Monday, April 20, 2026
30.1 C
Delhi
Monday, April 20, 2026
HomeBig NewsMBBS इंटर्न को आया हार्ट अटैक, 25 की उम्र में सीवियर हार्ट...

MBBS इंटर्न को आया हार्ट अटैक, 25 की उम्र में सीवियर हार्ट अटैक क्यों?

छात्र शैलेन्द्र को शुक्रवार रात 1130 बजे अचानक कंधे के ऊपर दर्द हुआ और सीने में मदद हुआ। शुरुआत में लापरवाही बरतते हुए उसने इसे सामान्य दर्द समझा लेकिन जब दर्द बढ़ा तो वह खुद ही न्यूरो सर्जरी विभाग पहुँच गया। वहां पहुंचते ही बेहोश हो गया।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर के शासकीय गजरा राजा मेडिकल कालेज में इंटर्नशिप कर रहे एक पच्चीस वर्षीय छात्र को शुक्रवार देर रात सीवियर हार्ट अटैक आ गया। समय रहते डॉक्टर्स ने उनका इलाज शुरू कर दिया है लेकिन अभी वह वेंडीलेटर सपोर्ट पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालत में सुधार के बारे में अभी डॉक्टर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है। इतनी कम उम्र में सीवियर हार्ट अटैक की वजह क्या रही इस बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। छात्र दिल्ली का रहने वाला है और एमबीबीएस करने के बाद इंटर्नशिप के लिए जीआरएमसी ग्वालियर में है।

छात्र शैलेन्द्र को शुक्रवार रात 1130 बजे अचानक कंधे के ऊपर दर्द हुआ और सीने में मदद हुआ। शुरुआत में लापरवाही बरतते हुए उसने इसे सामान्य दर्द समझा लेकिन जब दर्द बढ़ा तो वह खुद ही न्यूरो सर्जरी विभाग पहुँच गया। वहां पहुंचते ही बेहोश हो गया। डॉक्टर्स ने जांच के बाद पाया कि इस छात्र को सीवियर हार्ट अटैक आया है और तुरंत उसे इलाज दिया गया हालत गंभीर होने के चलते छात्र को वेंटिलेटर पर रखा गया। गलजा राजा मेडिकल कालेज के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ पुनीत रस्तोगी जूनियर डॉक्टर्स के साथ छात्र शैलेंद्र का इलाज कर रहे हैं।छात्र की स्थिति पर पूरी तरह निगरानी रखी हुई है।

यह भी पढ़ें एसबीआई योनो एप कराया डाउनलोड, और हो गई 10 लाख की ऑनलाइन ठगी

मेडिकल कालेज से मिली जानकारी के अनुसार वैसे तो छात्र पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन कुछ समय पूर्व दिल्ली में हुए एक हादसे में छात्र की माँ की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही वह तनाव की स्थिति में था। यह तनाव की स्थिति भी छात्र के सीवियर हार्ट अटैक की वजह हो सकती है लेकिन अभी तक इस हार्ट अटैक की प्रमाणिक वजह डॉक्टर्स ने नहीं बताई है। छात्र अभी वेंटिलेटर पर हैं। छात्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है। छात्र की स्वास्थ्य स्थिति पर सभी डॉक्टर्स निगरानी रखे हुए हैं। घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें डीप फेक और एडिटेट फोटो वीडियो का है शिकार तो ऐसे करें शिकायत और हटवाएं फर्जी फोटो वीडियो

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular