Monday, April 13, 2026
23.1 C
Delhi
Monday, April 13, 2026
HomeBig Newsअपोलो अस्पताल के सामने जाम से परेशान क्षेत्रवासी आक्रोशित, सड़क पर उतर...

अपोलो अस्पताल के सामने जाम से परेशान क्षेत्रवासी आक्रोशित, सड़क पर उतर जमकर किया हंगामा

TI आलोक परिहार ने क्षेत्रवासियों से कहा कि जाम लगाना गैर कानूनी है।अपराध है। आप लोग अपनी गाड़ी हटाएं। इस पर क्षेत्रवासियों का कहना था कि जाम तो अस्पताल भी लगाता है। आप उस पर कार्रवाई करें।

ग्वालियर मध्यप्रदेश: सोमवार रात विकास नगर प्रेमनगर और सेवा नगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने अपोलो हॉस्पिटल के सामने बीच रोड पर अपनी गाड़ियां क्रॉस खड़ी करते हुए रास्ता बंद करके चक्का जाम कर दिया।  चक्का जाम करने वाले क्षेत्रवासी आक्रोशित थे और उनका यह चक्काजाम अपोलो अस्पताल के विरोध में था। शहर का प्रतिष्ठित अस्पताल अपोलो जहां एक ओर लोगों को अच्छा इलाज मुहैया करा रहा है।वहीं इस अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर हमेशा गाड़ियों का जमावड़ा रहता है जिससे यहां से निकलने वाले लोगों को परेशानी होती है। लेकिन यहां आने वाले स्टाफ और मरीज के परिजन अपनी गाड़ियां आसपास के कॉलोनियों तक उनकी गलियों में उनके दरवाजे तक लगा देते हैं। जिसकी वजह से लोगों का जीना हो गया है।

विकास नगर समिति के अध्यक्ष अनिल मेहता का कहना है कि लंबे समय से वे अपोलो अस्पताल के सामने लगने वाले गाड़ियों के जाम से परेशान हैं। जब दिनभर की मेहनत के बाद शाम को वह घर लौटते हैं तो अस्पताल के आस-पास रोड जाम करके खड़ी। गाड़ियों की वजह से वह अपने घर तक नहीं पहुंच पाते। कई बार तो उन्हें आधा घंटा और एक घंटा तक मशक्कत करनी पड़ती है। द इंगलेज पोस्ट के संपादक जब मौके पर पहुंचे तो क्षेत्रवासियों ने कहा कि अस्पताल के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। बेसमेंट का कमर्शियल उपयोग होता है जिसके चलते आने वाले मरीजों के और उनके परिजनों के वाहन भी सड़क पर खड़े होते हैं और आसपास की कॉलोनियों तक दूसरे रहवासियों के दरवाजों तक खड़े होते हैं। 

क्षेत्रवासियों द्वारा अपोलो अस्पताल के सामने ही अपनी गाड़ियां अड़ाकर चक्काजाम की सूचना।जब पुलिस तक पहुंची तो पड़ाव थाना टीआई आलोक परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने गाड़ियां हटाकर जाम खोलने के लिए लोगों से कहा तो आक्रोशित लोगों ने उनकी नहीं सुनी। www.theinglespost.com टीआई आलोक परिहार और क्षेत्रवासियों के बीच आधे घंटे तक जमकर बहस हुई। आलोक परिहार ने क्षेत्रवासियों से कहा कि जाम लगाना गैर कानूनी है।अपराध है। आप लोग अपनी गाड़ी हटाएं। इस पर क्षेत्रवासियों का कहना था कि जाम तो अस्पताल भी लगाता है। आप उस पर कार्रवाई करें। क्षेत्रवासी चाहते थे कि अस्पताल के तरफ से कोई जिम्मेदार आए और उनसे बात करें लेकिन पूरे घटनाक्रम में अस्पताल से कोई भी जिम्मेदार क्षेत्रवासियों से बात करने नहीं आया। लोग यह कहते भी नजर आए के ऊंची रसूख के चलते अस्पताल संचालकों ने पुलिस को आगे कर दिया है। मौके पर उपस्थित एक क्षेत्रवासी वकील से टीआई आलोक परिहार की जमकर बहस हुई।

काफी समझाने के बाद क्षेत्रवासी बातचीत पर राजी हुए और टीआई आलोक परिहार ने आश्वासन दिया कि आगे व्यवस्था बेहतर हो और यह जाम न लगे.. इसके लिए व्यवस्था करेंगे। क्षेत्रवासियों के साथ बैठकर चर्चा करने के बाद टीआई आलोक परिहार ने भी सड़क पर लगी गाड़ियां हटवाई। और जाम खुलवाया। इस बीच एक घंटे तक इस रास्ते से निकलने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।वाहन चालकों ने बोला कि उन्हें यहां से निकलने में रोज ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल के सामने हमेशा ही जाम की स्थिति बनी रहती है। क्षेत्रवासी टीआई के आश्वासन पर सहमत तो देखें साथ ही उनका यह भी कहना था कि इस समस्या का स्थायी हल निकाला जाए. अन्यथा क्षेत्रवासी आगे और आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। 

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular