ग्वालियर मध्यप्रदेश: ग्वालियर की तान्या मित्तल बिग बॉस में एंट्री करने के बाद तमाम सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन सुर्खियां उनके किसी उपलब्धि को लेकर नहीं बल्कि उनके बढ़ बोले पन को लेकर है। वह ऐसे तमाम दावे कर चुकी हैं जो हकीकत में कहीं नजर नहीं आ रहे उनके इन्हीं दावों की हकीकत जानने के लिए जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस उनके घर पहुंचते हैं तो अब उन्हें भी तान्या के चाहने वालों द्वारा परेशान किया जा रहा है।धमकी तक दी जा रही है ऐसा ही एक मामला ग्वालियर में सुर्खियों में आया है।सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विश्वम पंजवानी का जिन्होंने तान्या मित्तल के भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
तान्या मित्तल के भाई अमितेश पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विश्वम पंजवानी को तान्या मित्तल के ऊपर फनी रील बनाने पर धमकियां दी है। इतना ही नहीं तानिया मित्तल के भाई पर आरोप है कि वह बाउंसर लेकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विश्वम पंजबानी के माधौगंज स्थित उनके घर पहुंच गए और गली का गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

आपको बता दें कि तान्या मित्तल बिग बॉस शो में अपने आलीशान घर और अपने बॉडीगार्ड की बड़ी-बड़ी बातें करती हैं। लोग उनके घर से लेकर उनके बॉडीगार्ड के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं और रियलिटी टेस्ट करने के लिए उनके घर और उनके बॉडीगार्ड के पास पहुंच रहे हैं विश्वम पंजवानी उन्हें में से एक हैं उन्होंने तानिया मित्तल के करके यह जानने का प्रयास किया कि क्या हकीकत में तान्या मित्तल के पास 100 से अधिक बॉडीगार्ड उपलब्ध हैं।
बस यही बात तानिया मित्तल के भाई अमितेश को नागवार गुजरी उन्होंने विश्वम पंजबानी को पहले तो सोशल मीडिया के माध्यम से व्हाट्सएप फेसबुक पर धमकी भरी मैसेज भेजें और उसके बाद वह बॉडीगार्ड लेकर उनके घर पहुंच गए। इस मामले में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विश्वम पंजवानी बेहद डरे हुए हैं भयभीत हैं उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है वह शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में रहते हैं। इस मामले में पुलिस शिकायती आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई में जुटी हुई है।
