Friday, April 17, 2026
38.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsकश्मीर टाइम्स समाचार पत्र के ऑफिस और मालिक संपादक के घर पर...

कश्मीर टाइम्स समाचार पत्र के ऑफिस और मालिक संपादक के घर पर छापा

जम्मू के रेजीडेंसी रोड पर मौजूद कश्मीर टाइम्स के कार्यालय में की गई छापेमारी और तलाशी में एक रिवॉल्वर, ए.के.-सीरीज़ के हथियारों के कई कारतूस व खोखे, चार ग्रेनेड सेफ्टी लीवर और पिस्तौल के तीन कारतूस बरामद किये गए

डिजिटल डेस्क जम्मू: जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है जहां जम्मू कश्मीर पुलिस ने कश्मीर टाइम्स समाचार पत्र पर छापेमार कार्रवाई की है। जम्मू कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने बृहस्पतिवार को जम्मू में कश्मीर टाइम्स के मुख्यालय पर छापा मारा और तलाशी अभियान के दौरान हथियार, गोला-बारूद और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। एसआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस तलाशी अभियान को उन आरोपों के बाद शुरू किया गया था कि यह प्रकाशन देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। एजेंसी ने इसी जांच के तहत जम्मू के गांधी नगर में मीडिया घराने के मालिक प्रबोध जामवाल के घर की भी तलाशी ली।

जम्मू के रेजीडेंसी रोड पर मौजूद कश्मीर टाइम्स के कार्यालय में की गई छापेमारी और तलाशी में एक रिवॉल्वर, ए.के.-सीरीज़ के हथियारों के कई कारतूस व खोखे, चार ग्रेनेड सेफ्टी लीवर और पिस्तौल के तीन कारतूस बरामद किये गए। इसमें कहा गया, ‘सभी बरामद सामान कानूनी प्रक्रियाओं के बाद मौके पर ही ज़ब्त कर लिए गए। इन बरामदगी से पता चलता है कि सामान गैर-कानूनी तरीके से रखा गया था और इसके कट्टरपंथी या देश-विरोधी तत्वों से संदिग्ध संबंध हैं, इसलिए आगे और विस्तार में जांच की जरूरत है।’

यह भी पढ़ें आधार अपडेट हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें यह अपडेट

जानकारी निकलकर आ रही है कि एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई ये छापेमारी, मीडिया घराने कश्मीर टाइम्स के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में की गई। यह मामला जम्मू-कश्मीर के अंदर और बाहर सक्रिय अलगाववादी और दूसरे देश-विरोधी संगठनों के साथ आपराधिक साजिश में शामिल होने के आरोप में दर्ज किया गया है। संगठन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें बताया गया था कि यह खास मीडिया मंच कथित तौर पर आतंकवादी और अलगाववादी विचारधारा, भड़काऊ, मनगढ़ंत और झूठी बातें फैला रहा है, जम्मू-कश्मीर के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की कोशिश कर रहा है, नाराजगी और अलगाववादी भावनाएं भड़का रहा है, शांति और लोक व्यवस्था बिगाड़ रहा है, और प्रिंट और डिजिटल सामग्री के जरिए भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती दे रहा है।

यह भी पढ़ें नेशनल परमिट बस ऑपरेटरों के लिए बना सरदर्द; सीएम हेल्पलाइन पर पहुंच रही शिकायतें

चुनाव आयुक्त की शक्तियों पर यह वीडियो जरूर देखें…..

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular