Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeMadhya Pradeshग्वालियर में आज बारिश तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, मौसम विभाग का है यह...

ग्वालियर में आज बारिश तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, मौसम विभाग का है यह अनुमान!

ग्वालियर।मध्य प्रदेश ग्वालियर में आज रविवार को सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है।तड़के भी बारिश हुई थी जिससे सुबह से ही टेंपरेचर में भारी गिरावट है।इसके बाद भी पूरे ग्वालियर क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं और लगातार बारिश हो रही है। जिस तरह से आज बारिश की शुरुआत हुई है उसे देखकर यह अरमान लगाया गया है कि आज शाम तक दो सौ एमएम से अधिक बारिश वालियों में हो सकती है।

ग्वालियर में आज रविवार सुबह से मानसून मेहरबान है, सुबह तक ही सामान्य से 178 एमएम अधिक वर्षा हो चुकी है। और जिस तरह से लगातार बारिश हो रही है यह अनुमान है कि शाम तक यह आंकड़ा 200 एमएम तक पहुंच सकता है।

आपको बता दें कि मानसून सीजन में पूरे प्रदेश में जमकर बरसा हो रही है। कई जिलों में अतिथि बारिश से आम जीवन प्रभावित हुआ है लेकिन ग्वालियर में इसके बिल्कुल उलट। शुरुआत में केवल कुछ दिन अच्छी बारिश हुई और लंबे समय से यहां आमजन अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे और रविवार का मौसम देखते हुए यह लग रहा है कि अब ग्वालियर के आमजनों के इंतजार की कड़ी खत्म हो चुकी है और यहां अब मानसून अपने यौवन पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular