Home Blog Page 160

ओला की सर्विस से परेशान ग्राहक ने शोरूम पर किया हंगामा, जमकर चले लात घूसे

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश; इलेक्ट्रिक स्कूटर के शोरूम में अचानक ही जमकर हंगाना होने लग जाए और ग्राहक और शोरूम संचालकों के बीच लादों से चलने लगे तो आपको भी लगेगा कि यह माजरा क्या है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो ग्वालियर के मुरहाक्षेत्र के ओला शोरूम का बताया जा रहा है और ऐसा बताया जा रहा है कि यहां पर ग्राहक ओला इलेक्ट्रिक व्हीकल में लगातार आ रही शिकायतों और उनकी सुनवाई न होने से परेशान था और ये परेशानी अंत में इतनी बढ़ गई। कि शोरूम पर जाकर यह परेशानी लात घूसों और हंगामे में बदल गई।

शोरूम के कर्मचारियों और कस्टमर के बीच हुई जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे की मारपीट करने का वीडियो वहीं उपस्थित किसी ग्राहक ने बना लिया और यह वीडियो वायरल हो गया। यहाँ जानकारी मिली है कि पीड़ित ग्राहक 6 महीने से शोरूम के कर्मचारी इलेक्ट्रिक स्कूटर को ठीक कर ग्राहक की समस्या का समाधान नहीं कर रहे थे। यह ग्राहक ₹1 लाख 50हजार खर्च कर ओला। इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के बाद लगातार परेशान था। उसकी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में कोई न कोई समस्या आ रही थी। जिसे लेकर कर्मचारी कस्टमर में विवाद हुआ था।

आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब देश में किसी क्षेत्र से ओला। के परेशान ग्राहक का वीडियो सोशल? मीडिया पर वायरल हुआ हो कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं जिसमें ओला। 2 व्हीलर में कोई न कोई तकनीकी खामी। की वजह से ग्राहक परेशान है और उसकी सुनवाई न होने की वजह से। वह वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं लेकिन संभवत ग्वालियर में ओला एलेक्ट्रिक स्कूटर में तकनीकी खराबी के चलते ग्राहक की परेशानी के बाद शोरूम पर हंगामा और मारपीट का यह पहला मामला है। इस मामले में ग्राहक कानून के जानकार कहते हैं कि कुछ कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचते समय बड़े बड़े दावे और वादे करती हैं। लेकिन एक बार स्कूटर बिक जाने के बाद कई तरह की तकनीकी खामियों का सामना राख को करना पड़ता है और उसकी सुनवाई यह कंपनी नहीं करती हैं ऐसे परेशान ग्राहक को। कहीं विवाद करने की बजाय लिखित में कार्रवाई करनी चाहिए और उस पर भी सुनवाई न होने पर उपभोक्ता फोरम का सहारा लेकर न्याय के रास्ते से समस्या का समाधान प्राप्त करना चाहिए।

पुलिस के लिए चुनौती बने हत्या आरोपी का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश; ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम ने शीतला माता मंदिर रोड रेलवे ब्रिज के पास कांबिंग गस्त के दौरान एक बदमाश को एनकाउंटर में पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह वही बदमाश आकाश जादौन है जिसने 29 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर कॉलोनी में सत्यम ट्रैवल संचालक की पत्नी अनीता गुप्ता की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में इसका एक और साथी सोहम जादौन भी शामिल था, पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के मुताबिक आज क्राइम ब्रांच की टीम ने कंपू थाना इलाके के शीतला माता मंदिर रोड के पास रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक एक बदमाश को शॉर्ट एंड काउंटर में हिरासत में लिया है। बदमाश को पर में गोली लगी है उसे इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, बदमाश आकाश जादौन आदतन अपराधी है और लूट की वारदात को अंजाम देने में माहिर है उसकी पूरी गैंग है बदमाश आकाश जादौन मुरैना जिले के सबलगढ़ का रहने वाला है यहीं से अपनी लुटेरी गैंग को ऑपरेट करता है।

बीती 29 जुलाई को आकाश जादौन बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने साथी के साथ माधौगंज थाना के प्रीतम पुर कॉलोनी में मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा था और उसने सत्यम ट्रैवल संचालक के बेटे और उनकी पत्नी अनीता गुप्ता पर फायरिंग कर दी थी घटना में अनीता की गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई थी बदमाश मौका पाकर फरार हो गए थे पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज मिले थे पुलिस ने इन्हीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। एनकाउंटर में पुलिस गिरफ्त में आया बदमाश आकाश जादौन ₹20000 का इनामी था। बदमाश पर मुरैना जिले में भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। 29 जुलाई को ही बदमाशों ने एक अन्य महिला के साथ भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह का कहना है कि सत्यम ट्रैवल्स के संचालक की पत्नी अनीता गुप्ता की हत्या के मामले में इन बदमाशों की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी उनकी तलाश दिल्ली राजस्थान आदि राज्यों में भी की गई।

देखिए ऐल्काउंटरका ऑन स्पॉट कवरेज

Play

ट्रैवल संचालक की पत्नी अनीता गुप्ता की हत्या में कुल तीन बदमाश शामिल थे। जिनमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ,एक अन्य की तलाश जारी है। एनकाउंटर में पकड़े गए बदमाश आकाश जादौन बदमाशों का सरगना है। वह एक बड़े गैंग को ऑपरेट करता है। पुलिस ट्रैवल संचालक की पत्नी अनीता गुप्ता की हत्या की असल वजह पता करने में भी जुटी है पुलिस बदमाश से यह जानने के प्रयास कर रही है कि उसने महिला की हत्या लूट के इरादे से की थी या फिर उसे हत्याकांड के पीछे कोई और वजह थी।

महादेव ऑनलाइन सट्टा चलते पुलिस ने 6 युवकों को पकड़ा

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश; क्राइम ब्रांच पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर महादेव ऑनलाइन सट्टा एप की साइट पर सट्टा खिलाते सात लोग पकड़े हैं। इनके पास से दो लैपटॉप 11 मोबाइल और 6:30 लख रुपए का हिसाब किताब पुलिस को मिला है। पकड़े गए सात आरोपी छत्तीसगढ़, झारखंड, डबरा और ग्वालियर के रहने वाले है। वही पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुड़ गई है। यह ऑनलाइन सट्टा MIC-13 की बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 405 में चोरी छुपे संचालित हो रहा था।

ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महलगांव MIC-13 की बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 405 में कुछ संदिग्ध लोगों के द्वारा गलत गतिविधियां हो रही है इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की एक टीम बिल्डिंग के फ्लैट में पहुंची और छापा मारते हुए अंदर दाखिल हुई तभी दरवाजा खोलने आए एक को पहले पकड़ लिया फिर कमरे में पहुंचकर देखा तो अंदर ऑनलाइन महादेव अप की साइट रेडीबुक पर सट्टा खिलाते 6 युवक मिले। इन सभी सातों लोगों को एक कमरे में बिठाकर दो लैपटॉप 11 मोबाइल और 6 लाख 50 हजार रुपए का हिसाब किताब बरामद कर जप्त किया। पकड़े गए सातों आरोपियों से पूछताछ करने पर दो आरोपी सौरभ शर्मा, सैयद अली छत्तीसगढ़, एक आरोपी ईबरार अंसारी झारखंड, दो आरोपी मोहित सिंह, मोहित झा डबरा और दो आरोपी अली खान और पवन गोस्वामी ग्वालियर के रहने वालों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने और उपयोग को गिरफ्तार कर सट्टा खिलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

देखिए लइव किस तरह हुई ऑनलाइन सट्टा पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई और अशोक जादौन,CSP, ग्वालियर का क्या कहना है इस ऑनलाइन सट्टा पर कार्रवाई पर…

Play

दीपिका रणवीर के बेटी होने की खबर की हकीकत जानकर आप चौंक जाएंगे!

0

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर फोटो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ में हैं। और उनके गोद में एक छोटा नवजात बच्चा है यह फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले लो। यह दावा कर रहे हैं की दीपिका पादुकोण ने। एक छोटी सी प्यारी सी खूबसूरत सी बच्ची।को जन्म दिया है। इन पोस्ट को फेसबुक की जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और इन पोस्ट पर तमाम रिवर्स बधाई के संदेश भी कमेंट में लिख रहे हैं।

दीपिका कुछ महीने पहले बेबी बंप के साथ पैपराजी के कैमरे में कैद हुई थीं। एक्ट्रेस की गुड न्यूज पाकर फैंस काफी खुश हुए थे। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दीपिका सितंबर में बच्चे को डिलीवर करेंगी, लेकिन एक महीने पहले ही एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल दीपिका ने बेटे को जन्म दिया है। अस्पताल से एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में जहां दीपिका पादुकोण हॉस्पिटल बैड पर लेटी हैं तो वहीं रणवीर सिंह बच्चे को गोद में लेकर खड़े हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसमें रणवीर सिंह सफेद रंग की टी शर्ट पहने हैं और दीपिका पादुकोण अस्पताल में मरीज को पहनाए। जाने वाले अप्रैल में नजर आ रही हैं और इन तस्वीरों में इनके हाथ में एक नवजात शिशु भी है।मतलब इस फोटो से यह तो साफ है।यह फोटो अस्पताल की ही है।

द इंग्लेज पोस्ट ने इस इस वायरल फोटो की सच्चाई जानने के लिए तमाम सूत्रों और साधनों से इसकी पड़ताल की। जिसमें पता चला कि दीपिका पादुकोण गर्भवती तो हैं लेकिन रणवीर और दीपिका की वायरल हो रही यह तस्वीर असली नहीं बल्कि फेक है और अब भी दीपिका अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह पूरी तरह से भ्रामक और फेक है। लेकिन फिर भी ऐसी तस्वीर को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है हम इस प्रकार के फेक और भ्रामक खबरों और तस्वीरों के प्रचार प्रसार का पूरी तरह से विरोध करते हैं। और अपने पाठकों को जागरूक कराने के लिए इस तरह के फैक्ट चेक की यह खबर हमने प्रकाशित की है।

15 वर्षीय नाबालिग युवती से ई रिक्शा चालक ने किया दुष्कर्म

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश, ग्वालियर में कोचिंग पढ़ने जा रही एक 15 साल की नाबालिग से एक ई रिक्शा चालक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आ रहा है। नाबालिग को रास्ते में रोककर एक परिचित ई-रिक्शा चालक युवक उसे घूमने के बहाने अपने साथ ले गया और न्यू स्टेडियम रोड स्थित पुराने टोल की टूटी पड़ी बिल्डिंग के अंदर ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो वहां उसके भाई को जान से मार देगा और वहां फिर उसे छोड़ फरार हो गया। नाबालिग छात्रा ने इसकी शिकायत माता पिता के साथ जाकर थाने में की।

ग्वालियर शहर गिरवाई स्थित बिरथरियो का पुरा में रहने वाली 15 साल की 10वी की छात्रा है। छात्र सुबह के वक्त अपने घर से जनकपुरी स्थित कोचिंग पर पढ़ने के लिए जा रही थी तभी रास्ते में उसका परिचित युवक अर्जुन कुशवाह ई रिक्शा चलाते हुए उसके पास पहुंचा और उसे घूमने की बात बोलकर अपने साथ ले गया और पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के न्यू स्टेडियम रोड स्थित टोल की पड़ी पुरानी टूटी-फूटी बिल्डिंग के अंदर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा और उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया घर पर पहुंची छात्रा ने माता-पिता को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया तभी माता-पिता उसे अपने साथ ले जाकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पास्कोएक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

नागेंद्र सिंह सिकरवार- CSP ग्वालियर क्या कहना है इस घटना के बारे में आइए सुनते हैं

जीएसटी खत्म करने नितिन गडकरी ने निर्मला सीता रमण को लिखा पत्र

0

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार की एक पॉलिसी की खामियां उजागर की हैं। न केवल उन्होंने खामियों की बात की है बल्कि जीएसटी से संबंधित समस्या को खत्म करने के लिए वित्तमंत्री निर्मला सीता रमण। को लिखा है उन्होंने इस पत्र के माध्यम से निर्मला सीतारमण से एक बड़ी मांग की है। यह पहला मामला नहीं है जब नितिन गडकरी ने अपनी ही सरकार की किसी पॉलिसी के विरोध में आवाज उठाई हो इससे पहले भी वह काफी पॉलिसीज में कमियां बताते हुए उनके बदलाव की मांग कर चुके हैं। 

गडकरी ने अपने पत्र में नागपुर मंडल जीवन बीमा निगम कर्मचारी संघ की चिंताओं को उठाया है। इसके लिए मंत्री ने इंश्योरेंस इंडस्ट्री के मुद्दों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन का हवाला देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी लगाना जीवन की अनिश्चितताओं पर टैक्स लगाने के समान है। और इस चिंता के साथ ही उन्होंने वित्तमंत्री से इन। बीमा पालिसी पर टैक्स शून्य करने की मांग की है।

ज्ञापन का हवाला देते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘ जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी लगाना जीवन की अनिश्चितताओं पर कर लगाने के समान है। कर्मचारी संघ का मानना ​​है कि जो व्यक्ति परिवार को सुरक्षा देने के लिए जीवन की अनिश्चितताओं के जोखिम को ‘कवर’ करता है, उससे ‘कवर’ खरीदने के लिए प्रीमियम पर कर नहीं लेना चाहिए।

 लाइफ इंश्योरेंस और मेडिकल इंश्योरेंस के प्रीमियम पर जीएसटी को हटाना चाहिए। वर्तमान में जीवन बीमा और चिकित्सा बीमा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी दर लागू है। मेडिकल इंश्योरेंस के प्रीमियम पर 18 फीसदी जीएसटी विकास में बाधक साबित हो रहा है। ऐसे में अनुरोध है कि लाइफ तथा मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी हटाने के सुझाव पर प्राथमिकता से विचार करें, क्योंकि नियमों के अनुसार उचित सत्यापन के बाद वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह बोझिल हो जाएगा। नितिन गडकरी ने एक गंभीर मुद्दे पर सटीक प्रश्न उठाया है।अब देखना होगा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उनके इस पत्र को कितनी गंभीरता से लेती हैं।

रिचार्ज महंगा होने पर यूजर्स का निकला गुस्सा, सरकार ने दिया ऐसा बयान

0

जैसा कि आपको पता है Airtel, Jio और Vi ने हाल ही में रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ा दी गई है। अब तक कई लोगों ने महंगे रिचार्ज का आनंद ले लिया  होगा। हालांकि केंद्रीय टेलिकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया के दिए बयान ने मोबाइल यूजर्स के दिल और दिमाग को हिलाकर रख दिया है। मोबाइल यूजर्स पहले से महंगे रिचार्ज से काफी परेशान हैं। ऐसे दौर में सिंधिया का ऐसा बयान सामने आया है जो आग में घी डालने का काम कर रहा है और लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है सिंधिया ने आंकडों की बाजीगरी दिखाते हुए संसद को बताया कि भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हैं, जहां पूरी दुनिया में मोबाइल कॉल और इंटरनेट सबसे सस्ती 

सिंधिया ने आंकड़े पेश करते हुए कहा भारत में मोबाइल कॉल रेट पूरी दुनिया में सबसे कम है। भारत में कॉल रेट 53 पैसे पर मिनट है, जिसमें मौजूदा वक्त में 3 पैसे की कटौती कर दी गई है। इस तरह के कॉल रेट में 93 फीसद की कमी हुई है। इस तरह कॉलिंग करना पहले से सस्ता हुआ है। सरकार का कहना है कि भारत में 1 जीबी डेटा की कीमत सबसे कम है। 

आंकड़ों के मुताबिक भारत में 117 करोड़ मोबाइल यूजर्स हैं, जबकि 93 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं। साल 2022 के डेटा की मानें, तो भारत में कुल 141.72 करोड़ यूजर्स हैं। मतलब देश की ज्यादातर आबादी के पास मोबाइल मौजूद है। मार्च 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कुल 954.4 मिलियन कुल इंटरनेट सब्सक्राइबर्स हैं।

गांव के लोगों के पास कितनी कनेक्टिविटी। 

वही देश के 6,44,131 गांवों में 298 मिलियन सब्सक्राइबर्स मौजूद हैं। इसमें से 6,12,952 गांवों में 3G और 4G कनेक्टिविटी मौजूद है। आंकड़ों की मानें, तो 95.5 फीसद गांवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी मौजूद है। देश में मार्च 2014 तक कुल इंटरनेट सब्सक्राइबर्स 251.5 मिलियन हो गए थे।

किस लिए बढ़ाई गई कीमत।

बता दें टेलिकॉम कंपनियों की ओर से हाल ही में 5G नेटवर्क को रोलआउट किया गया है, जिसमें काफी ज्यादा इन्वेंस्टमेंट किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाना टेलिकॉम कंपनियों की मजबूरी थी।

यह सीएम राइज स्कूल अवैध है; 14 अगस्त के बाद टूटेगा!

0

स्कूल शिक्षा विभाग ने लापरवाही का एक ऐसा नमूना पेश किया है जिसको। सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे मध्यप्रदेश शासन? की महत्वाकांक्षी सीएम राय स्कूल के निर्माण कार्य में ही बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने जिस निर्माण एजेंसी को एक सीएम राय स्कूल के निर्माण का काम दिया है उसने बिना नगर तथा ग्राम निवेश की अनुज्ञा। के ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया।वो काफी निर्माण कार्य हो भी चुका है। अब नगर तथा ग्राम निवेश ग्वालियर के संयुक्त संचालक कृष्णकांत कुशवाहा ने सी एम राइज़ स्कूल के इस निर्माण को तोड़ने का नोटिस जारी कर दिया है। 29 करोड की लागत से बन रहे इस सीएम राइस स्कूल के अवैध निर्माण को अब यदि टी। एनसीपी द्वारा तोड़ा जाता है तो इस नुकसान का जिम्मेदार कौन होगा?

मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का है। जहां खेल गांव के ही समीप सीएम राइज कन्या ग्वालियर विद्यालय के नए भवन का निर्माण हो रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सी एम राइज स्कूल ये नवीन भवन के निर्माण का कार्य पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन। को दिया है यह निर्माण ग्राम स्वेज फार्म। की सर्वे नंबर 67, 68 व 69 की भूमि पर किया जा रहा है। लेकिन इस निर्माण कार्य के लिए न। ा तो स्कूल शिक्षा विभाग ने अनुमति ली और ना ही पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने। यहाँ पर इस सीएम राइज स्कूल के 3 मंजिला भवन का निर्माण कार्य अब लगभग फाइनल स्टेज पर है जिसके बाद इस भवन के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए आवेदन टीएंडसीपी में किया गया है जबकि निर्माण पहले ही हो चुका है। टीएंडसीपी द्वारा दिए गए नोटिस में 35 जिनके अंदर निर्माण कार्य हटाने की बात कही गई है यह नोटिस 9 जुलाई को जारी किया गया है और इसकी समय सीमा 14 अगस्त को पूरी हो जाएगी। लेकिन अभी तक इसे सीएम राइस स्कूल के निर्माण को लेकर विभागों में समन्वय समाधान की कोई शुरुआत नहीं हुई है। आपको बता दें कि सीएम राइज़ स्कूल खेल गाँव का मामला टी एंड सीपी। के संज्ञान में तब आया जब निर्माण के बाद स्कूल की तरफ से डीएनसीपी की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया जिसे। टीएनसीपी द्वारा निरस्त कर कर कर कर।नोटिस जारी किया गया। यहां एक और बड़ा खुलासा यह हुआ है के पूरे प्रदेश में बंद रहे सीएम। राइस स्कूल इसी तरह से निर्माणाधीन है या निर्मित हो चुके हैं। किसी ने भी टीएन सीपी। से अनुमति नहीं ली है जबकि जिन जिलों में मास्टर प्लान लागू है। वहाँ टी एन सी पी कि अनुमति के बाद उनके मापदंडों के अनुसार ही निर्माण कार्य होना चाहिए।

नगर तथा ग्राम निवेश टीएन सीपी। की मानें तो इस स्कूल का निर्माण कार्य टीएन सीपी। के मापदंडों के हिसाब से भी नहीं हुआ है। इसके निर्माण में कई तरह की खामियां नज़र आ रही हैं। नियम अनुसार निर्माण से पहले टीएमसीपी को आवेदन किया जाता है। आवेदन के आधार पर विभाग की टीम निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करती है तब अनुमति प्रदान करती है और कुछ खामियां होने पर उनके बदलाव की समीक्षा भी करती है। टीएनसीपी की अनुमति के बिना बंद रहे सीएम। राइज़ स्कूल के भवन का निर्माण जल्दी हुआ है। ऐसा भी नहीं है क्योंकि इसका निर्माण 2000। 23 में पूरा होना था लेकिन बजट में और अन्य स्वीकृतियों में देरी के चलते अब इसके निर्माण की सीमा जुलाई 2000। चौबीस कर दी गई है और यहाँ गौर करने वाली बात यह है के निर्माण पूर्ण करने की समय सीमा जुलाई दो हजार चौबीस है और इस निर्माण की सीमा तक भी इस सीएम राइस स्कूल के निर्माण की नगर तथा ग्राम निवेश की अनुमति नहीं ली गई। यहाँ एक बड़ा सवाल यह उठता है कि जब सरकारी विभाग ही मास्टर प्लान के अनुरूप अपने भवनों के निर्माण की अनुमति नहीं ले रहे हैं तो निजी बिल्डर और भवन निर्माताओं से यह अपेक्षा कैसे करे? कि वह भी शासन के नियम का पालन करें कि निर्माण से पहले टीएंडसीपी की अनुमति जरूर लें।

नगर तथा ग्राम निवेश की अनुमति के बिना बंद रहे अवैध सीएम। राइज़ स्कूल का निर्माण यह बताता है कि किस तरह शासन के विभिन्न विभागों में समन्वय की कमी है। यहां पर सीएम राइज स्कूल भी मध्य प्रदेश शासन का है। शिक्षा विभाग भी मध्य प्रदेश शासन का है। पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन भी मध्य प्रदेश शासन का ही निर्माण विभाग है और नगर तथा ग्राम निवेश टी ऐंड सी पी भी शासन का ही विभाग है। अब यहाँ लापरवाही या कमी किसी भी विभाग की रही हो। सीएम राइज स्कूल मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना रही है। उनका सपना था कि मध्य प्रदेश के गरीब बच्चों को भी सरकारी स्कूल में ही निःशुल्क और अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा मिले। इस उद्देश्य से उन्होंने यह योजना शुरू की। पहले तो अधिकारियों की लापरवाही के चलते इस योजना के पूरे होने में ही कई सीएम राइज स्कूल भवनों के निर्माण में देरी हो रही है और अब बिना अनुमति के अवैध स्कूल का। निर्माण यह दर्शाता है ये यह गैर जिम्मेदार अधिकारी किस तरह शासन की योजना को पलीता लगाने में लगे हुए हैं। 

एमपी में इसी सत्र से खुले 3 नए मेडिकल कॉलेज, 150 सीटें बढ़ीं

0

जिन छात्रों ने डॉक्टर बनने का सपना देखकर इस साल NEET2024 की परीक्षा दी है और वह यदि मध्यप्रदेश हैं तो उनके लिए यह खबर बहुत बड़ी खुशखबरी हो सकती है। क्योंकि अब मध्यप्रदेश में प्रवेश की संभावनाएं बढ़ जाएंगे उसका कारण यह है कि मध्य प्रदेश में ही 3 नए मेडिकल कॉलेज में 50/50 सीटों पर। प्रवेश इसी साल से मिलेगा तो कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में एमबीबीएस की सरकारी कोटे।की सीट ही अब 2425 हो जाएंगी।

इस मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ॰ मोहन यादव का कहना है कि मध्यप्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि एक साथ 3 सरकारी मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। हमारा प्रयास यह है हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज हो। कुछ जिलों में वहां पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी है। चुनाव के दौरान भर्ती प्रक्रिया पूरी कर विशेष प्रयास किए गए हैं। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला का कहना है कि अगले सत्र में सिंगरौली और श्योपोर कॉलेज के लिए भी नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद अनुमति ले ली जाएगी और पूरी संभावना है कि यह दो। मेडिकल कॉलेज भी अगले सत्र 2025 से छात्रों के प्रवेश के लिए शुरू हो जाएंगे।

आपको बता दें कि अभी तक मध्यप्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बहुत कम है और यह नए कॉलेज मिलकर भी लगभग 18 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। इसके बाद भी डॉक्टर बनने की चाह रखने वाले ज्यादातर विद्यार्थियों को एमबीबीएस करने के लिए प्रदेश से बाहर के मेडिकल कॉलेज में या विदेश में एमबीबीएस करने जाना पड़ता है। जैसे जैसे मध्यप्रदेश में सरकारी कॉलेजों की संख्या बढ़ती जा रही है वैसे ही यहाँ के गरीब परिवार के छात्रों का डॉक्टर बनने का रास्ता भी आसान होता जा रहा है।

दिल दहलाने वाली घटना नर्सरी के बच्चे ने तीसरी क्लास के बच्चे को गोली मारी

0

बिहार से एक ऐसी सनसनीखेज अपराध की घटना सामने आ रही है जो आपको हैरत में डाल देगी। क्या आप यकीन करेंगे कि नर्सरी क्लास में पढ़ने वाला एक पांच साल का बच्चा अपने बैग में छिपाकर पिस्टल ले।जाता है तो स्कूल में ही तीसरी क्लास के एक बच्चे की हत्या कर देता है। यह घटना हुई है।बिहार के एक बोर्डिंग स्कूल में और यह घटना होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

बिहार के सुपौल जिले में त्रिवेणीगंज के लालपट्टी स्थित सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में आज एक चौंकाने वाली घटना घटी। नर्सरी क्लास में पढ़ रहा 5 साल का बच्चा अपने बैग में हथियार लेकर स्कूल पहुंचा और प्रार्थना। से पहले नर्सरी के छात्र ने तीसरी क्लास के 10 वर्षीय स्टूडेंट आसिफ पर गोली चला दी। गोली आसिफ के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक 5 साल के बच्चे की एक 10 साल के बच्चे से स्कूल में ही ऐसी क्या रंजिश थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने लालपट्टी गांव स्थित एनएच 327 को करीब आधे घंटे तक जामकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द अभियुक्त की गिरफ्तारी करने की मांग की। जाम हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों ने किसी तरह से समझाकर जाम को खत्म कराया। अब सेंट जॉन बोर्डिंग स्कूल में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। हालांकि, प्रशासन की सूझबूझ से सैकड़ो बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला गया।