Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsपत्नी ने पति पर डाला खोलता हुआ पानी, वजह हैरान करने वाली!

पत्नी ने पति पर डाला खोलता हुआ पानी, वजह हैरान करने वाली!

पीड़ित पति का आरोप है की पत्नी आए दिन उससे झगड़ा करती है, मामूली बात पर उसका आज भी झगड़ा हुआ था लेकिन तभी तैस में आकर उसकी पत्नी ने उसके ऊपर खोलता हुआ पानी उड़ेल दिया।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: भितरवार में पति पत्नी के झगड़े ने इतना विकराल रूप ले लिया कि ताव में आकर पत्नी ने खोलता हुआ पानी पति के ऊपर उड़ेल दिया जिससे पति की जान पर बन आई। वार्ड तीन में रहने वाले आकाश जाटव पर उसकी पत्नी पूजा जाटव ने खोलता हुआ गरम पानी फेंक दिया। इस घटना में पति आकाश जाटव बुरी तरह से जल गया उसे पहले प्राथमिक उपचार के लिए भितरवार के सरकारी अस्पताल लाया गया। उसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए वहां के चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में आए दिन घरेलू मामलों को लेकर आपसी विवाद हुआ करता था। दोनों के आपसी संबंध बहुत बेहतर नहीं है। उसकी पत्नी पूजा जाटव का मानसिक संतुलन पुलिस गड़बड़ बता रही है। दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। इसके बाद पति आकाश जाटव बिस्तर पर सो गया। वह नींद में था तभी पत्नी पूजा गुस्से में खोलता हुआ पानी लाई और उसके ऊपर उड़ेल दिया। इस घटना में आकाश बुरी तरह झुलस गया। 

पीड़ित पति का आरोप है की पत्नी आए दिन उससे झगड़ा करती है, मामूली बात पर उसका आज भी झगड़ा हुआ था लेकिन तभी तैस में आकर उसकी पत्नी ने उसके ऊपर खोलता हुआ पानी उड़ेल दिया। इस मामले में पुलिस ने कंप्लेंट दर्ज की है हालांकि पुलिस का कहना है कि आकाश जाटव नाम का युवक घायल हुआ है उसकी पत्नी ने ही उसके ऊपर गर्म पानी डाल दिया। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि पत्नी पूजा जाटव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए इस तरह की घटना हुई है।

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular