ग्वालियर मध्य प्रदेश, नाबालिक बच्ची से पड़ोसी बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म करने का गंभीर मामला ग्वालियर से निकलकर आ रहा है। 8 साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसे क्या पता था कि उसके पड़ोस में रहने वाला बुजुर्ग उस पर गंदी नियत रखता है और मौका मिलते ही इस 60 वर्षीय पड़ोसी बुजुर्ग हजरत अली ने इस आठ साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया।
घटना ग्वालियर जिले के कम्पू थाना क्षेत्र की है जहां मुस्लिम बहुल क्षेत्र आवासपुरा में यह भयावह घटना घटित हुई। किसी को क्या पता था कि 60 साल का यह बुजुर्ग उस मासूम बच्ची पर गंदी निगाह रखता है और इस फिराक। में हैं के कम मौका मिले और वह इस बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाये। मामले में सबसे दुखद पहलू यह है कि आरोपी का नाम हजरत अली है। इस दुष्कर्मी न तो इस नाम को भी कलंकित कर दिया।
पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खडा कर दिया है कि बेटियां हमारे समाज में सुरक्षित नहीं है आस पड़ोस में रहने वाले और नजदीकी लोगों में से। कौन उन पर गंदी निगाह रख रहा है यह समझ पाना मुश्किल है।
द इंग्लेज पोस्ट आप सभी से गुजारिश करता है कि अपनी बेटियों को अपने आस। पास के परिचितों से ही सुरक्षित रखें क्योंकि ज्यादातर दुष्कर्म के मामलों में दुष्कर्मी कोई न कोई परिचित पड़ोस ही होता है।
केरल के वायनाड में प्रकृति ने ऐसा कहर बरसाया की हर तरफ तबाही का मंजर था। और इस तबाही के बाद वायनाड में शासन के साथ साथ तमाम सामाजिक संस्थाएँ भी लोगों की मदद के लिये वहाँ पहुँची। केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड में 350 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इस पर न सिर्फ केरल बल्कि पूरा भारत शोकाकुल है. इस प्राकृतिक आपदा में हजारों लोग बेघर गए. भारी बारिश की वजह से पहाड़ खिसकने से कई गांव वह गए और सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई।
सुपरस्टार अल्लु अर्जुन ने वायनाड लैंडस्लाइड से प्रभावित हुए लोगों की सहायता के लिए 25 लाख रुपए दान किए. अल्लु के बाद, दो पैन इंडिया सुपरस्टार ने भी केरल सीएम रिलीफ फंड यानी केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपए का दान किए। इन बडे बड़े दानदाताओं की बड़ी बड़ी खबरें तो कई जगह प्रकाशित हुई लेकिन ऐसे भी कई आम जन वहां जरूरतमंदों। की मदद कर रहे थे। जो कार्य वहां केवल सेना कर रही थी और सेना के साथ वहां पर उपस्थित थे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक। वह स्वयं सेवक जिनके हृदय में केवल राष्ट्र सेवा का भाव होता है।
भूस्खलन वाले स्थान पर लोगों की सहायता करते वक्त स्वयंसेवक प्रजीश और सार्थक भूस्खलन वाले स्थान पर ही दब गए तमाम प्रयास के बावजूद भी उन्हें बचाया जा सका। उनके अंदर जन सेवा का ऐसा भाव था। कि अपने स्वयं के प्राणों की चिंता किए बगैर वह वहाँ लोगों की सहायता करते रहे। आपको बता दें कि वायनाड में मूवी इस कल्लन की खबर के बाद सैकड़ों। की संख्या में स्वयंसेवक वहाँ सहायता के लिए पहुंचे थे। उन्होंने वहां जरूरतमंदों को हर संभव सहायता पहुंचाई और कई दुर्लभ स्थानों से लोगों को सुरक्षित निकाला।
शाजापुर मध्य प्रदेश, मुख्यमंत्री डॉ॰ मोहन यादव ने शाजापुर निवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने शाजापुर में ही एक कार्यक्रम के दौरान मक्सी। को तहसील बनाने की घोषणा की है साथ ही शाजापुर में एक फूड प्रोसेसिंग युनिट लगाने की घोषणा भी की। शाजापुर में एक कार्यक्रम के दौरान जब मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने प्रस्ताव आया था तब उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा आज मंच से मक्सी को तहसील बनाने की घोषणा की जाती है मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाजापुर जिला अस्पताल में मेटरनिटी विंग का उद्घाटन और लोकार्पण किया इस दौरान उन्होंने एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधा रोपण भी किया।
मक्सी को तहसील बनाने की घोषणा पहली बार नहीं हुई है।आपको बता दें कि इससे पहले इस तरह की घोषणा वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान तराना में मंच से उस समय के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी की थी। तब से लेकर अब तक मक्सी विकास मंच लगातार मक्सी को तहसील बनाने की मांग कर रहा था। इसके बाद आज रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाजापुर जिला अस्पताल में मेटरनिटी विंग के उद्घाटन के अवसर पर मंच से घोषणा करते हुए मक्सी को तहसील बनाने की घोषणा की है। लेकिन आपके यहां पर एक जानकारी और बता दें कि मक्सी के आसपास के देवास और उज्जैन जिले के तीन दर्जन गांव जो मक्सी थाने अर्थात शाजापुर जिले के थाने में लगते थे । वह अब उज्जैन और देवास जिले के थानों में जा चुके हैं। ऐसे में उनकी पुलिस और राजस्व की एक ही शाखा हो चुकी है। उन्हें वापस मक्सी में लाना भी एक चुनोती से कम नही होगा।
ग्वालियर।मध्य प्रदेश ग्वालियर में आज रविवार को सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है।तड़के भी बारिश हुई थी जिससे सुबह से ही टेंपरेचर में भारी गिरावट है।इसके बाद भी पूरे ग्वालियर क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं और लगातार बारिश हो रही है। जिस तरह से आज बारिश की शुरुआत हुई है उसे देखकर यह अरमान लगाया गया है कि आज शाम तक दो सौ एमएम से अधिक बारिश वालियों में हो सकती है।
ग्वालियर में आज रविवार सुबह से मानसून मेहरबान है, सुबह तक ही सामान्य से 178 एमएम अधिक वर्षा हो चुकी है। और जिस तरह से लगातार बारिश हो रही है यह अनुमान है कि शाम तक यह आंकड़ा 200 एमएम तक पहुंच सकता है।
आपको बता दें कि मानसून सीजन में पूरे प्रदेश में जमकर बरसा हो रही है। कई जिलों में अतिथि बारिश से आम जीवन प्रभावित हुआ है लेकिन ग्वालियर में इसके बिल्कुल उलट। शुरुआत में केवल कुछ दिन अच्छी बारिश हुई और लंबे समय से यहां आमजन अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे और रविवार का मौसम देखते हुए यह लग रहा है कि अब ग्वालियर के आमजनों के इंतजार की कड़ी खत्म हो चुकी है और यहां अब मानसून अपने यौवन पर है।
सागर, मध्य प्रदेश; सागर जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के शाहपुर क्षेत्र में दीवार गिरने से आठ बच्चों की मौत हो गई है। शाहपुर में हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सावन के महीने में मंदिर में सुबह से शिवलिंग बनाने का काम चल रहा था। शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी पहुंचे थे। बच्चे जब शिवलिंग बना रहे थे, तभी मंदिर परिसर के बगल वाली कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई।
सूत्रों की मानें तो यह दीवार 50 साल से भी ज्यादा पुरानी थी और काफी जर्जर हालत में थी और सागर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। और बारिश के चलते यह दीवार और भी कमजोर हो गई थी नहीं। यह दीवार हरदौल मंदिर के परिसर से लगी हुई थी। हरदौल मंदिर परिसर की दीवार तो नहीं थी लेकिन यह बगल की लगी हुई दीवार ही मंदिर पर सिर।की दीवार का काम कर रही थी।
जिस समय यह दीवार भरभराकर गिरी उस समय वह बच्चे शिवलिंग बनाने का काम कर रहे थे और यह दीवार सीधे उनके ऊपर गिरी। जैसे ही दीवार गिरी मंदिर परिसर में चीख पुकार मच गई लोगों ने जल्दी जल्दी मलबा हटाना शुरू किया। पुलिस और नगर परिषद के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। लेकिन जब तक बच्चों को मलबे में से निकाला जाता बहुत। देर हो चुकी थी और आठ बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर रहली विधायक व पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन गोपाल भार्गव भी घटना स्थल पर पहुंच गए।
इस दर्दनाक हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ महन यादव ने कहा है, “आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायल अन्य बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिन परिवारों ने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मृतक बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ से 4 -4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।”
भोपाल, मध्य प्रदेश; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहनों के सशक्तिकरण के लिये सरकार संकल्पित होकर काम कर रही है। रक्षाबंधन प्रेम, स्नेह और बंधुत्व का त्यौहार है। रोजगार के अवसरों में बहनों को प्राथमिकता दी जायेगी। आगामी 10 अगस्त को सभी लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1250 रूपये तथा रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रूपये अतिरिक्त दिये जायेंगे। यहां आज बहनों ने विशाल राखी बांधकर राखी के पहले ही मुझे रक्षाबंधन का आनंद दे दिया है। प्रदेश में पूरे सावन हम रक्षाबंधन का त्यौहार मनायेंगे। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हर जिले में उत्सव आयोजित किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दमोह जिले के जबेरा में लाड़ली बहना उत्सव सह उपहार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबेरा को नगर परिषद बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दमोह जिले के प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत तेंदूखेड़ा जामूनखेड़ा अजितपुर से अभाना पाटन मार्ग पर 4.5 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल का सिंगल क्लिक के माध्यम से लोकार्पण किया। विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। जबेरा मंडी परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत सप्तपर्णी का पौधा रोपा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखण्ड क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है। केन-बेतवा सिंचाई परियोजना के माध्यम से दमोह जिले की व्यारमा नदी को जोड़कर सम्पूर्ण क्षेत्र को पानी से लबालब किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण क्षेत्र में आनंद की वर्षा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परियोजना के लिये मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश को 45-45 हजार करोड़ रूपये मिलेंगे। परियोजना से सम्पूर्ण बुंदेलखण्ड के जिलों में पानी लाकर क्षेत्र के लोगों की जिंदगी बदलने का एक बड़ा अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई योजना से फसल की आमदनी दोगुनी से ज्यादा होने वाली हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि अपनी जमीन मत बेचना, आने वाले 2 माह के अंदर इस परियोजना का भूमि-पूजन किया जायेगा, आने वाला कल हमारा हैं, उससे आपकी जिंदगी बदलेगी। उन्होंने कहा कि हम बुंदेखण्ड पंजाब और हरियाणा से आगे निकल जायेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सागर में सितम्बर माह में इन्वेस्टर मीट होगी। प्रदेश के सभी जिलों को साधन संपन्न बनाने के प्रयास जारी है, प्रत्येक जिले में उद्योग धंधों का जाल बिछाया जायेगा, जिसमें बहनों को भी रोजगार मिलेगा।
लाड़ली बहनों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और लाड़ली बहनों को उपहार दिये। इसके पूर्व रक्षाबंधन की थीम पर सावन उत्सव पर केन्द्रित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिसर में किये गये साज-सज्जा युक्त झूलों के पास जाकर लाड़ली बहनों को झूला झुलाया। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वृहद राखी भेंट की और राखी बांधी। बहनों ने मुख्यमंत्री को आभार पाती भेंट कर शुभकामनाएँ दी।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आज विपरीत परिस्थितियों के बाद भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव आप सबके बीच में आए हैं, हम उनका हृदय से धन्यवाद आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि आज सावन में पानी की झड़ी लगी हुई है और भगवान आपके लिए आशीर्वाद स्वरुप भरपूर बारिश कर रहे हैं। श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव आप सभी को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव हम सभी के बीच में आये, मुख्यमंत्री जी लाड़ली बहनों, स्व-सहायता समूह की बहनों के कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं यह पूरा कार्यक्रम रक्षाबंधन का कार्यक्रम है। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार के जो प्रयास है उसके लिए लाड़ली बहनों से राखी बंधवाने का कार्यक्रम भी रहेगा। उन्हें सम्मान देने का और 1250 रूपये की राशि लाड़ली बहनों के खाते में सरकार डाल ही रही है। इस रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री 250 रूपये रक्षाबंधन का तोहफा लाड़ली बहनों को देने वाले हैं। उनका हम जबेरा विधानसभा की धरती पर स्वागत और अभिनंदन करते हैं।
पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने कहा कि कैन बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से हटा की व्यारमा नदी पर डेम बना दिया जाए। जिससे हटा शहर तथा संपूर्ण दमोह में पानी की समस्या खत्म होगी और पूरी जमीन सिंचित होगी। सांसद श्री राहुल सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के लिए एक शुभंकर सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने आते ही 29 लोकसभा सीटों में से 29 लोकसभा सीट जीती। उन्होंने प्रधानमंत्री एंबुलेंस सेवा शुरू कर प्रदेशवासियों को अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की पहल शुरू की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन कर बेटियों का सम्मान किया। साथ ही बाल सखा सुदामा प्रसंग सुनाने वाली सीएम राइज स्कूल दमोह की छात्राओं को पुरूस्कृत किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री जयंत कुमार मलैया, विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।
ग्वालियर, मध्य प्रदेश; शहर के आमजन मिलावटी खाद्य पदार्थ की समस्या से लगातार जूझ रहे हैं। इन खाद्य पदार्थों में भी सबसे बड़ी समस्या दूध एवं दूध से बने अन्य उत्पादों में मिलावट की है। कई बार खाद्य विभाग की कार्रवाई में अमानक स्तर के दूध व दूध से बने खाद्य पदार्थ पकड़े गए हैं। लेकिन अब प्रशासन एक ऐसी योजना बनाने जा रहा है जिससे यह मिलावटी दूध उत्पाद आम जन तक पहुँच ही नहीं। मिलावटी दूध उत्पादों की रोकथाम के लिए अब जिला प्रशासन जिले के विभिन्न सीमाओं पर चेकिंग पॉइंट बनाने जा रहा है।
खाद्य पदार्थों विशेषकर दूध एवं दूध से बने उत्पाद में मिलावट को रोकने हेतु ग्वालियर क्लेक्टर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला ग्वालियर डॉ. राजकुमार राजौरिया ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की बैठक ली। इसके साथ ही जिले में बाहर से आने वाले दूध एवं दूध उत्पादों की चैकिंग के लिये जिले की सीमाओं पर चैकिंग प्वॉइंट निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही मिलावट की रोकथाम के लिये सूचना तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में दूध एवं दूध से बने उत्पादों में मिलावट की रोकथाम के लिये आम जनता को शिकायत करने हेतु मोबाइल नम्बर 7999577244 जारी किया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के प्रति कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जन जागरूकता अभियान के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने की बात कही गई। रक्षाबंधन एवं आने वाले त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों के निर्माण स्थल एवं विक्रय स्थल पर खाद्य विभाग के दल द्वारा निगरानी एवं निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में विचाराधीन अवमानना याचिका के तहत मिलावट करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश के क्रम में बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार ग्वालियर के विकास के लिए नए नए प्रोजेक्ट लाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया दो। दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आए हुए हैं जहां उन्होंने प्रेस से चर्चा करते हुए विकास की योजना की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने साफ कहा कि उनका उद्देश्य केवल ग्वालियर नहीं बल्कि पूरे ग्वालियर चंबल अंचल का विकास करना है।
सिंधिया ने कहा, “मोदी सरकार ने बीते कुछ दिनों में ग्वालियर को एक हजार करोड़ से ज्यादा के विकासकार्य की सौगात दी है। कल पीएम नरेंद्र मोदी केबिनेट ने 8 राष्ट्रीय हाई स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी। इनमें ग्वालियर से आगरा के बीच 6 लेन हाई स्पीड कॉरिडोर भी शामिल है। इस एक्सप्रेस वे का निर्माण मौजूदा ग्वालियर-आगरा नेशनल हाइवे से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर होगा। इसके बनने बनने के बाद आगरा से ग्वालियर की दूरी मौजूदा 121 किलोमीटर से घटकर 88.4 किलोमीटर रह जाएगी। आगरा-ग्वालियर हाईवे से अभी दोनों शहरों के बीच का सफर ढाई घंटे में पूरा होता है। लेकिन, आगरा-ग्वालियर हाई स्पीड रोड कॉरिडोर बन जाने से यह सफर केवल एक घंटे का ही रह जाएगा।
इसके साथ ही सिंधिया ने कहा कि, “ग्वालियर चंबल संभाग में रीजनल इन्वेस्टर सबमिट होने जा रही है। इससे नए उद्योग आयेंगे, सीएम मोहन यादव ने डेट और आने की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ सिंधिया ने कहा- ग्वालियर चंबल के जन जन की तरफ से PM को धन्यवाद, पीएम के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार, जनता के प्यार को ब्याज समेत चुकाने की कोशिश करेंगे। .. उनके दो दिवसीय दौरे में ग्वालियर शहर विकास कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा थी। जिसमें लिखा गया की ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के कार्यक्रम में स्थानीय सांसद भारत सिंह कुशवाह मौजूद नहीं करेंगे। सांसद भारत सिंह कुशवाह को साथ रहने के लिए कहा था। परंतु वह अपनी पूर्व निर्धारित व्यवस्ता के कारण शामिल नहीं हो पा रहे है।
ज्योरिरादित्य सिंधिया का क्या कहना है अंचल के विकास के बारे में यहां सुनिए
Play
सिंधिया इस दो दिवसीय दौरे के दौरान ग्वाले। में चल रहे विकास कार्यों का मुआयना भी करेंगे। उसकी समीक्षा भी करेंगे ज्योति सिंधिया ग्वालियर में बन रहे नए आईएसपीटी बस स्टैंड। का मुआयना करने भी पहुंचेंगे। जिसका शीघ्र ही उद्घाटन होने वाला है और जनता को इसमें अत्याधुनिक स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन का जो। निर्माण कार्य चल रहा है वहां पर भी सिंधिया कार्यों का। मुआयना कर अधिकारियों को निर्देशित करेंगे ग्वालियर में बंध रही एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का। मुआयना भी सिंधिया करेंगे आपको बता। दें कि यह एलिवेटेड रोड ग्वालियर पूर्व ग्वालियर और ग्वालियर दक्षिण तीनों विधानसभा के जनता के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी जो यहां के ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में एक बड़ा कदम साबित होगी।
ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया मीडिया के सवालों जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि..जिन लोगों की भड़काने की नीति.. झूठ बोलने की नीति.. देश को विकास के पथ पर देखकर गौरव के बदले में ईर्ष्या की भावना.. वही ऐसे नकारात्मक स्टेटमेंट देते हैं… और आज जो कांग्रेस की स्थिति हो चुकी जो देश को बढ़ाने का काम नहीं लेकिन देश को नकारात्मक सोच और विचारधारा के रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रही है.. भाई भाई के बीच झगड़ा करने की की कोशिश कर रही.. कांग्रेस पार्टी ने सदैव कमीशन की रिपोर्ट का विरोध किया.. मंडल कमीशन का रिपोर्ट का विरोध किया है..आज जात.. जात की बात करते हैं.. जिस कांग्रेस पार्टी का सफाया इस चुनाव में हुआ 13 राज्यों में खाता नहीं खुला है ? और जहां-जहां बीजेपी से सीधा मुकाबला हुआ है वहां केवल 25% का हिट रेट हुआ है और 2014 के सीट.. 2019 की सीट .. 2024 की सीट तीनों चुनावों में कांग्रेस जीती है उनको भी आप इकट्ठा कर लो वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के 2024 के चुनाव में जो 240 सिटी मिली है उस आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई है कांग्रेस पार्टी ये हाल हो चुका कांग्रेस पार्टी का, किसी और पर उंगली दिखाने के पहले अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस।
ज्योतिरादित्य सिंधिया, दूरसंचार मंत्री ने क्या कुछ कहा आइए सुनते हैं…
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला मुक्केबाजी मैच के दौरान हुए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अल्जेरियाई मुक्केबाज इमान खेलीफ के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट करते हुए लिखा है, जिसमें उन्होंने इमान को पुरुष बताते हुए उन पर कड़ी निंदा और नाराजगी जाहिर की है।
इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “इस लड़की को ऐसे इंसान से लड़ना पड़ा, जिसका कद 7 फीट है। जिसका जन्म पुरुष के तौर पर हुआ है, जिसके सभी अंग पुरुषों के जैसे हैं। उसने कैरिनी को बॉक्सिंग रिंग में ऐसे हरा दिया, जैसे कोई पुरुष शारीरिक लड़ाई में किसी महिला को पीटता है। लेकिन फिर भी ये कहता है कि ये लड़का नहीं, लड़की है। अब आप खुद ही समझ जाइये कि किसने यह बॉक्सिंग मुकाबला जीता? कोई आपकी बेटी का पदक या नौकरी छीन ले, उसके पहले इसके खिलाफ आवाज उठाइए।”
समलैंगिकता को लेकर कंगना ने कहा
कंगना रनौत यहीं पर शांत नहीं हुईं, एक्ट्रेस ने आगे एक पोस्ट में समलैंगिकता पर बात की है| एक्ट्रेस ने बताया कि उनके कई दोस्त ऐसे हैं जो होमोसेक्शुअल हैं। कंगना ने लिखा, “जब आप होमोसेक्शुअल रिश्ते(सेम जेंडर) में होते हैं, तो एक पार्टनर फीमेल का एक पार्टनर मेल का पार्ट प्ले करता है।वो एक आदर्शवादी मेल और फीमेल की छवि बनाते हैं, लेकिन साथ ही वो नारीवाद के नाम पर महिलाओं पर हावी होने की कोशिश करते हैं| ये कुछ अजीब है.. सच कहूं तो मेरे कुछ दोस्त हैं, जो सेम सेक्स के हैं और वो मेरे काफी करीब हैं, सच कहूं तो वो बहुत टैलेंटेड हैं और बहुत शानदार काम करते हैं| इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें किसी की स्वीकृति की जरुरत नहीं पड़ती है|
कंगना की इस पोस्ट पर उनके फैंस और सोशल मीडिया पर लोगो कि मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग कंगना की बातों से सहमत हैं, तो कुछ का मानना है कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है और इसे ध्यानपूर्वक संभालना चाहिए।