Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeCrime15 वर्षीय नाबालिग युवती से ई रिक्शा चालक ने किया दुष्कर्म

15 वर्षीय नाबालिग युवती से ई रिक्शा चालक ने किया दुष्कर्म

ग्वालियर मध्य प्रदेश, ग्वालियर में कोचिंग पढ़ने जा रही एक 15 साल की नाबालिग से एक ई रिक्शा चालक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आ रहा है। नाबालिग को रास्ते में रोककर एक परिचित ई-रिक्शा चालक युवक उसे घूमने के बहाने अपने साथ ले गया और न्यू स्टेडियम रोड स्थित पुराने टोल की टूटी पड़ी बिल्डिंग के अंदर ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो वहां उसके भाई को जान से मार देगा और वहां फिर उसे छोड़ फरार हो गया। नाबालिग छात्रा ने इसकी शिकायत माता पिता के साथ जाकर थाने में की।

ग्वालियर शहर गिरवाई स्थित बिरथरियो का पुरा में रहने वाली 15 साल की 10वी की छात्रा है। छात्र सुबह के वक्त अपने घर से जनकपुरी स्थित कोचिंग पर पढ़ने के लिए जा रही थी तभी रास्ते में उसका परिचित युवक अर्जुन कुशवाह ई रिक्शा चलाते हुए उसके पास पहुंचा और उसे घूमने की बात बोलकर अपने साथ ले गया और पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के न्यू स्टेडियम रोड स्थित टोल की पड़ी पुरानी टूटी-फूटी बिल्डिंग के अंदर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा और उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया घर पर पहुंची छात्रा ने माता-पिता को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया तभी माता-पिता उसे अपने साथ ले जाकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पास्कोएक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

नागेंद्र सिंह सिकरवार- CSP ग्वालियर क्या कहना है इस घटना के बारे में आइए सुनते हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular