Home Blog Page 158

विनेश फोगाट के वजन घटने बढ़ने को लेकर हर वह पहलू जो आपको जानना जरूरी है

0

“मुझे अपने वजन को बेहतर तरीके से प्रबंधित करना होगा। मेतने इतने लंबे समय के बाद अपने वजन को कम कर 50 kg तक किया है। इसलिए मैं इसे जितना संभव हो उतना बनाए रखने की कोशिश करूंगी। मेरी मांसपेशियाँ मजबूत है इसलिए मेरा वजन जल्दी बढ़ जाता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि। मैं कितनी फिट हूँ फिर भी मेरा वजन बढ़ता है मै सिर्फ अपना वजन नियंत्रित करना चाहती हूँ। मेरे पास 4 महीने बचे हैं और हर। दिन बहुत महत्वपूर्ण है मैंने वजन में बदलाव इसलिए किया है। क्योंकि मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। मैंने 50 kg में अपने देश के लिए कोटा जीता। मुझे खुशी है कि मैं ओलंपिक में जा सकती हूँ।” इस साल अप्रैल में किर्गिस्तान के बिस्केक में हुई विश्व चैंपियनशिप में जब विनेश फोगाट ने 50 kg वर्ग के लिए ओलंपिक कोटा प्राप्त किया था। तब उन्होंने खुद ही यह वजन को नियंत्रित करने की बात स्वीकार की थी।

बुधवार को जब यह खबर पूरे देश में फैलती है। कि 100 g वजन अधिक होने की वजह से दिनेश फोगाट को ओलंपिक गेम्स में रेसलिंग में अयोग्य घोषित कर दिया गया है और अब उन्हें न। तो फाइनल खेलने का मौका मिलेगा और न? ही वह सभी खिलाड़ियों में किसी भी रैंक पर रहेंगी। इस के बाद पूरे देश में तमाम तरह की चर्चाएं चलने लगीं और उन सभी चर्चा के सवालों के जवाब आपको इस खबर में मिलेंगे। विनेश का वजन क्यों बड़ा? उसने अपना वजन कम करने के लिए क्या क्या किया इसमें विनेश की भी गलतियाँ रहीं या नहीं यह सब समझने के लिए उन।कुछ दिनों में या उससे पहले क्या हुआ यह सब समझना बहुत जरूरी है। 

विदेश में फोगाट हमेशा से 53 किलो वर्ग में खेलती रही लेकिन पिछले समय भारतीय कुश्ती महासंघ से जो विवाद हुआ उसके चलते अंतिम पंचाल को ओलंपिक में 53 किलो वर्ग में मौका दिया गया था और यही वजह थी ही विनेश को तमाम मेहनत करते हुए अपना वजन कम करके। पचास किलोग्राम वर्ग में जगह बनानी पड़ी और उसमें वह कामयाब भी हुई। विनेश फोगाट की शारीरिक बनावट जिस तरह की है उसके अनुसार उनका प्राकृतिक भजन 57/58 किलो होना चाहिए लेकिन वह अपने वजन को नियंत्रित कर ही 53 किलो भार। वर्ग में खेलती रही। अब अपना वजन 50 kg पर बनाए रखना विनेश। के लिए एक बड़ी चुनौती थी। और वह स्वयं भी इसे एक बड़ी चुनौती मानती थी और इसके लिए वह लगातार मेहनत भी कर रही थीं। 

अब उस पूरे घटनाक्रम को समझिए जिसके चलते विनेश फोगाट का वजन बड़ा और वह ओलंपिक गेम्स में अयोग्य घोषित हो बाहर हो गई। ओलंपिक में दो बार प्रतियोगियों का वजन किया जाता है एक बार प्रतियोगिता शुरू होने से पहले और दूसरी बार पदक का मुकाबला होने से पहले पहली बार किए गए वजन  में दिनेश फोगाट का वजन 49.9 किलोग्राम था। छह अगस्त को विनेश फोगाट को एक ही दिन में तीन मुकाबले खेलने पडे थे और तीनों ही मुकाबलों में उन्होंने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनायी थी। दिन में यह 3 मुकाबले वो इससे हुई थकान। इसके बाद में ली गई अतिरिक्त डाइट। के बाद ऐसा बदलाव हुआ जिसे विनेश फोगाट के मैनेजर और चिकित्सक प्रबंधित नहीं कर सके। पहले मुकाबले के बाद दिनेश ने काफी जूस पिया। उसके बाद उनका वजन 300। ग्राम बडा दूसरे मुकाबले के बाद भी तमाम खाद्यपदार्थ दिए गए और उनका वजन दो। किलो बढ गया और इसके बाद भी 3 मुकाबलों की थकान और ऊर्जा हानि हटाने के लिए काफी अतिरिक्त डाइट दी गई। जिससे उनका वजन बढ़कर बावन दशमलव सात किलो हो गया। अब विनेश और उनकी प्रबंधन टीम के लिए एक ही दिन में यह वजन घटाना बड़ी चुनौती थी और इसके लिए तमाम प्रयास किए गए भारतीय ओलंपिक दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनशापारदीवाला ने भी तमाम प्रयास किए। चिकित्सक का कहना है कि उन्हें विश्वास था। कि भजन को नियंत्रित कर लिया जाएगा लेकिन एक ही दिन में 3 मुकाबले में डीहाइड्रेशन से और कमजोरी से बचाने के लिए तरल पदार्थ और डाइट देना भी जरूरी थी उसके बाद विदेश का वजन काबू करने के लिए तमाम प्रयास किए गए। उनके बाल भी काटे गए उनके कपड़ों को भी छोटा किया गया जिससे वजन के समय कुछ अंतर आ सके। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद भजन 52.7 से 50.1 तक ही आ सका। और 100 g अधिक वजन के चलते विनेश अयोग्य घोषित हो गईं फिलहाल विनेश। शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं। लेकिन मानसिक पीड़ा के चलते अवसाद में है इस वजह से उन्हें ओलंपिक के ही पॉलीक्लिनिक में रखा गया है। 

यहाँ हमें विनेश के इस प्रयास की प्रशंसा करनी चाहिए कि उन्होंने अपना वजन लगातार कम बनाए रखा इसके लिए उन्होंने अथक प्रयास किया। और यहां पचास किलोग्राम वर्ग में खेलना उनका शौक नहीं बल्कि भारतीय कुश्ती महासंघ के विवाद के बाद उनकी मजबूरी रही। एक ही दिन में विनेश ने 3 मुकाबले खेले भी और जीते भी अब उन मुकाबलों में हुई ऊर्जा हानि और डीहाइड्रेशन से विनेश। को बाहर रखना भी जरूरी था जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त तरल पदार्थ दिए गए। एक ही दिन में तीन मुकाबले खिलाया जाना कहीं न कहीं ओलंपिक कमेटी की चूक है। जिस विनेश की शारीरिक बनावट और मसल्स मजबूत है और जिसका वास्तविक वचन कहीं ज्यादा है उसकी प्रशंसा करनी चाहिए कि वह अपनी वजन को 50 किलोग्राम के भीतर नियंत्रित रखी हुई थी। इससे पहले दो हजार सोलह के ओलंपिक क्वालीफायर में भी जब अड़तालीस किलोग्राम वजन में विनेश प्रयास कर रही थीं तो वहां अयोग्य घोषित कर क्वालीफाई नहीं कर सकी थीं। उस गलती से सीख लेते हुए ही इस बार विनेश। काफी सजग थी और अपना वजन नियंत्रित करने के लिए लगातार मेहनत कर रही थी। 

अब आप सोचेंगे के इस पूरे घटनाक्रम में गलती किसकी है? गलती ढूंढ पाना और किसी एक को दोषी ठहराना इस पूरे घटनाक्रम में बिल्कुल भी आसान नहीं है। विनेश ने स्वयं हमेशा इस वजन को नियंत्रित रखने को चुनौती माना और उसके लिए प्रयासरत रही इसलिए उनकी भी गलती नहीं है। विदेश की पूरी टीम ने उनके खान पान और वजन कंट्रोल का पूरा ध्यान रखा। अब जो शेड्यूल ओलंपिक ने दिया उसमें तीन खेल एक ही दिन में खेलना वह भी जरूरी था। मंगलवार की रात तक तो शायद विनेश और टीम को भी विश्वास रहा होगा। कि वह वजन को नियंत्रित कर लेंगे। सभी ने श्रेष्ठ प्रयास किया लेकिन अंत में होता वही है जो समय ने लिख कर रखा हो!

बांग्लादेश के बाद भारत का नंबर, जनता पीएम आवास में घुसेगी, कब्जा करेगी; कांग्रेस नेता का बयान।

0

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने एक बयान देखकर देश की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जिस तरह बांग्लादेश और श्रीलंका में जनता प्रधानमंत्री आवास में घुस गई वही हाल भारत में होने वाला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पीएम मोदी की गलत नीतियों की वह से प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएगी और कब्जा कर लेगी। कांग्रेस बयान का वीडियाे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब यह बयान विवादित है या नहीं ? यह बयान प्रधानमंत्री की आलोचना है या जनता? का अपमान यह पाठक स्वयं तय करें!

सज्जन सिंह वर्मा इंदौर में पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में बने हालात को लेकर बयान दे दिया। उन्होंने कहा “दो दिन से आप टीवी पर देख रहो हो, बांग्लादेश की जनता शेख हसीना की गलत नीतियों की वजह से प्रधानमंत्री आवास में घुस गई, राष्ट्रपति भवन में घुस गई। याद रखना नरेंद्र मोदी जी, देश की देश की जनता जो सड़क पर हिलोरे ले रही है, एक दिन तुम्हारी गलत नीतियों के कारण प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएगी, कब्जा कर लेगी। पहले श्रीलंका में जनता प्रधानमंत्री के घर में घुस गई, फिर बांग्लादेश में ऐसा ही हुआ और अब भारत का नंबर है।”

Play
सुनिए, क्या कहा कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने?

अब सज्जन सिंह वर्मा के बयान को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत गरमाई हुई है जहां कांग्रेस उनके इस बयान का बचाव करती नजर आ रही है।वहीं भाजपा ने उनके इस बयान को आड़े हाथों लिया है और इसकी आलोचना की है। कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस नेता भांग खाकर ये बयान दे रहे हैं। उन्हें बोलना चाहिए कि 3–4 दिन में कितने हिन्दू और सिख परिवारों के साथ ज्यादती हुई है। सत्ता की छटपटाहट में आप इतने नीचे गिर सकते हैं कि हिंदुस्तान को बांग्लादेश बना देने की बात करते हैं।

इस बयान के तुरंत बाद भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी ट्वीट किया है। जब हमने आशीष अग्रवाल जी से फोन पर चर्चा की तो उन्होंने शब्दशः वही बात कही जो उन्होंने ट्वीट में लिखा है। उन्होंने लिखा है,
नाम सज्जन, सोच दुर्जन!
कांग्रेस के नफरती पूर्व मंत्री @sajjanvermaINC कह रहे हैं- “नरेंद्र मोदी, एक दिन जो जनता आज सड़क पर हिलोरे ले रही है वह तुम्हारे प्रधानमंत्री निवास में घुसकर कब्जा कर लेगी”।

दंगे प्रेमी कांग्रेसी लगता है कि ये भूल गए कि भारत की 140 करोड़ जनता ने ही श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है और मध्यप्रदेश सहित 11 राज्यो से कांग्रेस का सफाया किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की अवधारणा पर चलते हैं और नफरत फ़ैलाने वालों को धूल चटाना भी अच्छे से जानते हैं।

आप जिस जनता को बरगला रहे हैं उसी जनता ने आपको चुनाव में हराकर घर में बिठा दिया है, क्योंकि वो भी आपके नापाक मंसूबे जानती है और उसे कभी पूरा नहीं होने देगी।

यही फर्क है राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधियों में !

भारत विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था है। यहां के नागरिकों को लोकतंत्र में विश्वास है वह लोकतंत्र में सबसे बड़े उत्सव चुनाव के समय अपने मत का प्रयोग करके अपनी शक्ति दिखाते हैं। छोटी मोटी घटनाएं तो होती हैं लेकिन क्या भारत?की जनता बांग्लादेश की तरह उग्र होगी और अपने ही देश की संपत्ति का नुकसान करेगी?

प्रायोजित है मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों का गिरना और उसमें बच्चों की मौत का होना!

0

भोपाल, मध्य प्रदेश: ग्वालियर में मुरार ब्लॉक के चकरामपुरा क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय की छत गिर जाती है, और उसमें पढ़ने वाले 19 मासूम बच्चे बाल बाल बच जाते हैं। अब ये छत गिरी तो गिरी इसमें कौन सी बड़ी बात है एक बड़े प्रदेश में ऐसी छोटी छोटी घटनाएं तो होती रहती हैं। स्कूल की छत ही तो गिरी है। कौन किसी का बच्चा मर गया! और मर भी जाता तो उसे दो चार लाख देकर आर्थिक सहायता का मरहम लगा देते। एक स्कूल की छत का गिरना ठीक उसी तरह से प्रायोजित है जिस तरह से पर्यावरण प्रेमियों का कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जाकर वृक्षों को कटने से बचाने के लिए निवेदन करना!

गरीबों के बच्चों के लिए इस प्रायोजित मौत का इंतजाम हमारे शिक्षा विभाग ने कर रखा है क्योंकि यह कोई पहला स्कूल नहीं है जिसकी छत गिरी हो और आखिरी भी नहीं होगा। आगे भी आपको इस तरह की छत। गिरने की घटनाएं और अनहोनी होने की खबरें सुनाई देती रहेंगी। नरसिंहपुर जिले में 24 जुलाई को एक सरकारी स्कूल के एक कक्षा की छत का प्लास्टर गिर जाने से नौ छात्राएं घायल हो गईं। यहाँ सबसे अधिक बड़ी ध्यान देने वाली बात यह है कि यह घटना गोटेगांव कस्बे सी एम राइज स्कूल में हुई। इस मामले में नरसिंहपुर जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बेहर ने जांच के आदेश दे दिए थे और उनका कहना था कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। 4 अगस्त को रीवा जिले के गढ़ में प्राइवेट स्कूल के करीब दीवार गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला और कुछ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकार ने मृत बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। अब स्कूल प्राइवेट हो या सरकारी उसकी मॉनिटरिंग। तो मध्य प्रदेश शासन के शिक्षा विभाग को ही करनी होती है और मॉनिटरिंग अपने कार्यालय में कुर्सी पर बैठे बैठे यह अधिकारी बखूबी करते हैं।

दो साल पहले भी मुरार ब्लॉक के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम सरकारी स्कूलों का कवरेज हमने किया था। उस समय भी कई स्कूलों के भवन जर्जर नजर आए थे। कई भवनों में पानी टपकराता तो कई की छत ही टपकी हुई थी। यह सब जानकारी उस समय भी जिला शिक्षा अधिकारी ग्वालियर अजय कटियार साहब को दी गई थी। उस समय भी उन्होंने कार्यवाही की बात की थी। लेकिन, क्या कार्रवाई हुई? कितनी सजगता विभाग में आई उसका परिणाम आज आप देख ही रहे हैं कि उसी ब्लॉक में एक सरकारी स्कूल कि छत?गिर जाती है। मतलब साफ है के स्कूल अच्छी स्थिति में है।यह कागजों पर दिखा दिया जाता है। या कुछ स्कूल के जिम्मेदार शिक्षक? यदि स्कूल के जर्जर भवन के मामले में पत्राचार भी करते हैं तो वह पत्राचार फाइल में सिमटकर रह जाता है क्योंकि स्कूलों की मरम्मत के लिए शायद सरकार के पास धन की कमी है।

स्कूलों की मरम्मत के लिये पर्याप्त फंड नहीं है यह हम नहीं कह रहे यह जिला शिक्षा अधिकारी महोदय का ही कहना है। जब स्कूल के भवन जर्जर हैं छत गिरने की हालत में है उसके बाद भी हमारी सरकार के पास स्कूलों के मरम्मत के लिए फंड नहीं है। तो फिर इस तरह की घटनाओं को हम प्रायोजित न कहें तो क्या कहें? प्रायोजित का तो क्या ही कहें क्योंकि जो कुछ प्राइस चल रहा है। वह तो आप देख ही चुके हैं क्योंकि ऐसे सैकड़ों स्कूल जर्जर हालत में अभी भी संचालित हैं। और शिक्षा विभाग ने उन स्कूलों के संबंधित शिक्षकों को निर्देश दे दिया है कि कुछ दिनों के लिए जब तक बारिश का मौसम है अपने स्कूल कि कक्षाओं को कहीं और प्रायोजित कर लें। मतलब अब आप देख ही रहे हैं की एक घटना हो जाने के बाद शिक्षा विभाग का जांच का और कार्रवाई का प्रायोजित कार्यक्रम शुरू हो चुका है। कई दिनों तक ऐसे पालक जिनको अपने बच्चों के जान।की चिंता होगी शायद वो अपने बच्चों को ऐसे जर्जर स्कूलों में पढ़ने भेजेंगे ही नहीं और जब बच्चे पढ़ेंगे नहीं तो बड़े होगे अपने हक की मांग करेंगे ही नहीं ये भी एक बहुत बड़ा प्रायोजित कार्यक्रम नजर आता है।

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर सभी एसडीएम ने जर्जर इमारतों को लेकर सर्वे का काम भी शुरू किया है। जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र अहिवार ने पुराने शहर के जहांगीरिया, हमीदिया-1 और हमीदिया-2 के जर्जर हिस्से को मंगलवार को सील कर कर छात्रों की आवाजाही रोक दी है। इस कार्यवाही में 20 स्कूल और 30 आंगनवाड़ियों को दूसरी जगह सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा चुका है। अभी यह सर्वे चल रहा है और ऐसा बताया जा रहा है कि पूरे भोपाल में भी सैकड़ों ऐसे जर्जर स्कूल हो सकते हैं।यहां बच्चों की जान का खतरा बना हुआ है। अब सवाल यह उठता है कि जब प्रदेश के राजधानी में स्कूल शिक्षा विभाग सोया हुआ है और जर्जर भवनों में स्कूल का संचालन करा रहा है? तो इसे शिक्षा विभाग का प्रायोजित नाकारापन न कहें तो क्या कहें?

चकरामपुरा स्कूल की छत गिरने के बाद शिक्षा विभाग अपनी चिरन्निंद्रा से जाग गया है और अब जर्जर भवन वाले स्कूलों की सूची तैयार हो रही है। लेकिन यह सूची वास्तव में जमीनी स्तर पर कुछ बदलाव ला पाएगी। संयुक्त संचालक महोदय मुरैना में डेरा जमाए हुए हैं और जानकारी मिली है की दो। सौ से अधिक जर्जर स्कूलों की सूची वहां बन चुकी है। जिला शिक्षा अधिकारी ग्वालियर ने भी हायर सेकेंडरी के ऐसे पचास स्कूलों की सूची बना ली है जिनको मरम्मत की आवश्यकता है। अभी घटना गरम गरम है इसलिए शिक्षा विभाग सक्रिय नजर आएगा। कार्रवाई की बड़ी बड़ी बातें होंगी। बड़ी बड़ी सूची बनाई जाएंगी फाइलें भोपाल तक घुमाई जाएगी। लेकिन आखिरी मे वही ढाक के तीन पात! जब सरकार के पास जर्जर भवनों के मरम्मत के लिए फंड ही नहीं है तो फिर यह सब जो घटना के बाद की रस्म अदायगी है इसे प्रायोजित कार्यक्रम नहीं कहें तो क्या कहें? हमारे नौनिहाल और उनके पालक आपके “स्कूल चलें हम” अभियान को “मरने चलें हम” कहने लगे उससे पहले ही सुधार कर लो साहब!

चकरामपुरा मुरार में इस तरह गिरी स्कूल की छत

Play

कागजों पर कचरे के आंकड़ों का नगर निगम का खेल एनजीटी दल ने पकड़ लिया, अब बढ़ेगी मुश्किल!

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश; नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर शहर में निरीक्षण करने के लिए विशेष रूप से गठित की गई टीम ने दो दिन तक शहर के विभिन्न कचरा निस्तारण और एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान टीम को तमाम खामियां नजर आईं और जब। टीम के सदस्यों ने नाराजगी जाहिर करते हुए नगर निगम के जिम्मेदारों को कमियों से अवगत कराया तो यह ज़िम्मेदार अधिकारी बगलें झांकते नजर आए। दो दिन के लिए ग्वालियर दौरे पे आई टीम अपनी रिपोर्ट बना चुकी है। यह रिपोर्ट नगर निगम ग्वालियर की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

आपको बता दें की मुख्य सचिव मध्य प्रदेश ने एनजीटी को यह रिपोर्ट पेश की थी कि पूरे मध्यप्रदेश में सभी नगर निगम नगर परिषदों में सॉलिड वेस्ट और गंदे पानी का शत प्रतिशत निस्तारण होता है। उनकी इतनी बेहतरीन रिपोर्ट पर भौतिक सत्यापन के लिए एनजीटी ने विशेष टीम गठित की। और चिन्हित। नगर निगम में जांच के लिए भेजी। इस टीम में विभिन्न सदस्यों में एक सदस्य दिल्ली सेंट्रल पीएचई से, एक सदस्य मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरमेंट एंड फॉरेस्ट से और केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की टीम के सदस्य शामिल थे। ग्वालियर आई टीम ने सोमवार और मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, कचरा ट्रांसफर के साथ साथ केदारपुर बुद्धा पार्क और बरा के कचरे के ढेर भी देखे। टीम ने कचरा गाडियों का भी निरीक्षण किया। 

आपको बता दें कि एनजीटी द्वारा गठित विशेष दल। के ग्वालियर आगमन की जानकारी नगर निगम को थी। इसे देखते हुए ही निगम आयुक्त ने अपनी तरफ से भी पूरी तैयारी कर रखी थी और अपना एक दल भी इस टीम को सही स्थल पर भ्रमण कराने के लिए लगा। दिया था। इस टीम में उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता सहायक यंत्री महेंद्र अग्रवाल राकेश कश्यप और कार्यपालन यंत्री। राकेश शुक्ला और पुष्पेंद्र श्रीवास्तव शामिल थे। इतनी सब तैयारियों के बावजूद भी नगर निगम की पोल खुल गई। जब एनजीटी द्वारा गठित विशेष दल जलालपुर स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और लैंडफिल साइट पर पहुंचा और कचरे का रिकॉर्ड देखा तो उन्हें रिकॉर्ड में ही अंतर नजर आया और एनजीटी के विशेष दल के सामने ही नगर निगम के जिम्मेदारों की हकीकत सामने आ गयी। 

सूत्रों की मानें तो एनजीटी द्वारा गठित विशेष दल।को कचरा निस्तारण में कई खामियां नजर आईं। लैंडफिल साइट पर उन्हें मशीनें बंद भी मिलीं। तमाम लापरवाही को देखते हुए विशेष दल। के सदस्य कई बार नाराज होते भी नजर आए। तमाम खामियों के बारे में पूछे जाने पर दल।के सदस्यों को संतोषजनक जवाब नहीं मिला। विशेष दल को डिस्पोजल में भी समस्या नजर आई और जो आंकड़े कागजों पर दिखाये गये उसमें भी गैप नजर आया। हालांकि गड़बड़ तो बढ़ता देख आखिर में मोर्चा सँभालने के लिए नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह भी मैदान में उतर गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और एनजीटी द्वारा गठित विशेष दल की पेनी निगाह तमाम खामियों को सूचीबद्ध कर चुकी थी। अब देखना होगा कि यह विशेष दल एनजीटी में क्या रिपोर्ट प्रस्तुत करता है और यदि इस। रिपोर्ट में और मुख्य सचिव मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत शत प्रतिशत वाली रिपोर्ट में भिन्नता नजर आती है तो नगर निगम की मुश्किल बढ सकती हैं।

13 वर्षीय नाबालिग ने नहीं पढी नमाज तो कर दिया दुष्कर्म

0

धार मध्य प्रदेश; मध्य प्रदेश के धार जिले से एक ऐसा हैरतअंगेज मामला सामने आया है जहाँ तेरा वर्ष की नाबालिग छात्रा  के साथ एक सत्रह वर्षीय सम्प्रदाय विशेष के नाबालिग आरोपित नहीं दुष्कर्म कर दिया। पहले तो इस आरोपी ने 13 वर्षीय बच्ची को प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे भाग कर। दिल्ली ले गया और वहाँ उससे न केवल नमाज पढ़ने के लिए जोर जबरदस्ती की बल्कि मतान्तरण के लिए दबाव भी बताया और ऐसा न करने पर छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीड़ित छात्रा अलीजापुर की रहने वाली है और धार। में एक अन्य शिक्षा परिसर में दसवीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी है यह छात्रा 25 जुलाई से लापता थी। छात्रा के पिता ने अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया था। उस समय पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि छात्रा किसी नाबालिग छात्र के साथ दिल्ली भाग गई है। फिर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की और इस टीम को छात्रा को बरामद करने के लिए दिल्ली भेजा। पुलिस टीम ने दिल्ली से छात्रा को बरामद कर आरोपित छात्र को गिरफ्तार कर लिया।

साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपित की लोकेशन को ट्रेस करते हुए दिल्ली से दोनों को पकड़ा। इसके बाद पुलिस को लड़की ने अपनी आप बीती सुनाई। नाबालिग पीड़िता ने बताया कि दिल्ली ले जाने के बाद उस पर लगातार मतांतरण बनाया जा रहा था। आरोपी युग उसे अपने धर्म धर्म के बारे में बताकर दबाव बना रहा था। पीड़िता का आरोप है ही आरोपी युवक उस से जबरन नमाज पढ़वाता था और छात्रा के विरोध करने पर उसे धमकाता था और आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है।

पड़ोसी देशों में तख्ता पलट, यह भारत के खिलाफ एक साजिश तो नहीं?

0

बांग्लादेश में हुए वर्तमान घटनाक्रम कि भारत और पूरे एशिया पर होने वाले प्रभाव को समझने के लिए थोड़ा हम इतिहास में चलते हैं और बांग्लादेश में हुए उस पहले तख्ता पलट की घटना का जिक्र करते हैं। 15 अगस्त 1975 को बांग्लादेशी सेना के कुछ जूनियर अधिकारियों ने शेख मुजीब के घर पर टैंक से हमला कर दिया। इस हमले में मुजीब सहित उनका परिवार और सुरक्षा स्टाफ मारे गए। 1975 में जब मुजीबुर रहमान की हत्या कर दी गई तो अगले डेढ़ दशक तक बांग्लादेशी सेना ने सत्ता संभाली। 1978 और 1979 के बीच राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव पूर्व सेना प्रमुख जियाउर रहमान के नेतृत्व में हुए, लेकिन धांधली के आरोपों से ये भी नहीं बच सके.  साल 1981 में, जियाउर रहमान की हत्या के बाद, उनके डिप्टी अब्दुस सत्तार ने 15 नवंबर को आम चुनाव कराए. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने फिर से 65 प्रतिशत वोट के साथ जीत हासिल की. सेना प्रमुख रहे हुसैन मुहम्मद इरशाद ने 1982 में तख्तापलट करके सत्ता संभाली। यह घटना हम आपको इसलिए याद दिला रहे हैं क्योंकि वर्तमान में भी बांग्लादेश में कुछ इसी तरह के हालात हैं। हालांकि इस बार बांग्लादेश में जो तख्ता पलट हुआ है वह छात्रों के आरक्षण विरोधी आंदोलन के चलते हुआ है लेकिन आखिरी मैं कमान तो सेना ने ही संभाली है। यह साफ इशारा करता है कि छात्र आंदोलन के पीछे कोई बड़ी छुपी हुई शक्ति काम कर रही है।जिन्होंने छात्र आंदोलन की बहती गंगा में अपने हाथ धोए हैं।  सोमवार को एक बड़े ही नाटकीय घटनाक्रम के बीच बांग्लादेश की पीएम रहीं शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा और नौबत यह आ गई कि उन्हें आनन-फानन में देश छोड़कर भागना पड़ा. इस पूरे सियासी घटनाक्रम की वजह बना छात्रों का विरोध प्रदर्शन, जो बीते जुलाई से वहां हो रहा था. एक समय तो पुलिस प्रशासन इस हिंसक प्रदर्शन को दबाने में कामयाब रहा था, लेकिन ये कामयाबी बड़े तूफान से पहले की शांति के ही जैसी थी। इसके बाद आने वाली तबाही पर शायद बांग्लादेश की सत्ता ध्यान नहीं दे पाई और स्थिति इस कदर बिगड़ गई, जिसकी परिणति सोमवार को हुई घटनाक्रम के तौर पर हुई। 

इसी तरह का तख्ता पलट जुलाई।दो हजार बाईस में हुआ जब  श्रीलंका में भारी जनाक्रोश फैला और तख्तापलट की इबारत लिख दी गई। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का आखिरी दाव विफल हो गया। बड़े भाई महिंदा राजपक्षे के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद अपने परिवार को बचाने में लगे गोटबाया ने रानिल विक्रमसिंघे को फिर से प्रधानमंत्री बनाया, लेकिन वह देश को वित्तीय संकट से उबारने में असफल सिद्ध हुए। श्रीलंका अभूतपूर्व राजनीतिक संकट से गुजर रहा था और गोटबाया और विक्रमसिंघे के इस्तीफे का ऐलान हो चुका था और अब संसद को तय करना है कि तुरंत सत्ता कौन संभालेगा या चुनाव कराए जाएं। प्रमुख विपक्षी दल समाजी जन बलगेवाया (एस.जे.बी.) पर सबकी निगाहें टिकी हैं, जिसने शुरू से इस उग्र आंदोलन का समर्थन किया था। उस समय आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में जनता जिस तरह से सड़कों पर उतरी और लूटपाट हुई और प्रधानमंत्री के निवास तक लोग पहुंच गए वह दृश्य भी ठीक इसी तरह के हैं जो आज बांग्लादेश में दिखाई दे रहे हैं।

आपको याद होगा कि 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान का कंट्रोल आने के बाद पूर्व राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी को भी देश छोड़कर भागना पड़ा था. जिसके बाद वो संयुक्त अरब अमीरात जा पहुंचे थे. इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके बताया था कि उन्होंने मानवीय आधार पर राष्ट्रपति ग़नी और उनके परिवार का अपने देश में स्वागत किया है।

म्यांमार में तख्तापलट 1 फरवरी 2021 की सुबह शुरू हुआ, जब देश की सत्तारूढ़ पार्टी , नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए सदस्यों को तात्माडॉ – म्यांमार की सेना – द्वारा अपदस्थ कर दिया गया, जिसने फिर एक विद्रोही समूह को सत्ता सौंप दी।

यहाँ हम पाकिस्तान का ज़िक्र नहीं कर रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान में भी कई बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार का तख्ता पलट कर के सेना ने सत्ता अपने हाथों में ली है। लेकिन पाकिस्तान की यह हकीकत भी किसी से छुपी नहीं है कि वहां तो हमेशा ही सेना शक्ति। के केंद्र के रूप में रहती है। और चुनी हुई सरकार एक कठपुतली के रूप में कार्य करती है। इसलिए पाकिस्तान में तो तख्ता पलट होना न होना एक जैसा ही है। 

पड़ोसी देशों में लगातार हो रही तख्ता पलट। की घटनाएं भारत के लिए एक चिंता का विषय है। यह भारत की आंतरिक और वह सुरक्षा से संबंधित बडा।मुद्दा है। आपको बता दें कि पड़ोस के जिन देशों में भी तख्ता पलटकर सेना ने सत्ता अपने हाथों में ली है उससे पूर्व की चुनी हुई सरकारों। के साथ भारत के मजबूत संबंध रहे हैं और भारत की उपस्थिति उन। देशों में मजबूत हुई है। बांग्लादेश की बात करें तो शेख हसीना के कार्यकाल में बांग्लादेश के साथ संबंध काफी अच्छी स्थिति में। थे और बेहतरी के तरफ बढ रहे थे। इसी तरह की स्थिति म्यांमार श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ रही। लेकिन जिस तरीके के हालात में तख्ता पलट किया गया वह साफ दर्शाता है कि कहीं ना कहीं भारत विरोधी कोई शक्ति इन देशों को मजबूत कर भारत के विरोध में उपयोग करने में लगी हुई है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना और विकास के लिए भारत सतत् प्रयत्न करता है। और इन्हीं लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना पड़ोसी देशों में हो सके इसके लिए भी प्रयासरत रहता है। 

बांग्लादेश में जिस तरह से एक सामान्य आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन इतना उग्र हो गया वह साह दर्शाता है कि इस आंदोलन के पीछे कोई बड़ी अ लोकतांत्रिक शक्ति काम कर रही थी। और प्रधानमंत्री शेख हसीना के भागने के बाद सत्ता का सेना के हाथ में आना साफ बताता है। पूरे आंदोलन के पीछे कोई न कोई बड़ा षड्यंत्र काम कर रहा है।अब इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस संयंत्र में भारत विरोधी शक्तियां भी काम कर रही हों। यदि इन पड़ोसी देशों में इस तरह की तख्ता पलट की घटनाएं हो रही हैं लोकतंत्र के मूल्यों का हनन हो रहा है तो इसका सीधा प्रभाव भारत पर पड़ेगा। लगातार हो रही पड़ोसी देशों की इस तरह की घटनाओं को भारत के विदेश मंत्रालय को गंभीरता से लेना चाहिए और भारत के खुफिया विभाग को भी इन सभी घटनाक्रमों को पूर्ण रूप से अध्ययन कर अपनी नीति बनानी चाहिए। 

सिंधिया शिवराज इमरती नरेंद्र सिंह अब होंगे चिड़ियाघर के शावक!

0
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 60?

ग्वालियर मध्य प्रदेश; इस देश की जनता जो करते हो कम है।अब ग्वालियर ने भी ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है जहां जनता से जब उनका मत या सुझाव मांगे गए तो उन्होंने ऐसे सुझाव दिए जो कहीं ना कहीं आपको चौंकाएंगे भी और खुद गुदाएंगे भी। हुआ यूं के चिड़ियाघर में जन्मे शावकों को नाम देने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन ने आम जन से सुझाव मांगे थे जिसके लिए वहां पर पड़ा पोस्टर लगाया गया था और लोगों ने अपने सुझाव में अपने चहेते जनप्रतिनिधियों के नाम भी सुझा दिए।

चिड़ियाघर में जन्मे शावकों को लोगों ने कई सामान्य नाम तो सुझाए ही हैं लेकिन जिस तरह से उन्होंने तमाम मंत्रियों नेताओं का नाम सुझाया है वह चर्चा का विषय बना हुआ है।चिड़ियाघर के जिम्मेदार भी इन नामों को पोस्टर पर देखकर अचरज में हैं। चिड़ियाघर के नन्हे ​​​​​​​शावकों के जो नाम लोगों ने सुझाए हैं उनमें यदि जनप्रतिनिधियों की बात करें तो इमरती, ज्योतिरादित्य, शिवराज, नरेंद्र सिंह और प्रधुम्न सिंह ये नाम पोस्टर पर दिखाई दे रहे हैं।

चिड़ियाघर में लगे पोस्टर पर नन्हे शावकों को यह नाम किन?लोगों ने दिए हैं क्यों दिए हैं?इसके पीछे उनका उद्देश्य क्या है?इस बारे में कुछ भी खुलासा नहीं हो सका है क्योंकि यह नाम देने वाले लोग गुमनाम हैं। अब हर जगह इस बात की चर्चा चल रही है की बाघ के शावकों को यह नाम लोगों ने तंज करते हुए दिए हैं या अपने नेताओं का मान बढ़ाने के लिए, क्योंकि पूर्व ये ऐसे कई उदाहरण हैं जहां समर्थक अपने नेताओं को शेर और टाइगर कहकर संबोधित करते आए हैं।

Play

महाकाल की नगरी में अनोखा रिकॉर्ड; 15 सौ लोगों ने एक साथ डमरू बजा गिनिज़ बुक में किया नाम दर्ज

0

उज्जैन मध्य प्रदेश: महाकाल की नगरी उज्जैन में शिव भक्तों ने श्रावण माह में एक अनोखा कीर्तिमान बना दिया है। और यह कीर्तिमान गिनिश बुक ऑफ वर्ल्ड।रिकॉर्ड में भी दर्ज कर लिया गया है जिसका सर्टिफिकेट उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक सतीश मालवीय और स्थानीय संतों को गिनिस बुक की तरफ से ऋषि नाथ ने सर्टिफिकेट सौंपा। यहाँ 1500 लोगों ने एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाकर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है। यह रिकॉर्ड सावन के तीसरे सोमवार के दिन बनाया गया।

महाकाल लोक के पास शक्ति पथ पर 1500 वादकों ने एक साथ डमरू बजाया, तथा उज्जैन का नाम सबसे ज्यादा लोगों के डमरू बजाने के रिकॉर्ड के रूप में गिनीज बुक में दर्ज हो गया। इससे पहले, इस रिकॉर्ड का नाम न्यूयॉर्क स्थित फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के 488 डमरू वादकों के नाम था। सावन के तीसरे सोमवार को उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल लोक स्थित शक्ति पथ पर 1500 डमरू वादकों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। महादेव के प्रिय वाद्य यंत्र डमरू की ध्वनि से अवंतिका नगरी गूंज उठी। सीएम डॉ. मोहन यादव की पहल से यह रिकॉर्ड स्थापित किया गया। गिनीज बुक के एडिटर ऋषिनाथ ने डमरू वादन के वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट प्रदान किया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि के लिए उज्जैन को बधाई दी। सोमवार की शाम महाकाल सवारी महाकाल मंदिर से शिप्रा नदी तक चलेगी, जिसमें सीएम के नेतृत्व में कई विशिष्ट व्यक्ति सम्मिलित होंगे। महाकाल सवारी को भव्यता प्रदान करने के लिए सीएम की विशेष पहल रही। बीते 2 सालों की सवारियों में जनजातीय लोकनृत्यों और 350 सदस्यीय पुलिस बैंड की प्रस्तुति दी गई थी। इस साल तीसरी सवारी में डमरू वादन को सम्मिलित किया गया है। महाकाल लोक के शक्ति पथ पर 1500 डमरू वादकों ने एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया, बीते 3 दिनों से दो सत्रों में इस रिकॉर्ड के लिए प्रैक्टिस की जा रही थी। इसके अतिरिक्त, 25-25 डमरू वादकों के विभिन्न दल भी शाम की सवारी के चलते डमरू बजाते हुए साथ चलेंगे।

डमरू बजाते पंद्रह सौ लोगों का विहंगम दृश्य देखने के लिए नीचे क्लिक करें

Play

जनता की समस्याओं के सवाल टाल अपनी ढपली बजाते नजर आए ऊर्जा मंत्री

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा विभाग की उपलब्धियों को गिनाने के लिए सोमवार को एक पत्रकार वार्ता आयोजित की। पूरी पत्रकार वार्ता में मंत्री जी अपने विभाग की उपलब्धियां ही गिनाते रहे और जन समस्या से जुड़े पत्रकारों के प्रश्न से किनारा करते नजर आए। कुछ प्रश्नों का जवाब ढूंढने के लिए तो उन्हें अपने बगल में बैठे विद्युत विभाग के अधिकारियों का मुंह ताकना पड़ा। कुल मिलाकर इस प्रायोजित पत्रकार वार्ता में जनता से जुड़े किसी गंभीर मुद्दे पर कोई प्रभावी समाधान निकलकर सामने नहीं आया।

मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ने भोपाल के बिजली कंपनी के अधिकारियों की मौजूदगी जानकारी दी कि आरडीएसएस के योजना के कामों का लाभ जनता को मिल सके..इसके लिये रणनीति बनाकर कार्य किया जाए, ताकि योजना समय-सीमा में पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि घोषित अवधि में गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए। श्री तोमर इससे पहले ट्रिपल आईटीएम के सभागार में ग्वालियर एवं चंबल संभाग के विद्युत अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षितिज सिंघल, एमडी मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी जबलपुर, निदेशक तकनीकी दीप्तापाल सिंह, मुख्य महाप्रबंधक ग्वालियर क्षेत्र श्री राजीव गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आबादी को 24 घंटे और किसानों को 10 घंटे विद्युत आपूर्ति करना राज्य शासन का संकल्प है। इस संकल्प की पूर्ति के लिये रिवेम्प्ट डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम स्कीम (आरडीएसएस) और एसएसटीडी योजना के अंतर्गत 33/11 केव्ही उपकेन्द्र, 33 केव्ही लाईन, 11 केव्ही लाईन के स्वीकृत विस्तार कार्य ग्वालियर एवं चंबल संभाग में समय-सीमा में पूरे होने चाहिए।

ऊर्जा मंत्री मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए बिजली कटौती और अघोषित कटौती के साथ ट्रिपिंग जैसी समस्याओं के संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। जब उनसे एक महिला पत्रकार ने पूछा कि आप जनसुनवाई केवल अपने विधानसभा क्षेत्र में करते हैं तो क्या आप ग्वालियर पूर्व , ग्रामीण और दक्षिण विधान सभा में भी जनसुनवाई शुरू करेंगे मंत्री जी ने इस सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं दिया। जब एक वरिष्ठ पत्रकार ने पूछा की सोलर सिस्टम लगाकर ऊर्जा विभाग जनता से किस निर्धारित मूल्य पर बिजली खरीदेगा? तो इसका जवाब न तो मंत्री जी दे सके और न ही मंत्री जी के बगल में बैठे ऊर्जा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी। सिटी फॉरेस्ट सिरोल पर अटल के निर्माण की आड़ में वृक्षों को काटा जा रहा है, इस पर प्रश्न किए जाने पर भी मंत्री जी ने कहा कि जितने पेड़ काटे जाएंगे उतने लगाए जाएंगे लेकिन पेड़ काटने से रोकने के लिए अपनी तरफ से कोई प्रयास किए जाने की बात उन्होंने नहीं की।

इस प्रेस वार्ता से पूर्व ऊर्जा मंत्री ने ग्वालियर-चंबल संभाग के विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों की क्षेत्रवार विद्युत समस्याओं के निराकरण के लिये मीटिंग की। उन्होंने दतिया, भिण्ड, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर के विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि खराब तथा जले ट्रांसफार्मर यदि पात्रता की श्रेणी में आते हैं तो उन्हें तत्काल बदला जाए। उन्होंने ओवर लोडेड तथा हर बार जलने वाले ट्रांसफार्मर के लिये तकनीकी परीक्षण कराकर तथा स्वीकृत लोड चैक कर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने के निर्देश दिए।

मंत्री गिरिराज सिंह के नाम पर ठगी का ऐसा खेल कि सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

0


ग्वालियर, मध्य प्रदेश; ग्वालियर पुलिस ने मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों का नाम का उपयोग कर पुलिस तथा अन्य विभागों में स्थानांतरण के नाम पर पैसा लेने वाले शातिर ठग को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। क्राइम ब्रांच ग्वालियर को यह सूचना प्राप्त हुई थी कि पुष्पेन्द्र दीक्षित(शर्मा) पुत्र प्रमोद शर्मा निवासी ग्राम ऊदलपाड़ा पोस्ट चिरपुरा तहसील डबरा जिला ग्वालियर जो वर्तमान में ग्राम टेकनपुर थाना डबरा जिला ग्वालियर में रह रहा है। उसके द्वारा भारत सरकार के माननीय मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधिगण तथा उनके निज सचिव के रूप में स्वयं की पहचान बताकर पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों में पदस्थ कर्मचारियों के स्थानान्तरण के नाम पर जाली दस्तावेज बनाकर दूसरों के नाम पर ली गई सिम के माध्यम से स्थानान्तरण हेतु संदेश प्रेषित करता है।

पुष्पेन्द्र दीक्षित(शर्मा) द्वारा पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस महानिदेशक(प्रशासन) मध्य प्रदेश को भी केन्द्रीय मंत्री माननीय श्री गिरिराज सिंह के निजी सचिव जयकिशन बनकर स्वयं एवं कूट रचित दस्तावेज के आधार पर ली गई सिम से निरीक्षक स्तर के अधिकारी विनय यादव की पदस्थापना जिला शिवपुरी से जिला भिण्ड, पंकज त्यागी की पदस्थापना जिला गुना से जिला ग्वालियर करने के मैसेज भेजे गये। यहाँ कमाल की बात यह है कि जो पुलिस ठगों को पकड़ने का काम करती है उसी के दो निरीक्षक स्तर के अधिकारी इस ठग के जाल में फंस गए।

पुष्पेन्द्र दीक्षित(शर्मा) ने माननीय केन्द्रीय मंत्री जी के नाम का हवाला देकर स्वयं को उनका निज सचिव बताकर इन दोनों निरीक्षकों के स्थानान्तर की स्थिति का फालोअप भी चाहा गया।  पुष्पेन्द्र दीक्षित(शर्मा) धार्मिक वेशभूषा में बड़े-बड़े प्रभावी व्यक्तित्व से मिलकर उनके साथ फोटो खिचवाकर अपनी फेसबुक आईडी पर प्रदर्शित करके सामान्यजन/लोकसेवकों को प्रभावित करता रहा है।

पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश/विशेष पुलिस महानिदेशक(प्रशासन) पुलिस मुख्यालय भोपाल को प्रेषित किये गये संदेशों में साक्ष्य संकलन की दृष्टि से पुष्पेन्द्र दीक्षित(शर्मा) से 05 मोबाइल, 01 लाख रूपये नगद, कई आधार कार्ड एवं अन्य विभागों के लिये बनाए गये पत्र/दस्तावेज जप्त किये गये। जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।

पूर्व में भी माह दिसम्बर 2016 में इसके द्वारा तत्कालीन केन्द्रीय विदेश मंत्री, विदेश मंत्रालय(External affairs) के कार्यालय के माध्यम से अर्द्धशासकीय पत्र प्रेषित कर महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल कार्यालय नई दिल्ली के बीएसएफ के कर्मचारियों के स्थानान्तरण हेतु कूटरचित पत्र प्रेषित किया गया था जो कूटरचित होना पाया जाने पर दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाना पुलिस स्टेशन पर अप0क्र0 66/17 धारा 420,468,471,120बी भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना उपरान्त सक्षम न्यायालय में पेश किया गया।

पुष्पेन्द्र दीक्षित(शर्मा) पुत्र प्रमोद शर्मा पर थाना क्राईम ब्रांच ग्वालियर में अप0क्र0 63/24 धारा 238,318(2),319(2),336(3),338,340(2) बीएनएस, 66सी,66डी आईटी एक्ट का पंजीबद्व किया जाकर विवेचना में लिया गया है। जिसमें आरोपी पुष्पेन्द्र दीक्षित(शर्मा) को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाकर विस्तृत पूछताछ जारी हैं

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने भी सख्त निर्णय लिया है और आईजी ग्वालियर संभाग अरविंद सक्सेना ने इस मामले में लिप्त निरीक्षक विनय यादव वर्तमान थाना प्रभारी बैराढ़ जिला शिवपुरी एवं निरीक्षक पंकज त्यागी वर्तमान थाना प्रभारी जामनेर जिला गुना को उक्त आपराधिक प्रवृत्ति के आरोपी से संपर्करत् रहकर अपने मनचाहे स्थानान्तरण के लिये अनुशंसा कराकर घोर कदाचरण करने के लिये निलंबित कर सबंधित जिला पुलिस लाइन शिवपुरी, गुना संबद्ध किया गया है। मध्य प्रदेश में संभवत यह पहला ऐसा मामला है जिसमें कोई निरीक्षक स्तर का पुलिस अधिकारी इस तरह के भ्रष्टाचार के रास्ते से अपने स्थानांतरण में लिप्त पाया गया हो।