हुई। महिला से उसने मोबाइल नंबर ले लिया फिर महिला से उसकी बात होने लगी। महिला अकेली अपनी बेटियों के साथ रहती थी, उसे नौकरी की तलाश थी। इसी बात का फायदा उठाकर दीपांशु ने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया, लेकिन साथ में उसकी असमत लेने की शर्त भी रख दी। आरोपी महिला के घर जाकर उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। लेकिन लंबे समय तक महिला को नौकरी नहीं दिलाई, केवल नौकरी दिलाने का आश्वासन देता रहा।

यह भी पढ़ें महिला जेलर को हुआ कैदी से प्यार, उम्र कैद की सजा खत्म होते ही शादी की कैद!

27 फरवरी विराट, आरोपित दीपांशु बाथम महिला के घर आया और रात को वहीं रुक गया। रात को जब महिला सो रही थी, तब दीपांशु ने महिला की छोटी बारह वर्षीय बेटी के साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की। बेटी जाग गई और जोर से रोने लगी।बेटी के रोने की आवाज सुनकर महिला उठी और उसने दीपांशु की हरकत का विरोध किया। लेकिन महिला के साथ शारीरिक संबंध रखने वाला दीपांशु, अब महिला की बेटी के साथ भी संबंध बनाना चाहता था और जबरदस्ती कर रहा था। महिला ने विरोध किया, लेकिन दीपांशु महिला को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। 
इस घटना के बाद महिला ने दीपांशु बाथम से दूरी बना ली, लेकिन दीपांशु लगातार महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकाता रहा और आखिर में महिला ने परेशान होकर झांसी रोड थाने में जाकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज की। महिला की शिकायत के आधार पर झांसी रोड थाना पुलिस ने छेड़छाड़, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इस पूरे मामले में नौकरी की मजबूरी में महिला लंबे समय तक शारीरिक शोषण का शिकार होती रही और आरोपी लीला को धमकाता रहा। महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर ही आरोपी अब महिला बारह साल की बेटी पर गलत नियत रख रहा था, जो महिला को नागवार गुजरा। नौकरी के झांसे के चलते महिला आरोपी की बातों में आ गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें ई रिक्शा टेंपो में लेडी चोर गैंग सक्रिय, पुलिस की दावे फेल, ऐसे करें बचाव

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular