Monday, April 20, 2026
37.1 C
Delhi
Monday, April 20, 2026
HomeCrimeएसबीआई योनो एप कराया डाउनलोड, और हो गई 10 लाख की ऑनलाइन...

एसबीआई योनो एप कराया डाउनलोड, और हो गई 10 लाख की ऑनलाइन ठगी

एयरफोर्स से रिटायर्ड वारंट ऑफिसर 79 वर्षीय घनश्याम दत्त शुक्ल के मोबाइल पर कॉल आया। और कथित कॉलर ने पीड़ित के मोबाइल में YONO ऐप डाउनलोड करवाया। जब पीड़ित ने शक जताया कि कहीं धोखाधड़ी तो नहीं होगी, तो उसने भरोसा दिलाया कि वह सिर्फ सेवा के लिए कॉल कर रहा है।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ऑनलाइन फ्रॉड के मामले शहर में थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एयरफोर्स से रिटायर्ड वारंट ऑफिसर के साथ ठगी हुई है। ठग ने खुद को SBI की हेड ब्रांच का अधिकारी बताकर भरोसा दिलाया कि उसे उनका लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। बातचीत के दौरान उसने उन्हें YONO ऐप डाउनलोड करवाया और चालाकी से पिन नंबर पूछ लिया। इसके बाद उनके खाते से 9.87 लाख रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना 30 दिसंबर 2025 थाना गोले का मंदिर क्षेत्र की है, एयरफोर्स से रिटायर्ड वारंट ऑफिसर 79 वर्षीय घनश्याम दत्त शुक्ल के मोबाइल पर कॉल आया। और कथित कॉलर ने पीड़ित के मोबाइल में YONO ऐप डाउनलोड करवाया। जब पीड़ित ने शक जताया कि कहीं धोखाधड़ी तो नहीं होगी, तो उसने भरोसा दिलाया कि वह सिर्फ सेवा के लिए कॉल कर रहा है।

यह भी पढ़ें फिल्म नहीं हकीकत है पत्नी ने डेढ़ करोड़ लेकर पति उसकी प्रेमिका को सौंप दिया

बस यही रिटायर्ड ऑफिसर से चूक हो गई और बातों में उलझाकर ठग ने पिन नंबर हासिल कर लिया और चार किश्तों में खाते से 9 लाख 87 हजार रुपए निकाल लिए। ठगी का शिकार होने के बाद 1 जनवरी 2026 को पीड़ित का मोबाइल भी चोरी हो गया। बाद में जब वह बैंक पहुंचे तो फ्रॉड का पता चला। बैंक से जानकारी लेने के बाद उन्होंने हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हेल्पलाइन पर ई-जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसके बाद मामला उनके पास आया है और अब इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें मौसम में बदलाव के साथ बढ़ती हैं बीमारियां! क्या हैं कारण कैसे करें बचाव

Play

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular