Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsबांग्लादेश के बाद भारत का नंबर, जनता पीएम आवास में घुसेगी, कब्जा...

बांग्लादेश के बाद भारत का नंबर, जनता पीएम आवास में घुसेगी, कब्जा करेगी; कांग्रेस नेता का बयान।

अब सज्जन सिंह वर्मा के बयान को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत गरमाई हुई है जहां कांग्रेस उनके इस बयान का बचाव करती नजर आ रही है।वहीं भाजपा ने उनके इस बयान को आड़े हाथों लिया है और इसकी आलोचना की है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने एक बयान देखकर देश की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जिस तरह बांग्लादेश और श्रीलंका में जनता प्रधानमंत्री आवास में घुस गई वही हाल भारत में होने वाला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पीएम मोदी की गलत नीतियों की वह से प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएगी और कब्जा कर लेगी। कांग्रेस बयान का वीडियाे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब यह बयान विवादित है या नहीं ? यह बयान प्रधानमंत्री की आलोचना है या जनता? का अपमान यह पाठक स्वयं तय करें!

सज्जन सिंह वर्मा इंदौर में पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में बने हालात को लेकर बयान दे दिया। उन्होंने कहा “दो दिन से आप टीवी पर देख रहो हो, बांग्लादेश की जनता शेख हसीना की गलत नीतियों की वजह से प्रधानमंत्री आवास में घुस गई, राष्ट्रपति भवन में घुस गई। याद रखना नरेंद्र मोदी जी, देश की देश की जनता जो सड़क पर हिलोरे ले रही है, एक दिन तुम्हारी गलत नीतियों के कारण प्रधानमंत्री आवास में घुस जाएगी, कब्जा कर लेगी। पहले श्रीलंका में जनता प्रधानमंत्री के घर में घुस गई, फिर बांग्लादेश में ऐसा ही हुआ और अब भारत का नंबर है।”

Play
सुनिए, क्या कहा कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने?

अब सज्जन सिंह वर्मा के बयान को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत गरमाई हुई है जहां कांग्रेस उनके इस बयान का बचाव करती नजर आ रही है।वहीं भाजपा ने उनके इस बयान को आड़े हाथों लिया है और इसकी आलोचना की है। कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस नेता भांग खाकर ये बयान दे रहे हैं। उन्हें बोलना चाहिए कि 3–4 दिन में कितने हिन्दू और सिख परिवारों के साथ ज्यादती हुई है। सत्ता की छटपटाहट में आप इतने नीचे गिर सकते हैं कि हिंदुस्तान को बांग्लादेश बना देने की बात करते हैं।

इस बयान के तुरंत बाद भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी ट्वीट किया है। जब हमने आशीष अग्रवाल जी से फोन पर चर्चा की तो उन्होंने शब्दशः वही बात कही जो उन्होंने ट्वीट में लिखा है। उन्होंने लिखा है,
नाम सज्जन, सोच दुर्जन!
कांग्रेस के नफरती पूर्व मंत्री @sajjanvermaINC कह रहे हैं- “नरेंद्र मोदी, एक दिन जो जनता आज सड़क पर हिलोरे ले रही है वह तुम्हारे प्रधानमंत्री निवास में घुसकर कब्जा कर लेगी”।

दंगे प्रेमी कांग्रेसी लगता है कि ये भूल गए कि भारत की 140 करोड़ जनता ने ही श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है और मध्यप्रदेश सहित 11 राज्यो से कांग्रेस का सफाया किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की अवधारणा पर चलते हैं और नफरत फ़ैलाने वालों को धूल चटाना भी अच्छे से जानते हैं।

आप जिस जनता को बरगला रहे हैं उसी जनता ने आपको चुनाव में हराकर घर में बिठा दिया है, क्योंकि वो भी आपके नापाक मंसूबे जानती है और उसे कभी पूरा नहीं होने देगी।

यही फर्क है राष्ट्रवादी और राष्ट्रविरोधियों में !

भारत विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था है। यहां के नागरिकों को लोकतंत्र में विश्वास है वह लोकतंत्र में सबसे बड़े उत्सव चुनाव के समय अपने मत का प्रयोग करके अपनी शक्ति दिखाते हैं। छोटी मोटी घटनाएं तो होती हैं लेकिन क्या भारत?की जनता बांग्लादेश की तरह उग्र होगी और अपने ही देश की संपत्ति का नुकसान करेगी?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular