रीवा मध्य प्रदेश: सोशल मीडिया पर वायरल होने का पागलपन आजकल कुछ लोगों पर इस तरह सवार है कि वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।आप इंस्टाग्राम पर लड़कियों द्वारा डाले गए तमाम अश्लील वीडियो देख सकते हैं जिसमें वह सारी हदें पार कर जाती हैं। लेकिन अब एक युवक का ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसने व्यूस पाने की और ज्यादा वायरल होने की चाह में अपने पत्नी के साथ बनाए गए अंतरंग संबंधों को कैमरे में कैद कर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। और यह सब उसने सोच समझकर एक प्लानिंग के तहत किया और करने के बाद उसे इसका कोई पछतावा भी नहीं है।
पुलिस जांच में इस पूरे मामले में जो खुलासे हो रहे हैं वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। आरोपी पति लंबे समय से अश्लील साइट्स देखने का आदी था और खुद को पोर्न इंडस्ट्री का स्टार समझने लगा था। इसी सनक में उसने पत्नी के साथ निजी पलों का वीडियो रिकॉर्ड किया। जब पत्नी ने वीडियो वायरल होने पर विरोध किया तो पति ने बिना किसी पछतावे के कहा कि उसने यह सब जानबूझकर किया है ताकि लोग उसे पहचानें और वह पॉपुलर हो जाए। मतलब वायरल होने कि ऐसी सनक कि इस सनक में उसने खुद के साथ साथ अपने पत्नी की इज्जत भी दांव पर लगा दी।
यह भी पढ़ें तेरा भाई मेरी बहन को भगा ले गया अब तू मेरे साथ…. पीड़ित युवती ने बताया हैरान करने वाला मामला

पीड़िता के परिवार ने इस पूरे मामले में दहेज का एंगल भी जोड़ दिया है और आरोप लगाया है कि इस घिनौनी करतूत के पीछे सिर्फ सनक नहीं बल्कि दहेज का लालच भी था। 10 मई को हुई शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष 3 लाख रुपये की मांग कर रहा था। 1 लाख रुपये बकाया होने के कारण आरोपी अक्सर विवाद करता था। आरोप है कि दहेज की रकम न मिलने पर उसने अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए उसका वीडियो सार्वजनिक कर दिया और उसे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा।
वीडियो वायरल होने के बाद जब रिश्तेदारों और गांव वालों तक यह बात पहुंची तो सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर दौड़ गई। यूजर्स ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसने मेरी जिंदगी तबाह कर दी। वह वीडियो मेरे परिचितों को भी भेजता रहा। मैं अब समाज का सामना कैसे करूं? इंटरनेट यूजर्स इसे सिर्फ साइबर क्राइम नहीं बल्कि एक महिला की गरिमा की हत्या मान रहे हैं। रीवा के समान थाना क्षेत्र में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर ली है। पता चला है कि वह मुंबई फरार हो गया है। सीएसपी राजीव पाठक के मुताबिक पुलिस की एक टीम मुंबई भेजी जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट और दुष्कर्म व धमकी की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें हैवानियत की हदें पार, हत्या के बाद लाश से दरिंदगी और जादू टोना, रूह कंपा देने वाली हकीकत
रीवा से निकल कर आई यह घटना हैरान तो करती ही है। साथ में यह सवाल भी खड़ा करती है कि क्या आजकल पारिवारिक मूल्य और सामाजिक नीतियाँ इतनी कमजोर हो चुकी हैं कि एक पुरुष इस बात का भी लिहाज नहीं कर रहा है कि वह अपनी ही पत्नी की आबरू इस तरह नीलाम कर दे। शायद हमारे कुछ पौराणिक कथाओं जैसे महाभारत में भी इस तरह की एक घटना का वर्णन है कि किस तरह खुद की जीत की सनक में पांडव अपनी पत्नी को भी दांव पर लगा देते हैं। लेकिन शायद ये कथाएं हमें यह सबक देने के लिए है कि इस तरह की घटनाओं का अंत क्या होता है और एक सभ्य समाज में इनका कोई स्थान नहीं है।
