ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर में मंगलवार को जिला न्यायालय पुलिस के साथ मिलकर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान शुरू होते ही उस क्षेत्र से निकलने वाले आम और खास दोनों पर एक समान नजर से कार्रवाई की गई जो अक्सर पुलिस द्वारा की गई चालानी कार्रवाई के दौरान देखने को नहीं मिलती है। लगभग 2 घंटे तक गोले का मंदिर क्षेत्र में जिला न्यायालय की पूरी टीम और पुलिस बल मौके पर वाहनों की चेकिंग करता रहा। इस दौरान 50 वाहनों के चालान काटे गए। इसमें किसी भी रसूखदार वाहन चालक या मालिक को भी नहीं बख्शा गया जो भी नियम के विरुद्ध मिला उस पर सख्त कार्रवाई की गई।
इस चौकिंग के दौरान जो भी गाड़ियां वहां से निकली उनको बारीकी से चेक किया गया। तमाम दोपहिया और 4 पहिया वाहनों की चेकिंग के बाद जो भी नियम विरुद्ध मिला उस पर जुर्माने की कार्रवाई की गई और साथ ही यह चेतावनी भी दी गई कि यदि फिर से उल्लंघन किया गया तो और भी ज्यादा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान वहाँ से निकल रहे रस सूखदार लोगों को लगा कि सामान्य पुलिस की चेकिंग है और जब उन्हें रोका गया तो पहले तो उन्होंने अपना रसूख दिखाया लेकिन जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि मोबाइल कोर्ट सड़क पर उतरी है।मजिस्ट्रेट साहब स्वयं चेक कर रहे हैं तो इन रसूखदारों के होश फाख्ता हो गए।

यह भी पढ़ें कौशल हर रोजगार एवं स्वरोजगार की पहली शर्त: डॉ. अलकेश चतुर्वेदी
रसूखदार नेताओं और अधिकारियों को हमेशा यह अकड़ रहती है कि वह वीआईपी हैं। नियम तोड़ना वह अपनी शान समझते हैं। ऐसे ही तमाम रसूखदारों के गाड़ियाँ चालक बिना सीट बेल्ट लगाए चला रहे थे गाड़ियों पर अवैध रूप से हूटर लगे हुए थे। जिन वाहनों पर यह कार्रवाई की गई उनमें से कुछ रसूखदार लोगों के वाहन की खूब चर्चा हुई अंबाह विधानसभा के पूर्व विधायक कमलेश जाटव के वाहन का हूटर उतारकर उस पर भी कार्रवाई की गई। फॉरेस्ट रेंजर एसडीओ की गाड़ी से भी हूटर उतारा गया। मुरैना के सहकारिता और उद्योग स्थायी समिति के सभापति की गाडी से भी हूटर उतारा गया। मुरैना।जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवारी लाल की गाड़ी से भी हूटर उतारा गया। जिस समय इन रसूखदारों की वाहनों पर कार्रवाई हुई इन रसूखदारों की हेकड़ी और रसूख जमीदोज नजर आया।
इस दौरान मजिस्ट्रेट ने समझाइश दी कि मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार वाहनों पर हूटर या किसी तरह के विशेष उपकरण का प्रयोग प्रतिबंधित है। यह मजिस्ट्रेट चेकिंग शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक अव्यवस्थाओं को लेकर की गई कई गाड़ियों की ब्लैक फिल्म भी उतराई गई। शहर में ऐसे कई वाहन संचालित हैं जिनमें न तो नंबर प्लेट नियमानुसार है और न ही वे मोटर व्हीकल एक्ट के अन्य नियमों का पालन कर रहे हैं। आगे भी इस तरह का चेकिंग अभियान चलता रहेगा । इस चेकिंग के दौरान सीजेएम प्रशांत पांडे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भूपेंद्र कुशवाह न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मीना श्री रावत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अमनसूलिया न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्षम नरूला मौजूद रहे। साथ ही डीएसपी अजीत चौहान के साथ यातायात पुलिस बल मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान सहयोग के लिए उपस्थित रहा।
यह भी पढ़ें 2025 के बड़े रेल हादसे; इस बार होंगे सबक या फिर भूली हुई दासतां
