Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeExclusiveसिंधिया शिवराज इमरती नरेंद्र सिंह अब होंगे चिड़ियाघर के शावक!

सिंधिया शिवराज इमरती नरेंद्र सिंह अब होंगे चिड़ियाघर के शावक!

ग्वालियर मध्य प्रदेश; इस देश की जनता जो करते हो कम है।अब ग्वालियर ने भी ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है जहां जनता से जब उनका मत या सुझाव मांगे गए तो उन्होंने ऐसे सुझाव दिए जो कहीं ना कहीं आपको चौंकाएंगे भी और खुद गुदाएंगे भी। हुआ यूं के चिड़ियाघर में जन्मे शावकों को नाम देने के लिए चिड़ियाघर प्रशासन ने आम जन से सुझाव मांगे थे जिसके लिए वहां पर पड़ा पोस्टर लगाया गया था और लोगों ने अपने सुझाव में अपने चहेते जनप्रतिनिधियों के नाम भी सुझा दिए।

चिड़ियाघर में जन्मे शावकों को लोगों ने कई सामान्य नाम तो सुझाए ही हैं लेकिन जिस तरह से उन्होंने तमाम मंत्रियों नेताओं का नाम सुझाया है वह चर्चा का विषय बना हुआ है।चिड़ियाघर के जिम्मेदार भी इन नामों को पोस्टर पर देखकर अचरज में हैं। चिड़ियाघर के नन्हे ​​​​​​​शावकों के जो नाम लोगों ने सुझाए हैं उनमें यदि जनप्रतिनिधियों की बात करें तो इमरती, ज्योतिरादित्य, शिवराज, नरेंद्र सिंह और प्रधुम्न सिंह ये नाम पोस्टर पर दिखाई दे रहे हैं।

चिड़ियाघर में लगे पोस्टर पर नन्हे शावकों को यह नाम किन?लोगों ने दिए हैं क्यों दिए हैं?इसके पीछे उनका उद्देश्य क्या है?इस बारे में कुछ भी खुलासा नहीं हो सका है क्योंकि यह नाम देने वाले लोग गुमनाम हैं। अब हर जगह इस बात की चर्चा चल रही है की बाघ के शावकों को यह नाम लोगों ने तंज करते हुए दिए हैं या अपने नेताओं का मान बढ़ाने के लिए, क्योंकि पूर्व ये ऐसे कई उदाहरण हैं जहां समर्थक अपने नेताओं को शेर और टाइगर कहकर संबोधित करते आए हैं।

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular