Home Blog Page 157

गुप्तांग मुँह आँख से खून, महिला डॉक्टर का ऐसी हालत में शव मिलने से हड़कंप

0

कोलकाता पश्चिम बंगाल; सरकारी अस्पताल के हॉल में महिला डॉक्टर का अर्द्ध नग्न शव मिलता है। शव इतनी भीवतस हालत में की बयां करना मुश्किल है शव के मुँह। कान आँख और गुप्तांग से खून बह रहा है। शव को देखते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले को लगभग सही समझ गए। ये महिला के साथ न केवल दुष्कर्म किया गया बल्कि बहशीपन की सारी हदें पार की गई। पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा संचालित आर जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद से राज्य में राजनीतिक पारा भी गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वहां के पुलिस अधिकारियों का यह कहना है कि यह निश्चित रूप से आत्महत्या का मामला नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि महिला डॉक्टर की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या की गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के गुप्तांग से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। रिपोर्ट में आगे बताया गया है ‘पीड़िता की दोनों आंखों और मुंह से खून बह रहा था। चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे। पीड़िता के गुप्तांग से भी खून बह रहा था। उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ, अनामिका और होंठों पर भी चोट के निशान थे।’ कोलकाता पुलिस के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध तड़के तीन से छह बजे के बीच हुआ।

महिला डॉक्टर के पिता ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका कहना है कि अस्पताल के अंदर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया और इसके बाद हत्या कर दी गई। उन्होंने आगे कहा कि अब सच्चाई को छिपाने की कोशिश की जा रही है। पीड़िता के पिता ने कहा, ‘मेरी बेटी की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। उसके शरीर पर चोट का निशान इसका सबूत है। वह अर्धनग्न अवस्था में मिली है। सच को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि अस्पताल के अधिकारी जांच में देरी क्यों कर रहे हैं।’

आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पीजीटी चिकित्सकों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए आपातकालीन वार्ड को छोड़कर सभी विभागों में काम करना बंद कर दिया है। कई छात्र संगठनों ने महिला चिकित्सक की मौत की त्वरित जांच की मांग को लेकर रैली निकाली। एसोसिएशन ऑफ हेल्थ सर्विस डॉक्टर्स के एक वरिष्ठ सदस्य डॉ. मानस गुमटा ने आरोप लगाया कि मामले को दबाने की कोशिश की गई है और इसे आत्महत्या करार दिया जा रहा है।

दिग्विजय सिंह के बिगड़े बोल; जानिए किसके लिए कहा आस्तीन का सांप!

0
Abstract red vector background with stripes, can be used for cover design, poster and advertising

ग्वालियर मध्य प्रदेश; पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शुक्रवार को ग्वालियर में एक बार फिर अपने कटाक्ष से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। उन्होंने कहा है कि आज नाग पंचमी है इसलिए नाग की पूजा सभी लोग करें, लेकिन वह आस्तीन के सांपों से बच कर रहे । क्योंकि यह सांप कब डस लें कहा नहीं जा सकता। अब उनके इस बयान को लेकर यह चर्चा है कि आखिरकार आस्तीन का सांप। दिग्विजय सिंह किसे बता रहे हैं? क्या कांग्रेस पार्टी में ही कुछ छुपे हुए लोग हैं जो सांप?की तरह व्यवहार कर रहे हैं? या उनका इशारा कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वाले नेताओं की ओर था।

Play
दिग्विजय सिंह का आस्तीन के साथ वाला बयान उन्हीं के अंदाज में सुनिए और अंदाजा लगाइए कि यह किसके लिए कहा गया है?

शुक्रवार को लहार में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में जाने से पहले कांग्रेस के बड़े नेता ग्वालियर में इकट्ठा थे। यहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नाग पंचमी को सांपों की पूजा की जाती है इसलिए सभी लोग नागों की पूजा करें। लेकिन वे आस्तीन के सांपों से बचें। इनमें उनका इशारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत सहित प्रदेश के कई ऐसे वरिष्ठ नेताओं की ओर था जो लंबे कांग्रेस में रहे लेकिन वह अचानक बीजेपी में चले गए। हालांकि बीजेपी में जाने की इन नेताओं की क्या वजहें रहीं। इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं जब तब होती रहती हैं।

भारतीय किसान संघ की नवीन कार्यकारिणी गठित, कलेक्टर को दिया ज्ञापन

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश; भारतीय किसान संघ जिला ग्वालियर का निर्वाचन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के निर्वाचन अधिकारी प्रांतीय संगठन मंत्री भाई साहब मनीष जी शर्मा , प्रदेश कार्यकारी सदस्य भवानी शंकर शर्मा जी प्रांतीय उपाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह गुर्जर जी पुलंदर सिंह राणा जी संभाग उपाध्यक्ष हाकिम सिंह राणा जी राजेंद्र सिंह राणा जी संभाग सह मंत्री वीरेंद्र शर्मा जी उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम किसान आराध्य देवता भगवान बलराम जी का पूजन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।


निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष जी प्रांतीय संगठन मंत्री के द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारी का गठन कर घोषणा की गई और संगठन के विस्तार को लेकर अपना उद्बोधन दिया नवीन कार्यकारिणी मैं जिलाअध्यक्ष के रूप में श्री रामाधार सिंह यादव जी को मनोनीत किया गया नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष के द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई वह इस प्रकार है।
अध्यक्ष श्री रामाधार सिंह यादव जी
उपाध्यक्ष श्री राम सिंह किरार, राजेन्द्र जी नायक
कोषाध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह राणा जी
मंत्री श्री नंदकिशोर बघेल जी
सहमंत्री कदम सिंह मौर्य जी, रामावतार चौहान जी
प्रचार प्रमुख, जन्डेल सिंह गुर्जर जी
जैविक प्रमुख रामाधार यादव जी, ग्वालियर महानगर कार्यकारिणी में अध्यक्ष कीरत सिंह राणा जी एवं नगर मंत्री यशवंत सिंह यादव जी, कार्यकारिणी सदस्य, घनश्याम धाकड़ हरिविलाष पलैया नाथू सिंह यादव दिलीप कुशवाह रामनरेश कुशवाह मुकेश शर्मा जी उम्मेद सिंह घुरैया जी को मनोनीत किया गया।


इसके बाद सभी किसान एवं कार्यकर्ता पदाधिकारीगण शोभा यात्रा के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित समस्याएं प्रमुख थी। जिला प्रचार प्रमुख जन्डेल सिंह गुर्जर ने बताया तहसील कार्यालयों मैं किसानों को अनावश्यक चक्कर लगवाए जाते हैं और बिना लेनदेन किये कोई काम नहीं किया जाता पटवारियों के द्वारा रिकॉर्ड में हेरा फेरी करना आम बात हो गई है। इस वजह से किसानो की समस्या अत्यंत गंभीर होती जा रही है। और भय का माहोल उत्पन्न हो गया है। इसलिए।किसान हितेसी सरकार की छवि धूमिल और किसानों के हित में किए गए निर्णय झूठे और खोखले साबित हो रहे है।

करोड़ों की काली कमाई वाला स्मार्ट सिटी का भ्रष्ट इंजीनियर लोकायुक्त ने दबोचा।

0

भोपाल मध्य प्रदेश; स्मार्ट सिटी भोपाल में काम कर रहा नगर निगम का रिटायर्ड इंजीनियर किस हद तक भ्रष्टाचार में लिप्त था यह खुलासा उस समय हुआ जब शुक्रवार को सुबह ही लोकायुक्त की 3 उसके घर पहुंच गई और कार्यवाही में खुलासा हुआ कि इस भ्रष्ट इंजीनियर ने अपनी आय से तीन सौ गुना अधिक संपत्ति एकत्रित कर रखी थी। हालांकि लोकायुक्त पुलिस ने बीस दिन की जांच के बाद इस भ्रष्ट इंजीनियर पर कार्रवाई की है फिर भी जितनी अकूत संपत्ति इसके यहाँ मिली यह अंदाजा तो लोकायुक्त।टीम को भी नहीं था।

प्रदीप जैन जो नगर निगम से सेवानिवृत्त होने के बाद संविदा पर जुगाड़ लगाकर स्मार्ट सिटी में सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर के पद पर पदस्थ था वह तमाम रास्ते अपनाकर अकूत संपत्ति इकट्ठी कर रहा था। शुक्रवार को सुबह लोकायुक्त पुलिस की टीम भ्रष्ट प्रदीप जैन। के एयरपोर्ट रोड स्थित लॉर्ड्स कॉलोनी कि भव्य कोठी में पहुंची। साथ ही एक टीम ने स्मार्ट सिटी ऑफिस में इस वर्ष इंजीनियर के ऑफिस में भी छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई से स्मार्ट सिटी ऑफिस में हड़कंप मच गया।

मकान में तलाशी के दौरान लोकल टीम को 5 करोड से अधिक की अचल संपत्ति की जानकारी मिली। साथ ही मकान में पच्चासी लाख रुपए की ज्वेलरी भी प्राप्त हुई। इस भ्रष्ट इंजीनियर के कुछ लॉकर्स की जानकारी और कुछ विदेश यात्राओं की जानकारी भी लोकायुक्त को मिली जिसके बारे में बाद में अलग से मूल्यांकन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार भ्रष्ट इंजीनियर प्रदीप जैन ने पूरे जीवन में मात्र ₹75 लाख के रूप में अर्जित किए लेकिन इसके बाद भी उसके पास करोड़ों की संपत्ति इकट्ठा हो गई जो। साफ दर्शाती है कि इस इंजीनियर ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी में जमकर भ्रष्टाचार किया और काली कमाई इकट्ठा की।

स्मार्ट सिटी में पदस्थ यह भ्रष्ट इंजीनियर भोपाल शहर को तो स्मार्ट नहीं बना सका। लेकिन खुद अपनी स्मार्टनेस के चलते करोड़ों।रुपए की काली कमाई कर ली। आज भोपाल के निवासी यह सोचने पर मजबूर होंगे भोपाल स्मार्ट सिटी क्यों नहीं बनी और भोपाल? की सड़कों पर गड्ढे क्यों हैं। शहर की तमाम विकास योजनाओं को यह भ्रष्ट इंजीनियर दीमक। की तरह उतर रहा था यही कारण रहा कि इसने अपने आय से कई गुना अधिक संपत्ति इकट्ठा कर ली। और अपनी काली कमाई के लिए भोपाल शहर के विकास को भी ताक पर रख दिया।

विदेश घूमने का मजा लौटने पर बन गई सजा, 4 नप गए बाकी में हड़कंप।

0

दमोह मध्य प्रदेश; रोजगार सहायकों को बिना अनुमति के बिना शासन को बताएं बैंकोंक घूमना महंगा पड़ गया। उन्हें, क्या पता था कि बैंकों घूमने में वह जो एंजॉय कर रहे हैं वापस आते ही उनकी ये सारी खुशियों पर पानी फिर जायेगा। उन को वह देखना पड़ेगा जो उन्होंने सोचा भी न होगा। जनपद सीईओ ने सख्त कार्यवाही करते हुए इन रोजगार सहायकों की छुट्टी कर दी। अब सवाल यह उठता है कि पूरे प्रदेश में कब कब और कितने रोजगार सहायक बिना अनुमति के ऐसी ही विदेश यात्रा पर गए हैं और उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

मामला मध्य प्रदेश के दमोह जिले का है। दमोह जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली चार ग्राम पंचायतों में पदस्थ रोजगार सहायकों के द्वारा बिना सूचना दिए बैंकॉक घूमने जाने पर जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। यह रोजगार सहायक बिना किसी सूचना, अनुमति और अवकाश के बैंकाक की यात्रा पर चले गए थे। मामले की शिकायत 12 जुलाई को जनपद सीईओ पूनम दूबे से की गई थी। जिसकी जानकारी जिला पंचायत सीईओ को मिली थी। जिला पंचायत सीईओ ने सही जवाब प्रस्तुत न करने और बिना अनुमति के विदेश यात्रा पर जाने पर चारों रोजगार सहायकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इनके प्रभार आसपास के दूसरे रोजगार सहायकों को सौंप दिए गए हैं।

जब ज़नपद सीईओ को एक शिकायत के माध्यम से यह जानकारी मिली तो सीईओ ने नोटिस जारी करके चारों रोजगार सहायकों को तलब किया। उनके ओर से जो जवाब प्रस्तुत किया गया। उसमें पाया गया कि 8 से 12 जुलाई तक चारों देश से बाहर थे। इतना ही नहीं, जनपद सीईओ ने जो नोटिस जारी किया। उसका जवाब भी चारों रोजगार सहायकों ने नहीं दिया। इससे साफ हो गया कि चारों बिना सूचना के विदेश गए थे। जनपद सीईओ पूनम दुबे ने पत्र जारी करके चारों से विदेश जाने से पहले अनुमति लेने के संबंध में जानकारी मांगी थी। जब उन्होंने जानकारी नहीं दी तो स्पष्ट हो गया कि चारों बैंकॉक गए थे। जिला पंचायत सीईओ ने सही जवाब प्रस्तुत न करने, बिना अनुमति के विदेश यात्रा पर जाने पर सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

अब सवाल यह उठता है कि क्या यह ऐसा पहला मामला है जब जिला रोजगार सहायक बिना अनुमति के बाहर किसी यात्रा पर गए हों?या ऐसा और भी जगह हो चुका है। सीईओ पूनम दुबे तो सजग थी और उन्होंने तत्परता। दिखाते हुए न केवल जवाब मांगा बल्कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इन चारों रोजगार सहायकों को हटा भी दिया। ऐसे ही तमाम और मामले भी सामने आ सकते हैं शासन को इस मामले में जांच कर एक विस्तृत कार्रवाई की योजना बनानी चाहिए।

3 लाख का इनामी आतंकवादी गिरफ्तार, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

नई दिल्ली; जब भी देश में राष्ट्रीय त्यौहार होता है देश की सुरक्षा और स्वतंत्रता दांव पर लगी होती है आतंकी शक्तियां किसी न किसी तरीके से देश में माहौल खराब करने का प्रयास करती हैं। ऐसा ही अभी हाल ही में एक मामला सामने आया है जब स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली के दरियागंज इलाके से आईएसआईएस आतंकवादी की गिरफ्तारी हुई है। जिसका नाम रिजवाल अली के रूप में हुई है। बता दें एनआईए ने उस पर 3 लाख रुपये का इनाम रखा था। एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाहा ने इसकी पुष्टि की है।

पकड़े गए आतंकवादी की पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। यह काफी समय से आतंकी गतिविधियों में संलिप्त था और अलग अलग इलाकों में छुपकर रह रहा था।इस पर तीन लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। वह दरियागंज का रहने वाला है। दो साल से फरार चल रहा था। जानकारी मिली है कि एनआईए में दर्ज एक केस में यह काफी समय से वांटेड चल रहा था।

पकड़ा गया आतंकवादी रिजवान अली शहर नवाज।मॉड्यूल का है। ये मॉड्यूल आईएसआईएस (ISIS terrorist) का कहा जाता है। ये पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी आईएसआई के लिए भी काम करता है। दो साल पहले शाहनवाज मॉड्यूल देश में आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे। पुणे में तब गुप्त सूचना के आधार पर गश्त कर रही पुलिस ने इमरान और कुछ अन्य को पकड़ लिया था। फिलहाल इस आतंकी से पूछताछ जारी है। और यह पता लगाया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले कहीं कोई बड़ी घटना की फ्राक में तो यह नहीं था।

अमिताभ बच्चन के साथ नाम लेने पर फिर भड़कीं जया, सभापति से कह दी बड़ी बात

0

राज्य सभा नई दिल्ली; राज्यसभा सांसद जया बच्चन आज कल लगातार खबरों में बनी हुई हैं और इन खबरों में बनने के लिए उन्होंने जनता से जुड़ा हुआ कोई मुद्दा सदन में उठा दिया हो। ऐसा कुछ नहीं है बल्कि जब भी उनका नाम संबोधित किया जा रहा है उसके साथ उनके पत्ती अमिताभ बच्चन का नाम लेने पर वह नाराजगी व्यक्त कर रही हैं। और ऐसा एक बार नहीं हुआ है यह घटना बार बार हो रही है। राज्यसभा में एकबार अपने नाम के साथ अमिताभ बच्चन जोड़े जाने पर सपा सांसद जया बच्चन भड़क उठीं।

आपको बता दें कि जगदीप धनखड़ सभापति राज्य सभ ने सपा सांसद को संबोधित करते हुए उनके नाम के साथ अमिताभ बच्चन जोड़ा। इसपर जया बच्चन ने काफी आक्रोशित हो उठीं। अब अपने साथ अपने पति का नाम लेने पर नाराज होना और भड़कना पूरे राज्यसभा। को भी अचंभित कर रहा है। क्योंकि यह सदन की परंपरा है कि वहां जब भी किसी महिला सांसद का नाम सम्मानपूर्वक नाम से पहले श्रीमती और बाद में पत्ति के नाम और उपनाम के साथ लिया जाता है।

जब सभापति जगदीप धनखड़ ने सपा सांसद जया जी का नाम उनके पति अमिताभ बच्चन के साथ लिया तो जया ने रिएक्ट करते हुए कहा, “मैं एक्टर हूं, फेस एक्सप्रेशन समझती हूं। धनकड़ जी माफ कीजिएगा आपका टोन सहीं नहीं है। राज्यसभा में हम सब एक साथी हैं। इसपर जगदीप धनखड़ ने कहा कि जया जी बच्चन एक्टर, बिना डायरेक्टर कुछ नहीं है। आपने वो नहीं देखा जो मैंने देखा है।”

नीट 2024 काउंसलिंग 14 अगस्त से, छोटी सी चूक और आपकी सीट जाएगी छूट!

0

डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं और नीट 24 में अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद नीट काउंसलिंग का इंतजार कर रहे छात्रों को काउंसलिंग से संबंधित बहुत सारी जानकारी होना बहुत जरूरी है। क्योंकि काउंसलिंग की छोटी सी चूक भी आपको आपके सीट से दूर कर सकती है। नीट काउंसलिंग 2024 प्रक्रिया 14 अगस्त 2024 को राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के साथ शुरू होगी । मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने घोषणा की है कि जो उम्मीदवार अपनी राष्ट्रीयता को भारतीय से NRI में बदलना चाहते हैं, वे 7 अगस्त 2024 को सुबह 10 बजे से 10 अगस्त 2024 को सुबह 10 बजे के बीच ऐसा कर सकते हैं। एमसीसी ने 29 जुलाई, 2024 को  https://mcc.nic.in/ug-medical-counselling/ पोर्टल  पर नीट 2024 काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा की । नीट काउंसलिंग 2024 के चार राउंड होंगे, जो 30 अक्टूबर, 2024 तक चलेंगे । खाली सीटों की संख्या के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया को बढ़ाया जा सकता है। दूसरी ओर, कुछ राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों ने 85 प्रतिशत राज्य कोटा सीटों के लिए नीट 2024 राज्य काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है या इसकी घोषणा कर दी है। एमसीसी की मानें तो काउंसलिंग प्रक्रिया अक्टूबर में ही पूरी हो जाएगी और 1 अक्टूबर से क्लास भी शुरू होने की बात कही गई है लेकिन पिछले कुछ सालों की काउंसलिंग प्रक्रिया बताती है कि सीट खाली रहने पर अतिरिक्त विशेष राउंड भी शुरू किए जाते हैं जिससे सेशन लीड शुरू होता है।

एमसीसी ने दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के उम्मीदवारों के भौतिक सत्यापन के लिए 16 केंद्रों की सूची प्रदान की है। ऐसे उम्मीदवारों को किसी भी सुविधाजनक केंद्र पर अपॉइंटमेंट लेना होगा। एमसीसी ने कहा, “कृपया केंद्र पर मौजूद दिव्यांगता मूल्यांकन सुविधा के प्रकार के लिए केंद्रों की सूची देखें और उसके अनुसार जाएँ।

NEET25 में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं तो क्लिक करें और ज्वाइन करें।बेस्ट ऑनलाइन टेस्ट सीरीज https://careervista.org/tests/300/neet-ug
NEET की केंद्रीय और राज्य काउंसलिंग प्रक्रिया केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों, AIIMS , JIPMER और AFMC संस्थानों में MBBS, BDS और BSc नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों द्वारा आयोजित की जाती है। दूसरी ओर, राज्य के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए 85 प्रतिशत राज्य कोटा सीटें राज्य प्राधिकरणों द्वारा आयोजित की जाती हैं।
नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड
NEET 2024 काउंसलिंग के चार राउंड हैं , जो इस प्रकार हैं:
राउंड 1 – 14 से 21 अगस्त
राउंड 2 – 5 से 10 सितंबर
राउंड 3/मॉप-अप राउंड- 
भटका हुआ रिक्ति दौर- 
NEET UG 2024 काउंसलिंग के पहले चार राउंड के समापन के बाद , खाली सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग के अतिरिक्त राउंड हो सकते हैं। सीट रिक्ति के आधार पर राउंड की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।

NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया मेडिकल सीट आवंटन के लिए अपनाई जाने वाली विधि है। MBBS और BDS सीटों की कुल संख्या क्रमशः  1,09,170 और 27,868 है। NEET काउंसलिंग अखिल भारतीय कोटा (AIQ) की MBBS, BDS और BSc नर्सिंग सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है, जो 15 प्रतिशत है। राज्य चिकित्सा परामर्श और प्रवेश प्राधिकरण 85 प्रतिशत राज्य कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करने के लिए जिम्मेदार हैं। केवल वे उम्मीदवार जो NEET कट ऑफ अंक या योग्यता अंक प्राप्त करके परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं, वे ही 2024 की मेडिकल काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे ।

NEET25 में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं तो क्लिक करें और ज्वाइन करें।बेस्ट ऑनलाइन टेस्ट सीरीज https://careervista.org/tests/300/neet-ug

Play
कम फीस में प्राइवेट कॉलेज दिलाने का दावा करने वाला कॉल या मैसेज आ रहा है।तो हो जाएं सावधान

नीट काउंसलिंग 2024 पात्रता मानदंड

अगर आप NEET UG 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं तो कुछ पात्रताएं पूर्ण करना आपके लिए आवश्यक है। और वह पात्रता क्या है?यह आपके लिए जानना जरूरी है।
उन्हें राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) उत्तीर्ण करनी होगी।
उन्हें एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत होना होगा
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उम्मीदवारों सहित सभी उम्मीदवार एआईक्यू सीटों और डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
NEET 2024 क्वालिफाइंग कटऑफ
NEET परिणाम 2024 के साथ, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने प्रत्येक श्रेणी के लिए NEET 2024 कटऑफ या योग्यता अंक घोषित किए। 

भारतीय से एनआरआई में राष्ट्रीयता कैसे परिवर्तित करें

NEET काउंसलिंग 2024 के प्रत्येक राउंड से पहले, MCC राष्ट्रीयता को भारतीय से NRI में बदलने का विकल्प प्रदान करेगा। यह बदलाव उन छात्रों के लिए बहुत बड़ी खबर है जो भारतीय कोटे। में सीट न ले जाने के बाद एनआरआई का विकल्प तलाशते हैं। एनआरआई कोटे के लिए आपको क्या कुछ करना होगा उसके लिए आप नीचे दिए गए नियमों को ध्यान से पढ़ें।
अपनी राष्ट्रीयता को भारतीय से एनआरआई में परिवर्तित करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को भरे हुए फॉर्म को आवश्यक दस्तावेजों के साथ ईमेल आईडी  ug.nri.mcc@gmail.com पर भेजना होगा । 
निम्नलिखित दस्तावेजों को निम्नलिखित क्रम में ईमेल में अपलोड करना होगा:
दस्तावेज जो यह दावा करते हों कि प्रायोजक एक एनआरआई है (प्रायोजक का पासपोर्ट, वीज़ा)।
एनआरआई का अभ्यर्थी के साथ संबंध।
प्रायोजक से शपथ पत्र कि वह अभ्यर्थी के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम शुल्क का प्रायोजन करेगा, विधिवत् नोटरीकृत।
प्रायोजक का दूतावास प्रमाणपत्र (वाणिज्य दूतावास से प्रमाणपत्र)।
अभ्यर्थी का NEET स्कोर कार्ड.
राष्ट्रीयता को एनआरआई में बदलने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एमसीसी द्वारा लगाई गई शर्तें
एमसीसी ने उन उम्मीदवारों के लिए निम्नलिखित शर्तें निर्धारित की हैं जो अपनी राष्ट्रीयता बदलकर एनआरआई बनना चाहते हैं:
उम्मीदवारों को NEET 2024 के लिए उपस्थित होना और उत्तीर्ण होना चाहिए
एक बार श्रेणी बदल जाने के बाद, अभ्यर्थी मुस्लिम अल्पसंख्यक कोटा/जैन अल्पसंख्यक कोटा/एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस या किसी अन्य कोटा के तहत लाभ नहीं उठा सकते।
उम्मीदवारों की राष्ट्रीयता का ‘भारतीय’ से ‘एनआरआई’ में रूपांतरण ‘अनंतिम’ है, जो उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों पर आधारित है, जिसका सत्यापन रिपोर्टिंग के समय आवंटित कॉलेज प्राधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

आपको बता दें कि भारत में जितनी भी परीक्षाएँ होती हैं उनमें से ज्यादातर प्रवेश परीक्षाओं में आपका स्कोर आने के बाद मैं आपको सीधे प्रवेश मिलता है या दूसरे प्रक्रियाएं सामान्य होती हैं लेकिन जो लोग डॉक्टर बनना चाहते हैं उन्हें नीट। में अच्छा स्कोर करने के बाद एमसीसी की काउंसिलिंग की जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। और जब बात एमसीसी और राज्यों की काउंसलिंग की बैलेंसिंग की हो। तो यह समस्या और बढ जाती है इसलिए जो भी छात्र इस बार नीट। में अच्छा स्कोर लाए हैं। और उनका डॉक्टर बनने का सपना है वह एमसीसी या स्टेट काउंसलिंग के नियमों को ठीक से पढ़।लें उसकी जो भी डॉक्यूमेंट्स या आवश्यकताएं हैं, उन्हें पूर्ण कर लें।

आमने सामने हुई गोलीबारी और मंकू को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर में किया गिरफ्तार

0

ग्वालियर मध्य प्रदेश; 20 हजार का इनामी दुर्दांत हत्यारे मंकू उर्फ मयंक भदौरिया को शॉर्ट एंड काउंटर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बदमाश ने अपने दो साथी आकाश और सोहम के साथ मिलकर 29 जुलाई को हत्या और लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आकाश जादौन के शॉर्ट एनकाउंटर के 6 दिन बाद दूसरा शॉर्ट एनकाउंटर कर अनीता गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी मंकू उर्फ मयंक भदौरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपी मयंक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वही पुलिस अब उसके ठीक होने के बाद हत्या की वजह को लेकर पूछताछ करेगी।

ग्वालियर पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या और लूट की वारदात में शामिल आरोपी मंकू उर्फ मयंक भदौरिया शंकरपुर से होता हुआ बाइक से जा रहा है तभी तत्काल क्राइम ब्रांच और माधौगंज थाना पुलिस की टीम एक्टिव हुई और बदमाश की घेराबंदी के लिए शंकरपुर पहुंची जब पुलिस ने बदमाश को घेरने की कोशिश की तो उसने अवैध पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपने ऊपर होती फायरिंग का जवाब देते हुए बदमाश पर फायरिंग की। इस जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी और वहां घायल होकर गिर गया। घायल बदमाश को पुलिस ने धर दबोच लिया और आरोपी को अस्पताल पहुंचाया। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी मंकू और मयंक भदौरिया उत्तर प्रदेश आगरा का रहने वाला है लेकिन वहां वर्तमान में हजीरा कल्पी ब्रिज में रह रहा था और बदमाश ने कानपुर में डकैती की वारदात को भी अंजाम दिया था। हम आपको बता दे कि 2 अगस्त को पुलिस ने शीतला माता रोड पर आरोपी मयंक के दूसरे मुख्य साथी आकाश जादौन का भी शॉर्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया था।

आपको बता दें कि माधौगंज थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर में 29 जुलाई को 55 साल की अनीता गुप्ता अपने बेटे जय गुप्ता के साथ स्कूटर से वापस घर लौट रही थी तभी बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर उन्हें रोककर बंदूक की नोक पर चेन लूटने की कोशिश की थी उस दौरान बदमाशों ने गोली चलाते हुए अनीता गुप्ता की हत्या कर दी थी और उसके 1 घंटे बाद महाराजपुरा क्षेत्र के डीडी नगर कुशवाह मार्केट के पास पैदल जा रही महिला प्राचार्य सरिता परिहार पर बंदूक तान कर चेन लूट कर फरार हो गए थे। जिसके बाद एसपी धर्मवीर सिंह ने तीनों बदमाशों पर 20-20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से बदमाश की मोटरसाइकिल और अवैध पिस्टल को जप्त किया है वही पुलिस अब अस्पताल में भर्ती मंकू उर्फ मयंक के अस्पताल के डिस्चार्ज होने के बाद हत्या करने की सही वजह को लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस का कहना है अगर इस वारदात में अन्य आरोपी शामिल होना पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

धर्मवीर सिंह,पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर का क्या कहना है एनकाउंटर के बारे में और कैसे हुए एनकाउंटर देखिए इस वीडियो में

Play

भारत छोड़ो आंदोलन ने पैदा की देशवासियों में स्वतंत्रता की आग, जिसे देख अंग्रेज गए थे भाग

0

देश में प्रति वर्ष 8 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस मनाया जाता है। यह दिवस प्रत्येक भारतीयों को आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों का पुण्य स्मरण कराता है। भारत छोड़ो आंदोलन यानी “क्विट इंडिया मूवमेंट“ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक प्रमुख घटना थी। इसे अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है।
भारत छोड़ो आन्दोलन का द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 8 अगस्त 1942 को आगाज हुआ था। इस आंदोलन का मुख्य लक्ष्य भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष अबुल कलाम आज़ाद के नेतृत्व में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अधिवेशन में महात्मा गांधी ने इसे शुरू कर एक व्यापक जन आंदोलन का शंखनाद किया था।
क्योंकि क्रिप्स मिशन की विफलता और भारत पर एक आसन्न जापानी आक्रमण के डर ने महात्मा गांधी को अंग्रेजों के विरुद्ध भारत छोड़ने के लिए अपनी लड़ाई प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया। उनका मानना था कि अंग्रेजों के भारत छोड़ने और हिंदू-मुस्लिम समस्या के सुलझने के बाद ही अंतरिम सरकार बनाई जा सकती है। इस दौरान लॉर्ड लिनलिथगो भारत में वायसराय थे।
अधिवेशन के दौरान गॉधी ने अपने भाषण में भारतीयों से दृढ़ निश्चय के लिए आह्वान करते हुए ’करो या मरो’ का नारा दिया। जिसका मतलब था कि या तो ब्रिटिश शासन को समाप्त किया जाए या इसके लिए पूरी तरह से संघर्ष किया जाए। इसका उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता की तत्काल मांग करना था।
गांधीजी ने ब्रिटिश सरकार से तत्काल सत्ता हस्तांतरण की मांग की। आंदोलन ने पूर्ण स्वराज की मांग की, जिसमें भारतीय जनता को पूरी स्वतंत्रता और स्वायत्तता प्राप्त हो। आंदोलन ने भारतीय समाज को एकजुट करने और विभिन्न जाति, धर्म और समुदायों के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम किया। आंदोलन ने भारत में राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता में महत्वपूर्ण वृद्धि की। हालांकि ब्रिटिश सरकार ने इस आंदोलन को दबाने के लिए कठोर उपाय किए और नेताओं को गिरफ्तार किया, फिर भी इसने भारतीय जनता के बीच स्वतंत्रता संग्राम के प्रति एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
आपको बता दूं कि प्रतिष्ठित ’भारत छोड़ो’ नारा समाजवादी कांग्रेस नेता और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के कम प्रसिद्ध नायक यूसुफ मेहर अली ने 1942 में गढ़ा था। वह नेशनल मिलिशिया, बॉम्बे यूथ लीग और कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापक थे।
आंदोलन के दौरान गांधीजी और अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी आंदोलन के विस्तार को रोकने के लिए ब्रिटिश सरकार की एक प्रमुख रणनीति थी। परिणाम स्वरूप पूरे भारत में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। सरकार ने इन प्रदर्शनों को कुचलने के लिए बल प्रयोग किया, जिससे कई लोगों की मौतें और व्यापक हिंसा हुई। आंदोलन ने स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी और भारतीय जनता को ब्रिटिश शासन के खिलाफ एकजुट किया। आंदोलन 9 अगस्त 1942 से 21 सितम्बर 1942 तक चला। जो कि स्वतंत्रता प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
इस आंदोलन के बाद ब्रिटिश सरकार यह समझ गई कि अब भारत पर अधिक समय तक शासन करना संभव नहीं है। 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त होते ही ब्रिटिश सरकार ने भारतीय नेताओं के साथ बातचीत शुरू की। अंततः 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। क्योंकि भारत छोड़ो आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था। यह आंदोलन न केवल ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक सशक्त विरोध था, बल्कि यह भारतीयों की एकता, साहस और स्वतंत्रता के प्रति उनकी अटूट इच्छा का प्रतीक भी था।


हालांकि आंदोलन को तत्काल सफल नहीं माना जा सकता, लेकिन इसके प्रभाव ने स्वतंत्रता संग्राम को और तेज किया। यह आंदोलन 1947 में भारत की स्वतंत्रता की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रेरणा का स्रोत बना। आजादी के बाद आज भी विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए स्मरण समारोह आयोजित किए जाते हैं। इनमें शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। ऐसे आयोजन युवाओं को स्वतंत्रता की महत्वपूर्ण यात्रा के बारे में जागरूक करने के अलावा
इतिहास को जीवित रखने और युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करते हैं। महात्मा गांधी की शिक्षाओं और उनके संघर्ष के योगदान पर विचार-विमर्श सत्र आयोजित किए जाते हैं। यह सत्र उनके दर्शन और आदर्शों को पुनर्जीवित करने का प्रयास करते हैं। कहा जा सकता है कि अगस्त क्रांति दिवस स्वतंत्रता संग्राम के एक महत्वपूर्ण अध्याय की याद दिलाता है और देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष की ओर एक दृष्टि प्रदान करता है। यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की सराहना करने और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। स्वतंत्रता की इस यात्रा को याद करके, हम एक स्वतंत्र और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं और उसे निभाते हैं। महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह आंदोलन भारतीय इतिहास में सदैव एक प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा।

भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार
डॉ. केशव पाण्डेय का आलेख