Home Blog Page 166

ठेलों पर कॉलेज; इस विश्वविद्यालय से संबद्धता की गड़बड़ का छात्रों ने ऐसे किया विरोध

0

 ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में कॉलेजों को संबद्धता देने में अनियमितता का मामला लगातार उठता रहा है। छात्रों ने भी तमाम तरीके अपनाकर इसका विरोध किया है।जब तमाम विरोध के बाद भी विश्वविद्यालय के जिम्मेदारों के कान पर जूं नहीं रेंगी तो एनएसयूआई ने सोमवार को अनोखा का प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के छात्र बड़ी संख्या में जीवाजी यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने जीवाजी यूनिवर्सिटी परिसर में हाथों में खाली थैलों  और कॉलेज लिखे हाथ ठेलों को धकेला। इस दौरान ढोल तासे भी बजाए गए। इस तरह के विरोध प्रदर्शन से छात्र ये बताना चाहते थे कि किस तरीके से कॉलेजों को ठेलों पर रख। रखे और झोलों में भर भर के संबद्धता दी गई है और इस तरह के ठेलों पर चल रहे कॉलेज पूरी तरह से शिक्षा के स्तर को प्रभावित करेंगे।

एनएसयूआई की मांग है कि विश्वविद्यालय में बढ़ती गड़बड़ियों को लेकर राज्यपाल को इसका संज्ञान लेना चाहिए और विश्वविद्यालय में धारा 52 को लागू करना चाहिए। एनएसयूआई ने अपने इस प्रदर्शन के जरिये धारा 52 लागू करने की मांग राज्यपाल  से की है। दरअसल एन एस.यू आई ने यह प्रदर्शन कॉलेजों की सम्बद्धता फर्जीवाड़े को लेकर किया है। एन एस यू आई का आरोप है कि जीवाजी यूनिवर्सिटी से सम्बद्धता हासिल किए कॉलेज बन्द थैलो और चलित हाथ ठेलों में संचालित हो रहे है। एन एस यू आई का आरोप है कि सम्बद्धता फर्जीवाड़े में एसटीएफ ने  6 कॉलेजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वही जब जांच के लिए अधिकारी जाते है तो कॉलेज या तो कागजो में संचालित मिलते है या बन्द थैलों में ,या फिर जो जगह अनुमति के समय दिखाई जाती है उसकी जगह दूसरी जगह पर या फिर तीसरी ही जगह पर फर्जीवाड़े से संचालित होते मिल रहे है। ऐसे में एन एस यू आई का कहना है कि जिस तरह ठेला कभी यहाँ कभी वहाँ लगा कर संचालित किया जाता है वैसे ही जीवाजी से सम्बद्धता हासिल किए कॉलेजों के हालात है। ऐसे में एक ही कैम्प्स में 4 से 6 कॉलेज संचालित कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा है। प्रदर्शन के जरिये मांग की गई है कि तत्काल कॉलेज सम्बद्धता फर्जीवाड़े को देखते हुए यूनिवर्सिटी में धारा 52 लगा कर राज्यपाल शासन लागू होना चाहिए।इसके साथ ही दोषी कुलपति और कुलसचिव के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एन एस यू आई ने चेतावनी भी दी है कि उनके इस सांकेतिक प्रदर्शन से भी यदि दोषी कुलगुरु और कुलसचिव ने छात्र हित में कोई सही कदम नही उठाया तो 4 दिन बाद बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

छात्र नेता वंश माहेश्वरी-छात्र नेता NSUI, इस मामले में क्या कह रहे हैं सुनिए …

Play

आईएनएस ब्रह्मपुत्र में लगी आग, नौसेना ने घटना पर दी बड़ी जानकारी

0

भारतीय नौसेना की तरफ से एक बुरी खबर आ रही है। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस ब्रह्मपुत्र में रविवार शाम अचानक आग लग गई। यह हादसा तब हुआ जब ये युद्धपोत मुंबई में नौसेना के डॉकयार्ड में था। रविवार शाम को घटित हुई घटना में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नौसेना ने अपने एक बयान में कहा कि जहाज पर नियमित रखरखाव कार्य करते समय जहाज के कर्मचारियों को आग का पता चला। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। साथ ही नौसेना डाकयार्ड, मुंबई और आसपास की अन्य इकाइयों से अग्निशमन दल को भी इस अभियान में शामिल किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।

आईएनएस ब्रह्मपुत्र स्वदेशी रूप से निर्मित ‘ब्रह्मपुत्र’ श्रेणी का पहला निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट है। इसे अप्रैल 2000 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। इस जहाज़ पर 40 अधिकारियों और 330 नाविकों का दल है। जहाज में मध्यम दूरी, नजदीकी दूरी और विमान भेदी तोपें, हवा में मार करने वाली मिसाइलें और टारपीडो लांचर लगे हैं। जहाज में सीकिंग और चेतक हेलीकॉप्टरों को संचालित करने में सक्षम है। आईएनएस ब्रह्मपुत्र 5,300 टन, लंबाई 125 मीटर, चौड़ाई 14.4 मीटर है तथा यह 27 नॉट से अधिक गति से चलने में सक्षम है।

संभाग आयुक्त ने किया तहसील का निरीक्षण तो खुल गई राजस्व महाअभियान की पोल

0

ग्वालियर संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री ने सोमवार को हस्तिनापुर पहुँचकर तानसेन तहसील के हस्तिनापुर वृत, सिरसौद वृत व बेहट वृत राजस्व न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ऑनलाइन दर्ज प्रकरणों का राजस्व न्यायालयों के पत्रकों से मिलान न होने पर नाराजगी जताई। संभाग आयुक्त ने रिकॉर्ड में भिन्नता पाए जाने पर संबंधित तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही इन न्यायालयों के प्रकरणों की अपर कलेक्टर के माध्यम से विस्तृत जांच कराने की हिदायत दी।
संभाग आयुक्त श्री खत्री राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत किए जा रहे प्रकरणों के निराकरण की वस्तुस्थिति जानने के उद्देश्य से इन राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करने पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ग्वालियर ग्रामीण के न्यायालय का भी जायजा लिया।


राजस्व न्यायालयों के निरीक्षण के दौरान संभाग आयुक्त श्री खत्री ने निर्देश दिए कि आरसीएमएस (रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम) में ऑनलाइन दर्ज प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें। ऑनलाइन दर्ज प्रकरणों के अनुसार न्यायालय में पंजियों का मिलान होना चाहिए। उन्होंने राजस्व अभियान के तहत नामांतरण, बटवारा व सीमांकन प्रकरणों को प्रमुखता के साथ समय-सीमा में निराकृत करने पर विशेष बल दिया। साथ ही कहा कि तहसील कार्यालय परिसर में आम जनों के लिये पेयजल व बुनियादी सुविधाओं की बेहतर से बेहतर व्यवस्था रहे।
संभाग आयुक्त ने कहा कि राजस्व न्यायालयों का सम्पूर्ण रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रहे। साथ ही जो प्रकरण लोगों द्वारा ऑनलाइन दर्ज कराए जाते हैं उनकी विधिवत पंजी संधारित करें और शासन निर्देशों के तहत समय-सीमा में निराकरण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण श्री सूर्यकांत त्रिपाठी सहित संबंधित तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद थे।

लौकिक तथा अलौकिक शक्तियों के सृजन एवं संवर्धन में गुरू का महत्व होता है

0
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 90?

शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर में आज गुरू पूर्णिमा महोत्सव का समापन समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूज्य संत श्री कृपाल सिंह जी महाराज ने अपने उद्बोधन में गुरू तत्व को विस्तार रूप से समझाया और लौकिक तथा अलौकिक शक्तियों के सृजन एवं संवर्धन में गुरू के महत्व पर प्रकाश डालकर मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करने पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि योग गुरू श्री योगेन्द्र सिंह जादोन ने योग एवं अध्यात्म विषय में व्याख्यान के साथ कुंभक क्रिया एवं अन्य योग मुद्राओं का सदन में उपस्थित
शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से अभ्यास कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ बीपीएस जादौन, प्राचार्य शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर ने की और संचालन डाॅ डीपी शर्मा ने किया. कार्यक्रम समाप्ति पर डाॅ सीमा शर्मा ने अतिथियों एवं सहयोग प्रदान करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा मीडिया का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर डाॅ एसएस सेंगर, डाॅ व्हीके गुप्ता, डाॅ केशव सिंह, डाॅ सरिता श्रीवास्तव, डाॅ मीनाक्षी चतुर्वेदी, डाॅ शोभिता उपाध्याय, डाॅ. नगेन्द्र चतुर्वेदी, डाॅ गजेन्द्र रायपुरिया, डाॅ रामगोपाल आर्य, डाॅ एसी रघुवंशी, डाॅ पूनम सिन्हा, लेफ्टिनेंट सुयश कुमार, डाॅ गिरीश शर्मा, डाॅ एनपी सिंह, डॉ राजनारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ऋतुराज अभिषेक संजू सैमसन ने टीम में न होने की यह वजह बताई अजीत अगरकर ने

0

हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन में सबको चौंका दिया है। कुछ खिलाड़ियों का स्टीम में न होना तो। कुछ का होना लोगों के मन।में कई सवाल बड़े कर रहा है। जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया। अभिषेक शर्मा ने सीरीज के दूसरे मैच में 46 गेंद पर शतक ठोका। रुतुराज गायकवाड़ भी उस टीम में थे। उन्होंने भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में मौका मिलने पर बल्ले से कमाल किया है। दोनों श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया में नहीं हैं। संजू सैमसन का वनडे में शानदार रिकॉर्ड है। उन्हें सिर्फ टी20 में ही चयनकर्ताओं ने मौका दिया है। इन फैसलों से क्रिकेट जगत में जो। लोग इन खिलाड़ियों के प्रशंसक हैं उनमें निराशा है और साथ ही कई क्रिकेट विश्लेषक भी इस तरह के टीम सेलेक्शन को लेकर  सवाल खड़े कर रहे हैं।

श्रीलंका दौरे की टीम की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से चर्चा की अजीत अगर करने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जब भी किसी अच्छे खिलाड़ी को अच्छे प्रदर्शन के बाद बाहर किया जाता है तो उसको बुरा लगना स्वाभाविक है लेकिन हमारा काम केवल पन्द्रह खिलाड़ियों को चुनना है। टी20 विश्व कप से पहले रिंकू सिंह का शानदार प्रदर्शन रहा था। लेकिन उनको टीम में जगह नहीं मिली थी उस समय भी यही चर्चाएं थी। 

श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम के वनडे स्क्वाड में संजू सैमसन को जगह नहीं मिलने पर भी तमाम तरह की चर्चाएं हैं। भारतीय टीम ने 2023 के अंत में अपना आखिरी वनडे मुकाबला साउथ अफ्रीका में खेला था। संजू सैमसन उस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। उनके बल्ले से शतकीय पारी भी निकली थी। इसके बाद भी अब वह भारत के अगले वनडे मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। अपने तीन साल के वनडे करियर में संजू को सिर्फ 16 मैच मिले हैं। उन्होंने 56.67 की औसत और 100 की स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए हैं। जबकि जिम्बाब्वे दौरे पर अपने प्रदर्शन से निराश करने वाले रेयान प्रयाग। श्रीलंका दौरे पर टी ट्वेंटी और वनडे दोनों ही टीम में शामिल किए गए हैं। चयनकर्ताओं का रियान प्रयाग को यह मौका देना भी चौंकाने वाला है। 

इस पूरी टीम के चयन के मामले में यदि हम देखें तो कुछ हद तक अजीत अगरकर। की बात सही भी है क्योंकि फाइनल सिलेक्शन के समय स्क्वाड में केवल पन्द्रह खिलाड़ी हो सकते हैं और वर्तमान में भारत की टीम में लगभग 30 ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए कुछ खिलाड़ियों के अच्छे खेलने पर भी आगामी सीरीज में चयन न होना स्वाभाविक है क्योंकि शायद चयन करता भी रोटेशन के आधार पर सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं जिससे आगामी विश्व कप। से पहले एक मजबूत थी तैयार हो सके। 

दबंगों ने छीना घर ज़मीन तो पीड़ित परिवार बोला न्याय नहीं मिला तो धर्म बदल लेंगे

0

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के सातों गाँव का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जिसमें एक निर्धन निर्ध्। पीड़ित परिवार ने यह आरोप लगाया है कि गाँव के दबंगों ने उनकी जमीन छुड़ा ली है और उन्हें काम भी नहीं करने देते। उन्हें वहां से भगा दिया है। साथ ही इस परिवार का यह भी आरोप है कि हिंदू ही हिंदू का दुश्मन है और उन्हें यदि न्याय नहीं मिला। तो वह हिन्दू धर्म छोड़कर कोई और धर्म अपना लेंगे। यह परिवार न्याय की गुहार लेकर थाने भी पहुंचा था। लेकिन वहां पर सुनवाई नहीं होने पर पूरा परिवार ग्वालियर एसपी। कार्यालय में पहुंचा और पुलिस अधिकारियों को अपनी आप बीती सुनाई।

सांतऊ में रहने वाले नामदेव परिवार सभी सदस्यों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा था जहां पर परिवार के सदस्य रामनिवास का आरोप है कि वह कई दिनों से झांसी रोड थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों से इस बाबत शिकायत कर चुका है। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। उल्टे दबंगों का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। पीड़ित रामनिवास नामदेव का कहना है कि आरोपियों मानसिंह जितेंद्र और ने पहले धर्मेंद्र गुर्जर आदि ने उसकी पाटौर और मढैया को जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया। विरोध करने पर मारपीट करके उन्हें गांव के घर से निकाल दिया। उक्त क्षेत्र गुर्जर बाहुल्य है इसलिए उसके समाज के कम ही लोग हैं। इनमें भी अधिकांश लोग गांव छोड़कर जा चुके हैं। रामनिवास नामदेव ने रविवार को पुलिस अफसरों न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे हिंदू धर्म छोड़ देंगे और अन्य धर्म को अपना लेंगे। क्योंकि हिंदुओं के बीच रहकर हिंदू ही जब शोषण करने लगें हैं। उन्हें गांव छोडऩे पर मजबूर करें तो उनका ऐसे समाज में रहना मुश्किल है। परिवार की वृद्ध महिला का भी कहना है कि उनकी जमीन छीन ली है और उनके बच्चों को गांव में काम भी नहीं करने दिया जा रहा।

मामला ज़मीनी विवाद से जुड़ा हुआ होने के कारण पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर जांच की बात कही है। साथ ही कहा है कि यदि मामला जमीनी विवाद का है राजस्व अधिकारियों के माध्यम से भी इसे सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। इस मामले में पीड़ित परिवार के सदस्य रामनिवास नामदेव का यह भी आरोप है कि इन दबंग लोगों मानसिंह आदि ने उनकी जमीन एवं मकान को भी हड़प लिया है ।19 जुलाई को भी मानसिंह के परिवार के धर्मेंद्र और संदीप ने उसके साथ मारपीट करने की कोशिश की किसी तरह वह भाग निकला। 18 जुलाई को वह अपने पुश्तैनी घर गया था तब आरोपियों ने उसे दोबारा गांव में नहीं घुसने की हिदायत दी थी। इसकी शिकायत झांसी रोड पुलिस से की गई लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कि एम सियाज ने अब इस पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही उनके साथ न्याय करने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे एडिशनल एसपी ने तुरंत ही इस मामले में झांसी रोड थाना प्रभारी को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ।

कांग्रेस आक्रामक मूड में, पार्टी छोड़ने वालों से लेकर अत्याचार की घटनाओं पर लिए यह बड़े फैसले

0

भोपाल में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों से जुड़ी समिति की बैठक हुई। यह बैठक 7 घंटे तक चली और इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में वरिष्ठ नेताओं के आक्रामक तेवर देखकर लग रहा है के आने वाले समय में कांग्रेस आर। पार की लड़ाई के मूड में है। प्रदेशभर में अत्याचार से जुड़ी घटनाओं के विरोध में कांग्रेस पूरे दमखम से लड़ेगी। सड़क पर संघर्ष करने से लेकर कानूनी लड़ाई भी पार्टी लड़ेगी। ऐसी घटनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए तंत्र को और सक्रिय किया जएगा। 

भाजपा को घेरने के लिए यह रणनीति मध्‍य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को हुई राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में बनी है।  यह भी निर्णय लिया गया है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के पहले जो नेता पार्टी छोड़कर गए हैं वह गद्दार हैं। किसी भी सूरत में उन्हें दोबारा पार्टी में नहीं लिया जाएगा। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार व अन्य नेता उपस्थित हुए।

विजयपुर, बुधनी और बीना में उपचुनाव को लेकर पार्टी अभी से तैयारी करेगी। प्रत्याशियों की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी, जिससे उन्हें प्रचार का पर्याप्त अवसर मिल सके। चुनाव में पार्टी एकजुटता दिखाएगी। रूठों को मनाने का भी प्रयास किया जाएगा।  एक माह के भीतर पार्टी की नई कार्यकारिणी घोषित हो जाएगी। इसमें युवा, महिला, किसान के साथ सभी वर्ग व क्षेत्र का प्रतिनिधित्व रहेगा। युवाओं को आगे लाया जाएगा। कार्यकारिणी पार्टी के संविधान के अनुरूप छोटी बनेगी। अमरवाड़ा के उपचुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं। पार्टी अब इस पर मंथन करेगी कि चुनाव में वोट काटकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने वाले दलों से कैसे निपटा जाए।

इंदौर के नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने भाजपा के पौधारोपण अभियान में पांच हजार पौधे लगाने की बात कही थी। उनके विरुद्ध भी पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पौधारोपण में सहयोग मांगा था। यहां 22 जुलाई से होने वाली संभागीय बैठकों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सीपी मित्तल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, आरिफ मसूद, मीनाक्षी नटराजन भी उपस्थित थीं।

शिष्य निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल हैं आचार्य सांदीपनि: डॉ. मोहन यादव

0

गुरु पूर्णिमा के पुण्य दिवस पर सभी परम गुरुओं को हार्दिक नमन… अपने ज्ञान के प्रकाश से समृद्ध करने के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिये हमें प्रेरित करने वाले गुरुजन का ह्दय से आभार। गुरु हमें ज्ञान, गौरव और गंतव्य का भान कराने के साथ हमारी जीवन यात्रा का मार्गदर्शन करते हैं। गुरु-शिष्य परंपरा में गुरु ज्ञान से स्वयं का साक्षात्कार संभव है। इस ज्ञान की अनुभूति की साक्षी है गुरु पूर्णिमा। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा महर्षि वेद व्यास का प्रकटीकरण दिवस है। महर्षि व्यास ने वैदिक ऋचाओं को संकलित कर वेदों का वर्गीकरण, महाभारत तथा अन्य रचनाओं से भारतीय वांग्ड्मय को समृद्ध किया। भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा अति पुरातन है। इस परंपरा से ही व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण तक की प्रेरणा में गुरुजन का मार्गदर्शन है।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुझे व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण और राष्ट्र के लिये समर्पित गुरु सांदीपनि जी का स्मरण आता है। लगभग 5 हजार साल पूर्व शिष्यों और समाज के लिये संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले गुरु सांदीपनि जी का जीवन चरित्र हम सभी के लिये आदर्श है। उनके जीवन में कष्ट और दु:ख की कोई सीमा नहीं थी। उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण और अपने शिष्यों के प्रति प्रेम अद्भुत, अनूठा और अलौकिक रहा है जिसकी मिसाल दुनिया में दूसरी नहीं है। सांदीपनि जी का आश्रम मूलत: पहले गंगा किनारे बनारस में स्थापित था जहां उन्होंने अपने शिष्यों को 64 कलाएं, 14 विधाएं, 18 पुराण और 4 वेदों की शिक्षा-दीक्षा देकर प्रशिक्षित करने के लिये गुरुकुल का संचालन किया।

उस समय मथुरा में महाराज उग्रसेन को हटाकर जैसे ही कंस ने सत्ता के सूत्र हाथ में लिये, आचार्य सांदीपनि सहित विश्व के आचार्यों को अपने गुरुकुल बंद करने पड़े। उन्होंने अपना आश्रम छोड़कर तीर्थाटन की राह पकड़ी। अराजकता और अशांति के वातावरण में कोई गुरुकुल कैसे चला सकता है। आचार्य सांदीपनि, अपने 6 माह के पुत्र पुनर्दत्तऔर धर्मपत्नी तीर्थाटन करते हुए पश्चिमी भारत (वर्तमान द्वारिका), प्रभास पाटन के क्षेत्र से तीर्थाटन कर गुजर रहे थे। यह वह समय था जब देश पर आसुरी शक्तियों ने अलग-अलग प्रकार से भारत पर कब्जा जमा लिया था।

आचार्य सांदीपनि की प्रसिद्धी दुनिया भर में फैली थी। हर कोई चाहता था कि उनके बच्चे आचार्य सांदीपनि से दीक्षित-शिक्षित हों। उस समय यहां के नेता यम नाम से जाने जाते थे। उन्होंने आचार्य सांदीपनि से अपने बच्चों को शिक्षित-दीक्षित करने का दबाव डाला। चूंकि आचार्य सांदीपनि की शिक्षा-दीक्षा राष्ट्र और समाज निर्माण के लिये थी इसलिए वे किसी प्रकार के दबाव में नहीं आये और राष्ट्र विरोधी तत्वों को शिक्षा देने के प्रस्ताव को सिरे से नकार दिया। यम द्वारा डराने, धमकाने और यातनाएं देने पर भी आचार्य झुके नहीं और अपने निर्णय पर अटल रहे। आचार्य को प्रताड़ित करते हुए शासकों ने उनके बच्चे को छुड़ा लिया तथा आचार्य और माता को अपमानित कर भगा दिया।

इसके बाद आचार्य उज्जैन आए और सांदीपनि आश्रम स्थापित कर भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में देश के बच्चों के भविष्य निर्माण के लिये शिक्षा-दीक्षा आरंभ की। सांदिपनि आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण और उनके भ्राता बलराम को शिक्षा प्राप्त करने के लिए महाकाल की नगरी उज्जैन भेजा गया, जहां उनकी मित्रता सुदामा से हुई। शिक्षा के उपरांत श्रीकृष्ण ने गुरुमाता को गुरु दक्षिणा देने की बात कही। इस पर गुरुमाता ने श्रीकृष्ण को अद्वितीय मानकर गुरु दक्षिणा में अपना पुत्र वापस मांगा। आचार्य सांदीपनी को जब पूरी बात पता चली, तो उन्होंने नाराज होते हुए कहा कि मेरे दु:ख और मेरी व्यक्तिगत समस्या में मेरे शिष्य को क्यों शामिल किया।

श्रीकृष्ण ने उनके पुत्र को वापस लाने के लिये शस्त्र चाहे। आचार्य ने भगवान परशुराम के आश्रम जानापाव में जाने के लिए कहा। भगवान परशुराम ने श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र प्रदान करते हुए उसकी विशेषता बताई। भगवान परशुराम की आज्ञा लेकर श्रीकृष्ण प्रभास पाटन जाते हैं। जहां यम नामक असुर से युद्ध कर उसके प्राणों का अंत करते हैं और आचार्य के पुत्र को वापस उज्जैन लाकर गुरु दक्षिणा भेंट करते हैं।

श्रीकृष्ण प्रभास पाटन का राज्य राजा रैवतक को देते हैं। राजा की पुत्री रेवती से बलराम का विवाह होता है। इसके बाद श्रीकृष्ण मथुरा की ओर प्रस्थान करते हैं। इसी युग में आसुरी शक्तियों का विनाश कर योग्य व्यक्ति को राज्य सौंपने का एक और उदाहरण है कि भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा में कंस को मारकर महाराज उग्रसेन को पुन: सिंहासन पर बैठाया था।

काल के प्रवाह में आचार्य सांदीपनि का अपने देश के लिए अद्वितीय योगदान जानना जरूरी है। आचार्य सांदीपनि द्वारा अपने ज्ञान से शिष्य निर्माण और अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण एक अद्वितीय मिसाल है। गुरु पूर्णिमा पर आचार्य सांदीपनि जी का यह प्रेरक पक्ष सभी के समक्ष आना चाहिए।

मेरी दृष्टि में, हमारे जीवन में पांच गुरुओं का विशेष महत्व है। सबसे पहली गुरु, माता जो जन्म और जीवन के संस्कार देती है, दूसरे पिता जो साथ, संबल, सहयोग के साथ पुरुषार्थ और पराक्रम का भाव निर्मित करते हैं। तीसरे, शिक्षक जो पाठ्यक्रम में निर्धारित शिक्षा प्रदान कर हमें शैक्षणिक ज्ञान से समृद्ध करते हैं। चौथे गुरु, जिनसे हम आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त करते हैं, जो स्वत्व को जागृत कर आत्मज्ञान का बोध कराते हैं और हमें हमारे जीवन की नई ऊंचाइयों और नये लक्ष्यों के लिये प्रेरित करते हैं। पांचवां गुरु आईना है जो, हमें हमारे वास्तविक स्वरूप से परिचित कराता है इससे आत्म-चेतना जागृत होती है और हम अपने व्यक्तित्व और कृतित्व में श्रेष्ठता को प्राप्त कर सकते हैं।

गुरु हमारी प्राकृतिक प्रतिभा का आकलन करके हमारी मौलिक प्रतिभा को जागृत करते हैं, मार्गदर्शित करते हैं। आचार्य सांदीपनि जी ने ऐसे शिष्यों का निर्माण किया है जिन्होंने समाज, राष्ट्र और विश्व कल्याण का इतिहास रचा है।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आचार्य सांदीपनि का पुण्य-स्मरण।

(लेखक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं)

दुकानों पर दुकानदारों के नाम और समाज पर पड़ने वाला इसका प्रभाव

0

जब भी मैं बस से कहीं लंबी यात्रा करता हूँ तो यात्रा करते समय बस की स्कंतव्य स्थान तक पहुंची। जिस कस्बे शहर में से निकल रही है जिस मार्केट में से निकल रही है वह कौन सी जगह है उस क्षेत्र का नाम क्या है उस कस्बे? का नाम क्या है यह सब? जानकारी। सड़क के दोनों तरफ के दुकानों पर लगे साइन बोर्ड से मिल जाया करती थीं क्योंकि बोर्ड पर दुकान संचालक। के नाम के साथ पूरा पोस्टल एक्ट्रेस भी हुआ करता था। लेकिन धीरे धीरे समय बदला और अब कोड पर यह नाम पोस्टल एड्रेस लिखने की परंपरा खत्म सी। हो गई है। हालांकि गिनती के बोर्डों पर आज भी यह दिखाई दे जाता है।

आज कल तमाम राराज्यों की सरकारें भी सड़क किनारे की दुकानों पर लगे दुकान के साइन बोर्ड पर दुकानदारों के नाम की अनिवार्यता नियम लागू कर रही है। इसकी शुरुआत कॉवर यात्रियों की निकासी वाली सड़क किए दुकानदारों से उत्तर प्रदेश में हो चुकी है। अन्य राज्यों की सरकारें और जनप्रतिनिधि भी इस नियम का अनुसरण ऐसे करने लगे की मानो यही जनहित का सबसे बड़ा मुद्दा हो। वैसे मेरा व्यक्तिगत मानना यह है हर दुकान पर दुकानदार का नाम और पोस्टल एड्रेस होना ही चाहिए। ऐसा होने में कोई बुराई नहीं बल्कि तमाम तरीके फायदे हैं लेकिन यहाँ। प्रश्न यह है यह नियम किस नीयत से लागू किया जा रहा है। इससे समाज में सुधार की संभावना है या किसी विसंगति के बढ़ने की।

अब आगे मैं जो लिखने जा रहा हूँ उससे पहले मैं आपको बता। दूं मे जातिवाद मैं बिल्कुल विश्वास नहीं करता। मेरा खुद का उठना बैठना खाना पीना।सभी जाति वर्ग के लोगों के साथ बड़े ही सामान्य रूप से होता है। अब जो दुकान पर नाम लिखने की परंपरा की शुरूआत हो रही है उसका समाज पर कहीं कहीं कहीं उल्टा प्रवाह तो नहीं पड़ेगा? यह बड़ा प्रश्न है मुझे याद आता है के मेरे कार्यालय पर ऑफिस बॉय के रूप में युवक कार्यकर्ता था। शुरुआत के कुछ दिनों में वह सब काम तो करता था। लेकिन न तो पीने का पानी भरता था न ही किसी को पीने के लिए पानी देता था। कुछ दिनों बाद जब मैंने उससे पूछा कि पानी क्यों नहीं देते तो उस में बड़े ही डरे हुए मन से बताया की सर मै बाल्मीकि हूँ, और पहले भी जहाँ काम करता था वहाँ मुझे पानी नहीं छूने देते थे। मैंने उसको बोला कि मैं इस तरह का भेदभाव नहीं मानता। तुम यहां निसंकोच होके काम करो खुद भी पानी पियो और हमें भी पानी पिलाओ। लेकिन इस सामाजिक ताने बाने को देखते हुए मैंने उससे यह भी कहा कि एक बात याद रखना ही अपने यहां आने वाले या स्टाफ के अन्य किसी व्यक्ति को यह सच मत बताना। मतलब मैंने जो उससे कहा उसका अभिप्राय यही था कि अपने गले में अपने नाम का पट्टा डाल के मत घूमना अन्यथा लोग हमारी दुकान यानी तुम्हारी नौकरी बंद करवा देंगे।

आशा करता हूँ कि इस उदाहरण से आप समझ गए होंगे। कि मेरे मन में किस तरह की शंका है और मैं समाज में किस तरह की विसंगति पढ़ने की बात कर रहा हूँ जो। दुकानों पर दुकानदार के नाम के साथ बढ़ सकती हैं क्योंकि हमारे समाज में आज भी एक बहुत बड़ा हिस्सा है जाति के नाम पर बँटा हुआ है और ऐसे लोगों को आज भी जातिगत भेदभाव के मकड़जाल ने जकड़ रखा है। इसलिए जो सड़क किनारे स्थित दुकानों पर दुकानदारों के नाम लिखने के आदेश की चर्चा हो रही है। आदेश के बारे में बहुत सोचने पर मुझे उल्टे बांस बरेली को कहावत चरितार्थ होती नजर आती है।

यहाँ पर मैं विधायक रमेश मेंदोला जी का पत्र प्रेषित कर रहा हूँ जो उन्होंने मध्यप्रदेश। के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को लिखा है और उनसे यह मांग की है। वे मध्य प्रदेश में भी दुकानों पर दुकानदारों के नाम होनी चाहिए। इस पत्र में उन्होंने नाम के गौरव की अनुभूति करवाने की बात कही है लेकिन आप मेरी बात को अन्यथा न लें। लेकिन आज भी हमारे यहाँ तमाम लोग अपने नाम के आगे सिंह लिखकर छोड़ देते हैं और वह किसी भी जाति से आते हो लेकिन फला ठाकुर ढिका ठाकुर बंद कर गौरव की अनुभूति करते हैं। जातिगत खाई को पाठ कर हर समाज के व्यक्ति को उसके नाम पर उसके उपनाम पर गौरव की अनुभूति हो।ऐसा कराने में सरकारें असफल साबित हुई हैं। लेकिन यदि इस तरह का नियम पूरे देश में लागू हो जाता है कि हर व्यक्ति अपना नाम उपनाम खुलकर गौरव के साथ बताएगा। किसी से छिपाएगा नहीं और इसके बावजूद भी समाज में समरस्था और भाईचारा पड़ता है तो फिर इससे बेहतर कुछ नहीं। और फिर तो इस नियम को जल्द ही पूरे देश में अनिवार्य कर ही देना चाहिए।

मैं पाठकों की जानकारी के लिए बता दूँ कि उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1962 के अंतर्गत दुकान या वाणिज्यिक संस्थान पर प्रमुख स्थान पर दुकान का नाम, मालिक का नाम, कर्मचारियों के नाम और पंजीयन संख्या का बोर्ड लगाना आवश्यक है। इस कानून के अनुसार यह बोर्ड पहले से ही जरूरी था, लेकिन अब प्रशासन ने इसे जोर देकर लागू कराया है। और यह नियम उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह सरकार के समय भी लागू था और दुकानों पर नाम व पंजीयन लिखे जाते थे और इसी तरह के नियम अन्य राज्यों में भी कानून के रूप में तो स्थापित हैं लेकिन जिस तरीके से अन्य कानून कागजों पर दौड़ते हैं। उसी तरह यह कानून भी कागजों तक ही सीमित है। यदि हम ग्राहक हित की बात करें तो हर ग्राहक को यह अधिकार है के उसे इस बारे में पूरी जानकारी हो जिस। दुकान से वह सामान खरीद रहा है वह किसकी है उसका पंजीयन क्या है और तमाम ऐसी जानकारी जो आगे किसी कानूनी मामले में उसे मदद कर सकती हो। अब यह देखना होगा कि यह नियम किस उद्देश्य से लागू किया जाता है और किस उद्देश्य की पूर्ति करता है।

पति खींचता रहा फोटो और पत्नी गिर गई तीन सौ फिट गहरी खाई में, मौत

0

नव विवाहित पति पत्नी को क्या पता था कि विवाह के बाद एक जलप्रपात पर घूमने जाना और वहां पर रील और फोटो खींचना, उनको इतना महंगा पड़ जाएगा कि उनका दाम्पत्य जीवन ही समाप्त हो जाएगा और पति फोटो लेता रह जाएगा और पत्नी गहरी खाई में गिर जाएगी। ऐसा ही एक मामला रीवा के गढ़। क्षेत्र के क्योटी जल प्रपात से सामने आया है। 

उत्तर प्रदेश निवासी सौरभ पटेल अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार शाम क्योटी वाटरफॉल पहुंचे थे. यहां पति फोटोशूट कर रहा था, इस दौरान फोटो लेने के चक्कर में पत्नी वाटरफॉल के मुहाने तक पहुंच गई. जब तक पति उसे रोकता बहुत देर हो चुकी थी और अचानक पैर फिसला और महिला 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पति बेसुध हो गया और शोर मचाना शुरू किया तो आसपास मौजूद लोग पहुंचे और तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।


गढ़ थाना क्षेत्र में स्थिति क्योटी वाटरफॉल से जो यह दर्दनाक हादसा सामने आया है। उसने फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है भी जल स्रोतों पर घूमने गए लोग छोटी सी।लापरवाही के चलते बड़ी घटना का।शिकार हो जाते हैं। इस हादसे में यहां घूमने आई एक महिला ने अपनी जान गवां दी. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी पिकनिक के लिए रीवा के क्योटी वाटरफॉल आए थे. इस दौरान वे अपने जिंदगी के कुछ यादगार लम्हे मोबाइल कैमरे में कैद कर रहे थे। लेकिन उनकी थोड़ी सी लापरवाही ने उनके इन सपनों पर पानी फेर दिया।

नोट- द इंगलेज पोस्ट अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि आप बारिश के मौसम में जब भी किसी जल स्रोत के आसपास घूमने जाएं तो बहुत ही सावधान रहें क्योंकि अमूमन ऐसी घटनाएं देखी जाती हैं कि लोग खुशियां मनाने के लिए जल सूतों के आसपास अपने परिवार के साथ जाते हैं और उनकी।छोटी सी लापरवाही मातम में बदल जाती है।